तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा मय हुआ सागर ★देखे : फोटो फीचर

मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा मय हुआ सागर
★ देखे : फोटो फीचर


सागर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की जन आशीर्वाद यात्रा में जगह-जगह हुए भव्य स्वागत में पूरा शहर भाजपा मय हो उठा। लोगों ने मुख्यमंत्री श्री चोहान का जिस उत्साह और उमंग के साथ आत्मीय स्वागत किया है, उसे देखकर मंत्री भूपेन्द्र सिंह के इस कथन को बल मिलता है कि महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता तिवारी सहित सभी 48 वार्डों में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी जीत रहे हैं।
तीनो मंत्रियों के साथ किया रोड शो

 रोड शो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ तीनो मंत्री मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेन्द्र सिंह, गोविन्द राजपूत, सांसद राजबहादुर सिंह, महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता तिवारी, विधायक शैलेन्द्र जैन, प्रदीप लारिया और महेश राय, डाॅ. सुशील तिवारी, अभिनेता मुकेश तिवारी, जिला अध्यक्ष गौरव सिरौठिया रथ पर सवार हुए। 
     ★बुलडोजर के पंजे पर बैठकर स्वागत
 भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा ने स्वागत किया। मोर्चा के मंच से पुष्पवर्षा की गई। डाॅ. हरीसिंह गौर वार्ड के भाजपा प्रत्याशी ने जिला पंचायत भवन के सामने स्वागत किया। सिविल लाइन वार्ड, मधुकरशाह वार्ड के प्रत्याशी ने स्वीडिश मिशन चैराहे पर पंडाल लगाकर भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात् अखिल विश्व गायत्री परिवार की महिला सदस्याओं ने कतारवद्ध होकर काफिले पर पुष्प वर्षा की। इसके बाद गोपालगंज वार्ड के पार्षद और महापौर प्रत्याशी के आधा दर्जन स्वागत द्वार पर तथा मकान की छतों से फूल वर्षाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। 
तदोपरांत महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी के निवास के पास भारी संख्या में नागरिकों सहित महापौर प्रत्याशी के परिजनों ने भव्य स्वातगत किया। बंगाली काली तिराहे पर सांसद राजबहादुर सिंह के निवास पर तथा वृन्दावन वार्ड में महिलाओं और युवाओं ने हाथों में स्वागत की तख्तिया हिलाई। वृन्दावन वार्ड के भवनों से भी पुष्पवर्षा की गई।



 बस स्टैण्ड पर तिली वार्ड के प्रत्याशी मनोज चैरसिया एवं समर्थकों ने तथा मुख्य बस स्टैण्ड पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों ने धन्यवाद की तख्तियां लेकर बड़ी संख्या में स्वागत किया। प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल साहू ने अपने सथियों के साथ तथा सागर जिला बस आपरेटर एसोसिएशन ने पंडाल लगाकर एवं शुक्रवारी वार्ड की प्रत्याशी किश्वर बी के साथ अल्पसंख्यकों ने भव्य स्वागत किया।



     इसके बाद जन आशीर्वाद यात्रा का रथ तीन मढ़िया के समीप पहुंचा जहां शनीचरी वार्ड प्रत्याशी प्रशांत जैन के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्पवर्षा की इसके बाद नाव मंदिर तिराहे पर लाजपतपुरा वार्ड के प्रत्याशी नईम खान के नेतृत्व में लगभग 400 अल्पसंख्यक महिला पुरूषों ने पुष्पवर्षा की। बड़ा जीना परकोटा के सामने कृष्णवीर सिंह, सुधीर यादव, प्रत्याशी शैलेन्द्र ठाकुर, विनय चैबे के साथ भारी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने पुष्पवर्षा की।


     मुख्यमंत्री के स्वागत में नैसर्गिक उत्साह और आनंद दिखाई दे रहा है। परकोटा गौर टावर के पास श्वेता यादव, सुषमा यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। जन आशीर्वाद यात्रा के तीनबत्ती पहुॅचने पर मुख्यमंत्री श्री चैहान ने गौर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहाँ श्रीमती संध्या भार्गव, लता वानखेड़े, प्रतिभा चैबे, सहित भाजपा की महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जन आशीर्वाद यात्रा के साथ मध्यप्रदेश का गौरब गान बज रहा है। तीनबत्ती पर ब्लोवर मशीन से भी पुष्पवर्षा की गई।



कोतवाली के सामने प्रत्याशी श्रीमती डाली जयकुमार सोनी के नेतृत्व में स्वागत किया। स्वागत में अधिकांश लोग भाजपा की कैप पहने है। इस क्षेत्र में स्वागत द्वारों की लम्बी कतार देखी गई। बड़ा बाजार क्षेत्र में उज्ज्वला गैस, मुफ्त राशन के लिए धन्यवाद की तख्तियां लेकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। बरियाघाट की प्रत्याशी वैदेही पुरोहित के नेतृत्व में तथा पारस टाकीज के सामने स्वर्णकार समाज के साथ विक्रम सोनी ने भव्य स्वागत किया।



     गाँधी चैक वार्ड की प्रत्याशी श्रीमती पूजा राधेश्याम सोनी, मोहन नगर वार्ड प्रत्याशी वीरेन्द्र सोनी वीरू के साथ सैकड़ों जनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जहाँ लोगों ने हितग्राही योजनाओं की तख्तियां लेकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद अर्पित किया। चमेली चैक पर नरयावली नाका वार्ड प्रत्याशी कंचन सोमेश जड़िया, सूबेदार वार्ड प्रत्याशी श्रीमती रूबी कृष्णकुमार पटेल, विवेकानंद वार्ड प्रत्याशी याकृति जड़िया के साथ क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। काकागंज वार्ड प्रत्याशी सूरज घोषी ने रामबाग मंदिर के पास अपने समर्थकों सहित स्वागत किया।

     इसी क्षेत्र में महाकाली तिराहे पर पार्षद प्रत्याशी सूरज घोषी, यशवंत करौसिया के साथ सैकड़ों लोगों ने पुष्पवर्षा की। जन आशीर्वाद यात्रा का रथ केशवगंज वार्ड पहुॅचा जहाँ पंडाल में दो जेसीबी मशीनों में बैठे कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा की। तदोपरांत मोतीनगर चैराहे पर लगभग एक हजार लोगों के साथ नेवी जैन सहित दीप प्रज्जवलित कर सैकड़ों महिलाओं ने स्वागत किया। महाकवि पद्माकर सभागर के सामने भगतसिंह वार्ड प्रत्याशी विनोद तिवारी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। साथ ही ब्लोवर मशीन से पंखुड़ियों की वर्षा की गई। यहाँ आतिशबाजी भी की गई। स्वागत पंडाल में एक हजार से अधिक नागरिक मौजूद थे। प्रत्याशी धर्मेन्द्र गुड्डा खटीक के साथ भी जोरदार स्वागत किया गया। राहतगढ़ बस स्टैण्ड के पहले वरिष्ठ भाजपा नेता महेश साहू के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जमकर पुष्पवर्षा की

संतकवंर राम वार्ड में सिंधी समाज ने तथा राहतगढ़ क्षेत्र के नेता अतुल नेमा के साथ दो सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। राहतगढ़ बस स्टैण्ड तिराहा पर योजनाओं के हितग्राहियों ने तख्तियां लेकर स्वागत किया। वल्लभनगर वार्ड प्रत्याशी रश्मि नरेश धानक ने स्वागत किया। माता मढ़िया के पास प्रत्याशी मेघा दुबे के नेतृत्व में महिलाओं के साथ ही बच्चों ने भी अपने मामा शिवराज सिंह का स्वागत किया। इसी क्षेत्र में प्रत्याशी नरेश यादव, डक्कू पाण्डे सहित सैकड़ों लोगों ने भव्य स्वागत कर पुष्पवर्षा की। विजय टाकीज चैराहे पर इतवारी वार्ड प्रत्याशी रिंकू नामदेव सहित स्वसहायता समूह की करीब 200 महिलाओं और पन्द्रह सौ से ज्यादा नागरिकों ने, जवाहरगंज वार्ड प्रत्याशी श्रीमती सुमन राम राकेश साहू ने भीतर बाजार के लोगों के साथ जोरदार स्वागत किया। कटरा जामा मस्जिद के पास दयानंद वार्ड प्रत्याशी सविता जिनेश साहू के नेतृत्व में स्वागत किया गया। मनोहर टाकीज से राधा टाकीज के बीच तिलकगंज वार्ड प्रत्याशी शैलेष केशरवानी, शैलेन्द्र जैन फेंस क्लब सहित उनके सैकड़ों समर्थकों ने पुष्पवर्षा की। रेल्वे ओव्हर ब्रिज क्षेत्र में प्रत्याशी सविता विशाल खटीक, प्रत्याशी सुनील जैन ठेकेदार के समर्थकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने पार्षद प्रत्याशी अनीता रामू ठेकेदार के साथ अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जहाँ पन्द्रह सौ से अधिक लोग उपस्थित थे। सिख समाज ने भी मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इसके साथ ही जन आशीर्वाद यात्रा का समापन किया गया।

Share:

कांग्रेस ही वार्डो की समस्या हल करने में सक्षम:निधि जैन★ ट्रिपल इंजन की सरकार होने के वावजूद जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए मोहताज : रेखा चौधरी★ गांधी चौक वार्ड ,इतवारी टौरी ,रामपुरा,सुभाष नगर वार्ड में किया जनसम्पर्क

कांग्रेस ही वार्डो की समस्या हल करने में सक्षम:निधि जैन

★ ट्रिपल इंजन की सरकार होने के वावजूद जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए मोहताज : रेखा चौधरी

★ गांधी चौक वार्ड  ,इतवारी टौरी ,रामपुरा,सुभाष नगर वार्ड में किया जनसम्पर्क


सागर।। कांग्रेस से महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन के ताबड़तोड़ जनसंपर्क से कांग्रेस  कार्यकर्ताओं में उत्साह है। मतदाताओं का रुझान भी कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है। आज गांधी चौक वार्ड, रामपुरा एवं इतवारी वार्ड में जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं ने निधि जैन का जोरदार स्वागत किया।फूल मालाएं पहनाई,  तिलक लगाया एवं वार्ड की समस्याओं से अवगत भी कराया। उन्होंने कहा कि आप महापौर और पार्षद के लिए कांग्रेस को चुने। समस्याओं का हल करना मेरी जिम्मेदारी है।

गांधी चौक वार्ड  में जगह-जगह स्वागत


कांग्रेस की महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन ने गांधी चौक वार्ड में पार्षद प्रत्याशी श्रीमती रेखा कमलेश सोनी एवं वार्ड प्रभारी पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे एवं कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया। मतदाताओं ने भी निधि जैन का जगह-जगह पुष्प माला पहनाकर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया  एवं आशीर्वाद दिया। वार्ड के लोगों  ने बताया कि  वार्ड में सार्वजनिक शौचालय का अभाव एवं महिलाओं के लिए सुविधा  घर न होना बड़ी समस्या है। श्रीमती जैन ने कहा कि हर वार्ड में एक महिला सुविधा घर  का निर्माण कराया जाएगा। गांधी चौक वार्ड में जनसंपर्क की शुरुआत चौपाटी से हुई, फिर मतदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क किया गया।

रामपुरा वार्ड में ढोल नगाडो के साथ स्वागत 
महापौर की कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन ने रामपुरा वार्ड में घर-घर जाकर संपर्क किया।वार्ड की जनता की समस्या जानने के बाद उन्होंने कहा कि झूठे विकास के वादों से परेशान जनता अब कांग्रेस की ओर रुख कर रही है। कांग्रेस की वजह से ही सागर के विकास  की शुरुआत होगी।वार्ड जनसंपर्क के दौरान रामपुरा वार्ड के पार्षद प्रत्याशी बलराम घोषी व वार्ड प्रभारी चैतन्य पांडे भी साथ थे। वार्ड मे ढोल नगाडो एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।  

इतवारी वार्ड में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया 


महापौर पद की कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील का इतवारी टौरी वार्ड में गाजे-बाजे के साथ जगह-जगह पुष्प वर्षा कर एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई।  इस दौरान पार्षद उम्मीदवार बाबूसिंह यादव भी साथ थे। श्रीमती निधि जैन का इतवारी वार्ड की पूर्व पार्षद एवं वार्ड प्रभारी श्रीमती किरण रमेश मिश्रा, संतोष पांडे, राजेश पांडे, चतुर्भुज सिंह राजपूत, जगदीश दुबे, श्री राम दुबे आदि के निवास पर स्वागत किया। वार्ड में महापौर प्रत्याशी के प्रति  महिला महिलाओ मे अधिक लगाव देखा गया और कई घरों में महिलाओं ने निधि जैन की आरती भी उतारी। श्रीमती निधि जैन ने महापौर एवं पार्षद पद के लिए बाबू सिंह यादव को विजयी बनाने की अपील की ।

तीनो वार्डों के जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक सुनील जैन, चुनाव प्रभारी सुरेंद्र सुहाने, चुनाव संचालक राम कुमार पचौरी, ग्रामीण अध्यक्ष स्वदेश जैन, पूर्व पार्षद विनोद सोनी, प्रशांत समैया, चंदन सुहाने, मयंक सिंघई, अभिषेक गौर, दिग्विजय सिंह राजपूत, प्रशांत समैया, संजू, शरद मिश्रा, भूपेंद्र मोहासा, नरेंद्र सोनी, रजिया खान,साधना सोनी, रजनी सोनी, अंजली नामदेव, दीपक देवरलिया, अनुराग तिवारी, मालती सोनी, संतोष नामदेव  महेश तिवारी, रमेश पाठक, मुकेश पटेल, रुपेश चौरसिया, मोहन रावत, सुधीर गुप्ता, हेमंत सोनी आदि उपस्थित थे।

जीत कांग्रेस की होगी:नंदलाल
 पूर्व सांसद श्री नंदलाल चौधरी ने नगर चुनाव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा,पहली बार पार्टी ने योग्य उम्मीदवार दिया है। कार्यकर्ता में उत्साह है,इनकी दम पर कांग्रेस का महापौर और पार्षद जीतेंगे।

सागर में जीत का इतिहास बनेगा: सिंघई
 वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश सिंघई का कहना है,इस बार नगर निगम चुनाव में कांग्रेस जीत का इतिहास बनायेगी।उनका कहना है निधी जैन नहीं पूरी पार्टी चुनाव लड़ रही है।

विकास का एजेंडा मुखिया-माते बनायें, पूरा मैं करूंगाः सीएम शिवराजवरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय परमार भाजपा में शामिल


हर बूथ जीतेंगे: सिंटू कटारे

 कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष सिंटू कटारे ने चुनाव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा हर बूथ पर सेवादल के सिपाही तैनात रहेंगे। इस बार कांग्रेस की जीत होगी।

प्रशासन, पुलिस का सहयोग रहासुरेंद्र सुहाने
रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के रोड शो के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग रहा। चुनाव प्रभारी सुरेन्द सुहाने, चुनाव संचालक रामकुमार पचौरी ने रोड शो की सफलता पर प्रशासन और पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बाद भी सागर की जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए मोहताज : रेखा चौधरी

नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन व पार्षद के लिए जितेंद्र चौधरी को हाथ के पंजे वाला बटन दबाकर भारी बहुमत से जिताने की अपील के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने सुभाष नगर वार्ड में दल बल के साथ पहुंचकर व्यापक जनसंपर्क किया। यहां अनुसूचित जाति बस्तियों में पानी और गंदगी की किल्लत से परेशान लोगों ने भाजपा को जमकर कोसा।
 सुभाष नगर वार्ड पहुंचने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी का पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र चौधरी पूर्व पार्षद गंगाराम चौधरी कल्लू पटेल रामरानी अहिरवार हरिश्चंद्र सोनवार संजय सोनवार समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया।
 चुनावी जनसंपर्क के लिए यहां पहुंची रेखा चौधरी को लोगों ने बताया कि पूरे वार्ड में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। पानी की किल्लत है। खंभों में स्ट्रीट लाइट नहीं है। आवास योजना का लाभ केवल चहेतों को दिया गया है। 

जिला अध्यक्ष रेखा चौधरी ने भाजपा की कारगुजारीयों पर ठीक है हमले करते हुए कहा कि केंद्र प्रदेश और नगर निगम में ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बाद भी जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। उन्होंने ऐसे लोगों को सबक सिखाने व नगर निगम में कांग्रेस की नगर सरकार बनाने के लिए महापौर पद की कांग्रेस की सुयोग्य सुशिक्षित सक्षम प्रत्याशी निधि सुनील जैन और वार्ड की समस्याओं के निराकरण के लिए जितेंद्र चौधरी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

 डाॅ. संदीप सबलोक, रवि सोनी, अभिषेक गौर  कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रवक्ता नियुक्त

नगरीय निकाय चुनाव में  प्रचार- प्रसार के व्यवस्थित संचालन के लिए सागर नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस के चुनाव प्रभारी सुरेंद्र सुहाने एवं चुनाव संचालक राम कुमार पचौरी ने  वरिष्ठ कांग्रेस नेता और प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर संदीप सबलोक, रवि सोनी एवं अभिषेक गौर को कांग्रेस से प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन एवं वार्ड के कांग्रेस से पार्षद प्रत्याशियों के प्रवक्ता का दायित्व सौंपा है।
सुरेंद्र सुहाने ने कहा कि नियुक्त किए गए प्रवक्ता कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में कांग्रेस की विचारधारा अनुरूप प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संपर्क में रहकर उन्हें जानकारी उपलब्ध कराएंगे ।   

नगर निगम और स्मार्ट सिटी की कारगुजारीयों से आहत सागर की जनता ने नहीं दिया शिवराज सिंह को आशीर्वाद : फ्लॉप शो साबित हुई जन आशीर्वाद यात्रा

सागर। भारी प्रचार प्रसार और इंतजामों के बावजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सागर में जन आशीर्वाद यात्रा फ्लॉप शो साबित हुई है। स्वागत के लिए प्रायोजित तैयारियों के बावजूद नगर निगम और स्मार्ट सिटी की कारगुजारी यों से आहत सागर की जनता ने उनके जन आशीर्वाद को नकार दिया है।
                 यह दावा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने नगर निगम चुनाव में जन समर्थन हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी द्वारा निकाली गई जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर किया है। उन्होंने कहा कि चुनावी आचार संहिता के चलते प्रशासनिक मशीनरी के सहयोग के बिना निकाली गई जन आशीर्वाद यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा की कलई खुलकर सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि पेमेंट बेस पर झंडा लेकर चल रही करीब 40 महिलाओं और 53 कार्यकर्ताओं के अलावा सड़क पर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नजर नहीं आए। जन आशीर्वाद यात्रा में काफिले के रूप में भीड़ बढ़ाने के लिए सिर्फ प्रशासनिक तंत्र के अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों की उंगलियों पर गिनी जाने वाली संख्या में चार पहिया गाड़ियां ही सांय सांय की आवाज के साथ चल रही थी। पार्टी की ओर से मुख्य बाजार की दुकानों पर भेजे गए फूल और मालाएं भी जनता की नाराजगी और उदासीनता के चलते मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंच सकी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा को इस फ्लॉप शो से समझ लेना चाहिए की जनता अब उनके झांसे में आने वाली नहीं है और सागर में कांग्रेस की नगर सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

                            
   
Share:

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने मकरोनिया नगरपालिका में किया कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क

पूर्व मंत्री  सुरेन्द्र चौधरी ने मकरोनिया नगरपालिका में किया कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क 


सागर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने कांग्रेसजनो के साथ नगर पालिका मकरोनिया के शंकर नगर वार्ड में सघन जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी इंजी. निशान्त आठया के पक्ष में मतदान कर विजय श्री दिलाने अपील की। 
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट राजेश दुबे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी, जतिन चौकसे,युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान,अम्बुज चौहान, मोनू राजपूत, निहाल पांडे, अंगूरी बाई,इंजी. पुष्पेन्द्र आठया, सुदीप पटेरिया, अभिषेक पांडे, आनंद यादव, राहुल विश्वकर्मा, मोनू चौरसिया, ओमकार,राहुल आठया, अनिल आठिया, सीताबाई, देवी अहिरवार, राधा बाई, नीलम बाई, पूनम बाई, कृष्णा बाई आदि कांग्रेस जन एवं वार्डवासी मौजूद थे।

शिवाजी वार्ड में कांग्रेस कार्यालय का किया उद्घाटन।

 पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने नगर पालिका मकरोनिया के शिवाजी वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी मुल्ला उर्फ मुल्ले चौधरी के चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने उपस्थित वार्ड वासियों से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी मूल्य और अमूल्य चौधरी को प्रचंड मतों स विजय बनाने की अपील की।इस अवसर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान, मुन्ना भाईजान, टीकाराम ठेकेदार, दुलीराम, गजराज बाबु, मनोहर भैया, मिठु लाल, नन्हे लाल, गोकल दाऊ, अमित अहिरवार, बलराम अहिरवार, दीपक कुमार,अभिनाश चौधरी आदि कांग्रेसजन व वार्ड वासी मौजूद थे। 

Share:

पूर्व सीएम कमलनाथ का रोड शो,कांग्रेस ने दिखाई ताकत★देखे: फोटो फीचर

पूर्व सीएम कमलनाथ का रोड शो,कांग्रेस ने दिखाई ताकत

★देखे:  फोटो फीचर

सागर । पूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ नगरीय निकाय चुनाव में भाग लेने सागर पहुंचे। यहां आकर उन्होंने महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन तथा वार्ड पार्षदों के समर्थन में विशाल रोड से निकालकर उन्हें भारी बहुमत से जिताने की अपील की। उन्होंने बालाजी  मंदिर में हनुमान जी सरकार की पूजा अर्चना की तथा गुरुद्वारे पहुंच कर माथा टेका व अरदास की। रास्ते में डॉ हरीसिंह गौर तथा डॉ अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया। इससे पहले उन्होंने सेवादल के ध्वजवंदन कार्यक्रम में हिस्सा लेकर तिरंगा ध्वज फहराया व सलामी दी। श्री कमलनाथ ने पत्रकार वार्ता कर भाजपा पर तीखे हमले भी किए।



हेलीपैड पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी व स्वदेश जैन महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी विधायक तरवर सिंह लोधी पूर्व विधायक सुनील जैन चुनाव प्रभारी सुरेंद्र सुहाने संचालक रामकुमार पचौरी प उपाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ कटारे कार्यक्रम समन्वयक व प्रदेश मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता , प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक एआईसीसी सदस्य भूपेंद्र सिंह मोहसा ,राजकुमार पचौरी, अमित राम जी दुबे समेत कई वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों ने उनका पुष्पहार गुलदस्तों व सूत की माला से आत्मीय और गरिमामय स्वागत कर उनकी आगवानी की। उनके साथ पूर्व मंत्री व सागर जिले के प्रभारी पीसी शर्मा भी सागर पहुंचे।
सेवादल ने किया झंडावंदन



श्री कमलनाथ ने यहां आकर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे द्वारा आयोजित ध्वजवंदन कार्यक्रम में पहुंचकर तिरंगा ध्वज फहराया तथा सलामी दी। ध्वज परेड में पहुंचने पर सिंटू कटारे व सेवादल के प्रादेशिक मीडिया समन्वयक डॉ संदीप सबलोक ने सूत की माला से उनका स्वागत किया। इस दौरान राजाराम सरवैया प्रीतम यादव कल्लू पटेल आनंद हैला आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। ध्वज परेड का संचालन द्वारका चौधरी ने किया।

बालाजी के किये दर्शन

श्री कमलनाथ ने बालाजी मंदिर पहुंचकर हनुमान जी सरकार के दर्शन किए व पूजा अर्चना कर सागर समेत पूरे प्रदेश व देश में सुख शांति व विकास करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। 
पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ यहां से खुली जीप में सवार हुए। उनके साथ महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन , अध्यक्ष रेखा चौधरी व स्वदेश जैन पूर्व मंत्री पीसी शर्मा व सुरेंद्र चौधरी पूर्व विधायक सुनील जैन , पूर्व विधायक पारुल साहू भी सवार होकर शहर की मुख्य सड़कों पर भव्य रोड शो निकला जो भगवानगंज स्थित गुरुद्वारे के पास समाप्त हुआ।



6 किलोमीटर लम्बा जुलूस
धर्मश्री से शुरू हुआ करीब 6 किलोमीटर लंबा रोड शो पंत नगर गोलाकुआ इतवारा बाजार सराफा पारस टाकीज कोतवाली होकर तीनबत्ती पहुंचा। यहां श्री कमलनाथ ने जीप से उतरकर विवि के संस्थापक डॉ हरीसिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया और पुनः खुली जीप में सवार हुए।यहां से कटरा बाजार जामा मस्जिद गुजराती बाजार राधा तिराहा अप्सरा टाकीज होकर भगवानगंज पहुंचे।
अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया,गुरुद्वारा में टेका मत्था

यहां उन्होंने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। श्री कमलनाथ यहां से भगवानगंज गुरुद्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने माथा टेककर अरदास की। सिंगसभा के प्रधान जी तथा गुरजीत सिंह अहलूवालिया जितेंद्र सिंह चावला आदि ने उन्हें सरोपा तथा कृपाण भेंट कर लोकतंत्र की लड़ाई जीतने की शुभकामनाएं दीं।
जगह जगह स्वागत हुआ कमलनाथ का

रोड शो के सम्पूर्ण मार्ग में जगह जगह स्वागत द्वार व मंच लगाकर फूलमाला पुष्पवर्षा व आतिशबाजी चला कर नगरवासियों पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ ही पार्षद प्रत्याशियों व विभिन्न संगठनों ने उनका स्वागत किया।
 इनमे प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस के राहुल चौबे स्वर्णकार समाज नगर निगम व्यापारी संघ , मनोज सबलोक लकी सोनी आदि के अलावा पार्षद प्रत्याशी भावना रोहण,  रिचा सिंह नीलोफर चमन अंसारी रेखा सोनी बब्बू यादव बलराम घोषी ताहिर खान अर्चना सिलाकारी माया हेमराज रजक कविता विजय साहू सुलेखा राकेश राय ओंकार साहू सरोज साहू सुनील सिंह दीवान सिंह नीलू चढ़ार आदि ने अलग अलग जगहों पर फूलमाला व पुष्पवर्षा से स्वागत किया।


जोश बनाये रखें: कमलनाथ


रोड शो के समापन पर खुली की जीप से ही  जनता को  संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने कहा कि सागर के कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा है, इसे नगर निगम और आने वाले विधानसभा चुनाव तक बरकरार रखना है, जिससे आने वाले समय में आप लोगों और जनता को उत्पीड़न औऱ जुल्म से  छुटकारा मिल सके।

जनता कांग्रेस के पक्ष में: निधि जैन

महापौर उम्मीदवार श्रीमति निधी सुनील जैन ने इस मौके पर  कहा इस बार नगर निगम चुनाव में जनता का रूख कांग्रेस की ओर है। वार्ड में जनसंपर्क के दौरान लोग कहने लगे है, बीजेपी सरकार के कार्यकाल में दिखावा अधिक औऱ काम कम हो रहे है, शहर की जनता बदलाव का मन बना चुकी है।

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन ने शास्त्री वार्ड, संत रविदास वार्ड में किया जनसंपर्क

कांग्रेस की महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन ने रविवार को लाल बहादुर शास्त्री वार्ड एवं संत रविदास वार्ड में  घर घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान पार्षद उम्मीदवार उनके साथ थे। वार्ड के लोगों  ने उन्हें वार्ड की तमाम समस्याओं से भी अवगत कराया। श्रीमती निधि जैन ने कहा कि भाजपा  के शासनकाल में शहर के सभी वार्ड दुर्दशा का शिकार है।  लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। वार्ड वासियों की समस्याओं को हल कराना प्रथम प्राथमिकता रहेगी। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन को वार्ड वासियों ने बताया कि सड़कें पूरी तरह से उखड़ गई है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है । जर्जर सड़कों के कारण लोग आए दिन दुर्घटना का शिकार भी हो रहे हें।  श्रीमती निधि जैन ने स्वयं देखा कि संत रविदास वार्ड एवं शास्त्री वार्ड में नालियां काफी सकरी है।सड़कें उबड़ खाबड़ हैं और हालात यह है कि लोगों को पैदल चलने में परेशानी होती है।उन्होंने वार्ड के नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा कहा कि आप सभी का आशीर्वाद रहा तो पांच साल में किसी भी वार्ड में कोई समस्या नहीं रहेगी।नालियों का चौड़ीकरण एवं सड़कों का निर्माण प्राथमिकता से किया जाएगा। जनसंपर्क के दौरान दोनों वार्डों के लोगों में कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर उत्साहजनक माहौल रहा।मतदाताओं ने उनका पुष्पमाला पहनाकर एवं टीका लगाकर  जगह जगह स्वागत किया।
 जनसंपर्क के दौरान महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन के साथ पूर्व विधायक सुनील जैन, चुनाव प्रभारी सुरेंद्र सुहाने, चुनाव संचालक राम कुमार पचौरी, शास्त्री वार्ड से पार्षद प्रत्याशी श्रीमती देवका विश्वकर्मा, संत रविदास वार्ड  से प्रत्याशी श्रीमती माला भीष्म राजपूत के अलावा वार्ड प्रभारी कल्लू पटेल, शैलेंद्र तोमर, प्रदीप धामेचा, रक्षा विश्वकर्मा, राशिद खान, ज्योति यादव, कोमल यादव,  सुरेश सोनी, संजू अहिरवार, नारायण बाबा, रामरानी बाई, नारायण अहिरवार, प्रताप अहिरवार,  शौकत खान, रवि चौधरी, गोविंद अहिरवार, राजकुमार अहिरवार, नीरज, तुलसी, वंशी बाबा के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

सुधासागर महाराज से लिया आशीर्वाद:

कांग्रेस से महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन ने शास्त्री वार्ड में विराजमान मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील जैन, अंकित जैन हिन्नौद, रोहित जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जैन समाज के लोग उपस्थित थे।

    
Share:

★मुख्यमंत्री का रोड शो 27 जून को , दलित के घर भोजन करेंगे ★कमलनाथ सरकार ने सागर को एक पैसा नहीं दियाः मंत्री भूपेन्द्र सिंह★तीन इंजन की सरकार करेगी सागर का विकास:- संगीता तिवारी

मुख्यमंत्री का रोड शो 27 जून को , दलित के घर भोजन करेंगे                                     
★कमलनाथ सरकार ने सागर को एक पैसा नहीं दियाः मंत्री भूपेन्द्र सिंह

★तीन इंजन की सरकार करेगी सागर का विकास:- संगीता तिवारी


सागर।कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के समय सागर के विकास के लिए एक पैसा नहीं मिला। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सागर को स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल किया। जिसके तहत 1600 करोड़ से अधिक के विकास कार्य सागर में चल रहे हैं। सागर में कांग्रेस के पास विकास के नाम पर बोलने के लिए एक शब्द नहीं है। यह बात मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सुभाषनगर वार्ड की भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा सम्मेलन में कही।
श्री सिंह ने कहा कि सागर में 6 जुलाई को महापौर और पार्षदों का चुनाव होगा। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से महापौर पद के लिए श्रीमती संगीता सुशील तिवारी एवं सुभाषनगर वार्ड के पार्षद पद के लिए वृन्दावन अहिरवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिन्हें भारी बहुमत से जिताना है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सागर के चहुमुखी विकास का चुनाव है। वायदा करता हूं कि आपके वार्ड में कोई कमी नहीं आने देंगे। आप सब इस बात को जानते हैं कि प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार जिसका ऐजेंडा है गरीबों का कल्याण, सुशासन और चहुंमुखी विकास। कांग्रेस से पूछे कि विकास को लेकर उनका एजेंडा क्या है? 


 मंत्री श्री सिंह ने कहा कि देश में कांग्रेस ने 60 साल तक राज किया मगर शहरों में कहीं गरीबों के मकान नहीं बने। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की जिसके तहत इस वार्ड में 350 आवास बने हैं। यह काम देश-प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है। कोरोना काल से प्रभावित गरीबों को स्ट्रीय वेंडर योजना के तहत दस-दस हजार रूपए बिना ब्याज के दिये हैं। ताकि गरीबों का रोजगार प्रभावित न हो। कोरोना काल में गरीबों को फ्री में अनाज देने का काम भाजपा सरकार ने किया। सरकार ने लोगों के दो साल के बिजली बिल माफ कर दिये। 
     मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में सवा साल कमलनाथ की सरकार थी। जिसने चुनाव के समय बेरोजगारों को 4 हजार रूपए महीना देने का वायदा किया था। यहां बैठे युवाओं में से कोई बताये कि किसी को बेरोजगारी भत्ता मिला क्या? कांग्रेस सरकार ने संबल योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान, लाड़ली लक्ष्मी, तीर्थ दर्शन जैसी योजनाएं बंद कर दी। जिन्हें अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी ने पुनः प्रारंभ किया हैं। गरीबों को आयुष्मान योजना के तहत इलाज के लिए 5 लाख रूप्ए तक दिये जा रहे हैं। 

     मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सागर में सारे विकास कार्य भाजपा सरकार ने किये हैं। कांग्रेस के लोगों से पूछे कि सवा साल में कमलनाथ सरकार ने सागर के विकास के लिये क्या किया। स्मार्ट सिटी योजना केन्द्र की भाजपा सरकार ने शुरू की। सवा साल कांग्रेस की सरकार रही तो 400 करोड़ के ठेके अपने लोगों को दे दिये। जिन पर एक प्रतिशत भी काम नहीं हुआ। 

     मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि महू और दिल्ली में भाजपा सरकार ने बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की स्मृति में बहुत काम किया है। संत रविदास कुंभ सागर में भाजपा सरकार ने किया। कांग्रेस ने सागर के विकास में कुछ नहीं किया इसलिए यहां के मतदाताओं से वोट मांगने का अधिकार कांग्रेस को नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कहने को कुछ नही है इसलिए वोट लेने के लिए नोट बांट रहे हैं। जो आज पैसा बांट रहे हैं क्या वे कल लूटने का काम नहीं करेंगे? मंत्री श्री सिंह ने सुभाषनगर वार्ड को गोद लेने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गरीबों के नेता मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह कल 27 जून को सागर आ रहे हैं। 

सागर में अजा वर्ग के बीच एक घण्टा बिताएंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह


मंत्री श्री सिंह ने बताया कि पहले की तरह वे कल भी सागर में अनुसूचित जाति परिवार के साथ भोजन करेंगे तथा समाज के मुखिया माते का सम्मान करेंगे। मुख्यमंत्री अपने सागर दौरे में एक घण्टा अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के बीच बिताएंगे। मंत्री श्री सिंह ने मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद रैली में अधिक से अधिक संख्या में आने का आमंत्रण दिया। कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी, नेवी जैन, जगन्नाथ गुरैया, सुखदेव मिश्रा, यश अग्रवाल, लक्ष्मण सिंह, भानू सिंह राजपूत, जिला महामंत्री एवं वार्ड प्रत्याशी वृंदावन अहिरवार, राहुल वैद्य, कमलेश राय, श्रीकांत कौशिक सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

तीन इंजन की सरकार करेगी सागर का विकास:- संगीता तिवारी

भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी ने आज मधुकर शाह वार्ड शिवाजी नगर, गोपालगंज, सिविल लाइन वार्ड के मतदाताओं के बीच पहुंचकर विजयश्री का आशीर्वाद लिया। श्रीमती संगीता तिवारी ने मतदाताओं से कहा कि जात, पात, ऊँच, नीच, धर्म से परे जाकर सागर का विकास कराना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंनें कहा कि तीन इंजन की सरकार बनाकर सागर के संपूर्ण विकास के द्वार खोलने भाजपा को अपना आशीर्वाद प्रदान करें। भाजपा प्रत्याशी के जनसंपर्क के दौरान लोगों को जगह-जगह आत्मीयता भाव से स्वागत कर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्याें की प्रशंसा कर सागर के विकास के लिये भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संगीता तिवारी को अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान कर अपना जनसमर्थन दे रहें हैं। 

जनसंपर्क के दौरान फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी, भाजपा के पार्षद प्रत्याशीगण रविन्द्र शर्मा, हेमंत यादव, रूपेश यादव, गीता गौरीशंकर दक्ष, वीरेन्द्र वर्मा लारा, शिवाजी वार्ड के प्रत्यासी हेमन्त यादव, कमलेश बघेल, नेवी जैन, श्याम तिवारी, बंटी शर्मा,सुमित तोमर, ट्विंकल सैनी, कैलाश यादव, शरद मोहन दुबे, वीरू सोनी, अतुल सिंह सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


कमलनाथ की सरकार ने सागर की उपेक्षा की:- राजबहादुर सिंह

2003 के पूर्व मध्यप्रदेश में कांग्रेस की भ्रष्ट दिग्विजय सिंह सरकार और 2019 में रही मध्यप्रदेश में कांग्रेस की भ्रष्ट कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में सागर के विकास को रोककर सागर को उपेक्षित शहर बनाकर रख दिया था। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने सागर को पूर्ण विकसित बनाने के लिये स्मार्ट सिटी की सौगात दी। भाजपा सरकार द्वारा सागर में लगभग सोलह हजार करोड़ की राशि से विकास कार्याें को कराया जा रहा है। भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को एवं नरयावली नाका वार्ड से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया को विजयी बनाने के लिये सांसद राजबहादुर सिंह ने मतदाताओं से जनसंपर्क कर आशीर्वाद लिया। 

इस अवसर पर उन्होंनंे कहा कि सागर के विकास को लेकर कांग्रेस सरकार और भाजपा सरकार के कार्याें का तुलनात्मक अध्ययन कर भाजपा को वोट कर सागर के संपूर्ण विकास का मार्ग प्रशस्त करें। नरयावली नाका वार्ड में सांसद राजबहादुर सिंह और भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया का वार्ड के लोगों ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान श्याम नेमा, शरद जड़िया, राकेश साहू, अवधेश बिलैया, शरद व्यास, मधु गुप्ता, सुनील महेश्वरी, संजय रावत, राजेश्वर नेमा, सुशील आठिया, रामदास गोलनदास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता साथ में रहे।

विकास कार्य एक दिन में संभव नहीं जब पूर्ण होगें तब सागर महानगर बनेगा:- शैलेन्द्र जैन

भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को विजयी बनाने के लिये आज सागर विधायक शैलेन्द्र जैन एवं भाजपा के संभाग के प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने विट्ठलनगर वार्ड में एवं गुरूगोविंद सिंह वार्ड में अनुसूचित जाति का सम्मेलन में शामिल होकर एवं जनसंपर्क कर भाजपा कार्यालय का किया उद्घाटन। इस अवसर पर मतदाताओं को संबोधित करते हुये सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सागर के संपूर्ण विकास के लिये वचनबद्ध है। ऐसे में सागर का विकास एक दिन में संभव नहीं है। विकास कार्याें को पूर्ण होने में समय लगना स्वभाविक है, लेकिन जब सागर में चल रहे विकास कार्य पूर्ण होंगें तो सागर निश्चित रूप से महानगर के रूप में दिखेगा। 

उन्होेंनें कहा कि कांग्रेस की मध्यप्रदेश में पूर्ण में रही कमलनाथ सरकार ने सागर में एक रूपये का विकास कार्य नहीं कराया बल्कि कांग्रेस सरकार ने सागर में चल रहे विकास कार्याें को रोकने का प्रयास किया था। इस दौरान विट्ठल नगर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र अहिरवार, भगवती जाटव, नरेन्द्र अहिरवार, भोला छन्ना सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता साथ में रहे।

कमलनाथ के रोड शो को जनता ने सिरे से नकारा:- गौरव सीरोठिया

सागर से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा सागर में किये गये रोड शो को सागर की जनता ने सिरे से नकार दिया है। उक्त बयान भाजपा जिलाअध्यक्ष गौरव सीरोठिया ने प्रेस को जारी किया। गौरव सीरोठिया ने कहा कि पूर्व में जब कांग्रेस की कमलनाथ सरकार मध्यप्रदेश में थी, उस समय मध्यप्रदेश सहित सागर की जनता के साथ धोखा, छल, कपट कर सागर का विकास अवरूद्ध कर दिया गया था। सागर की जनता ने आज कमलनाथ के रोड शो को सिरे से नकार कर यह बता दिया कि सागर की जनता सागर के विकास के साथ है। श्री सीरोठिया ने कहा कि महापौर चुनाव में सागर की जनता कांग्रेस को मकूल जवाब देकर भाजपा के विकास की पूरक नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा को प्रचण्ड बहुमत से विजयी बनाने का आशीर्वाद देगी।
       
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जन आशीर्वाद रैली का आज बुंदेली परंपरा से होगा भव्य स्वागत


27 जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जन आशीर्वाद रैली (रोड शो) के द्वारा जनता का अभिवादन कर आशीर्वाद लेगें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी.डी. शर्मा भी रैली में साथ रहेगें। इस संबंध में आज पार्टी कार्यालय में मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, भाजपा के संभाग प्रभारी मुकेश चतुर्वेदी, सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, पार्टी जिलाअध्यक्ष गौरव सीरोठिया, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मोकलपुर ने बैठक कर कार्यक्रम को प्रभावी रूप से सफल बनाने के लिये चर्चा की। पार्टी के जिलाअध्यक्ष गौरव सीरोठिया ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का सागर आगमन आज 27 जून को दोपहर 3 बजे सागर आयेंगें। तत्पश्चात् सिविल लाइन, पुलिस लाइन के गेट से जन आशीर्वाद रैली के रूप में रथ पर सवार होकर जिले के वरिष्ठ नेताओं, भाजपा महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी के साथ जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से शहर के प्रमुख मार्गाें से होते हुये जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुये तीनबत्ती पर डॉ. हरिसिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगें। रैली के अंतिम पड़ाव पर श्री चौहान डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगें। 
इन स्थानों पर होगा स्वागत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी के साथ जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ शहर के प्रमुख निम्न मार्गों से आशीर्वाद रैली पुलिस लाइन गेट के सामने (युवा मोर्चा यश अग्रवाल द्वारा), जिला पंचायत ऑफिस के सामने डॉ. हरिसिंह गौर वार्ड, चर्च के सामने इंदिरा नगर वार्ड, स्वीडिश मिशन स्कूल के सामने मधुकरशाह वार्ड, गायत्री मंदिर के सामने गायत्री परिवार द्वारा, लाल स्कूल शिवाजी वार्ड, शैलेष वर्मा जी के सामने गोपालगंज वार्ड, स्टेट बैंक के सामने शांति लॉज के सामने सिविल लाइन वार्ड, झंडा चौक गोपालगंज वार्ड, बंगाली काली तिराहा, दीनदयाल चौक तिली वार्ड, बस स्टेण्ड के सामने बाघराज वार्ड, एम.पी.ई.बी. ऑफिस के सामने कृष्णगंज वार्ड, तीन मढ़िया शुक्रवारी वार्ड, तीन मढ़िया शनीचरी वार्ड, झील वोट क्लब के सामने लाजपतपुरा वार्ड, एच.डी.एफ.सी. बैंक के सामने संतोष तिवारी, अर्पित पाण्डे, शैलेन्द्र ठाकुर, सुश्री श्वेता यादव गौर टॉवर के सामने, तीनबत्ती संतोष दुबे, राहुल नामदेव, कोतवाली पुरव्याउ टौरी, बरियाघाट, लक्ष्मीनारायण मंदिर के सामने चकराघाट वार्ड, पारस टॉकीज के सामने विवेकानंद वार्ड, लक्ष्मीपुरा वार्ड, केशवगंज वार्ड, श्रीराम चौक, गांधी चौक वार्ड, मोहननगर वार्ड, सूबेदार वार्ड, बिहारी जी मंदिर के सामने, रामबाग मंदिर नरयावली नाका वार्ड, श्री तिगड्डा महाकाली मंदिर के सामने रविश्ंाकर वार्ड, मोतीनगर चौराहा, संत रविदास वार्ड, संत कबीर वार्ड, राजीवनगर वार्ड, अम्बेडकर वार्ड, गुरू की कुटिया के सामने भगत सिंह वार्ड, महेश साहू के निवास के सामने, ब्रिज के नीचे, शास्त्री वार्ड, संत कवरराम वार्ड, राहतगढ़ बस स्टेण्ड, बड़ी माता के सामने, वल्लभ नगर वार्ड, लक्ष्मी फैक्टरी के सामने चंद्रशेखर वार्ड, माता मंदिर मोतीनगर वार्ड, विजय टाकीज, इतवारी वार्ड, श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर, श्री इक्कू पाण्डे, देना बैंक के सामने रामपुरा वार्ड, मस्जिद के सामने जवाहरगंज वार्ड, दयानंद वार्ड, अजमेरी राइन, सुशील साहू की दुकान के सामने, संजय लाट साहब की दुकान से सामने मनोहर टाकीज रसवंती जूस सेंटर के सामने, राधा टाकीज वंदना होटल के पास तिलकगंज वार्ड, अफसरा टॉकीज के पास तुलसीनगर वार्ड, भगवानगंज, गुरूगोविंद सिंह, विट्ठलनगर, सुभाषनगर वार्ड प्रमुख मार्गाें से  निकलेंगें।

गरीब के मकान का सपना भाजपा सरकार ने पूरा किया:- महिला मोर्चा

सागर से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को विजयी बनने के आज सागर के विभिन्न वार्डाें में सागर विधायक की धर्मपत्नी श्रीमती अनु शैलेन्द्र ने महिला मोर्चा द्वारा आयोजित महिला हितग्राही सम्मेलनों में शामिल होकर भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी को एवं समस्त वार्डाें से भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने मतदाताओं से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर श्रीमती अनु शैलेन्द्र जैन ने कहा कि गरीब के (आशियाना) मकान का सपना देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरा किया। उन्होेंनें मतदाताओं से भाजपा को विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री लता वानखेड़े, जिलाअध्यक्ष संध्या भार्गव, प्रतिभा चौबे, सरिता विशाल खटीक, रूबी कृष्णकुमार पटैल, नीरज गोलू कोरी, सरोज साहू सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी ने भाजपा के पक्ष में वोट मांगे

सागर महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी को विजयी बनाने के लिये आज फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी ने सागर के विभिन्न वार्डो में पहुंचकर भाजपा को विजयी बनाने मतदाताओं का आशीर्वाद लेकर वोट मांगे। फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी के जनसंपर्क के दौरान उनका जगह-जगह मतदाताओं द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया जा रहा है। जनसंपर्क के दौरान युवा वर्ग में मुकेश तिवारी को लेकर उत्साह नजर आ रहा है।
Share:

स्मार्ट सिटी यानी भ्र्ष्टाचार , स्मार्ट सिटी को लेकर शिवराज के पास विजन नही वे टेलीविजन का सोचते है: कमलनाथ

स्मार्ट सिटी यानी भ्र्ष्टाचार , स्मार्ट सिटी को लेकर शिवराज के पास विजन नही वे टेलीविजन का सोचते है: कमलनाथ

★ महाराष्ट्र का फैसला असम या गुजरात में बैठकर तय नही होगा,  विधायक मुंबई आये अपना नेता चुने: पूर्व  सीएम कमलनाथ


सागर। पूर्व सीएम कमलनाथ ने महारष्ट्र  में चल रहे घटनाक्रम पर कहा है कि  महाराष्ट्र का फैसला आसम और गुजरात मे बैठकर कैसे तय होगा। विधायक मुंबई आये और  विधायक दल का नेता तय करे। असम में बैठकर थोड़ी विधायक दल की बैठक होगी। हमे शिवसेना से मतलब नही है। वे मुंबई आई अपना नेता चुन लें। 
सागर में नगरनिगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी निधि सुनील जैन के रोड शो में आये पूर्व सीएम कमलनाथ ने मीडिया से कहा कि  कांग्रेस महाराष्ट्र विकास अगाडी के साथ है। मेरी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, शरद पवार से बात हुई है। काँग्रेस के विधायकों से चर्चा हुई है।सभी MVA के साथ है। कोई mla कांग्रेस का बिकाऊ नही है। 

सीएम शिवराज के पास विजन नही टेलीवीजन का सोचते है...

पूर्व सीएम कमलनाथ ने मध्य्प्रदेश की स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर कहा कि स्मार्ट सिटी यानि भ्र्ष्टाचार। ठेकेदार और नेताओं की मिलीजुली कहानियां है । हरवर्ग का आदमी परेशान है। शिवराज के पास कोई विजन नही है। स्मार्ट सिटी तब बनेगी जब कोई विजन होगा। भ्रष्टाचार में नंबर वन, महिलाओं मे अत्याचार पर नंबर 1 यह शिवराज सिंह का रिकॉर्ड है। शिवराज सिंह टेलीविजन का सोचते हैं, विजन का नहीं । प्रदेश में नोटंकी, कलाकारी, झूठ फरेब की सरकार चंल रही है। 


अबकी बार बदल दीजिए नगर सरकार

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  नारा दिया कि अबकी बार बदल दीजिए शहर सरकार। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में फैसला देश का नहीं, प्रदेश का नहीं, सागर के भविष्य का होना है। सागर स्मार्ट सिटी नही बन पाई।।यहां से कोचिंग करने के लिएलोग कोटा जाते हैं। कोचिंग सेंटर नहीं बन पाया। 


निर्विरोध नहीं जीत रहे, बल्कि प्रशासन व पुलिस का दुरुपयोग कर रहे

 प्रदेश में जो निर्विरोध चुनाव जीते जा रहे है वह दबाब में जीते जा रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पैसा , पुलिस और प्रशासन की दम पर ऐसा कर रही है। जब जनसमर्थन नही होता है तब सरकारें ऐसा करती है। वर्तमान में कई  संस्थाए चौपट हो गई है।लेकिन अब सुन ले 16 महीने बाद काँग्रेस की सरकार आ रही है। सबका जवाब देंगे। पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे के भाजपा पर जाने की अफवाह पर उन्होंने कहा की मेरी उनसे कभी कभी बात होती रहती है ऐसा कुछ नहीं है आप उन्हीं से पूछना।


सीएम नहीं जो हर कदम पर झूठ बोलूं

कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सिर्फ झूठ बोलते हैं लेकर मैं शिवराज नही जो झूठ बोलूं। शिवराज सिंह कैसे हैं कौन से स्थान ने किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ जब कि हम लोगों ने 27 लाख किसानों का का जामा किया नंबर और बैंक अकाउंट जानकारी भी हमारे पास है। शिवराज पुरानी घोषणा पर जवाब नहीं देंगे पर नई घोषणा कर जाएंगे। सागर का विकास हो इसलिए जरूरी है यह निवेश हो, लेकिन निवेशक केरल, कोलकाता जा रहे है, एमपी में नही आ रहे हैं।
इस मौके पर प्रत्याशी निधि सुनील जैन, जिलाध्यक्ष स्वदेश जैन, रेखा चौधरी , सुरेंद्र सुहाने सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
Share:

Archive