बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सीएम का सम्भावित दौरा नवम्बर में, कलेक्टर ने सागर के कार्यों का किया निरीक्षण


सीएम का सम्भावित दौरा नवम्बर में, कलेक्टर ने सागर के कार्यों का किया  निरीक्षण
सागर। प्रदेष के मुख्यमंत्री  कमलनाथ का नवम्बर माह के अंत तक सागर आगमन संभावित है। उनके द्वारा स्मार्ट सिटी के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाना है। जिन का कार्यों का लोकार्पण किया जाना है उनमें चन्द्रा पार्क, डा. हरिसिंह गौर, पार्क, मधुकर शाह वार्ड एवं आईसीसीसी बिल्डिंग शामिल है।
       कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक द्वारा आयुक्त नगर निगम  आरपी अहिरवार, स्मार्ट सिटी सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड के इंजीनियरिंग के साथ कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान शेष रहे कार्यों को 7 दिनों पूर्ण करने के निर्देष दिए। उन्होंने यह निर्देष भी दिए कि कार्यों की गुणवत्ता सुनिष्चित की जाए। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट इंजीनियर्स व पीएमसी के तकनीकी विषेषश्र संयुक्त रूप से उनको आवंटित प्रोजेक्ट्स की मानीटरिंग करें।
मोतीनगर से धर्मश्री रोड को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देष
          मोतीनगर से धर्मश्री रोड म.प्र. सड़क विकास निगम के माध्यम से पूरी की जाना है। विगत कई दिनों से उक्त कार्य लंबित है। कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक द्वारा आयुक्त नगर निगम  आरपी अहिरवार, म.प्र सड़क विकास निगम के महाप्रबंधक, नगर निगम के इंजीनियरिंग, टाटा प्रोजेक्ट के इंजीनियर एवं सीवर लाईन डालने वाले लक्ष्मी कन्स्ट्रक्षन के अधिकारियों के साथ रोड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को समन्वय के साथ उक्त कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देष दिए।
Share:

डॉ गौर विवि :कम्प्यूटर विज्ञान विभाग में मैगा कैम्पसप्लेसमेंट

 डॉ गौर विवि :कम्प्यूटर विज्ञान विभाग में मैगा कैम्पसप्लेसमेंट
सागर। डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कम्प्यूटर विज्ञान एवं अनुप्रयोग विभाग में कैम्पस जॉब प्लेसमेंट  आयोजित किया गया। इन्दौर स्थित निजी कम्पनी ट्राईफिड रिसर्च
प्राईवेट लिमिटेड, द्वारा विभाग के बी.सी.ए. एवं एम.सी.ए. के विद्यार्थियों का ग्रुप डिस्कशन एवं इन्टरव्यू लिया गया। विभाग के पूर्व एवं वर्तमान छात्रों को मिलाकर कुल लगभग 61 विद्यार्थियों ने इस गतिविधि मेंभाग लिया। कम्पनी से आये प्रतिनिधि  श्वपनिल चौधरी, द्वारा सभीविद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं ज्ञान को सूक्ष्मता से जॉचा परखा गया। प्लेसमेंट गतिविधि प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ होकर रात्रि 7 बजे तक चली।प्रथम चरण हेतु एम.सी.ए. एवं बी.सी.ए. के 44 विद्यार्थियों का चयन हुआ। अंतिम रूप से कुल28 विद्यार्थियों को चयनित किया गये। विभाग के डॉ. रंजीत रजक, सहायक प्राध्यापक एवं प्लेसमेंट अधिकारी, प्रो. जी. एल, पुणताम्बेकर, विश्वविद्यालय प्लेसमेंट अधिकारी एवं प्रो. दिवाकर शुक्ला, विभागाध्यक्ष,कम्प्यूटर विज्ञान एवं अनुप्रयोग विभाग के विशेष प्रयास से यह गतिविधि सम्पन्न हुई। इस आयोजन मेंविभागीय कर्मचारी  उमाशंकर रजक, डी. एस. शर्मा, भूपेन्द्र सोनी, श्यामलाल रजक, विनोद यादव,
अजीत कुमार आदि ने विशेष सहयोग दिया तथा नवीन विद्यार्थी कंचन, मुकेश, सम्राट, विपिन, शिवानी एवंआकृति ने स्वयं सेवा कर आयोजन को सफल बनाया।
Share:

श्री श्री जगतगुरू, द्वाराचार्य, मलूकपीठाधीश्वर डाॅ. राजेन्द्रदास जी महाराज का 13 नबंवर को होगा सागर आगमन , श्रीमद् भागवत कथा एवं संत समागम की तैयारियां हुई पूर्ण

श्री श्री जगतगुरू, द्वाराचार्य, मलूकपीठाधीश्वर  डाॅ. राजेन्द्रदास जी महाराज का 13 नबंवर को होगा सागर आगमन , श्रीमद् भागवत कथा एवं संत समागम की तैयारियां हुई पूर्ण 
सागर। सागर में होने जा रहे राष्ट्रीय स्तर के श्रीमद् भागवत सद्गुरू कृपारस एवं संत समागम रूपी कुंभ 14 से 20 नवंबर 2019 तक सागर में बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें देश के ख्यातिवान संतो का सागर आगमन हो रहा है और श्री श्री जगतगुरू द्वाराचार्य मलूक पीठाधीश्वर परम श्रद्धेय भागवत सम्राट डाॅ. राजेन्द्रदास जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा एवं संत समागम कुंभ की तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रृद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। भागवत कथा एवं संत समागम कुंभ में शामिल होने के लिये कई कथा वाचक राष्ट्रीय संत जो देश विदेशों में धर्म की पताका फहराकर धर्म जागरण का कार्य करने में लगे हुये है। ऐसे राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संतो का सागर आगमन भागवत कथा में शामिल होने के लिये हो रहा है। कार्यक्रम के मार्गदर्शक श्री रसराज महाराज ने बताया कि 13 नबंवर को श्री श्री जगतगुरू द्वाराचार्य मलूक पीठाधीश्वर परम श्रद्धेय भागवत सम्राट डाॅ. राजेन्द्रदास जी महाराज जी का सागर आगमन होगा। उन्होंने बताया कि 13 नबंवर को ही राष्ट्रीय संत किशोरदास देवजू महाराज वृन्दावन का आगमन होगा जो भागवत कथा की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने बताया कि 17 नबंवर को राष्ट्रीय संत कृष्णचंद ठाकुर जी का सागर आकर भागवत कथा में शामिल होंगे। कार्यक्रम के मार्गदर्शक रसराज जी महाराज ने बताया कि बालाजी मंदिर परिसर भागवत कथा स्थल पर गोवर्धन की वृज परिक्रमा की भावना की जैसी कलाकृति तैयार की जा रही है। इस ब्रज परिक्रमा में निधिवन का राधा दामोदर मंदिर, गिरिराज मंदिर, राधा कुंज इत्यादि ब्रज की कलाकृतियों का श्रृद्धालु दर्शन कर सकेंगे। इसकी रचना का कार्य संजय सोनी एवं उनकी टीम द्वारा बड़े ही अद्भुत तरीके से तैयार किया जा रहा है। उन्होंने सागर में होने जा रहे राष्ट्रीय धार्मिक आयोजन श्रीमद् भागवत कथा एवं संत समागम कार्यक्रम में श्रृद्धालुओं से बड़ी संख्या में पहुंचकर अमृतपान कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की और कहा कि संतो के सान्निध्य में रहने से एवं भागवत कथा सुनने से मानव जीवन को एक नयी सार्थक दिशा मिलती है एवं लोगों में भारतीय संस्कृति संस्कारों के साथ ही अच्छे आचरण को आत्मसात करने की प्रेरणा मिलती है। ।
Share:

NSUI :एमपी के तीन प्रदेश पदाधिकारी राहुल खरे,अभिषेक चोरिसियाऔर जैद खान को पद से निलंबित किया

NSUI :एमपी में तीन प्रदेश पदाधिकारी राहुल खरे,अभिषेक चोरिसियाऔर जैद खान को पद से निलंबित किया
सागर । NSUI के राष्ट्रीय  सचिव और एमपी के प्रभारी नितेश गौर ने  मध्यप्रदेश के  तीन प्रदेश पदाधिकारीयो  महासचिव राहुल खरे,सयुंक्त सचिव अभिषेक चोरिसियाऔर जैद खान पार्टी में अनुशासनहीनता के कारण पद से हटाते हुए निलंबित कर दिया है । ये तीनो सागर के  है । सागर में NSUI के प्रदेश प्रभारी नितेश गौर की मौजूदगी में इन नेताओं ने अनुशासनहीनता की थी। राष्ट्रीय सचिव नितेश गौर ने कहा कि संगठन में अनुशासनहीनता बर्दास्त नही की जाएगी।
         पार्टी सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों सागर में  कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एन.एस.यू.आई. द्वारा नोटबंदी की तीसरी बरसी पर ।कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें अनुशासनहीनता करने वाले सागरएन.एस.यू.आई. के पदाधिकारिया
पर अब गाज गिरी है।राष्ट्रीय सचिव गौर के सामने  राहुल खरे ,अभिषेक चोरिसिया और जेड खान ने अभद्रता की और बैठक में भी माहौल खराब किया।  दरअसल जिले के पदाधिकारियों में आपसी समाजस्य न होने के कारणबैठकों में कई बार विवाद होता रहा है जिस कारण एन.एस.यू.आई. की पूरी कार्यप्रणाली परसवालिया निशान लग रहे थे। प्रदेश प्रभारी नितेश गौर ने बताया कि  कई पदाधिकारी संगठन के कोड ऑफ कन्डक्ट का पालन नही कर रहे है। बैठकों और पार्टी कार्यक्रमो में ऐसी अनुशासनहीनता बर्दास्त नही की जाएगी।   प्रदेश महासचिव राहल खरे, प्रदेश सहसचिव जेद खान, और अभिषेक चौरसिया को  तत्काल पदमुक्त कर निलंबित कर दिया है।
(पार्टी की बैठक का फोटो)
Share:

भाजपा छल और छद्म की पार्टी,लगातार महापुरुषों का अपमान करती है:भूपेन्द्र गुप्ता


भाजपा छल और छद्म की पार्टी,लगातार महापुरुषों का अपमान करती है:भूपेन्द्र गुप्ता

भोपाल। मप्र कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह तथा नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव सिर्फ नाथूराम गोडसे को महापुरुष मानते है। उन्होंने दोनो नेताओ के उस बयान की कड़ी निंदा की है जिसमें उन्होंने स्व. अर्जुन सिंह की प्रतिमा लगाये जाने को महापुरुषों का अपमान बताया है। 
    गुप्ता ने कहा कि शिवराज सरकार ने ही इंदिरा जी,डा.राममनोहर लोहियाजी ,डा.शंकरदयाल शर्मा जी और अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की मूर्तियों को हटाया था।शिवराज सरकार ने ही भाभरा में आजाद जी की कुटिया को तोड़ा था और बड़वानी में गांधी कस्तूरबा और महादेव देसाई के समाधीस्थल राजघाट को तोडा़ था।
        गुप्ता ने कहा कि मूर्तियां यह कहकर हटाईं गईं थीं कि बीआरटीएस के लिये जगह चाहिये किंतु लिंक रोड एक पर बीआरटीएस न होने के बावजूद चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति हटाई थी। इसका जबाव भाजपा नेता दें और बतायें कि आजाद जी की मूर्ति हटाकर उसकी जगह अंग्रेजी वाद्य यंत्र सेक्सोफोन का शिल्प लगाकर उन्होने क्रांतिकारी आजाद का अपमान क्यों किया था? पुरानी विधानसभा के बगीचे से महात्मा गांधी की प्रतिमा हटाने की कोशिश क्यों की थी,? लोगों के प्रबल विरोध के कारण रोकना पडा़ था।गुप्ता ने कहा कि भाजपा देश और प्रदेश के महापुरुषों के योगदान का अपमान करती रही हैं।
Share:

मिसेज सागर: 12 नवम्बर को चुनी जाएंगी, साथ मे 10 महिलाओं का होगा सम्मान

मिसेज सागर: 12 नवम्बर को चुनी जाएंगी, साथ मे 10 महिलाओं का होगा सम्मान
सागर ।महिलाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से Evento saugor द्वारा मिसेजसागर 2019 और लेडीज डांस प्रतियोगिता का आयोजन 12 नवम्बर को  दोपहर 1 बजे से रविन्द्र भवन, सागर में होगा। इसकी  आयोजक सुष्मिता ठाकुर एवं शालिनी समैया ने आज मीडिया को  बताया कि यह दूसरा साल हैं।इस कार्यक्रम को दो श्रेणी में विभाजित किया गयाहैं Diamond Group - Age 20-40 yrs.और दूसरा  Golden Group - Age 41-70 आयु वर्ग का हैं। इस दफा 21 प्रतिभागी हिस्सा ले रही है।साथ ही महिलाओं का solo dance competition भी होगा। इसमें सभी निर्णायक भोपाल और मुंबई के हैं। साथ ही Mrs. India runner up Mrs. डॉ शहल चोबे भी सहभागिता करेंगी।इस कार्यक्रम में महिलाओं को Breast concer detectiion के बारे में भीजानकारी दी जाएगी।
    हार्दिक समैया ने बताया कि इस कार्यक्रम में शहर की दस प्रतिष्ठित महिलाओं कोWoman Of Substance award से सम्मानित किया जायेगा। इनमे श्रीमती पारुल साहू,श्रीमती प्रतिभा तिवारी, श्रीमती नीना गिड़ियन,श्रीमति पूर्वा जैन टीआई श्रीमती संगीता सिंह ,टीआई श्रीमती रीता सिंह श्रीमति प्रीति शर्मा ,श्रीमती सुशीला रोहित,श्रीमति संध्या सिंघई,श्रीमती आरती सिंघई है।कार्यक्रम में SPECIAL DANCE PERFORMANCE
श्रीमती सुषमा शुक्ला (पूर्व प्रोफेसर हरीसींग गौर विवि)डॉ. वंदना गुप्ता समाज सेविका,शकुन्तला जैन ,जैन परिषद का होगा।। इस मौके पर 
डॉ विजय लष्मी दुबे,डॉ साधना मिश्रा,ज्योति रैकवार,पिछली विजेता रंजना रवि घोषी, पूजा केशरवानी,श्री मति वंदनी जैन,सुनीता सिंह आदि मौजूद थी।
Share:

Archive