तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

सागर के विकास को निंरतर जारी रखने भाजपा को दें आर्शीवाद : मंत्री गोविंद राजपूत ★ महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी के पक्ष में जनसंपर्क जारी

सागर के विकास को निंरतर जारी रखने  भाजपा को दें आर्शीवाद :  मंत्री गोविंद राजपूत 
★ महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी के पक्ष में जनसंपर्क जारी

सागर/ कांग्रेस ने वर्षाें देश प्रदेश एवं सागर नगर निगम पर राज कर जनता का सामाजिक आर्थिक, राजनीतिक और मानसिक शोषण किया है। जनता की भलाई के लिये और सागर के विकास के लिये कांग्रेस ने कोई कार्य नहीं किया। कांग्रेस वोट की राजनीति करती है और भाजपा सेवा की राजनीति करती है। भाजपा सरकार में ही सागर के विकास को पंख लगे और आज सागर पूर्ण विकसित शहर की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसका श्रेय भाजपा सरकार को है। सागर के विकास को निरन्तर बनाये रखने के लिये भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को एवं समस्त भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों को प्रचण्ड बहुमत से विजयी बनाने मतदाता अपना आर्शीवाद प्रदान करें। 

जनसंपर्क के दौरान मंत्री गोविंद सिंह राजूपत ने बताया कि सुरखी में पंचायत चुनाव में जो पंचायत सबसे ज्यादा मतो से विजयी होगी उस पंचायत को विकास कार्य हेतु 11 लाख रूपये देने की घोषणा मैंने की है। यही बात म.प्र. शासन के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी के पक्ष में जनसंपर्क के दौरान सागर के मतदाताओं से कहा है कि सागर नगर निगम के अंतर्गत जिस भी वार्ड में भारतीय जनता पार्टी सर्वाधिक मतो से विजय होगी उस वार्ड के लिये उस वार्ड के विकास कार्यो के लिये 21 लाख रूपये की राशि विकास कार्य कराये जाने के लिये दी जायेगी। जनसंपर्क के दौरान भाजपा नेता सुशील तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमलेश बघेल, प्रतिभा चौबे, शारदा कोरी, हरिराम सिंह ठाकुर, हरिनारायण यादव सहित बड़ी संख्या में साथ में रहे।

मानव सेवा एवं सागर के विकास के लिये बचनबद्ध:शैलेन्द्र जैन सागर विधायक

सागर के सम्पूर्ण विकास के लिये भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी का विजयी होना सागर के हित में जरूरी है। सभी मतदाता बन्धु भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से विजयी बनाये। यह बात सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने रविदास वार्ड में भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को विजयी बनाने के लिये मतदाताओं के घर जा कर जनसंपर्क में कही। विधायक शैलेन्द्र जैन ने मतदाताओं से कहा कि सागर के विकास के लिये नगर निगम चुनाव में भाजपा का जीतना जरूरी है। तभी सागर को महानगर बनाने की कल्पना साकार होगी। जनसंपर्क के दौरान विधायक शैलन्द्र जैन, सुशील तिवारी, रविदास वार्ड भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रानी अहिरवार, डाॅ. सुशील तिवारी, प्रभुदयाल साहू, पार्षद प्रत्याशी रवि चैधरी, दीपक लोधी, अमित वैसाखिया, जगभान सिंह, राजू तिवारी, अंकित विश्वकर्मा, साकेत शर्मा, सुयश तिवारी, सौरभ तिवारी, रामेश्वर यादव, जगन कोरी, रमेश अहिरवार, भगवान सिंह अहिरवार, राजू शर्मा, छोटे लाल अहिरवार, नत्थू घोषी, राजकुमार यादव, मूलचंद विश्वकर्मा, सुमत पटवा, राहुल अहिरवार, संदीप साहू, भानू राजपूत, दीपक साहू, आदर्श मिश्रा, रविशंकर गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन साथ में रहे।

आज का युवा सागर के कल का भविष्य है:- गौरव सिरोठिया


युवा एवं सकारात्मक सोच और भाजपा की नीति नियत चेहरा स्पष्ट होने के चलते ही सागर के विकास को नये पंख लगाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया। उक्त बात भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने सागर महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को एवं विट्ठलनगर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की दिशा में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा के युवा सम्मेलन में कही उन्होंने कहा आज का युवा ही कल का भविष्य है। इस चुनाव में सागर को महानगर बनाने की दिशा में अपनी 
महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन कर सागर से महापौर की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को एवं भाजपा के समस्त पार्षद प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजय बनाने के लिये कमर कस कर कार्य करें। इस अवसर पर जिला मोर्चा अध्यक्ष श्री यश अग्रवाल, भानू राजपूत, नितिन सोनी, विट्ठल नगर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र अहिरवार, राहुल वैध, राहुल नामदेव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 
Share:

प्रदेश के नगरीय निकायों के 107 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए★ निर्विरोध निर्वाचित भाजपा पार्षदों ने मंत्री भूपेन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन किया

प्रदेश के नगरीय निकायों के 107 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए

★ निर्विरोध निर्वाचित भाजपा पार्षदों ने मंत्री भूपेन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन किया

सागर।नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने आज पत्रकारों के समक्ष प्रदेश भर में निर्विरोध निर्वाचित हुए भाजपा पार्षदों के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रदेश में कुल 107 वार्डों में भाजपा पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसमें खुरई विधानसभा क्षेत्र की बरोदियाकलां, मालथौन व बांदरी नगर परिषदों के 45 में से 38 वार्डों के निर्विरोध निर्वाचित भाजपा पार्षद भी शामिल हैं। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह की विकास योजनाओं और नीतियों को श्रेय देते हुए कहा कि इनसे ही भाजपा के पक्ष में एक तरफा माहौल बना है।

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा के पक्ष में निर्विरोध निर्वाचित पार्षदों की यह बड़ी संख्या इस बात का संकेत है कि प्रदेश की अन्य सभी नगर निगमों नगर पालिकाओं व नगर परिषदों में हो रहे चुनाव परिणामों में भाजपा को शानदार सफलता मिलेगी और कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। इसकी शानदार शुरूआत हो चुकी है। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि प्रदेश की रतलाम नगर निगम में भाजपा से एक पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुआ है। 76 नगर पालिकाओं के 1795 वार्डों में चुनाव चल रहे हैं जिनमें से 12 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। 255 नगर परिषदों के कुल 3828 वार्डों में से 94 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। 

     मंत्री श्री सिंह ने पत्रकारों को बताया कि सागर नगर निगम में भी भारतीय जनता पार्टी को शानदार सफलता प्राप्त होगी। आगामी 27 जून को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह का सागर में रोड शो होगा जिसकी रूपरेखा भाजपा की संचालन समिति और पार्टी कार्यकर्ता तय कर रहे हैं। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने जिले के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि खुरई विधानसभा क्षेत्र की 3 नगर परिषदों के 45 वार्डों में से 38 पर, देवरी नगर पालिका के 15 वार्डों में से 2 पर, बीना नगर पालिका के 25 वार्डों में से 2 पर भाजपा पार्षद प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसी प्रकार सुरखी नगर परिषद के 2, बिलहरा नगर परिषद के 2 तथा शाहपुर नगर परिषद के 1 वार्ड में भाजपा पार्षद प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।  

कांग्रेस को नही मिले प्रत्याशी

मंत्री श्री सिंह ने प्रश्न के उत्तर में कहा कि कांग्रेस को खुरई विधानसभा क्षेत्र की नगर परिषदों में प्रत्याशी नहीं मिल सके जिसके कारण उन्होंने सूची भी जारी नहीं की। हम सभी मिलकर खुरई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का सफाया कर प्रधानमंत्री मोदी जी के कांग्रेस मुक्त भारत की संकल्प की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एक व्यक्ति की पार्टी नहीं है बल्कि करोड़ों कार्यकर्ताओं से मिलकर बना सुविचारित संगठन है। इसमें व्यक्ति नहीं पूरा संगठन चुनाव लड़ता है और यही सागर नगर निगम के चुनाव परिणामों में भी देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सागर नगर निगम में भाजपा से 13 अभ्यर्थियों ने महापौर का टिकट मांगा था और अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा के बाद शेष सभी दावेदार अपना पूरा समर्थन भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को देकर भाजपा के चुनाव अभियान में जुट गए और उनमें से बहुत से सेक्टर प्रभारी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन ने चुनाव के लिए कुशलता से व्यूह रचना बनाई है। हमारी संचालन समिति बनी है जिसमें सभी प्रमुख लोग हैं जो प्रतिदिन बैठते हैं। विभिन्न टीमें बनाकर उनके प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, सम्मेलन चल रहे हैं। सागर भाजपा का अजेय गढ़ था और अजेय गढ़ रहेगा। 
शहर के विकास को लेकर होगी परिचर्चा

 एक सवाल के जवाब में मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि हम शीघ्र ही विकास-पत्र के माध्यम से विकास का विजन जनता के सामने रखेंगे। इसमें विकास की रूपरेखा होगी। प्रदेश का घोषणा-पत्र जारी होगा। सागर नगर के लिए भी एक घोषणा-पत्र जारी होगा जिसमें भविष्य के विकास की योजनाएं होंगी। एक परिचर्चा आयोजित की जाएगी जिसमें नगर में सभी बुद्धिजीवियों, डाॅक्टरों, इंजीनियरों व उद्यमियों के साथ बैठकर तय किया जाएगा कि सागर के विकास के लिए और क्या-क्या आवश्यक है। वर्तमान के कार्याें के अलावा भविष्य के कार्याें का विजन डाक्यूमेंट भी इसमें दिखाया जाएगा, जो कि मुख्यमंत्री जी पहले ही देख चुके है। इस परिचर्चा में हम बताएंगे कि स्मार्ट सिटी और नगर निगम के जो काम स्वीकृत हुए हैं चल रहे हैं वे बनने के बाद कैसे लगेगें। स्टेडियम, सड़क, एलिवेटेड कारिडोर, पार्क, तालाब कैसा होगा इसका प्रेजेंटेशन भी परिचर्चा में होगा। 

     मंत्री श्री सिंह ने बताया कि लाखा बंजारा तालाब का 90 से 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। वर्षा पूर्व इसके कामों को पूरा करके इस साल इसमें पानी भरेंगे। सभी नाले वाहर किए जा चुके हैं। मोंगा बधान के हाईड्रोलिक गेट लगाए जा चुके हैं। तालाब की पिचिंग का कठिन काम था जो लगभग पूरा हो चुका है। एक अन्य सवाल के जवाब में मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि विकास के कामों को मूर्त रूप देने में समय तो लगता है। सड़कें एक दिन में नहीं बनती जो समय लगता है वह तो लगेगा ही। इससे निर्माण के दौरान असुविधा होगी लेकिन जब बनकर सामने आएंगी तो हमारा सागर सुव्यवस्थित और सुंदर दिखाई देगा। 

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा का फर्क यह है कि भाजपा कार्यकर्ताओं का संगठन है, जबकि कांग्रेस में कार्यकर्ता नहीं होते वहां सिर्फ नेता ही होते हैं। उदाहरण के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस में 500 महामंत्री व 700 उपाध्यक्ष हैं और भाजपा में यह सिर्फ तीन महामंत्री और आठ उपाध्यक्ष हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद राजबहादुर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद कबीरपंथी और भाजपा नेता नेवी जैन उपस्थित थे। 

अभिमान की सदैव पराजय होती हैः मंत्री भूपेन्द्र सिंह

निर्विरोध निर्वाचित भाजपा पार्षदों ने मंत्री भूपेन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन किया

 मैं बरोदियाकलां, मालथौन और बांदरी की आमजनता के चरणों में शीश नवाता हूं जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चैहान के सबका साथ, सबका विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए किए गए कार्यों पर विश्वास जताते हुए 45 में से 38 भाजपा पार्षदों को निर्विरोध निर्वाचित होने में सर्वसम्मति से सहयोग और समर्थन जताया है। हम इसी तरह आगे प्रधानमंत्री मोदी जी के कांग्रेस मुक्त भारत के सपने को साकार करने की दिशा में कार्य करते हुए खुरई विधानसभा क्षेत्र को कांग्रेस मुक्त बनाने के लिए एकजुटता से काम करेंगे। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने यह विचार निर्विरोध निर्वाचित हुए भाजपा पार्षदों के साथ आए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित ऐतिहासिक अभिनंदन समारोह में व्यक्त किए।_

     मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मैं अपनी चुनावी व्यस्तताओं के एक दिन भी अपने विधानसभा क्षेत्र में नहीं जा सका और आप सभी ने मिलकर एक नगर परिषद व 45 में से 38 भाजपा पार्षदों को निर्वाचित करके गौरव हासिल किया है। यह विकास की जीत है। लेकिन किसी भी पार्षद के मन में यह भ्रम नहीं होना चाहिए कि यह निर्विरोध चुनाव उसने जीता है। सच यह है कि प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी के नेतृत्व में जो विकास हुआ उस विकास के लिए यह समर्थन मिला है। इसलिए किसी भी पार्षद के मन में अभिमान और भ्रम नहीं होना चाहिए। इसका संकल्प लेकर ही जनता की सेवा में जुट जाएं। 
     मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सभी वार्डों में 8 से 10 योग्य कार्यकर्ता टिकट के आकांक्षी थे और सभी कर्मठ और योग्य थे। चूंकि किसी एक का चयन ही हो सकता था ऐसे में पार्टी के निर्णय पर सभी ने अपनी आस्था और विश्वास जताया है। निर्वाचित पार्षद के मन में यह कभी न आए कि वही योग्य था और बाकी योग्य नहीं थे। स्मरण रखें अभिमान की सदैव पराजय होती है अतः उतनी ही अधिक विनम्रता आप सब में आ जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन्हें इस बार अवसर नहीं मिल सका वे धैर्य के साथ पार्टी के प्रति विश्वास और निष्ठा रखें क्योंकि भाजपा में देर सबेर सभी को यथा योग्य जिम्मेदारी मिलती ही है। उन्होंने विगत सागर महापौर चुनाव में वर्तमान सांसद राजबहादुर सिंह को पूरी योग्यता के बावजूद टिकट न मिल सकने पर उनके पार्टी के प्रति समर्पण का उदाहरण देते हुए कहा कि राजबहादुर जी टिकट न मिलने से निराश नहीं हुए बल्कि पूरे धैर्य के साथ अधिकृत भाजपा प्रत्याशी के चुनाव अभियान में जुट गए थे। परिणाम आपके सामने हैं कि वे आज भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। 

    मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा किसी एक परिवार की पार्टी नहीं है यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इसमें कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक अवसर मिले इसलिए ही ऐसे नियम बनाए गए हैं कि किसी नेता, सांसद, विधायक के परिवारों में एक से अधिक पद नहीं दिया जाता। इसी तरह 75 वर्ष से अधिक आयु के नेताओं कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं दिया जा सकता। इन कड़े नियमों के चलते भाजपा का टिकट पाने से कई ऐसे कार्यकर्ता भी वंचित हो गए जिनकी जीत सुनिश्चित थी और सर्वे में उनका इकलौता नाम आ रहा था। पर पार्टी ने अपने कड़े नियमों से समझौता नहीं किया। 

     मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस की आज जो दुदर्शा है वह परिवारवाद के कारण ही बनी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने कांग्रेस मुक्त भारत का जो संकल्प लिया है वह इसी कारण से है कि कांग्रेस ने अपने 70 वर्ष के परिवारवादी शासन में देश को गरीबी, बेरोजगार, भुखमरी, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की ओर धकेल दिया था। उन्होंने कहा कि खुरई में कुछ महीनों पहले तक कांग्रेसी यह अफवाह फैलाते रहे कि यहां के जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष जैसे सारे महत्वपूर्ण पद मंत्री भूपेन्द्र सिंह के परिवार वालों को ही मिलेंगे। लेकिन आप सभी ने देखा कि मेरे परिवार का एक भी सदस्य इन पदों को लेने के लिए आगे नहीं आया और सभी पर खुरई विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता चयनित हो रहे हैं। यहां तक कि मालथौन नगर परिषद में जो मात्र तीन कांग्रेसी पार्षद प्रत्याशी सामने आए हैं, उनमें भी एक ही परिवार की सगी मां बेटी हैं। 

      मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने निर्विरोध निर्वाचित सभी 38 भाजपा पार्षदों से कहा कि अब वे शेष 7 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ लड़ रहे प्रत्याशियों की जमानत जब्त कराने की रणनीति पर जुट जाएं और माईक्रो लेबल पर इसके लिए प्रचार की रणनीति तैयार करें ताकि तीनों नगर परिषदें शत-प्रतिशत भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों की रहें। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने इस उपलब्धि के लिए मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह की कड़ी मेहनत और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उनकी समनवय पूर्ण कार्यशैली की सराहना की। 
कार्यक्रम को सांसद राजबहादुर सिंह और सागर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया और मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने भी संबोधित किया। अभिनंदन समारोह में बरोदियाकलां, मालथौन एवं बांदरी क्षेत्र से आए निर्विरोध निर्वाचित भाजपा पार्षदों और भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने बड़े-बड़े पुष्प हारों से नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह का अभिनंदन किया और भाजपा के समर्थन में जमकर नारे लगाए। सभी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। 


Share:

SAGAR : नाम वापिसी केबाद 14 नगरीय निकायों में 1225 में से 314 नामांकन वापिस ★ नगरनिगम सागर में महापौर के 8 और 48 वार्डो में 208 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

SAGAR : नाम वापिसी केबाद 14 नगरीय निकायों में 1225 में से 314 नामांकन वापिस 

★ नगरनिगम सागर में महापौर के 8 और 48 वार्डो में 208 उम्मीदवार चुनाव मैदान में





सागर 22 जून 2022। सागर जिले में पहले और दूसरे चरण के होने वाले नगरीय निकाय निर्वाचन के लिये अभ्यर्थियों द्वारा 1225 नाम निर्देषन जमा किये गये थे। नाम वापिसी के अंतिम दिन आज 314 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र वापिस ले लिये। इस प्रकार अब 875 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरेगें। इसके पहले 20 जून को हुई जांच में 36 नाम निर्देषन पत्र निरस्त किये जा चुके थे।
सागर नगर निगम
सागर नगर पालिक निगम के महापौर पद के लिये 9 उम्मीदवार में से एक सुश्री रष्मि के नामांकन पत्र वापिस लेने के बाद अब 8 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। वहीं 48 वार्डों में पार्षद के लिए 287 अभ्यार्थी ने नाम निर्देषन पत्र जमा किये थे, जिनमें जांच में 7 के निरस्त होने तथा 72 द्वारा अपना नाम वापिस लेने के बाद अब 208 उम्मीदवार चुनाव लड़ेगें।
बीना नगर पालिका परिषद

बीना नगर पालिका परिषद में 25 वार्डों के पार्षद के चुनाव के लिये 121 नाम निर्देषन पत्रों में से 2 निरस्त तथा 27 द्वारा नामांकन वापिस लेने के बाद 92 उम्मीदवार चुनाव मैदान में शेष है।
देवरी नगर पालिका परिषद
देवरी नगर पालिका परिषद में 15 वार्डों के पार्षद के निर्वाचन के लिये 64 नाम निर्देषन पत्रों में 7 निरस्त होने और 15 अभ्यार्थियों द्वारा नाम वापिस लेने के बाद अब 42 उम्मीदारों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे।

रहली नगर परिषद
रहली नगर परिषद में 15 वार्ड है, जहां 80 अभ्यार्थियों ने पार्षद के लिये नामांकन पत्र जमा कराये थे, उनमें से 30 अभ्यार्थियों द्वारा नाम वापिस लेने की स्थिति में अब 50 के बीच मुकाबला होगा।
मकरोनिया बुर्जुग नगर पालिका परिषद
मकरोनिया बुर्जुग नगर पालिका परिषद में 18 वार्डों में पार्षद पद के लिये भरे गये 122 नाम निर्देषन पत्रों में जांच के बाद 2 निरस्त हो गये थे, आज 44 उम्मीदवारों ने नामांकन वापिस ले लिया। इस प्रकार 76 उम्मीदवार चुनाव लड़ेगे।


बंडा नगर परिषद

बंडा नगर परिषद में 15 वार्डों के पार्षद के लिये 96 नामांकन पत्र जमा किये गए थे। जांच में 2 निरस्त होने तथा 16 अभ्यार्थियों द्वारा अपने नाम वापिस लेने के बाद 78 प्रत्याषी के बीच हार जीत का फैसला होगा।
राहतगढ नगर परिषद
राहतगढ़ नगर परिषद में 15 वार्ड पार्षदों के लिये 94 अभ्यार्थियों ने नामांकन जमा किया था। इनमें से आज 26 अभ्यार्थी द्वारा नाम वापिसी के बाद अब 68 उम्मीदवार चुनाव लड़ेगें।

शाहपुर नगर परिषद
शाहपुर नगर परिषद के 15 वार्डों में पार्षद के लिये जमा हुये 63 नामांकन पत्रो में से 2 निरस्त होने तथा 19 अभ्यार्थियों द्वारा नाम वापिस लिये जाने के बाद अब 42 उम्मीदवारों के बीच चुनावी संघर्ष होगा।
शाहगढ़ नगर परिषद
शाहगढ़ नगर परिषद के 15 वार्डों में पार्षद पद के लिये 97 अभ्यार्थियों ने नाम निर्देषन पत्र जमा किये थे, इनमें से 4 के नामांकन निरस्त होने तथा 16 द्वारा नाम वापिस लेने के बाद अब 77 उम्मीवारों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे।


बिलहरा नगर परिषद

बिलहरा नगर परिषद के 15 वार्डों के पार्षद के चुनाव के लिये अभ्यर्थियों द्वारा जमा कराए गए 57 नामांकन पत्रों में से 3 निरस्त हो गये थे, तथा 15 अभ्यर्थी ने अपने नाम वापिस ले लिये। इस प्रकार अब 39 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। यहां वार्ड क्रमांक 10,11 में एक-एक उम्मीदवार शेष होने से पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हो गए।

सुरखी नगर परिषद

सुरखी नगर परिषद के 15 वार्डों में पार्षद चुने जाने के लिये 62 अभ्यार्थियों ने नामांकन पत्र जमा कराये थे। इनमें से 3 के नामांकन निरस्त होने तथा 10 द्वारा नामांकन वापिस लेने के बाद अब 49 उम्मीदवार चुनाव लडेगे।

मालथौन नगर परिषद

मालथौन नगर परिषद के 15 वार्डों के पार्षदों के लिये 23 अभ्यार्थी ने नामांकन पत्र जमा किये थे। 5 अभ्यार्थी द्वारा नाम वापिस लेने के बाद वार्ड क्रमांक 3,4,5 में 2-2 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा, शेष वार्डों में पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हो गये हैं।

बांदरी नगर परिषद

बांदरी नगर परिषद में 15 वार्डों के लिये पार्षद के लिये कुल 39 नाम निर्देषन पत्र जमा हुये थे, जिनमें से 3 के नामांकन निरस्त हुये तथा 15 द्वारा नाम वापिस लेने के बाद वार्ड क्रमांक 1,5,10,11 में ही निर्वाचन होगा शेष वार्डों में निर्विरोध पार्षद चुन लिये गए।


बरोदिया कॅला नगर परिषद

बरोदिया कला नगर परिषद में सभी 15 वार्डों में पार्षर्दों का चुनाव निर्विरोध हो गया। यहां कुल 20 नामांकन प्राप्त हुये थे, जिनमें से एक नामांकन निरस्त होने तथा चार द्वारा अपना नामांकन पर्चा वापिस ले लिया गया था।          



Share:

महिला विश्वविद्यालय और बेटियों की सुरक्षा मेरी प्राथमिकता: निधि जैन,महापौर प्रत्याशी★ " निधि नहीं यह आंधी है,सागर की इंदिरा गांधी है " का लगा नारा

महिला विश्वविद्यालय और बेटियों की सुरक्षा मेरी प्राथमिकता: निधि जैन,महापौर प्रत्याशी
★ " निधि नहीं यह आंधी है,सागर की इंदिरा गांधी है " का लगा नारा

सागर। महापौर पद की कांग्रेस उम्मीदवार श्रीमती निधि सुनील जैन को वार्डो में जन सम्पर्क  के दौरान हर वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है।
बुधवार  को श्रीमती निधि सुनील जैन ने चकराघाट,बरियाघाट और  पुरव्याउ वार्ड का ढोल धमाकों के साथ वार्ड के लोगों से जनसंपर्क कर आशीर्वाद मांगा। उनके साथ पार्षद उम्मीदवार श्रीमती अर्चना सिलाकारी, गीता सोनी और सुनीता यादव पूरे समय रही।

जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे। निधि नहीं यह आंधी है,सागर की इंदिरा गांधी है। इस नारे ने लोगों का मनमोह लिया। लोगों से जनसपंर्क करते हुए श्रीमती निधि सुनील जैन ने शहर की सड़क, पानी, साफ सफाई की समस्याओ का निराकरण कराने के साथ साथ व्यवस्थित शहर बनाने का भरोसा दिया।उन्होंने कहा सागर में लंबे समय से महिला विश्वविद्यालय की मांग की जा रही है,मैं इस मांग के साथ - साथ महिला औऱ किशोरी सुरक्षा के लिए काम करुँगी, इन सब कामों को पूरा करने के लियेआपकी बेटी और बहू को आप सभी लोगों का आशीर्वाद चाहिए।
उन्होंने कहा कि नगर नगर निगम का चुनाव कई मायने महत्वपूर्ण है, इसलिये आप अपनी वोट योग्य और शिक्षित उम्मीदवार  को दें।जम्सम्पर्क के दौरान श्रीमती निधि सुनील जैन और तीनों वार्ड के पार्षद प्रत्यशियों का लोगो ने श्रीफल माला पहनाकर स्वागत किया। चकराघाट  के मीना बाजार में बुजर्ग महिला ने श्रीमती निधि जैन के सिर पर हाथ रखकर आर्शीवाद दिया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता,पूर्व विधायक सुनील जैन ने लोगों का आव्हान किया इस चुनाव से शहर की दिशा और दशा तय होंगी, इसमें आप सभी शहरवासियों कीमहत्वपूर्ण  भूमिका रहेगी, अब निर्णय आप को करना है।
जनसंपर्क में उनके साथ श्रीमती कल्पना जैन,श्रीमती दीप्ती जैन,श्रीमती अंजली जैन,नवीता सिलाकारी,दीपाली सोनी, जया सोनी, ललिता,वर्षा सोनी, महिला सेवादल से रजिया खान, प्रशांत समैया, बंटी जैन,कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, सुरेन्द चौबे, श्रीकांत छोटू सिलाकारी, नरेन्द्र सोनी, आकाश सोनी,मुकेश सोनी, पूर्व पार्षद प्रभात जैन,मनीष जैन सहित बड़ी संख्या में तीनों वार्ड के महिला पुरुष शामिल थे। यह जानकारी चुनाव प्रभारी सुरेन्द सुहाने और 
चुनाव संचालक रामकुमार पचौरी ने दी। 
Share:

सीएम शिवराज सिंह का रोड शो 27 जून को★ हर वार्ड में कमल खिलाकर अजेय गढ़ रहेगा सागरःमंत्री भूपेन्द्र सिंह★ नगर पालिका एवं नगर पंचायत चुनाव के चुनाव संचालक नियुक्त ★महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी का जनसम्पर्क जारी

सीएम शिवराज सिंह का रोड शो 27 जून को
★ हर वार्ड में कमल खिलाकर अजेय गढ़ रहेगा सागरःमंत्री भूपेन्द्र सिंह
★  नगर पालिका एवं नगर पंचायत चुनाव के चुनाव संचालक नियुक्त 
★महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी का जनसम्पर्क जारी


सागर। भारतीय जनता पार्टी को विश्वास है कि सागर के महापौर और पार्षदों के चुनाव में सेक्टर और वार्ड प्रभारियों को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे निभाते हुये अजेय गढ़ सागर को अजेय रखते हुये हर वार्ड में कमल खिलाएंगे। यह उद्गार भाजपा की चुनाव कामकाजी बैठक में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने व्यक्त किये। 
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सेक्टर प्रभारी और वार्ड प्रभारियों की कामकाजी बैठक में कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं के आधार पर चुनाव लड़ती है। इसलिये हमेशा की तरह इस बार भी महापौर और पार्षदों का चुनाव लड़ने के लिये संगठन की संरचना तैयार की है। वार्डाें के लिये बनाये गये सेक्टर प्रभारियों की जिम्मेदारी है कि अपने पांच वार्डाें की सभी व्यवस्थाएं देखें। सौपें गये पांच वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के महापौर एवं पार्षद प्रत्याशियोें को जिताने का काम सेक्टर प्रभारियों का है।
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में तैनात किये गये वार्ड प्रभारी पार्टी के कार्यक्रम बूथ स्तर पर पर मतदाताओं तक पहुंचायें। प्रत्येक वार्ड में चुनाव कार्यालय प्रारंभ कर उनमें प्रभारी बनायंे और प्रत्येक वार्ड में अनिवार्य रूप से 29 जून तक हितग्राही सम्मेलन आयोजित करें। मंत्री श्री सिंह ने हितग्राही सम्मेंलन की रूपरेखा प्रस्तुत करने के साथ ही भाजपा की चुनाव रणनीति को लेकर अनेक टिप्स दिये। उन्होंनें कहा कि किसी भी पार्टी के लिये नीति, नियत और नेता का होना जरूरी है। यह तीनों चीजें सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में है।
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सेक्टर और वार्ड प्रभारियों को चुनाव संरचना के तहत जो दायित्व सौंपे गये हैं, उसे प्राथमिकता से करना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम से ही कार्यकर्ता का निर्माण होता है। कार्यक्रम करेंगें, तभी जनता में पहचान बनेगी। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पार्टी में जितने भी मोर्चा गठित हंै उनमें पदाधिकारियों को भी वार्ड स्तर पर सम्मेलन करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी को विश्वास है कि जिन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गयी है, उसे निभाते हुये अजेय गढ़ सागर को अजेय रखते हुये सभी 48 वार्डाें में कमल खिलायेंगें। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि हर तीन दिन में दोपहर में वार्ड प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की जायेगी। उन्होेंने बताया कि 27 जून को सागर में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान का रोड शो होगा और उसके बाद कटरा बाजार में आम सभा होगी। 

नगर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने बैठक में सेक्टर और वार्ड प्रभारियों के चुनाव की तैयारियों को लेकर अनेक टिप्स दिये। उन्होंने कहा कि वार्ड प्रभारी हमारी महत्वपूर्ण कड़ी है, जिनके माध्यम से सभी 48 वार्डों में भाजपा की जीत सुनिश्चित होगी। विधायक श्री जैन ने कहा कि महापौर और पार्षदों के चुनाव में सौंपी गयी जिम्मेदारी को निभाते हुये अपनी श्रेष्ठता को प्रदर्शित करने का यह एक अवसर है। इसके पूर्व भाजपा के जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने भी अपने संबोधन में महत्वपूर्ण टिप्स  दिये। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट ने किया एवं आभार चुनाव मीडिया प्रभारी प्रदीप राजौरिया ने व्यक्त किया।
 भारतीय जनता पार्टी की इस कामकाजी बैठक में सांसद राजबहादुर सिंह, राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, सुशील तिवारी, कबीर पंथी, अभय दरे, प्रदीप पाठक, अभय दरे, डाॅ. सुखदेव मिश्रा, डाॅ, अनिल तिवारी, अनुराग प्यासी, श्याम तिवारी, रामेश्वर नामदेव, प्रभुदयाल पटैल, कमलेश बघेल, नवीन भट्ट, रामकुमार साहू उपस्थित रहे।

भाजपा ने नगर पालिका एवं नगर पंचायत चुनाव के चुनाव संचालक नियुक्त किये

भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव में नगर पालिका एवं नगर पंचायत चुनाव के चुनाव संचालक नियुक्त किये।  जिला अध्यक्ष  गौरव सिरोठिया ने बताया कि भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने के लिये चुनाव संचालक नियुक्त किये गये है जो निम्नानुसार है:-
मकरोनिया नगर पालिका के चुनाव संचालक चैन सिंह ठाकुर को  ,रहली नगर पालिका में चुनाव संचालक मितेन्द्र सिंह (मोनू ) चैहान ,देवरी नगर पालिका में चुनाव संचालक -भानू राणा पूर्व विधायक बीना नगर पालिका में चुनाव संचालक विजय हुरकट को नियुक्त किया गया है। 
इसी प्रकार सागर जिले की नगर परिषदो में भाजपा में चुनाव संचालक नियुक्त किये गये। 
शाहपुर में महेश कोरी ,बिलहरा में मनीष गुरू सुरखी में अशोक मिश्रा बंडा में महेन्द्र जैन भूसा शाहगढ़ में विनोद देवडिया     मालथौन में रामकुमार बघेल ,बांदरी में इंद्रपाल सिंह राहतगढ़ में विनोद ओसवाल को भाजपा का चुनाव संचालक नियुक्त किया।

भाजपा चुनावी मीडिया सेल का उद्घाटन किया

 भाजपा कार्यालय में चुनाव मीडिया सेल का उद्घाटन नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया, राजेन्द्र सिंह मोकलपुर एवं सुशील तिवारी ने भाजपा मीडिया सेल का उद्घाटन किया। और नगरीय निकाय चुनाव के मीडिया प्रभारी श्री प्रदीप राजौरिया को नियुक्त किया गया। मीडिया टीम में श्रीकांत जैन, आलोक केशरवानी रहेंगे। 
इसी प्रकार पार्टी कार्यालय में आज काॅल सेंटर का भी उद्घाटन किया गया।काॅल सेंटर का प्रभारी श्री राजेश सैनी को नियुक्त किया गया। काॅल सेंटर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सुगमता से सूचना मिल सकेगी।  लीगल सेल का प्रभारी श्री राजेन्द्र दुबे को नियुक्त किया है। लीगल सेल टीम में राजेन्द्र पटैरिया, संजय द्विवेदी, राजेश त्रिवेदी, वीरेन्द्र सिंह को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया।
महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी का सघन जनसम्पर्क जारी


भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने आज  बल्लभ नगर वार्ड एवम् चंद्रशेखर वार्ड में विधायक शैलेंद्र जैन जी की धर्म पत्नी श्रीमती अनु जैन , श्रीमती लता वानखेड़े जी, श्रीमती प्रतिभा चोबे जी, केबिनेट मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत के पुत्र  आकाश सिंह राजपूत , श्री मुकेश जैन ढाना , बल्लभ नगर वार्ड की प्रत्याशी श्रीमति रश्मि नरेश धानक  एवम् चंद्रशेखर वार्ड की  पार्षद प्रत्याषी सुश्री मेघा दुबे  , विवेक सोधिया ज, श्री मनोज डेंगरे ,  श्रीमति हेमा डेंगरे ,जी ने घर घर पहुंच कर जनसंपर्क किया । 

सभी वार्ड वासियों में भाजपा के प्रति पूर्ण विश्वास देखने मिला युवा साथियों का उत्साह एवं बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ ।जनसंपर्क के दौरान वार्ड वासियों का सहयोग आशीर्वाद एवं पूर्ण आश्वासन भारतीय जनता पार्टी के लिए प्राप्त हुआ ।
Share:

MP : पहली नगर परिषद चुनी गई निर्विरोध, सभी 15 भाजपा के, नही मिले कांग्रेस प्रत्याशी★ नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र की बरोदिया नगर परिषद का निर्विरोध निर्वाचन

MP :  पहली नगर परिषद चुनी गई निर्विरोध, सभी 15 भाजपा के, नही मिले कांग्रेस प्रत्याशी
★ नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र की बरोदिया नगर परिषद का निर्विरोध निर्वाचन

सागर। मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में  कुछ जगहों पर पार्षद निर्विरोध निर्वाचन भी हो रहे है इनकी संख्या कम है । लेकिन मध्यप्रदेश के सागर जिले के खुरई विधानसभा क्षेत्र की बरोदिया नगर परिषद के सभी 15 उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत गए है। नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र से निर्विरोध जीते सभी  उम्मीदवार भाजपा के है। उनके विधानसभा क्षेत्र की तीन नगरपरिष्दों के 45 वार्ड पार्षदों में अभी तक 38 उम्मीदवार निर्विरोध जीते है। यह एक रिकार्ड है। यहां कांग्रेस को उम्मीदवार तक नही मिले है। 
नगरीय निकाय चुनावों में नाम वापिसी का आज अंतिम दिन था। इसके बाद निर्विरोध चुनाव की तस्वीर स्पष्ट हो गई है। मंत्री भूपेंद्र सिंह के मुताबिक पूरी तरह से निर्विरोध निर्वाचन वाले निकायों को सरकार प्रोत्साहन राशि देने पर विचार करेगी।

शहरी क्षेत्रों के विकास को मिला समर्थन

नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मीडिया से चर्चा में बताया कि  खरई विधानसभा में तीन नगर परिषद है। इनमे बरोदिया नगर परिषद के सभी 15 प्रत्याशी, मालथौन नगर परिषद में 12 और बांदरी में 11 उम्मीदवार भाजपा के निर्विरोध जीते है। कुल 45 वार्ड  पार्षदों में से अभी तक 38 निर्विरोध जीत चुके है। बरोदिया नगर परिषद मध्यप्रदेश की  पहली निर्विरोध नगर परिषद भाजपा के खाते से हुई है।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की शहरों के विकास के लिए किए गए कार्यो के प्रति समर्थन मिला है। 

पूरी तरह से निर्विरोध निकायो को मिल सकती है प्रोत्साहन राशि 

सीएम शिवराज सिंह ने  प्रदेश में निर्विरोध पंचायतो को लाखों रुपये के प्रोत्साहन राशि देने का एलान किया था। इसके चलते सेकड़ो पंचायत निर्विरोध चुनी गई। इनको 5 से 15 लाख तक कि राशि मिलेगी। नगरीय निकायों के सवाल मंत्री  भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सामाजिक समरसता बनाये रखने और  आपसी मतभेद नही बढ़े इसके लिए प्रोत्साहन राशि पंचायतों में देने की घोषणा हुई है। अभी तक प्रदेश में 650 पंचायते ऐसी चुनी गई है। इनमे ज्यादातर भाजपा समर्थित है। अब नगरीय निकायों में कोई नगरपालिका या परिषद पूरी निर्विरोध चुनी जाती है तो उसे प्रोत्साहन राशि मिले, इसके लिए मुख्यमंत्री से चर्चा पर प्रस्ताव लाया जाएगा और राशि दी जाएगी। 
ये जीते निर्विरोध 
नगर परिषद में छत्रपति शिवाजी वार्ड से श्रीमती रतिराजा ऋषिराजा बुन्देला, श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड से श्री लखन खिलान सिंह यादव, दीनदयाल उपाध्याय वार्ड से सुश्री पूजा अजमेर सिंह लोधी, डॉ. अम्बेडकर वार्ड से श्रीमती कमलेशकुमारी लोटन अहिरवार, रानी अवंतीबाई वार्ड से श्रीमती हल्लीबाई उमेश अहिरवार, चन्द्रशेखर आजाद वार्ड से श्रीमती मीनादेवी चुन्नीलाल कुशवाहा, वैष्णोदेवी मंदिर वार्ड से श्री कोमल सिंह सुकलाल यादव, डॉ. एपीजे अब्दुलकलाम वार्ड से श्रीमती रेखा दयाराम चौरसिया, आचार्य विद्यासागर वार्ड से श्री बलराम सिंह दांगी परताप सिंह दांगी, महाराणा प्रताप वार्ड से श्री खुशाल मुन्नालाल जैन, सबरी वार्ड से श्रीमती रामसखी रामलाल सौर, बिरसामुण्डा वार्ड से सुरेन्द्र घन्सू सौर, सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड से श्रीमती लक्ष्मीबाई केसरी सिंह लोधी, संत रविदास वार्ड से श्री दिलीप कुमार छोटेलाल अहिरवार एवं रानी लक्ष्मीबाई वार्ड से श्रीमती संगीता प्रदीप दुबे शामिल हैं।
Share:

शहर में पानी की बर्बादी के लिए नगर निगम जिम्मेदार : निधि जैन★ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यक्रम को सफल बनाने कांग्रेसजनों ने किया मंथन

शहर में पानी की बर्बादी के लिए नगर निगम जिम्मेदार : निधि जैन

★ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यक्रम को सफल बनाने कांग्रेसजनों ने किया मंथन


सागर। कांग्रेस की महापौर उम्मीदवार श्रीमती निधि सुनील जैन ने शहर औऱ वार्डों में पानी की बर्बादी के लिए नगर निगम को जिम्मेदार बताया है।
मंगलवार को श्रीमती जैन ने कृष्ण गंज, शनिचरी और लाजपुतपुरा वार्ड में लोगों से सम्पर्क कर  चुनाव में सहयोग करने का आव्हान किया।जनसंपर्क के दौरान श्रीमती निधि सुनील जैन का जगह जगह लोगों ने श्रीफल, माला पहनाकर स्वागत किया।
कृष्णगंज वार्ड में नाली के पास पाइप लाइन के वाल्व खराब मिलने और पानी नाली में  बहता देखकर उन्होंने नगर निगम के जल विभाग के इंजीनियर को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा आप लोग चुनाव में कांग्रेस का महापौर औऱ पार्षद जीता कर दें। मैं आप लोगों को विश्वास दिलाती हूं, आने वाले समय मे यह समस्या नही रहेगी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री सुनील जैन ने कहा  लोगों की वोट से शहर को नई सरकार मिलने वाली है,यह सरकार आपकी उम्मीदो पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगी, बदलाव लाना आपका काम है, उन्होंने 26 जून को पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के रोड शो में शामिल होने की जनता से अपील की।

 तीनों वार्डो में बैंडबाजों के साथ जनसंपर्क किया गया, उनके साथ कृष्ण गंज वार्ड के उम्मीदवार जमील गब्बर, शनिचरी वार्ड से ताहिर खान और लाजपुतपुरा वार्ड से साबिर खान थे। जनसम्पर्क के दौरान श्रीमती निधि सुनील जैन। ने राम मंदिर,देवी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर चुनाव प्रभारी सुरेंद्र सुहाने, सह प्रभरी रफीक गनी, पूर्व शहर अध्यक्ष जगदीश यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, अनिमेष शाह, रंजीता राणा,रजिया खान, ब्लॉक अध्यक्ष शरद पुरोहित, रमाकांत यादव, प्रशांत समैया, बंटी जैन,अरुण यादव,फारुख  भाई, श्रीमती रामरती यादव,सिलतां क़ुरैशी, गफूर खान सहित बड़ी संख्या में वार्ड के लोग मौजुद थे।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के 26 जून को सागर आगमन पर चुनावी कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कांग्रेसजनों ने किया मंथन



 मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री  श्री कमलनाथ जी आगामी 26 जून को महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन व सभी 48 पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी कार्यक्रम में भाग लेने सागर आएंगे। उनके सागर आगमन की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी की अध्यक्षता व महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन की विशेष उपस्थिति मे बैठक का आयोजन किया गया।
 बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि मध्यप्रदेश के विकास पुरुष और हमारे राष्ट्रीय नेता माननीय श्री कमलनाथ जी के सागर चुनावी कार्यक्रम को संदेश मूलक भव्य और अनुशासित में रूप से आयोजित किया जाएगा जिसका संदेश शहर के हर वार्ड और गली मुहल्ले से लेकर पूरे जिले में जाएगा।। 
                          महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन ने कहा कि उनके आगमन को लेकर प्रस्तावित रोड शो को सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में साथियों के साथ मिलकर ऐतिहासिक बनाएं। पूर्व मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने संपूर्ण रैली मार्ग में जगह जगह उनके भव्य स्वागत की अपील की। पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि कमलनाथ जी ने सागर के कांग्रेसजनों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है जिसे सभी कांग्रेसजनों को मिलजुलकर निभाना है और उनके कार्यक्रम को भव्य रूप से सफल बनाना है। चुनाव संचालक सुरेंद्र सुहाने ने माननीय श्री कमलनाथ जी के प्रस्तावित कार्यक्रम की व्यूह रचना और तैयारी के संबंध में जानकारी दी।बैठक का संचालन रामकुमार पचौरी तथा आभार प्रदर्शन मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने किया।
                         बैठक को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे वरिष्ठ नेता मुन्ना चौबे मुकुल पुरोहित रमाकांत यादव अशोक श्रीवास्तव सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे राजकुमार पचौरी प्रशांत समैया प्रभात जैन नरेंद्र सोनी महिला कांग्रेस अध्यक्ष सैयद महजबीन अली महिला सेवादल अध्यक्ष रजिया खान युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे आशीष ज्योतिषी आदि ने भी संबोधित कर माननीय श्री कमलनाथ जी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया। 
कमलनाथ महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन व सभी 48 पार्षदों के समर्थन में शहर के प्रमुख मार्गों पर रोड शो व नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जनसमर्थन मांगेगे। 
बैठक में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओंकार साहू व शरद पुरोहित राजाराम सरबैया राकेश राय महेश जाटव रंजीता राणा प्रियंका तिवारी अवधेश तोमर शैलेंद्र तोमर कल्लू पटेल सुनील पावा संजय कटारे द्वारका चौधरी प्रदीप जैन हरिश्चंद्र सोनवार मनोज सोनी नरेश वाल्मीकि मन्नूलाल कोरी नरेंद्र अहिरवार समेत बड़ी संख्या में उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।                       

                                    
Share:

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : मंत्रियों सहित हर वर्ग के लोगॉ ने किया योगाभ्यास★ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे विश्व मे योग को दी नई पहचान : योगाचार्य विष्णु आर्य

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : मंत्रियों सहित  हर वर्ग के लोगॉ ने किया योगाभ्यास

★ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे विश्व मे योग को दी नई पहचान : योगाचार्य विष्णु आर्य


सागर । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे जिले में अनेक आयोजन हुये
योग करते हुए राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत  ने कहा योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वयं के साथ और विश्व एवं प्रकृति के साथ एकत्व खोजने का भाव भी है। मंत्री श्री राजपूत ने 8वें ’अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ की सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आइए, हम सभी लोग ’योग करें और निरोग रहें।


 इस अवसर पर सांसद श्री राजबहादुर सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वस्थ और प्रसन्न रहने के लिए हमें अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करना होगा। इससे  हमारा सम्पूर्ण समाज स्वस्थ रहेगा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन एवं स्वस्थ दिमाग निवास करता है।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने कहा कि योग करने से शरीर एवं मस्तिस्क स्वस्थ रहता है और योग से हमें एक नई ऊर्जा मिलती है। फलस्वरूप हमारे भीतर एक नई स्फूर्ति पैदा होती है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था की योगाचार्या श्रीमती अर्चना दुबे एवं श्री संतोष सोनी द्वारा योग की विभिन्न क्रियाओं के माध्यम कराया गया। इस अवसर पर संस्था के छात्र छात्राओं, शिक्षकों ने भी योग किया।
कार्यक्रम में सागर एसपी श्री तरुण नायक, जिला पंचायत के सीईओ श्री क्षितिज सिंघल, नगर निगम कमिश्नर श्री चंद्रशेखर शुक्ला, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग श्री मनीष वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजब सिंह ठाकुर, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री आरके वैद्य, श्री गिरीश मिश्रा,  श्री अरविंद जैन ,खेल अधिकारी श्री संजय दादर , श्री मनीष नेमा और अधिकारीगण भी मौजूद रहे।


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने योग अभ्यास किया। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि योगाभ्यास करने से शारीरिक और मानसिक लाभ होता है। श्री सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी को योग की सार्थकता एवं प्रमाणिकता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का श्रेय जाता है। वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने हेतु प्रस्ताव रखा था। जिसका लगभग 177 देशों ने समर्थन किया। तदोपरान्त 193 सदस्यों ने सर्वसम्मति से 21 जून को इसे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की मंजूरी दी थी।

श्रीरावतपुरा फार्मेसी कालेज में हुआ योग शिविर आयोजित

सागर ।  विश्व योग दिवस  पर योगाचार्य  विष्णु आर्य के  मार्गदर्शन में श्रीरावतपुरा फार्मेसी कालेज सागर में  कार्यक्रम आयोजित हुआ।  इस मौके पर योगाचार्य विष्णु आर्य ने कहा आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे विश्व मे योग को नई पहचान दी है। योग हमारे शारीरिक , मानसिक और आध्यात्मिक विकास करता है। योग करे और स्वस्थ्य रहे। 

इस मौके पर कालेज के सीईओ डॉ जितेन्द्र पांडेय, प्रीसिपल डॉ आशीष जैन
एडमिन इंचार्ज अखिलेश भार्गव
अनुराग पांडेय, दीपक शर्मा, श्रीमति रूचिता जैन, और समस्त कैम्पस स्टॉफ
रावतपुरा सरकार शिष्य मंडल के श्री पुष्पराज नामदेव, मनोज सोनी, अरविन्द तिवारी, भरत उपाध्याय भारती कोरी सहित अनेक छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। 





पंचायत और नगरीय चुनावो से जुड़ी खबरों को पढ़ने ...जुड़े...

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम


Share:

कांग्रेस के खोखलेपन और भाजपा के सृजनात्मक पक्ष को उजागर करेंः मंत्री भूपेंद्र सिंह★ 48 वार्डों के सोशल मीडिया प्रभारियों की बैठक★ महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी का जनसम्पर्क जारी

कांग्रेस के खोखलेपन और भाजपा के सृजनात्मक पक्ष को उजागर करेंः  मंत्री भूपेंद्र सिंह

★  48 वार्डों के सोशल मीडिया प्रभारियों की बैठक
★ महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी का जनसम्पर्क जारी


सागर। सागर शहर को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल कराना, लाखा बंजारा तालाब के लिए बड़ा  प्रोजेक्ट लाना ये भाजपा सरकार की वे सकारात्मक देन हैं जिनके चलते करोड़ों रुपए की लागत के काम सागर में चल रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस है जो अपने घोषणापत्रों में बड़े बड़े सपने दिखाती है लेकिन यह नहीं बता पाती कि इन काल्पनिक योजनाओं को पूरा करने के लिए बजट कहां से आएगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने ऐसे कई मुद्दे रख कर आज सागर के 48 वार्डों के सोशल मीडिया प्रभारियों को भाजपा का चुनाव अभियान सकारात्मकता से आगे बढ़ाने का मार्गदर्शन दिया।


     सागर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित सोशल मीडिया प्रभारियों व सहप्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की सरकारों ने सागर के लिए विकास की ऐसी सशक्त व ठोस योजनाएं दीं हैं जिसके लिए हमें दशकों तक संघर्ष करना पड़ सकता था। मध्यप्रदेश के सातवें शहर के रूप में सागर का नाम जुड़वाने का श्रेय भाजपा के जनप्रतिनिधियों को जाता है। कांग्रेस के पास अपनी उपलब्धियां बताने के लिए कुछ भी नहीं है, इसलिए वह भ्रष्टाचार की मनगढ़ंत आशंकाओं से भ्रम फैला कर विकास विरोधी बातें करती है। पुराने सागर का कायाकल्प हो कर नया शहर आकार ले रहा है इसलिए थोड़ी बहुत अव्यवस्था को प्रसव वेदना की तरह लेना चाहिए। नवनिर्माण और सृजन के लिए हो रही अल्पकालिक असुविधाओं की एकतरफा तस्वीर कांग्रेस दिखाना चाहती है लेकिन उसकी इस नकारात्मक और विकास विरोधी कार्यशैली को भी सागर की जनता देख रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से सकारात्मकता और नकारात्मकता के इस फर्क को जनता के बीच ले जाना है। 



मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं से कहा कि हम भाजपा की तीसरी पीढ़ी के कार्यकर्ता हैं और आप चौथी पीढ़ी के हैं जिनके बीच से ही भविष्य के मंत्री, विधायक, सांसद आएंगे। यह संभावना सिर्फ भाजपा में ही है क्योंकि यहां सब कुछ पार्टी और उसके कार्यकर्ता ही हैं, कांग्रेस की तरह कुछ परिवार और व्यक्ति विशेष पार्टी को नहीं चलाते। श्री सिंह ने सोशल मीडिया पर सफलता के मंत्र देते हुए कहा कि अनावश्यक राष्ट्रीय मुद्दों की बहसों में उलझे बिना स्थानीय मुद्दों, जनसंपर्क की सूचनाओं पर सकारात्मक सक्रियता के साथ केंद्रित रहें। उन्होंने हाथ उठाकर सभी प्रभारियों  को भाजपा के विजय संकल्प हेतु प्रतिबद्ध कराया। सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को विधायक शैलेन्द्र जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने भी संबोधित किया। 
बैठक में जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव, पूर्व जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजेंद्र दुबे, अनुराग प्यासी, सोशल मीडिया जिला प्रभारी अंशुल परिहार तथा 48 वार्डों के प्रभारी व सहप्रभारी उपस्थित थे।

महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी का जनसम्पर्क जारी


सागर विधायक  शैलेन्द्र जैन ने भाजपा महापौर प्रत्याशी के साथ में आज शुक्रवारी एवं शनीचरी वार्ड में मतदाताओं से जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का मतदाताओं से आर्शीवाद लिया। जनसंपर्क के दौरान शुक्रवारी वार्ड से भाजपा प्रत्याशी किश्वर बबलू कमानी  एवं शनीचरी वार्ड से भाजपा प्रत्याशी श्री प्रशांत जैन मतदाताओं से आर्शीवाद लिया। जनसंपर्क के दौरान सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने कहा कि सागर नगर का संपूर्ण विकास भारतीय जनता पार्टी से ही संभव है। आप सभी भाजपा महापौर प्रत्याशी एवं पार्षद प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर सागर के विकास का मार्ग प्रशस्त करें। उन्होंनें मतदाताओं से कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी एवं प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। भाजपा के प्रचंड बहुमत से विजयी होने पर ही सागर का विकास संभव है। भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि जात-पात, ऊॅंच-नीच धर्म संप्रदाय से ऊपर उठकर समाज के सभी वर्ग के लोगों को लाभ दिलाने के लिये सर्व कल्याण का ध्येय वाक्य लेकर सागर को महानगर बनाने की दशा में कार्य करने के लिये दृण संकल्पित है। मतदाताओं का विश्वास खंडित नहीं होनें देगें। उन्होंने मतदाताओं से विजयी बनाने का आर्शीवाद लिया। शनीचरी वार्ड में सागर विधायक शैलेन्द्र जैन एवं भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।  

जनसंपर्क के दौरान प्रमुख रूप से खनिज विकास निगम से उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र मोकलपुर, मंडल अध्यक्ष मनीष चौबे, संध्या भार्गव, आरिफ खान, फारूख खान, इकबाल खान, शकील खान, चांदनी, छोटीबाई, तुलसी बाई, मुन्ना साहू, नीरज यादव, प्रकाश पटैल, पुष्पेन्द्र तिवारी, उत्कर्ष नामदेव, नीरज साहू, कैलाश साहू, कैलाश सिंघई, मुन्नालाल गुप्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, संतोष सिरवैया, नवीन रैकवार, संदीप श्रीवास्तव, कपिल यादव, विकास यादव, अमन भारद्वाज, वीरेन्द्र चौबे, महेश व्यास, माया रैकवार, सुनीता साहू, अर्चना दुबे, भगत सिंह परमार, ओमकार यादव, डॉ. लक्ष्मण चौहान, अभिषेक नामदेव, राजेन्द्र मासाब, राकेश जैन, भोलाराम सोनी सहित बड़ी संख्या में आमजन एवं भाजपा कार्यकर्ता जनसंपर्क में साथ में रहे।

Share:

SAGAR: BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष आबिद पठान पार्टी से निष्कासित, आपराधिक मामले में हुई सजा के चलते


SAGAR: BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष आबिद पठान पार्टी से निष्कासित, आपराधिक मामले में हुई सजा के चलते


सागर। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री आबिद पठान को जिलान्यायालय सागर द्वारा एक अपराधिक प्रकरण में दोषी पाये जाने और  सजा होने पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी एवं पार्टी के प्रदेश महामंत्री . श्री हितानंद शर्मा जी की सहमति से आबिद पठान को भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित किया जाता है। 








पंचायत और नगरीय चुनावो से जुड़ी खबरों को पढ़ने ...जुड़े...

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम


Share:

Archive