तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

SAGAR:गढाकोटा नगर पालिका और मालथौन ,सुरखी, बांदरी बिलहरा बरोदिया नगर परिषद के वार्डो का हुआ आरक्षण

SAGAR:गढाकोटा नगर पालिका और  मालथौन ,सुरखी, बांदरी बिलहरा बरोदिया नगर परिषद के वार्डो का हुआ आरक्षण

सागर एक जून 2022। सागर के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नगरीय निकायों में वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक आर्य द्वारा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री क्षितिज सिंघल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री शशि मिश्रा सहित सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।  

गढ़ाकोटा नगर पालिका के 23 वार्डों का आरक्षण

वार्ड नंबर 1 जवाहर वार्ड- ओबीसी मुक्त

वार्ड नंबर 2 गांधी वार्ड- एससी महिला

वार्ड नंबर 3 कमला नेहरू वार्ड- एससी मुक्त

वार्ड नंबर 4 टैगोर वार्ड- एससी महिला

वार्ड नंबर 5 विवेकानंद वार्ड- अनारक्षित मुक्त

वार्ड नंबर 6 बाजार वार्ड- अनारक्षित मुक्त

वार्ड नंबर 7 भगत सिंह वार्ड- अनारक्षित महिला

वार्ड नंबर 8 जगदीश वार्ड- अनारक्षित मुक्त

वार्ड नंबर 9 बजरंग वार्ड- अनारक्षित मुक्त

वार्ड नंबर 10 शिवाजी वार्ड- अनारक्षित महिला

वार्ड नंबर 11 सुभाष वार्ड- अनारक्षित महिला

वार्ड नंबर 12 अंबेडकर वार्ड- एससी मुक्त

वार्ड नंबर 13 महाराणा प्रताप वार्ड- ओबीसी मुक्त

वार्ड नंबर 14 राम वार्ड- अनारक्षित मुक्त

वार्ड नंबर 15 किला वार्ड- अनारक्षित महिला

वार्ड नंबर 16 तिलक वार्ड- अनारक्षित मुक्त

वार्ड नंबर 17 साबूलाल वार्ड- अनारक्षित महिला

वार्ड नंबर 18 आजाद वार्ड- अनारक्षित महिला

वार्ड नंबर 19 सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड-
ओबीसी महिला

वार्ड नंबर 20 पं दीनदयाल उपाध्याय वार्ड-
ओबीसी मुक्त

वार्ड नंबर 21 राजा मर्दन सिंह जूदेव वार्ड-
ओबीसी महिला

वार्ड नंबर 22 रानी अवंती बाई वार्ड-
ओबीसी महिला

वार्ड नंबर 23 अटल बिहारी वाजपेई वार्ड-
ओबीसी महिला


नगर परिषद मालथोन
कुल वार्ड-15

वार्ड क्रमांक 1 महात्मा गांधी वार्ड- ओबीसी महिला

वार्ड क्रमांक 2 चन्द्रशेखर आजाद वार्ड- एसटी मुक्त

वार्ड क्रमांक 3 भगतसिंह वार्ड- अनारक्षित महिला

वार्ड क्रमांक 4 अब्दुल कलाम वार्ड- अनारक्षित मुक्त

वार्ड क्रमांक 5 महाराणा प्रताप वार्ड- अनारक्षित महिला

वार्ड क्रमांक 6 जवाहर लाल नेहरू वार्ड - ओबीसी मुक्त

वार्ड क्रमांक 7 डॉ. अम्बेडकर वार्ड- एससी मुक्त

वार्ड क्रमांक 8 लालबहादुर शास्त्री वार्ड-एससी महिला

वार्ड क्रमांक 9 रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड- अनारक्षित महिला

वार्ड क्रमांक 10 वीर शिवाजी वार्ड- अनारक्षित मुक्त

वार्ड क्रमांक 11अटलबिहारी वाजपेयी वार्ड- ओबीसी महिला

वार्ड क्रमांक 12 रानी अवंतीबाई वार्ड- अनारक्षित महिला

वार्ड क्रमांक 13 डॉ. हरीसिंह गौर वार्ड-एसटी महिला

वार्ड क्रमांक 14 रानी लक्ष्मीबाई वार्ड- अनारक्षित मुक्त

वार्ड क्रमांक 15 श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड- अनारक्षित मुक्त

स्वर्ग रथ यानी शव वाहन से हजारों लोगों को मुक्तिधाम पहुचाने वाले अलाउददीन खान हुए अलविदा उसी वाहन से★ शव वाहन चालक अलाउददीन बने थे साम्प्रदायिक समरसता के प्रतीक ,कोरोना काल मे बने थे मददगार

नगर परिषद् बांदरी वार्ड आरक्षण
कुल वार्ड-15

वार्ड नंबर 1 महाराणा प्रताप वार्ड- एससी मुक्त

वार्ड नंबर 2 वीर शिवाजी वार्ड- ओबीसी महिला

वार्ड नंबर 3 महात्मा गांधी वार्ड- अनारक्षित महिला

वार्ड नंबर 4 महाराजा छत्रसाल वार्ड-अनारक्षित मुक्त


वार्ड नंबर 5 अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड- एससी महिला


वार्ड नंबर 6 वीरगना रानी दुर्गावती वार्ड- एसटी मुक्त

वार्ड नंबर 7 नेहरू वार्ड- अनारक्षित मुक्त

वार्ड नंबर 8 सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड- एसटी महिला

वार्ड नंबर 9 सुभाष चंद्र बोस वार्ड- अनारक्षित मुक्त

वार्ड नंबर 10 महावीर वार्ड- अनारक्षित मुक्त

वार्ड नंबर 11 डॉ. भीमराव अम्बेड़कर वार्ड- एससी महिला

वार्ड नंबर 12 रवीन्द्रनाथ टैगोर वार्ड-अनारक्षित महिला

वार्ड नंबर 13 आचार्य विद्यासागर वार्ड- अनारक्षित महिला

वार्ड नंबर 14 ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड- अनारक्षित महिला

वार्ड नंबर 15 वीरगना रानी अवंतिबाई वार्ड- ओबीसी मुक्त

नगर परिषद बिलहरा वार्ड आरक्षण
कुल वार्ड-15

वार्ड नंबर 1 सिंहवाहिनी वार्ड- एसटी मुक्त

वार्ड नंबर 2 जानकीरमण वार्ड- अनारक्षित मुक्त

वार्ड नंबर 3 राधाकृष्ण वार्ड- अनारक्षित महिला

वार्ड नंबर 4 गणेश चौक वार्ड- अनारक्षित महिला

वार्ड नंबर 5 हरदौल वार्ड- एससी महिला

वार्ड नंबर 6 शिवशंकर वार्ड-
एससी महिला

वार्ड नंबर 7 अन्नपूर्णा वार्ड-
ओबीसी महिला

वार्ड नंबर 8 महाराणा प्रताप वार्ड- अनारक्षित महिला

वार्ड नंबर 9 शिवाजी वार्ड-
अनारक्षित मुक्त

वार्ड नंबर 10 अवंतीबाई वार्ड-अनारक्षित मुक्त

वार्ड नंबर 11 महात्मागांधी वार्ड- अनारक्षित महिला

वार्ड नंबर 12 भगत सिंह वार्ड- ओबीसी मुक्त

वार्ड नंबर 13 विवेकानंद वार्ड- एससी मुक्त

वार्ड नंबर 14 लक्ष्मीबाई वार्ड- अनारक्षित महिला

वार्ड नंबर 15 अंबेडकर वार्ड- एससी मुक्त

नगर परिषद सुरखी वार्ड आरक्षण
कुल वार्ड-15

वार्ड नंबर 1 महात्मा गांधी वार्ड- अनुसूचित जाति महिला

वार्ड नंबर 2 चन्द्रषेखर आजाद वार्ड- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला

वार्ड नंबर 3 भगतसिंह वार्ड- अनारक्षित मुक्त

वार्ड नंबर 4 महाराणा प्रताप वार्ड- अनारक्षित महिला

वार्ड नंबर 5 अब्दुल कलाम वार्ड- एससी मुक्त

वार्ड नंबर 6 नेहरू वार्ड- अनारक्षित महिला

वार्ड नंबर 7 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड- अनारक्षित मुक्त

वार्ड नंबर 8 रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला

वार्ड नंबर 9 अम्बेडकर वार्ड-एसटी महिला  

वार्ड नंबर 10 षिवाजी वार्ड- अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त

वार्ड नंबर 11 अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड- एसटी मुक्त

वार्ड नंबर 12 अवंतीबाई वार्ड- अनारक्षित महिला

वार्ड नंबर 13 हरीसिंह गौर वार्ड- अनारक्षित मुक्त

वार्ड नंबर 14 लक्ष्मीबाई वार्ड- अनारक्षित मुक्त

वार्ड नंबर 15 श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड- अनारक्षित महिला

नगर परिषद बरोदिया कला वार्ड आरक्षण
कुल वार्ड-15

वार्ड नंबर 1 - अनारक्षित महिला

वार्ड नंबर 2 - अनारक्षित मुक्त

वार्ड नंबर 3 - अनारक्षित महिला

वार्ड नंबर 4 - एससी महिला

वार्ड नंबर 5 - एससी महिला

वार्ड नंबर 6 - अनारक्षित महिला

वार्ड नंबर 7 - अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त

वार्ड नंबर 8 - अन्य पिछड़ा वर्ग महिला

वार्ड नंबर 9 - अनारक्षित मुक्त

वार्ड नंबर 10- अनारक्षित मुक्त

वार्ड नंबर 11- एसटी महिला

वार्ड नंबर 12 - एसटी मुक्त

वार्ड नंबर 13 - अनारक्षित महिला

वार्ड नंबर 14 - एससी मुक्त

वार्ड नंबर 15 - अनारक्षित मुक्त




Share:

आजादी की गौरव यात्रा में सागर से सेवादल कार्यकर्ता हुए शामिल

आजादी की गौरव यात्रा में सागर से  सेवादल कार्यकर्ता हुए शामिल 


दिल्ली।  गुजरात से चलकर दिल्ली तक की 12 75 किलोमीटर की आजादी की गौरव यात्रा का आज दिल्ली के शांतिवन राज घाट में समापन हुआ ।कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल जी भाई देसाई जी सहित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कांग्रेस सेवा दल के हिंदुस्तान भर के तमाम पदाधिकारियों में अपना योगदान दिया ।


इस अवसर पर श्रीमती सोनिया गांधी जी ने समस्त सेवा दल वालों को बधाई देते हुए कांग्रेस सेवा दल की शपथ दिलाई ।कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालजी भाई देसाई ने इस अवसर पर 1275 किलोमीटर की यात्रा का अपना विवरण दिया और और भाई बोले यह यात्रा आप हिंदुस्तान के प्रत्येक जिलों में जिलेवार शुरू की जाएगी प्रदेश स्तर पर और जिला स्तर पर इस यात्रा का अनुभव हमारे कांग्रेस सेवा दल के साथी करेंगे ।आज समूचे दिल्ली में निकाली गई इस यात्रा में सेवादल के हजारों साथियों के लोगों को देखकर दिल्ली वासियों ने बात की तारीफ की।

सागर से इस यात्रा में 12 सेवादल के गणवेश धारी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया खास तौर पर जिला अध्यक्ष सिन्टू कटारे प्रदेश महासचिव विजय साहू , आनंद हैला भरत विश्वकर्मा, राहुल जाठव  ,सुशील शर्मा  राजेंद्र संदीप ब्रजेश सहित अनेक सेवादल के साथी उपस्थित थे
Share:

स्वर्ग रथ यानी शव वाहन से हजारों लोगों को मुक्तिधाम पहुचाने वाले अलाउददीन खान हुए अलविदा उसी वाहन से★ शव वाहन चालक अलाउददीन बने थे साम्प्रदायिक समरसता के प्रतीक ,कोरोना काल मे बने थे मददगार

स्वर्ग रथ यानी शव वाहन से हजारों लोगों को  मुक्तिधाम पहुचाने वाले  अलाउददीन खान  हुए अलविदा उसी वाहन से


★ शव वाहन चालक अलाउददीन बने थे साम्प्रदायिक समरसता के प्रतीक ,कोरोना काल मे बने थे मददगार

सागर। बदलते परिवेश में अब किसी के निधन होने पर  मुक्ति रथ या स्वर्ग रथ आदि नामो से शव वाहन  का प्रचलन तेजी से बढा है।सरकार और सामाजिक संगठनों ने इसकी उपयोगिता को समझा आज शहरों में ये वाहन दिख जाएंगे। सागर में अपनत्त्व सेवा समिति ने कुछ साल पहले  शव वाहन  उपलब्ध कराया था। यह स्वर्ग रथ  बड़ा व्यवस्थित बना था। पिछले चार साल से इसे अलाउद्दीन खान(मद्दे ड्राइवर) चला रहे थे। अपने व्यवहार और सजगता से लोगो के बीच लोकप्रिय थे। कल सोमवार की शाम को उनका निधन हो गया। शहर में शोक की लहर फेल गई। लोगो को उनके द्वारा की मदद याद आयी। खासकर कोरोना काल के दौरान मुक्तिधाम तक अंतिम यात्रा पूरी करने को लेकर। अलाउद्दीन खान को आज उसी शव वाहन से कब्रिस्तान ले गए । जिसको वे चलाते थे। सेकड़ो लोगो ने  नम आंखों से  याद किया। 




       * स्वर्ग रथ में कब्रिस्तान ले जाते हुए

अवनत्व सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष सन्तोष सोनी मारुति बताते है कि अलाउददीन मुस्लिम समुदाय से होते हुए भी कभी भेदभाव नही किया। ज्यादातर हिन्दू समुदाय से जुड़े लोगों को इसकी जरूरत पड़ी। अलाउददीन  हिन्दू रीति रिवाजों से अंतिम संस्कार करने में मदद तक करते थे । वाहन में राम नाम सत्य है...का भजन लगाना आदि । पूरी ततपरता से करते थे। 


कोरोना काल  में याद किये गए अलाउददीन खान

अलाउद्दीन खान ने कोरोना काल के दौरान शव यात्रा वाहन में अपनी निरंतर सेवायें दी। जिस दौर में परिजन अपनो को हाथ भी नही लगाते थे। अंतिम संस्कार तक मे नही गए। उस त्रासदी भरे समय मे अलाउददीन खान ने सैकड़ो लोगो के निधन पर मुक्तिधाम तक पहुचाया। आज उनके निधन पर सोशल मीडिया पर लोगो ने कोरोना काल मे किये गए काम को याद किया।

"ऐसे ही एक व्यक्ति ने  लिखा कि मेरे पिताजी की कोरोना काल में ही मृत्यु हुई थी उस समय मेरे साथ  केवल भाईजान ही शवयात्रा के साथी बनें । वे हमारी अपनत्व सेवा समिति के एक अत्यंत महत्वपूर्ण सदस्य थे; जिन्होंने कोरोना काल में अपनी सेवाएं पूरी गम्भीरता से व जिम्मेदारी से समाज को दीं । ""




अपनत्व सेवा समिति के अध्यक्ष राम शर्मा ने बताया कि समिति अंतिम संस्कार को लेकर हर तरह की मदद करती है। कई दफा निशुल्क भी यह वाहन भेजते है। अलाउददीन खान हमारे सबसे मेहनती सदस्य थे। कभी भी उन्होंन काम के लिए मना नही किया। पिछले चार साल में दो हजार से अधिक लोगो को मुक्तिधाम तक पहुचाया।  



Share:

MP : नगरपालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पदों का हुआ आरक्षणदेखे : पूरी सूची

MP : नगरपालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पदों का हुआ आरक्षण

देखे : पूरी सूची

भोपाल. मध्यप्रदेश की 99 नगर पालिकाओं में से 28 नगर पालिकाएं ओबीसी के लिए आरक्षित की गई हैं। भोपाल के रविंद्र भवन के ऑडिटोरियम में आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों में चुनावों के लिए नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद का रिजर्वेशन किया जा रहा है। प्रदेश में कुल 16 नगर निगम, 99 नगर पालिका और 298 नगर परिषदें हैं.

नगर पालिका, नगर परिषद, के आरक्षण की लिस्ट 
नगर पालिका आरक्षण की स्थिति

1. नर्मदापुरम (होशंगाबाद) OBC महिला
2.      छतरपुर -  OBC महिला
3.      शहडोल -  OBC
4.      दमुआ  - SC महिला
5.      डबरा -  SC
6.      खुरई -  SC महिला
7.      मकरोनिया बुजुर्ग -  SC
8.      गोहद -  SC महिला
9.      सारणी  - SC
10.  आमला  - SC
11.  चंदेरी  - SC
12.  बीना इटावा  - SC महिला
13.  लहार  - SC महिला
14.  गोटेगांव  - SC महिला
15.  महाराजपुर  - SC
16.  नागदा -  SC महिला
17.  भिंड - SC महिला
18.  मलाजखंड  - ST
19.  झाबुआ -  ST
20.  अलीराजपुर   - ST महिला


21.  पाली   - ST
22.  बड़वानी   - ST महिला
23.  बिजूरी  -  ST महिला
24.  सबलगढ़   - OBC
25.  धार  -  OBC महिला
26.  आष्टा  -  OBC महिला
27.  रायसेन   - OBC महिला
28.  सिरोंज  -  OBC
29.  सनावद   - OBC महिला
30.  नेपानगर  - OBC महिला
31.  पनागर -- OBC
32.  श्योपुरकलां -  OBC महिला
33.  राघौगढ़  - OBC
34.  मनावर -  OBC
35.  खाचरौद  -  OBC
36.  शुजालपुर -  OBC महिला
37.  जावरा  - OBC महिला
38.  मंदसौर  - OBC महिला
39.  इटारसी OBC
40.  हरदा  - OBC महिला
41.  ब्यावरा  - OBC महिला
42.  रहली  - OBC
43.  दमोह  - OBC
44.  मैहर  - OBC महिला
45.  पांडुरना  - OBC
46.  जुन्नारदेव जामई  - OBC
47.  सिवनी  - OBC
48.  मंडला -  OBC
49.  बैतूल  - अनारक्षित महिला
50.  विदिशा  - अनारक्षित महिला
51.  राजगढ़  - अनारक्षित महिला
52.  पिपरिया  - अनारक्षित महिला
53.  गढ़ाकोटा  - अनारक्षित महिला
54.  पन्ना  - अनारक्षित महिला
55.  खरगोन - अनारक्षित महिला
56.  बालाघाट  - अनारक्षित महिला
57.  नैनपुर - अनारक्षित महिला
58.  धनपुरी  - अनारक्षित महिला
59.  महिदपुर  - अनारक्षित महिला
60.  शिवपुरी  - अनारक्षित महिला
61.  बैरसिया अनारक्षित महिला
62.  मुलताई  - अनारक्षित महिला
63.  देवरी  - अनारक्षित महिला
64.  दतिया  - अनारक्षित महिला
65.  गुना  - अनारक्षित महिला
66.  बारासिवनी -  अनारक्षित महिला
67.  चौरई  - अनारक्षित महिला
68.  सौसर  - अनारक्षित महिला
69.  अमरवाड़ा  - अनारक्षित महिला
70.  करेली  - अनारक्षित महिला
71.  नीमच  - अनारक्षित महिला
72.  अंबा  - अनारक्षित महिला
73.  मंडीदीप  - अनारक्षित महिला
 

नगर पालिका में महिला अनारक्षित सीटें-

 बैतूल,विदिशा, राजगढ़, पिपरिया, गढ़ाकोटा,पन्ना, खरगोन, बालाघाट, नैनपुर, धर्मपुरी, मुलताई, देवरी,दतिया, गुना, चोरई, मंडीदीप, महिदपुर, बैरसिया, मुलताई,देवरी, दतिया, गुना,वारासिवनी,अमरवाड़ा, नीमच, अंबाह हैं।

99 नगर पालिका के  पदों में 15 अनुसूचित जाति के लिए, 6 अनुसूचित जनजाति के लिए
- 28 पद ओबीसी के लिए आरक्षित होंगे
- महिलाओं के अनारक्षित 25 पद होंगे-  प्रदेश में कुल 99 नगर पालिका हैं




नगर परिषद के लिए आरक्षण की स्थिति

SC के लिए आरक्षित नगर परिषद की सीटें - नगर परिषद आरक्षण की स्थिति
मालनपुर  - SC
मधुसुदनगढ़ -  SC
पिपरई  - SC महिला
कर्रापुर -  SC
बरगवां -  SC महिला
बिलहरा - SC महिला
तरीकरकलां  - SC महिला
निवाड़ी -  SC महिला
पवई -  SC महिला
बांधमोर - SC महिला
पेतिया  - SC महिला
पीपलरावां  - SC महिला
बड़ौनी  - SC महिला
साली चौका  - SC महिला
पटेरा  - SC महिला
उचेंरा ​​​​​​​- SC महिला

ST के लिए आरक्षित नगर परिषद की सीटें - नगर परिषद आरक्षण की स्थिति

निवाली बुजुर्ग  - ST महिला
बिस्टान -  ST
सर्रई ST महिला
डोला  -  ST
पुनासा -  ST
घोड़ा डोंगरी -  ST महिला
मांडवा -  ST
ढही  - ST महिला
आजाद नगर  - ST
अमरकंटक  - ST
मेघनगर -  ST
निवास  - ST महिला
पलसूद  - ST महिला
धमनोद  - ST
सरदारपुर -  ST महिला
ओंकारेश्वर -  ST महिला
गोहाबिछा   - ST महिला
थांदला ​​​​​​​-  ST महिला
बैयर -  ST महिला
जोबट -  ST
कांटा फोड़ा -  ST
नरोजाबाद -  ST
कुक्षी  - ST महिला
डिंडौरी -  ​​​​​​​ ST महिला
पेटलावद -  ​​​​​​​ ST महिला


OBC के लिए आरक्षित नगर परिषद की सीटें - नगर परिषद आरक्षण की स्थिति

छपारा -  OBC महिला
ठिकरी  - OBC महिला
बड़ोदियाकलां -  OBC
रन्नौद  - OBC महिला
रोंद -  OBC

नगर परिषद आरक्षण की स्थिति

भैंसोदा मंडी​​​​​​​  - अनारक्षित
डबोरा ​​​​​​​ - अनारक्षित महिला
देवरी  - अनारक्षित
केवलारी - अनारक्षित महिला
मानपुर - अनारक्षित महिला
पोहरी  - अनारक्षित
मरकोन  - अनारक्षित
शाहपुर बैतूल - अनारक्षित
मोहना - अनारक्षित
बंगवां राजनगर - अनारक्षित
डूमरकछा - अनारक्षित
बरगंवा अमलाई ​​​​​​​ - अनारक्षित महिला
मालथोन - अनारक्षित
बांद्री ​​​​​​​ - अनारक्षित महिला
सुरखी - अनारक्षित महिला
गुन्नौर ​​​​​​​ - अनारक्षित महिला
बदोहो ​​​​​​​ - अनारक्षित महिला
सिराली  - अनारक्षित महिला




महापौर का आरक्षण(जो कि 10 दिसंबर 2020 को हो चुका है)। 
प्रदेश के 16 नगर निगमों के महापौर पद के लिए नया आरक्षण नहीं होगा।
नगर निगम/महापौर आरक्षित सीट

1.भोपाल  - ओबीसी(महिला)
2.मुरैना - एस सी (महिला)
3. उज्जैन - एस सी
4.छिंदवाड़ा - एस सी
5-सतना - ओबीसी
6-रतलाम  - ओबीसी
7-खंडवा  - ओबीसी(महिला)
8-सागर  - सामान्य(महिला)
9-बुरहानपुर -  सामान्य(महिला)
10-ग्वालियर  - सामान्य(महिला)
11-देवास - सामान्य(महिला)
12-कटनी - सामान्य(महिला)
13-इंदौर  - अनारक्षित(सामान्य)
14-जबलपुर -  अनारक्षित(सामान्य)
15-रीवा - अनारक्षित(सामान्य)
16-सिंगरौली  -अनारक्षित (सामान्य)
Share:

नगर निगम के किरायादारों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में निगमायुक्त ने व्यापारियों से चर्चा की

नगर निगम के किरायादारों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में निगमायुक्त ने व्यापारियों से चर्चा की


सागर ।  समाचार पत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रशेखर शुक्ला द्वारा व्यापारी संघ के प्रतिनिधि मण्डल से  निगम कार्यालय में उनकी समस्याओं के निराकरण के संबंध उनका पक्ष सुना , जिनमें व्यापारियों द्वारा दुकान किराया निर्धारण के संबंध में बताया गया।
इस संबंध में व्यापारियों को जानकारी दी गई  कि म.प्र.अचल सम्पत्ति अंतरण नियम 2016 म.प्र.राजपत्र प्रकाशन दिनांक 24 फरवरी 2016 की कंडिका 6 के तहत् किराया निर्धारण वर्ष 2016 में किया गया था जिसको आज दिनांक तक राज्य शासन द्वारा निरस्त करने के आदेश प्रसारित नहीं किये गये है, ना ही किसी सक्षम मान.न्यायालय द्वारा अचल संम्पत्ति अंतरण नियम 2016 के प्रावधान के तहत् निर्धारित किराया को अपास्त नहीं किया गया है। निगम द्वारा शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत् ही किराया निर्धारण किया गया है । साथ ही बैठक के दौरान उनके द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदन पर विधि प्रक्रिया के तहत् निराकरण कर दिया जायेगा। व्यापारियों को इस तथ्य से भी अवगत कराया गया।  
यहॉ यह भी उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम के 2300 किरायादारों में से लगभग 2200 से अधिक निगम दुकान किरायेदारों द्वारा विगत 5 वर्षो से निर्धारित दर अनुसार लगातार किराया जमा किया जा रहा है तथा वर्तमान में भी दुकान किरायेदारों द्वारा वर्ष 2022-23 का किराया जमा कर रहे है। अनुबंध में हेतु किरायेदारों द्वारा आवेदन भी प्रस्तुत नहीं किये गये है।
बैठक के दौरान निगमायुक्त श्री शुक्ला ने निगम मार्केटों की सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुदृढ करने हेतु संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये है ताकि व्यापारियों को कोई परेशानी ना हों।
Share:

जैन संतों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सागर समाज ने दिया ज्ञापन

जैन संतों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सागर समाज ने दिया ज्ञापन


सागर। सकल दिगंबर जैन समाज के द्वारा श्री दिगंबर जैन पंचायत सभा,सागर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी सेना के अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा जैन संतों पर की गई अनर्गल टिप्पणी के विरोध में, कड़ी कार्रवाई एवं अति शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा गया।



सारे विश्व में अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले आपसी प्रेम सद्भाव एवं भाईचारा बढ़ाने वाले जियो और जीने दो का संदेश देने वाले और जगत की सभी प्राणी मात्र के प्रति करुणा का भाव धारण करने वाले जैन मुनियों के बारे में खुले मंच से घटिया भाषा का प्रयोग कर वातावरण में जहर घोलने का कृत्य किया है सरकार इस प्रकार के कृत्य पर संज्ञान लेकर शीघ्र ही कार्रवाई करें नहीं तो बहुत समय देश का माहौल बिगड़ सकता है। ज्ञापन देने वालों में पंचायत सभा के महामंत्री सुभाष जैन, सुनील जैन पाइप, पूर्व विधायक सुनील जैन मनोज जैन लालो, प्रदीप समैया, राजा भैया, , देवेंद्र जैना, आनंद स्टील, प्रकाश जैन पारस ग्लास, अनिल जैन नैनधरा ,सुदीप जैन चक्रेश पटना, चक्रेश सिंघई, अशोक जैन पटवारी ,प्रशांत समैया, संजय जैन लाट साहब, संदीप बहेरिया, टोनू जैन, विकास मानवतावादी, अशोक फुसकेले, सपन जैन, सुनील जैन कार्ड पैलेस, कमलेश चौधरी सुनील जैन शाहगढ़, महेश बाबा, सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित हुए।

Share:

कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन आयोग से उल्लंघन के दोषियों पर प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की उठाई मांगगरीब कल्याण सम्मेलन के नाम पर हुआ पर आचार सहिंता का खुला उल्लंघन : पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी

कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन आयोग से उल्लंघन के दोषियों पर प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की उठाई मांग

गरीब कल्याण सम्मेलन के नाम पर हुआ पर आचार सहिंता का खुला  उल्लंघन : पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी


सागर । मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने गरीब कल्याण सम्मेलन के नाम पर पंचायत चुनाव की प्रभावशील आचार सहिंता का खुला उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुये कहा कि मंगलवार को सागर  जिला मुख्यालय पर केंद्रीय मंत्री श्री वीरेन्द्र खटीक, केबिनेट मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत, सांसद श्री राज बहादुर सिंह, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन,कलेक्टर श्री दीपक आर्य सहित प्रशानिक अधिकारियों और भाजपा नेताओं की मोजुदगी में गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि उक्त सम्मेलन में पंचायत चुनाव को प्रभावित करने की गरज से जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी के तहत  करोड़ो रूपये की राशि का हस्तांतरण किया गया हैं जो पंचायत चुनाव की प्रभावशील अचार सहिंता का खुला उल्लंघन हैं। 
श्री चौधरी ने मांग करते हुये कहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग स्वतः संग्राम लेते हुये गरीब कल्याण सम्मेलन के नाम पर हुये पंचायत चुनाव की आचार सहिंता के उल्लंघन के दोषीयों पर प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जावे। 
Share:

SAGAR : गरीब कल्याण सम्मेलन में हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

SAGAR : गरीब कल्याण सम्मेलन में हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

सागर 31 मई 2022 ।आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में जिले के सैकड़ों हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। साथ  ही उनको लाभान्वित योजनाओं के प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को अलग-अलग लाभान्वित करते हुए चेक, प्रमाण-पत्र एवं ऑटो रिक्शा की चाबी, ट्राईसाईकिल सहित अन्य सामग्री भी प्रदान की गई। गरीब कल्याण सम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शिमला से वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समस्त हितग्राहियों को संबोधित कर रहे थे। वहीं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल से सीधे हितग्राहियों को संबोधित किया गया।
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शिमला में लाभान्वित योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद  कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री श्री वीरेंद्र कुमार एवं राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद श्री राज बहादुर सिंह, पूर्व मंत्री श्री नारायण प्रसाद कबीरपंथी, विधायक श्री शैलेंद्र जैन, श्री गौरव सिरोठिया, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, नगर निगम कमिश्नर श्री चंद्रशेखर शुक्ला, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती सपना त्रिपाठी, जनपद पंचायत सागर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय की प्रभारी अधिकारी डॉ मनीषा चतुर्वेदी सहित समस्त जिलाधिकारी एवं हितग्राही मौजूद थे।


आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज उत्तराखंड की शिमला से देश के नागरिकों को संबोधित किया एवं 15 विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद भी किया। इस आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज7 सिंह चैहान भोपाल से उपस्थित होकर प्रदेशवासियों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एल.ई.डी.के माध्यम से देखने हेतु नगर निगम सागर द्वारा महाकवि पद्माकर सभागार में व्यवस्था की गई थी।


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उद्बोधन के पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं केंद्र सरकार के मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार एवं मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद  राज बहादुर सिंह, विधायक श्री शैलेंद्र जैन, गौरव सिरोठिया सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में
जिले की 292371 किसानों को 58 करोड़ 47 लाख रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से भोपाल से हस्तांतरित की गई। इसी प्रकार शासन की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

जिसमें प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना प्रथम चरण के हितग्राही 5, प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना द्वितीय चरण के हितग्राही 5, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के हितग्राही 3, स्व-सहायता समूह की आवर्ती निधि के हितग्राही 3, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के हितग्राही 2, संबल अनुग्रह सहायता राषि के 2, परिवार सहायता राषि के एक तथा म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मण्डल योजना के 2 हितग्राही तथा तीन हितग्राहियों को ट्राईसाईकिल और दो हितग्राहियों को कान की मषीन उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम के पूर्व में अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन एवं कन्या पूजन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. अरविंद जैन द्वारा किया गया।  आभार श्री सचिन मसीह ने माना।

Share:

Archive