बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कांग्रेस सेवादल सागर में रजिया खान बनी जिला शहर अध्यक्ष

कांग्रेस सेवादल सागर  में रजिया खान बनी जिला शहर अध्यक्ष

सागर। मध्यप्रदेश कांग्रेस महिला सेवादल अध्यक्ष राजकुमारी रघुवंशी ने संगठन की सागर जिला शहर इकाई में रजिया खान को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति  जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी तथा सेवादल के प्रादेशिक मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ संदीप सबलोक की अनुशंसा पर की गई है।
                           महिला सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष राजकुमारी रघुवंशी ने उक्त उक्त की घोषणा करते हुए कहा  है संगठन कार्यों में गहरी रूचि तथा सक्रियता को ध्यान में रखते हुए सागर में सेवादल के संगठन कार्यों को गति प्रदान करने के लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री लालजी देसाई की स्वीकृति तथा प्रदेश सेवादल अध्यक्ष ठा रजनीश हरवंश सिंह की सहमति से उक्त नियुक्ति की गई है। रजिया खान को उक्त जिम्मेदारी सौपने में सेवादल के प्रादेशिक मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ संदीप सबलोक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
इस नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे सेवादल के प्रदेश संयोजक विजय साहू शहर अध्यक्ष सिंटू कटारे राजाराम सवैया दीनदयाल तिवारी शरद पुरोहित पप्पू गुप्ता गोवर्धन रैकवार भईयन पटेल लीलाधर सूर्यवंशी द्वारका चौधरी हरिश्चंद्र सोनवार किरण सोनी पुष्पा रैकवार संध्या राजपूत, मालती पटेल, मीरा अहिरवार, उर्मिला अहिरवार, सलमा, शमीना,अनीता मिश्रा परवीन ताहिर खान अनुराग जोसेफ अनिल दक्ष सुनील पावा आदिल राईन शुभम उपाध्याय दुलीचंद सखवार विनोद कोरी कुंजी लडिया दशरथ अहिरवार महेश प्रजापति आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया है।
Share:

गणेशोत्सव समापन पर प्रतिभागी रहे बच्चों को बांटे प्रमाण-पत्र और पुरस्कार

गणेशोत्सव समापन पर प्रतिभागी रहे बच्चों को बांटे प्रमाण-पत्र और पुरस्कार

सागर । विगत अनंत चतुर्दशी को राजघाट रोड तिली में विकसित सन राइज रेसीडेंसी कॉलोनी में सुखद दृश्य दिखाई दिया . आवासीय कॉलोनी के  रहवासियों ने इसके बिल्डर-डेव्लोपर,समाज-सेवी  इंजी. प्रकाश चौबे को गणेश पूजा के समपान कार्यक्रमों में सप्रेम आमंत्रित किया . कार्यक्रम इस दृष्टी से विशिष्ट कहा जा रहा है कि जहाँ अनेक आवासीय कॉलोनियों के  बिल्डर-डेवलपर्स के सम्बन्ध अनेक कारणों से मधुर नहीं रह पते वहीं शिवम् बिल्डर्स /प्रमोटर्स के इंजी. प्रकाश चौबे के विकसित कॉलोनी के रहवासियों से प्रेम और सौहार्द पूर्ण आत्मीय सम्बन्ध बरक़रार हैं.

इस अवसर पर समाज सेवी इंजी. प्रकाश चौबे जी का कॉलोनी वासियों ने शाल श्रीफल से सम्मान किया और धर्म ग्रन्थ ,स्मृति चिन्ह भेंट कर अपनी सद्भावना व्यक्त की .इस अवसर पर गणेशोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बने इंजी. प्रकाश चौबे के हाथों से प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरित कराये गए .  पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले बच्चों में ओजित चौरसिया,मेहुल चौरसिया,अभिनेश सिंह,साराक्षी मोंडल, पीहू सराफ,प्रियांश सराफ,राधिका तिवारी,आराध्या वर्मा,रिमी वर्मा, कौशिकी श्रीवास्तव,विवान कौरव,आरोही लोधी,छवि कौरव,ऐशानी सिंह,भूमि कौरव, अनुष्का आठिया,भूमि वर्मा,प्रकृति श्रीवास्तव,सौम्या सेन, दिव्यांशी गुप्ता,श्रेया शर्मा, श्रेयांश शर्मा शामिल हैं.

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत फौजी अधिकारी श्री डी.एस.मिश्रा और विशिष्ट अतिथि गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता  श्री सी.एस.नामदेव जी रहे . कार्यक्रम का सफल संचालन श्री कामता नाथ सोनी जी द्वारा किया गया 

 

Share:

मालथौन, बांदरी नगर परिषद् में निर्माण एवं विकास कार्याें हेतु 26.34 एकड़ वनभूमि मिली,मंत्री भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से

मालथौन, बांदरी नगर परिषद् में निर्माण एवं विकास कार्याें हेतु 26.34 एकड़ वनभूमि मिली,मंत्री भूपेन्द्र सिंह के  प्रयासों से

★ भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने दी सैद्धांतिक स्वीकृति

सागर।मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह के अथक प्रयासों से भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने मालथौन नगर परिषद् क्षेत्र में विकास कार्याें के लिए 12.44 एकड़ और बांदरी नगर परिषद् क्षेत्र में विकास कार्याें के लिए 13.90 एकड़ वन भूमि उपलब्ध कराने हेतु सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।
ज्ञातव्य है कि मालथौन और बांदरी नगर परिषद् क्षेत्र में समुचित जमीन नहीं होने के कारण अनेक निर्माण कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इसकी मुख्य वजह है मालथौन और बांदरी नगर का वन भूमि से लगे रहना। इस समस्या के निदान हेतु मंत्री भूपेन्द्र सिंह सतत प्रयास करते रहे हैं। जब वे राज्य सरकार में गृहमंत्री थे, तब बांदरी में शासकीय महाविद्यालय का भवन बनाने के लिए पुलिस थाने की खाली पड़ी जमीन ट्रांसफर कराई थी। जिस पर पिछले दिनों काॅलेज भवन निर्माण का भूमिपूजन हो चुका है। 
मालथौन और बांदरी में विकास कार्य हेतु नगर परिषदों को वन भूमि ट्रांसफर कराने के लिए मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने दिल्ली जाकर केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के समक्ष प्रस्ताव पेश किए। जिसके फलस्वरूप उक्त मंत्रालय ने मालथौन नगर परिषद को 12.44 एकड़ तथा बांदरी नगर परिषद् के लिए 13.90 एकड़ वनभूमि हस्तांतरित करने हेतु सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। तद्नुसार मालथौन नगर परिषद क्षेत्र में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं ओव्हर हैड टेंक निर्माण, सामुदायिक पार्क निर्माण, सोलर पैनल निर्माण, निर्मल मालथौन योजनांतर्गत सब स्टेशन निर्माण, सीएमओ और सब इंजीनियर क्वाटर निर्माण हेतु एवं बांदरी में सामुदायिक इंडोर स्टेडियम, मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास अंतर्गत खेल मैदान निर्माण, मुक्तिधाम निर्माण, वाटर सप्लाई, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, मुख्यमंत्री अधोसरंचना विकास अंतर्गत सामूदायिक पार्क निर्माण हेतु वन भूमि दिये जाने की सैद्धांतिक स्वीकृति मिली है। 
क्षेत्र को मिली इस उपलब्धि पर मालथौन के वरिष्ठ भाजपा नेता दुरग सिंह परिहार, गोविंद सिंह राजपूत मालथौन, वीरेन्द्र सिंह दरी, नीलकमल सिंह राजपूत, सौवीर जैन, जयंत सिंह बुंदेला, राजेन्द्र सिंह रामछायरी, लल्लूराजा इटवा, रावराजा राजपूत, रामकुमार बघेल, पुष्पेन्द्र सिंह तोमर, शंभुदयाल मिश्रा, सिरनाम सिंह तोमर, गोविंद सिंह खिरियाकलां, अजित राय, राजू मोदी, गोलू राय, वीर सिंह यादव, कोमल यादव, ओमप्रकाश तिवारी, प्रहलाद राजपूत, पुष्पेन्द्र सिंह परिहार, रणवीर सिंह बुंदेला, श्रीमती सीमा राय, शिवराज सिंह राजपूत एवं बांदरी से केशरी सिंह बनखिरिया, बुंदेल सिंह ललोई, पप्पू मुकद्दम, बंटी पिठौरिया, अशोक जैन, हरनाम सिंह राजपूत, चंद्रिका प्रसाद पाराशर, मुकेश जैन, नरेश जैन, काशीराम झा, राजू लोधी, देशराज सिंह, अभय सिंह, अनिल पाराशर, प्रदीप दुबे रजवांस, संतोष सिंह, आजाद यादव, महेश यादव, राजेन्द्र सिंह, राजाराम हडुआ, जोधन सिंह, तुलसीराम कुशवाहा, विश्वनाथ सिंह सहित आमजन ने मंत्री भूपेन्द्र भैया का आभार जताया है। 

Share:

SAGAR : ट्रैक्टर ट्राली से गणेश विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को लगा करंट, पांच गंभीर एक व्यक्ति की मौत ★ट्रेक्टर के पहियों में लगी आग

SAGAR :  ट्रैक्टर ट्राली से गणेश विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को लगा करंट, पांच गंभीर एक व्यक्ति की मौत

★ट्रेक्टर के पहियों में लगी आग



सागर। सागर जिले के खिमलासा थाना क्षेत्र में गणेश विसर्जन के लिए जा रही  ट्रेक्टर ट्राली बिजली के तार की चपेट में आ गयी। इससे करंट फेल जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। करंट के कारण ट्रेक्टर के पहियों में आग लग गई। 
खिमलासा थाना क्षेत्र ग्राम बसाहरी में ट्रैक्टर ट्राली गणेश विसर्जन के लिए जा रहे लोग बिजली के तार के चपेट में आ गए। जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली में करंट आ गया। करंट लगने के चलते ट्राली में मौजूद 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। सभी गंभीर घायलों को 108 की मदद से बीना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति को गंभीर हालत में सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रताप वार्ड राय कॉलोनी से गणेश विसर्जन करने के लिए ट्रैक्टर ट्राली में गणेश की प्रतिमा को लेकर बसारी गांव में स्थित तालाब विसर्जन के लिए जा रहे थे तभी गांव में सड़क के ऊपर से निकले बिजली के तार से ट्रैक्टर ट्रॉली में करंट आ गया। जिसमें 65 वर्षीय लक्ष्मी नारायण कटारे पिता सीताराम कटारे निवासी राय कॉलोनी, 27 वर्षीय अजय पिता कैलाश लिटोरिया निवासी राय कॉलोनी, 11 वर्षीय संचित कटारे पिता मनोज कटारे निवासी राय कॉलोनी, 15 वर्षीय विकास साहू पिता सुरेंद्र साहू निवासी राय कॉलोनी एवं 23 वर्षीय पुष्पेंद्र तिवारी पिता लक्ष्मी नारायण तिवारी निवासी अयोध्यापुरी गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही 45 वर्षीय लक्ष्मी नारायण तिवारी पिता राजाराम तिवारी की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद घायल लक्ष्मीनारायण कटारे को सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वही जानकारी लगते ही बिना पुलिस सिविल अब तक पहुंच गई। फिलहाल पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर रही है।

Share:

अंनत चतुर्दशी : लेहदरा नाके पर हुआ श्री गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

अंनत चतुर्दशी : लेहदरा नाके पर हुआ श्री गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन



सागर । गणपति बप्पा मोरिया..अगले बरस तू जल्दी आ..के जयकारे के साथ आज पूरे उत्साह के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। कोविड गाईड लाईन के चलते श्रद्धालुगण सतर्क दिखे । वह प्रशासन ने भी व्यवस्थाएं चाक कबन्द कर रखी थी।  बड़ी नदी स्थित लेहदरा नाके 
पर विसर्जन किया गया। यहाँ कलेक्टर दीपक आर्य, विधायक शेलेन्द्र जैन ,निगमायुक्त आर पी अहिरवार और पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।
दोपहर से ही गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया था। वही बाजे गाजो के साथ श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं को लेकर पहुचे। उधर नगर निगम ने शहर में ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम प्रतिमाओं को एकत्रित कर परम्पराओं के साथ विरजन किया। 



कलेक्टर पहुचे लेहदरा नाका

कलेक्टर  दीपक आर्य ने  नगर निगम कमिश्नर आरपी अहिरवार के साथ गणेश विसर्जन स्थल बड़ी नदी लेहदरा नाका पहुंचकर निरीक्षण किया एवं नाव में बैठकर नदी में विसर्जन की व्यवस्थाएं देखी।
कलेक्टर श्री आर्य के आदेश अनुसार गणेश विसर्जन स्थल पर समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई ।जिसमें प्राथमिकता के रूप में गोताखोर, नाव, होमगार्ड के सैनिक एवं पर्याप्त मात्रा में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई ।
कलेक्टर श्री आर्य ने निर्देश के अनुसार विसर्जन स्थल बड़ी नदी पर बैरिकेडिंग कराई गई जिससे किसी भी दुर्घटना को रोकने में मदद मिली । नगर निगम एवं होमगार्ड के द्वारा गणेश समितियों से पूजा अर्चना कर ने के बाद पूरे विधि विधान से उनका विसर्जन किया ।
उन्होंने नगर निगम कमिश्नर को निर्देश दिए थे जिससे नगर निगम के द्वारा समस्त विसर्जन स्थलों पर वाहन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई  जिससे गणेश विसर्जन मैं परेशानी का सामना ना करना पडा।



कलेक्टर श्री आर्य ने समस्त जिले वासियों से अपील की कि वह कोविड-19 लाइन का पालन करते हुए गणेश विसर्जन पूरे श्रद्धा एवं पूजा अर्चना के साथ करें ।इस अवसर पर  ,उपायुक्त डॉ प्रणय कमल खरे  नायब तहसीलदार श्री वैभव बैरागी,थाना प्रभारी श्रीमती उमा सिंह  नवल आर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

विधायक शैलेंद्र जैन ने किया लहदरा नाका विसर्जन स्थल का निरीक्षण

सागर।अनंत चतुर्दशी के पावन पुनीत अवसर पर सागर विधायक शैलेंद्र जैन में लहदरा नाका बड़ी नदी स्थित विसर्जन स्थल पहुंचकर सुविधाओं का जायजा लिया एवं अपने घर में विराजमान गजानन जी महाराज का विधिवत पूजन अर्चन कर विसर्जन किया। उल्लेखनीय है की विधायक शैलेंद्र जैन द्वारा लेहदरा नाका बड़ी नदी स्थित विसर्जन स्थल का जीर्णोद्धार कार्य नगर निगम के माध्यम से नगर निगम के माध्यम से कराया गया है उन्होंने निरंतर निगरानी करके वहां पर फर्श निर्माण, हाई मास्क लाइट, एवं पौधारोपण जैसे महत्वपूर्ण कार्य अपनी निगरानी में संपन्न कराए हैं।



Share:

अखिल भारतीय सर्व चड़ार चिड़ार समाज सभा के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया

 अखिल भारतीय सर्व चड़ार चिड़ार समाज सभा के द्वारा   प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया 


★  सामाजिक कार्यकर्ता जयश्री चढ़ार को महिला ईकाई की प्रदेश अध्यक्ष बनी

सागर ।सागर के  तिली स्थित चौरसिया धर्मशाला में अखिल भारतीय सर्व चड़ार चिड़ार समाज सभा के द्वारा 10वीं एवं 12वीं में 80% एवं इसके ऊपर अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जिले के अलग-अलग तहसीलों व ग्रामों से प्रतिभावान छात्र छात्राएं उपस्थित हुए।  साथ ही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोरी लाल चढ़ार जबलपुर एवं सागर विधायक शैलेंद्र जैन एवं मुख्य संरक्षक तुलाराम आठया के साथ मातृशक्ति की ओर से सामाजिक कार्यकर्ता जयश्री चढ़ार एवं रमाकांत आठया मुख्य अतिथि रहे।


नगर विधायक द्वारा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रतिभावान छात्र छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।  उच्च शिक्षा के लिए बाहर से आने वाले छात्र-छात्राओं को रुकने की व्यवस्था करने के लिए एक विश्राम भवन के निर्माण की बात रखी गई। जिसमें विधायक शैलेंद्र ने अपनी ओर से 5,00,000 की राशि देने की घोषणा की।  इसके अलावा सभी समाज बंधुओं से इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

महिला और युवा ईकाई का गठन

कार्यक्रम में सागर जिले की महिला कार्यकारिणी एवं युवा कार्यकारिणी घोषित की गई.। जिसमें महिला कार्यकारिणी से जयंती आठया को जिला अध्यक्ष एवं युवा कार्यकारिणी से रामकृष्णआठया एवं अभिषेक आठया केसली को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। 



साथ ही सागर की सामाजिक कार्यकर्ता जयश्री चढ़ार को अखिल भारतीय सर्व चड़ार चिड़ार समाज सभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा घोषित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जयश्री चढ़ार ने किया एवं आभार श्री रमाकांत आठया जी ने प्रस्तुत किया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में श्री राम चढ़ार, श्री दुर्गा प्रसाद चढ़ार, वृंदावन आठया,भगवत चढ़ार पहलाद आठया, राकेश आठिया कमलेश आठिया, रामकृष्ण आठिया पटवारी जी एडवोकेट तुलसीराम चढ़ार जी, एडवोकेट सुश्री रमा चढ़ार, श्रीमती चंदा आठया, श्रीमती रानी चढ़ार ,श्रीमती शीला आठया, श्रीमती लक्ष्मी ,बंटी, रीना ,विद्या, श्रीमती जयंती एवं बड़ी संख्या में समाज बंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। 
Share:

कांग्रेस अजा. की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक, राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित ★ बैठक में शामिल हुए पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी

कांग्रेस अजा. की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक, राहुल गांधी  को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित

 ★ बैठक में शामिल हुए पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अजा. विभाग की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अ. भा. कांग्रेस अजा. विभाग के अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र सरकार के ऊर्जा मन्त्री डॉ. नितिन राऊत ने की।इस अवसर पर पेरियार ई. व्ही राधा स्वामी की 142 वीं जयंती मनाते हुये सामाजिक चेतना वर्ष की शुरुआत की गई तथा श्री राहुल गांधी जी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया।  
कांग्रेस अजा. विभाग की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए  म.प्र. कांग्रेस कमेटी अनु. जाति विभाग के अध्यक्ष एवं पूर्व मन्त्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने देश भर से आये अनु. जाति वर्ग के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए म.प्र. में कांग्रेस अजा. विभाग द्वारा म.प्र. की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, अन्याय, अत्याचार, उत्पीड़न की घटनाओं पर किये गए कार्यक्रमों की रिपोर्ट तथा अनु. जाति विभाग की आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की। श्री चौधरी द्वारा प्रस्तुत की गई कार्ययोजना तथा म.प्र. कांग्रेस अनु. जाति विभाग की  सक्रियता की देश भर से आये प्रतिनिधियों ने सराहना की। बैठक में कांग्रेस अनु. जाति विभाग की राष्ट्रीय कार्यकारणी के पदाधिकारियों सहित अजा. विभाग के विभिन्न प्रदेशों के अध्यक्ष  गण शामिल हुए।

---------------------------- 







तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885



--------------------------
Share:

साप्ताहिक राशिफल : 20 सितंबर से 26 सितंबर 2021 ★ पण्डित अनिल पांडेय

साप्ताहिक राशिफल : 20 सितंबर से 26 सितंबर 2021

★ पण्डित अनिल पांडेय


आपके अपने ज्योतिषी एस्ट्रो साइंटिस्ट एवं वास्तु शास्त्री अनिल पाण्डेय का आप सभी दर्शकों को नमस्कार।
आप सभी दर्शकों को आसरा ज्योतिष के  साप्ताहिक राशिफल में अत्यंत रुचि दिखाने के लिए  कोटिसः धन्यवाद । आज मैं आप सभी के सामने एक नए सप्ताह 20 सितंबर से 26 सितंबर 2021 तक अर्थात विक्रम संवत 2078 शक संवत 1943 भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से अश्वनी कृष्ण पक्ष की पंचमी तक  के सप्ताह का राशिफल लेकर उपस्थित हुआ हूं। आइए अब हम प्रत्येक राशि की साप्ताहिक राशिफल की अलग-अलग चर्चा करें ।

मेष राशि की जातकों का साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम है । शुक्र के सातवें भाव में होने के कारण वैवाहिक संयोग बनने की अच्छे लक्षण है ।बुध अपनी मित्र राशि में है अतः व्यापार में अच्छी वृद्धि का योग है । यह भी संभव है कि आपका वैवाहिक जीवन किसी व्यापारी के यहां पर जुड़ने जा रहा है । प्रेम संबंधों में भी अच्छे संयोग बन रहे हैं । आपके प्रेम संबंध इस समय सफल रहेंगे । शत्रुहंता योग के कारण आपके सभी शत्रु आपसे हार सकते हैं ।जयमाला आपके ही गले में पड़ेगी । आपके माता पिता जी को कष्ट हो सकता है । कृपया उनकी तरफ से सावधान रहें । भाग्य इस सप्ताह आपका सामान्य रूप से साथ देगा । आपको अपने परिश्रम पर ज्यादा विश्वास करना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 23 24 और 25 तारीख श्रेष्ठ है और आप इस समय का आप पूर्ण उपयोग करें । इस सप्ताह आपको शनि मंदिर में शनिवार को जाकर पूजा अर्चना करनी चाहिए । गरीब लोगों को तिल का दान देना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए शुभ दिन है बृहस्पतिवार।

वृष राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
वृष राशि के जातकों के लिए 20 और 26 तारीख आति उत्तम है । 26 तारीख को आपके द्वारा किए गए सभी कार्य शत-प्रतिशत सफल होंगे। भाग्य इस सप्ताह आपका साथ नहीं देगा । आपको अपने संतान से साधारण सुख प्राप्त होगा । वैवाहिक संबंधों में और प्रेम संबंधों में बाधा आएगी । कमर के आसपास या उसके नीचे का कोई रोग हो सकता है । इस प्रकार के रोगों से सावधान रहें । छात्रों की पढ़ाई में परेशानी आएगी । मित्रों का सहयोग मिल सकता है । वाद विवाद से आपको दूर रहना चाहिए । इस सप्ताह  आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को प्रतिदिन रोटी खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए उत्तम है ।भाग्य आपका साथ देगा ।खर्चे में कमी आएगी ।संतान से सुख भरपूर रूप से प्राप्त होगा । छोटी मोटी दुर्घटना का योग है । गुप्त शत्रु बनेंगे । आपका स्वास्थ्य और आपकी पत्नी का स्वास्थ ठीक रहेगा । नसों और मांसपेशियों में दर्द हो सकता है । गर्दन और कमर का कष्ट भी संभव है । कार्यालय में आप की उपयोगिता बढ़ेगी ।  आपको किसी वरिष्ठ का अच्छा सहयोग मिलेगा । इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 तारीख अति उत्तम है । इस दिन आप के अधिकांश कार्य सफल होंगे । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गुरुवार का व्रत करें और राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आप के सम्मान में वृद्धि होगी । व्यापार में उन्नति होगी । पराक्रम में वृद्धि होगी ।  भाग्य आपका साथ देगा । आपके सभी कार्य आसानी से  या थोड़े से परिश्रम में संपन्न हो जाएंगे । विवाह के अच्छे रिश्ते आएंगे परंतु रिश्तो में बाधा खड़ी करने वाले भी सक्रिय रहेंगे । प्रेम संबंध सावधानी से करें । उसमें आप सफल होंगे । कार्यालय में आपके विरोधी प्रबल होंगे ।  आप इस सप्ताह बाद विवाद ना करें । आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ कमी रहेगी । उनके पेट कमर या गर्दन में पीड़ा हो सकती है । इस सप्ताह आपके लिए 23 24 और 25 तारीख अत्यंत लाभदायक है । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह घर की बनी पहली रोटी गौ माता को खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

सिंह राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अति उत्तम है। इस सप्ताह आपके लिए प्रबल धन प्राप्ति योग है। कार्यालय में आप सभी पर हावी रहेंगे। इस सप्ताह कोई अधिकारी या कर्मचारी आपका कुछ बिगाड़ नहीं सकता । परंतु फिर भी आपको सलाह दी जाती है कि आप व्यर्थ के वार्तालाप से बचें। पिताजी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है । आपके कमर और गर्दन में दर्द हो सकता है । पेट में भी पीड़ा संभव है । भाग्य आपका खूब साथ  देगा । भाइयों से आपके संबंध मधुर होंगे । इस सप्ताह आपके लिए 20 और 26 तारीख अति उत्तम है । 26 तारीख को आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आप सफल रहेंगे । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें ।सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।

कन्या राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए ठीक है । जनता में आपकी स्वीकार्यता बढ़ेगी । धन प्राप्त का अद्भुत योग है । बड़े कार्यों से आपको धन प्राप्त होगा  । आपके व्यापार में उन्नति होगी। आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है । भाग्य के स्थान पर इस सप्ताह आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए ।  आपके जीवनसाथी के कमर या गर्दन में दर्द होगा । छोटी मोटी  बीमारी का भी योग है । इस सप्ताह आप के लिए 21 और 22 तारीख अति उत्तम हैं । आप इस सप्ताह  विचार कर जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको लाभ प्राप्त होगा। इस सप्ताह आप कोई बड़ी चीज भी खरीद सकते हैं । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह चिड़ियों को दाना दें। आपके लिए सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक है । उनका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । जीवन साथी से संबंध अच्छा रहेगा । प्रेम संबंध या वैवाहिक संबंधों में सफलता का योग है । धन प्राप्ति  हेतु अधिक परिश्रम करना पड़ेगा । कार्यालय में संबंध ठीक-ठाक रहेंगे । आपको अपने परिश्रम पर ही विश्वास करना पड़ेगा ,भाग्य पर नहीं । छोटी मोटी दुर्घटना का भी योग है । कोई बहुत बड़ा आर्थिक निर्णय लेने देने से पहले पूरा सोच विचार करें । इस सप्ताह आपके लिए 23 24 और 25 तारीख अत्यंत शुभ है । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह   गणेश अथर्वशीर्ष का स्वयं पाठ करें या किसी योग्य ब्राह्मण से पाठ करवाएं । आपके लिए इस सप्ताह शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह धन लाभ का बहुत अच्छा योग है ।उनको  व्यापार से और नौकरी से दोनों जगह से अच्छा धन प्राप्त होगा । आपको अपने संतान से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा । छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी । विवाह संबंधों में अड़चन आ सकती है ।परंतु  घबराए नहीं । जनता में आपकी ख्याति में वृद्धि होगी । इस सप्ताह आपके लिए 20 तारीख और 26 तारीख अति उत्तम है । 26 तारीख को आपके सभी कार्य संपन्न होंगे । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप रुद्राभिषेक करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको धन प्राप्ति का अच्छा योग है । थोड़े परिश्रम से भी अच्छे धन की प्राप्ति होगी । कार्यालय में आपकी इज्जत बढ़ेगी । बड़े अधिकारियों से आप को अत्यधिक सहयोग मिलेगा । बुरे रास्ते से भी धन आ सकता है ‌। कार्यालय में व्यर्थ के  वार्तालाप से बचें । आपके कैरियर के लिए यह अत्यंत अच्छा अवसर है । इस सप्ताह व्यर्थ के कामों में आपका धन व्यय होगा  । आपके लिए इस सप्ताह 21 और 22 तारीख अत्यंत लाभकारी है । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गुरुवार का व्रत करें एवं रामचंद्र या कृष्ण भगवान के मंदिर में जा कर पूजा अर्चना करें । आपके लिए सप्ताह का शुभ दिन  मंगलवार है।

मकर राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि के जातकों  को इस सप्ताह अपने कार्यालय में अत्यधिक सफलता मिलेगी । पिताजी से आपके संबंध अत्यंत मधुर रहेंगे ।  भाग्य आपका बहुत साथ देगा । आपके संतान को कष्ट हो सकता है । आपके पराक्रम में वृद्धि होगी । वैवाहिक या प्रेम के नए संबंध आएंगे । परंतु इन संबंधों को बिगाड़ने वाले भी अपना प्रयास तेज कर देंगे । अतः आपको सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आप किसी दस्तावेज पर  बगैर पढ़े हस्ताक्षर ना करें । इस सप्ताह आपके लिए 23 24 और 25 तारीख अत्यंत उत्तम हैं।इन  तारीखों में आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को निपटायें। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार को  दक्षिण मुखी हनुमान जी के सामने बैठकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें। इस सप्ताह आपके लिए शुभ दिन शनिवार है ।

कुम्भ राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल 
कुम्भ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम है । भाग्य इस सप्ताह आपका भरपूर साथ देगा ।आपके खर्चे इस सप्ताह बढ़ सकते हैं । धन प्राप्ति का ठीक-ठाक योग है । कार्यालय में आपका मान सम्मान रहेगा । आपके माताजी को कष्ट हो सकता है । इस सप्ताह आपको छोटी मोटी कोई दुर्घटना हो सकती है । सामान्य रूप से आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । इस सप्ताह आपको भावना के बस में हो कर कोई कार्य नहीं करना चाहिए । जो भी कार्य करें वह सोच विचार कर करें । इस सप्ताह आपके लिए 20 और 26 तारीख अति उत्तम है । 26 तारीख को आपके सभी कार्य सफल होंगे । इस सप्ताह  आपको चाहिए कि आप शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाएं और पीपल की सात बार परिक्रमा करें । इस सप्ताह आपके लिए शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि के जातकों  का भाग्य इस सप्ताह  उनका साथ देगा। सफलता पाने के लिए परिश्रम अवश्य करना पड़ेगा। आपके जीवन साथी को इस सप्ताह कष्ट हो सकता है । आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । आपके पराक्रम में अतिवृद्धि होगी । परंतु आपको अपने वाणी पर संतुलन रखना चाहिए । धन के लेन-देन में इस सप्ताह आप किसी पर भरोसा ना करें । बहुत सोच समझकर किसी को धन दे या उससे ले । प्रेम संबंधों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है । इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 तारीख अत्यंत शुभ और लाभदायक है । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गाय को चारा खिलाएं। इस सप्ताह आपके लिए शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

साथियों मैं इस बात का बहुत प्रयास करता हूं यह राशिफल ऐसा बने जिसका उपयोग कर आप  सप्ताह में अत्यंत सफलताएं अर्जित कर सकें । आपसे बहुत बहुत अनुरोध है कि आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके मुझे यह बताएं कि यह साप्ताहिक राशिफल क्या आपके लिए उपयोगी साबित हो रहा है । अगर नहीं हो रहा है तो क्या कमियां हैं । आपसे अनुरोध है कि आप इस वीडियो को शेयर करें और अपने मित्रों से इसे सब्सक्राइब करने हेतु कहें। मां शारदा से मेरी प्रार्थना है कि आप सभी स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।
जय मां शारदा। 
निवेदक:-
पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता
एस्ट्रो साइंटिस्ट और वास्तु शास्त्री
स्टेट बैंक कॉलोनी मकरोनिया
 सागर। 470004

 मो 7566503333

 यूट्यूब लिंक
Share:

Archive