बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

संवेदनशील जनसेवक , कुशल प्रशासक है पण्डित गोपाल भार्गव ★ अमिताभ पांडेय

संवेदनशील जनसेवक , कुशल प्रशासक है पण्डित गोपाल भार्गव

 ★ अमिताभ पांडेय 


" " बुलंदियों पर पहुंचना कोई कमाल नहीं ,
बुलंदियों पर ठहरना कमाल होता है  "  "
किसी शायर की यह पंक्तियां मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्य गोपाल भार्गव पर सटीक बैठती हैं।
 वे पिछले लगभग पांच दशक से मध्य प्रदेश की राजनीति में प्रभावशाली शख्सियत के रूप में चमक रहे हैं ।आम जनता में उनकी पहचान संवेदनशील और सहयोगी जन सेवक के रूप में है । प्रशासन के गलियारों में उन्हें कुशल प्रशासक के रूप में जाना जाता है ।
अधिकारी , कर्मचारियों से किस तरह स्नेहभाव के साथ काम लेना है ? यह वे बखूबी जानते हैं । उन्होंने सागर जिले के रहली विधानसभा क्षेत्र को अपनी कर्मभूमि बनाया जो उनकी जन्मभूमि भी है।श्री भार्गव का सरल,  सहज व्यवहार , आम आदमी के सुख- दुख में उनका लगाव - जुड़ाव उनकी लोकप्रियता को लगातार बनाए हुए हैं ।

अपने क्षेत्र की जनता के साथ वह लगातार संपर्क में  रहते हैं 

जनता से उनका रिश्ता ऐसा है कि लोग उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह जानते हैं।
 केवल रहली विधानसभा क्षेत्र या सागर जिला ही नहीं , मध्यप्रदेश के किसी भी जिले से कोई पार्टी कार्यकर्ता या आम आदमी उनके पास पहुंचता है तो वह जो मदद हो सकती है उसके लिए तत्काल कार्यवाही करते हैं। श्री भार्गव का जन्म 1 जुलाई 1952 को रैली में हुआ वह छात्र जीवन से ही सामाजिक राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं ।वर्ष 1970 में वे छात्र राजनीति के दौरान छात्र संघ में पदाधिकारी बने। सागर विश्वविद्यालय में छात्र संघ में महत्वपूर्ण पदों पर चुने गए। इसके बाद रहली के नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर रहते हुए उन्होंने अपने सेवा कार्यों को आगे बढ़ाया।
 वर्ष 1984 में रहली विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने उन्हें वर्ष 2013 में मुख्यमंत्री उमा भारती ने कैबिनेट मंत्री बनाया ।
वह बाबूलाल गौर के मुख्यमंत्री काल में भी कैबिनेट मंत्री रहे । अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें राज्य मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दी है।
 श्री भार्गव वर्तमान में लोक निर्माण विभाग,  खादी ग्राम उद्योग,  हस्तशिल्प , कुटीर उद्योग के मंत्री हैं।


 इन विभागों में उन्होंने अपने कार्यकाल में ऐसी अभिनव योजनाएं प्रारंभ की है जिनका लाभ प्रदेशवासियों को मिल रहा है ।
उन्होंने प्रदेश के दूरदराज के दुर्गम क्षेत्रों को सड़क से जोड़ने का प्रभावी कार्य किया है।
 वित्तीय वर्ष 2021 - 22 में प्रदेश में 2 हजार 441 किलोमीटर नवीन सड़कें  और 65 नए पुल बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। 


★ अपने पिता स्व श्री शंकर लाल भार्गव के साथ

इसके साथ ही प्रदेश के महानगरों में रेल पटरी के कारण बाधित हो रहे यातायात को सुगम बनाने के लिए 105 रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण भी प्रस्तावित है ।इससे श्रम और समय की बचत होगी । आवागमन की सुविधा बढ़ेगी। मध्यप्रदेश में अटल प्रोग्रेस वे और नर्मदा एक्सप्रेस वे की महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है जिससे प्रदेश का अन्य राज्यों से सड़क संपर्क अधिक बेहतर हो जाएगा।
 इसी प्रकार खादी ग्राम उद्योग,  हस्तशिल्प , कुटीर उद्योग में भी नई-नई योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्व रोजगार के नए अवसर बढ़ाने पर ध्यान दिया जा रहा है।
 हथकरघा मध्यप्रदेश की समृद्ध और ऐतिहासिक धरोहर है ।


इसके प्रति लोक रुचि बढ़ाने के लिए मुंबई सहित अन्य महानगरों में फैशन शो का आयोजन किया गया । मध्यप्रदेश में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप हथकरघा को प्रोत्साहन दिया जा रहा है । इसके माध्यम से महिलाओं की आजीविका बढ़ाने के प्रयास भी सफल हो रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि  अपने कार्यकर्ताओं की चिंता करने वाले गोपाल  भार्गव आठवीं बार मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए रहली विधानसभा क्षेत्र से चुने गए हैं। उनका लगातार आठ बार एक ही क्षेत्र से चुना जाना यह साबित करता है कि उनकी वह जनता से सीधे रिश्ता रखते हैं  ।उनका मजबूत जनाधार है।वे जनता के लिए सदैव मदद को तैयार रहते हैं । 
श्री भार्गव के भोपाल स्थित निवास पर क्षेत्र के बीमारों के श्रेष्ठ उपचार,  उनके रहने , भोजन,  आने-जाने आदि की ऐसी सुविधा की गई है जो मध्य प्रदेश के अन्य विधायकों के लिए एक अनुकरणीय मिसाल बन सकती है ।  उन्होंने अपने घर में क्षेत्र के लोगों के लिए पर्याप्त प्रबंध किए हैं।
 क्षेत्र के नागरिकों की हर समस्या का समाधान तत्काल हो इसकी चिंता उन्हें सदैव रहती है। वे स्वयं भी क्षेत्र के नागरिकों से लगातार संपर्क में रहते हैं ।उनके विशेष सहयोगी और प्रशासनिक सलाहकार के डी कुकरेती के अनुसार " श्री भार्गव जैसी साफगोई राजनीति में बहुत कम नेताओं में देखने सुनने को मिलती है । वह ऐसे जनसेवक हैं जो राजनीति में रहते हुए भी झूठ बोलने से बचते हैं और गरीब लोगों की मदद का भाव उनके मन में सदैव बना रहता है । "
वे अपने शुभचिंतकों की चुपचाप मदद करने के लिए भी जाने जाते हैं । श्री भार्गव लगातार उन लोगों से भी सीधा संवाद बनाए रखते हैं जिनकी पहुंच सरकारी दफ्तरों और बड़े लोगों तक नहीं होती शायद इसीलिए उनके बारे में यह कहा जाता है कि   जिसका कोई न जाने हाल ,           उनके साथी हैं गोपाल " 
 वे सबकी मदद करते हैं , सबकी मदद करते रहेंगे,  ऐसा विश्वास है।
उनके जन्मदिन पर हमारी ओर से यही शुभकामनाएं हैं।

( लेखक स्वतंत्र पत्रकार हैं, संपर्क 9424466269 )
Share:

पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को 7-7 साल की सजा


पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को 7-7 साल की सजा
शाजापुर। न्यायालय श्रीमान चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश महोदय शुजालपुर के द्वारा आरोपीगण 1. अखिलेश पिता लखमीचंद्र कंजर, 2. पप्पु पिता कंवरलाल कंजर, 3. मुकेश पिता रमेश कंजर निवासीगण ग्राम देवडा जिला शाजापुर को धारा 307/34 भादवि में 7-7 वर्ष की सजा एवं 1000-1000 रू के अर्थदण्ड, धारा 324 भादवि में 6-6 माह की सजा एवं 500-500 रू के अर्थदण्ड तथा धारा 332 भादवि में 6-6 माह की सजा एवं 500-500 रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । 
 जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार ने बताया कि, श्री संजय मोरे अति. डीपीओ शुजालपुर द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार दिनांक 05.08.2021 को शाम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त  हुई कि झीन कॉलोनी अकोदिया में चोरी करने की नियत से तीन कंजर मोटरसाइकिल से घूम रहे है। इस सूचना पर से टी.आई. के आदेश पर आर. रवि तथा आर. शुभम रघुवंशी तथा आर. बलराम मोटरसाइकिलों से थाने से रवाना हुए। थाने के सामने गुमटी पर आरक्षक अनिरूद्ध व  आर. देवेन्द्र मिले जिन्हे साथ लेकर रवाना हुए । बस स्टेण्ड पर थाना कालापीपल में पदस्थ आर. नीरज शर्मा मिला जिसे मदद के लिए साथ में लिया। सभी आरक्षक झीन कॉलोनी जोशी मेडिकल वाली गली में पहुँचे तो तीन कंजर जो होण्डा साईन बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर थे, भागने लगे जिन्हे पीछा कर पकडा तो अखिलेश व पप्पू कंजर दोनों ने अश्लील गालियां देते हुए कहा कि इन पुलिसवालों को जान से खत्म कर देते है। दोनों आरोपी ने अपने साथी मुकेश कजंर को बोला कि मार चाकू इन सालों को व तीनों ने जान से मारने की नीयत से चाकू मारना शुरू कर दिया। आरोपी मुकेश ने आर. नीरज शर्मा को दाहिने तरफ सीने में चाकू मारा जिससे खून निकलने लगा। आर. रवि को आरोपी अखिलेश ने पेट में चाकू मारना चाहा तो वह तिरछा हो गया जिससे रवि के बाएं कूले के ऊपर कमर में चाकू लगा और खून निकलने लगा। पप्पू कंजर ने भी चाकू से हमला किया तो आर. अनिरूद्ध व आर. बलराम ने उसे पकड़ लिया और आर. शुभम व देवेन्द्र  ने अखिलेश कंजर को पकड़ा। आर. रवि और आर. नीरज ने मुकेश कंजर को पकडा। आर. नीरज को चोट लगने व खून बहने से चक्कर आ गये और वह एकदम से मौके पर गिर गया जिसे संभालने के दौरान तीनो आरोपी छूट कर भाग गये और मोटरसाइकिल मौके पर छोड़ गए। जिनका पीछा कर आरोपी अखिलेश और पप्पू को पकड़ लिया और मुकेश भाग गया। 
आरोपीगण के विरूद्व पुलिस थाना अकोदिया पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। अनुसंधान के उपरांत आरोपीगण के विरूद्ध सक्षम न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया। 

उक्त प्रकरण में अभियोजन की ओर से माननीय उपसंचालक ‘’अभियोजन’’ महोदय शाजापुर सुश्री प्रेमलता सोलंकी जी के मार्गदर्शन में पैरवी श्री संजय मोरे अति.जिला लोक अभियोजन अधिकारी शुजालपुर द्वारा की गई।
माननीय न्यायालय द्वारा प्रकरण में आई साक्ष्य व अभियोजन के तर्को से सहमत होते हुये आरोपीगण को दोषी पाते हुये दोषसिद्ध किया गय
Share:

भाजपा विश्व का सबसे बड़ा अभेद्य संगठन हैः हितानंद शर्मा★ केन्द्र से नगर निगम तक ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार ही करेंगी विकासः मंत्री भूपेन्द्र सिंह★मतदाताओ का मिल रहा है महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी को आशीर्वाद

भाजपा विश्व का सबसे बड़ा अभेद्य संगठन हैः हितानंद शर्मा

★ केन्द्र से नगर निगम तक ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार ही करेंगी विकासः मंत्री भूपेन्द्र सिंह

★मतदाताओ का मिल रहा है महापौर  प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी को आशीर्वाद 


सागर। भाजपा का संगठन अभेद्य संगठन है। इसमें कोई चोंच मारता है तो उसकी चोंच टूटती है संगठन का कुछ नहीं बिगड़ता। क्योंकि यह 18 करोड़ कार्यकर्ताओं वाली दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है जिसमें परिवारवाद नहीं चलता। यह विचार परिवार से निकले कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिसको बनाने में चार पीढ़ियां लगी हैं। यह प्रेरक संदेश मध्यप्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने सागर में नगर विजय के लिए आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में भाजपा के बूथ प्रभारियों कार्यकर्ताओं, महामंत्रियों और बीएलए को दिया है।

    ★ नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह            का युवा नेता सुबोध आर्य ने                    स्वागत किया

संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बताया कि 1952 में प्रधानमंत्री नेहरू ने चुनौती दी थी कि भारत की एक इंच भूमि पर भगवा नहीं फहराने दिया जाएगा जो कोशिश करेगा उसे कुचल दिया जाएगा। इसके जवाब तत्कालीन अध्यक्ष श्यामाप्रसाद जी ने कहा था कि मैं ऐसी कुत्सित मानसिकता के लोगों को कुचल डालूंगा परिणामस्वरूप आज देश की इंच-इंच भूमि पर भगवा है और जो हमको कुचलने की बात कर रहे थे, वो कुछ प्रदेशों में सिमट गए। आज भाजपा ने कांग्रेस को देश में कुचल दिया। श्री शर्मा ने कहा कि अटल जी ने भाजपा के स्थापना अधिवेशन में कहा था कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। आज हमारे कार्यकर्ताओं की चैथी पीढ़ी ऐसा होते हुए देख पा रही है। दो तीन पीढ़ियों पहले देश में हमारे कार्यकर्ता गिनती के थे और आज हमारे संगठन मनीषियों ने ऐसा संगठन खड़ा है कि कार्यकर्ता इतने अधिक हैं कि गिने नहीं जा सकते। आज भाजपा देश में सर्वाधिक पार्षदों, सर्वाधिक विधायकों, सर्वाधिक सांसदों वाला सबसे विराट दल है।

संगठन महामंत्री श्री शर्मा ने कहा कि हमने हमने पिछले महीने बूथ स्तर की संगठन रचना का फिजिकल और डिजीटल वेरीफिकेशन किया था। हमारे बूथ पर आगे चलकर 60 के बजाए 30 नामों के पन्ना प्रभारी बनेंगे। बूथ पर बैठने वाला भाजपा का पोलिंग एजेंट इतना सक्षम और प्रतिबद्ध होता है कि वह पिछली कई पीढ़ियों से बूथों पर लाठी, गोली और आतंक झेलता हुआ उनसे निपट कर निकला है। उस पोलिंग एजेंट की समर्पित भूमिका आपको चुनाव के समय ही दिखाई देगी शेष समय वह नेपथ्य में रहता है। हमें पोलिंग एजेंट जैसी इकाई को सर्वाधिक सम्मान देना चाहिए। श्री शर्मा ने बूथ अध्यक्ष, महामंत्रियों, बीएलए को मतदाता सूची का सूक्ष्मता से सदुपयोग करने, वार्ड में की वोटर्स के बीच काम करने जैसी बारीकियों को समझाया। 


त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करते हुए नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हमें प्रत्याशी से अधिक भाजपा और कमल निशान पर फोकस करना है क्योंकि यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच है न कि प्रत्याशियों के बीच। प्रत्याशी तो निमित्त मात्र होता है जिसे कार्यकर्ताओं के बीच से दायित्वों के लिए चुना जाता है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 60 सालों के शासनकाल में देश को जिस तरह बर्बाद किया है यह तथ्य पूरा देश समझ चुका है। हमें इस चुनाव में सिर्फ विकास पर फोकस करना है क्योंकि प भाजपा ने ही शहरों का विकास किया है। बीच में दुर्भाग्य से बनी कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने सागर के विकास के लिए एक रुपया भी नहीं दिया और चुनाव में किए ग्रे एक भी वायदे को पूरा नहीं किया।

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सतर्क करते हुए कहा कि ऐसी विश्वसनीय सूचनाएं मिल रही हैं कि कांग्रेस प्रति मतदाता पांच सौ रु की दर से घरों में नोटों के लिफाफे भेजना शुरू कर चुकी है। कांग्रेस के द्वारा शराब भी बांटी जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता सूचनाएं इकट्ठी करके कांग्रेस की शराब पकड़वाने का अभियान चलाएं।


त्रिदेव सम्मेलन को मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने भी संबोधित कर नगर में चल रहे चुनाव अभियान की गतिविधियों की जानकारी दी। सम्मेलन में गृहनिर्माण मंडल के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, डा सुशील तिवारी संध्या भार्गव, श्रीमती प्रतिभा चैबे, प्रभु दयाल पटेल, लता वानखेड़े, ज्योति दुबे, अभय दरें, डा अनिल तिवारी, रामकुमार साहू, श्याम तिवारी, अर्पित पाण्डेय, नवीन भट्ट, यश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी, सुधीर यादव, जगन्नाथ गुरैया, मनीष चैबे, रीतेश मिश्रा, लक्ष्मण सिंह, अंशुल परिहार, सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए आदि शामिल हुए।

मेधावी छात्र-छात्राओं को देंगें नगर गौरव की उपाधि:- संगीता तिवारी


भाजपा की महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी ने मतदाताओं से जनसंपर्क कर भाजपा को विजयी बनाने का आशीर्वाद लिया। जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि हम सागर के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के 70 से अधिक अंक आने पर एवं आई.ए. एस. एवं आई. पी. एस. परीछाओं में प्रथम आने पर हम उन्हें नगर निगम द्वारा नगर गौरव सम्मान के तहत सम्मानित कर उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाऊँगी। सागर को गौरान्वित करने वाली हर प्रतिभा को नगर निगम आगे आकर उनके आगे की तैयारी का पूरा खर्च उठाकर प्रोत्साहन करने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि सागर के विकास में कोई कमी नहीं रहने दूँगी। हर हाल में सागर का संपूर्ण विकास, लोगों को अच्छी सुविधायें दिलाने के लिये मातृशक्ति और युवाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में कार्य करूँगी। भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी के जनसंपर्क के दौरान लोगों का आत्मीय भाव देखने को मिल रहा है। जनसंपर्क में आम मतदाता बढ़-चढ़ कर शामिल होकर भाजपा की विकास पूरक नीतियों के लिये अपना समर्थन जाहिर कर रहें हैं।



सागर तालाब के निखरते ही पर्यटन का केन्द्र बनेगा:- शैलेन्द्र जैन
 जनसंपर्क करते हुये नगर विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि जब कांग्रेस सरकार में कमलनाथ केन्द्रीय मंत्री थे, उस समय कमलनाथ ने तालाब कार्य को कराने की घोषणा की थी, लेकिन किसी भी प्रकार की राशि तालाब के गहरीकरण एवं सौन्दर्यीकरण को नहीं दी गयी। कांग्रेस के नेताओं ने केवल घोषणा कर, घोषणावीर बनकर सागर के लोगों के साथ छल किया वहीं दूसरी ओर भाजपा सरकार ने सागर तालाब के गहरीकरण सागर तालाब के गहरीकरण एवं सौन्दर्यीकरण के लिये लगभग 111 करोड़ की राशि स्वीकृत की है, जिससे निश्चित रूप से आने वाले समय में सागर का तालाब खूबसूरत दिखेगा। बाहर से लोग पर्यटन के लिये आकर सागर के तालाब की खूबसूरती देखेंगें। उन्होंने सागर के संपूर्ण विकास को गतिमान बनाने के लिये महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी एवं भाजपा के समस्त पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाने की मतदाताओं से अपील की। 
सागर विधायक शैलेन्द्र जैन एवं भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी के जनसंपर्क के दौरान भाजपा के पार्षद प्रत्याशी देवेन्द्र अहिरवार, सपना भूपेन्द्र अहिरवार, डाली जयकुमार सोनी, पूजा राधेश्याम सोनी, आलोक केशरवानी, अमित कछवाहा, भगवती जाटव, सुनील गोस्वामी, राजीव सोनी, मनीष नेमा, नवीन भट्ट, अंशुल गुप्ता, विक्रम सोनी, द्वारका भट्ट, विनीत भट्ट, शंभु खटीक गोविंद जड़िया, रत्नेश जड़िया आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सांसद ने महिला सम्मेलन ,युवा सम्मेलन और जनसंपर्क कर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मांगे वोट

 सागर सांसद राज बहादुर सिंह ने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर हितग्राही सम्मेलन हितग्राही सम्मेलन, युवा सम्मेलन, महिला सम्मेलन एवं जनसंपर्क कर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में वोट करने का आशीर्वाद लिया। लक्ष्मीपुरा वार्ड में हितग्राही सम्मेलन और सम्मान समारोह, लक्ष्मीपुरा वार्ड क्रमांक 42 का हितग्राही सम्मेलन और सम्मान समारोह आज मधुवन गार्डन लक्ष्मीपुरा में आज दिनांक संपन्न हुआ। मतदाताओं को संबोधित करते हुए सागर सांसद राज बहादुर सिंह ने कहा कि सागर में जो विकास कार्यों की गति चल रही है, उन्हें निरंतर बनाए रखने के लिए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सभी मतदाता विजयी बनाएं। इस अवसर पर लक्ष्मीपुरा भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशारानी जैन होगी। कार्यक्रम प्रभारी अर्पित पांडेय, वार्ड प्रभारी राजेश पंडित, नीरज जैन गोलू सहितपार्टी के कार्यकर्ता एवं आमजन साथ में रहे।

भाजपा सरकार महिलाओं को रोजगार देने में आगे:- संध्या भार्गव मोर्चा जिला अध्यक्ष

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव ने सागर के विभिन्न वार्डों में महिला हितग्राही सम्मेलनों में विचार रखते हुुये कहा कि महिलाओं का सम्मान, स्थान, और सुरक्षा भाजपा सरकार में ही संभव है। भाजपा सरकार ने महिलाओं का सम्मान दिलाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे आकर कार्य किया। श्रीमती भार्गव ने कहा कि भाजपा सरकार ने सागर की हजारों महिलाओं को स्व सहायता समूह एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत रोजगार दिलाने का कार्य किया है। 
       महिलाओं के सम्मान के साथ रोजगार दिलाने का कार्य भाजपा की सरकार में संभव है। सभी मतदाता भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी के साथ भाजपा के सभी पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाकर भाजपा की विकास पूरक नीतियों का समर्थन करें। महिला मोर्चा के हितग्राही सम्मेलन में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री लता वानखेडे़, श्रीमती अनु शैलेन्द्र जैन प्रतिभा चौबे, सुनीता रैकवार, शैलबाला सुनरया, दीप्ती चंदेरिया सहित भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित थी। 
 कांग्रेस के पास विकास का कोई ऐजेंडा नहीं:- सुधीर यादव

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर यादव ने कहा है कि, मतदाता भाजपा के साथ है, क्योंकि भाजपा सर्वकल्याण का ध्येयवाक्य लेकर चलने वाली पार्टी है। समरसता और विकास भाजपा का मूल मंत्र है। इसी को लेकर पार्टी आगे बढ़ रही है और सागर में विकास के नये आयाम स्थापित कर रही है। कांग्रेस के पास न तो विकास का कोई ऐजेंडा है और न ही कोई जन हितेशी सोच है। यहीं कारण है कि कांग्रेस अब शिखर से शून्य की ओर बढ़ रही है। सुधीर यादव ने भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी सहित सभी वार्ड पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिये मतदाताओं से जनसंपर्क के दौरान कहा कि सागर के विकास में कांग्रेस को अपने पचास साल के कुशासन को देखना चाहिये। कांग्रेस न तो सागर की तस्वीर बदल सकी और न युवाओं की तकदीर। कांग्रेस को जनता उसके गरीबों, पिछड़ों के शोषण और विकास को नजरअंदाज किये जाने के कारण जनता कांग्रेस को नकार चुकी है। 

कांग्रेस ने सागर के लोगों के साथ धोखा किया:- मुकेश तिवारी

 मुकेश तिवारी ने कहा कि, कांग्रेस ने देश-प्रदेश और सागर नगर निगम पर कई सालों तक राज किया, मगर विकास नहीं किया।  मतदाता कांग्रेस और भाजपा में तुलना कर वोट करें। कांग्रेस ने जनता के साथ छल-कपट, झूठ, बदमाशी ख्ूाब की, मगर विकास की चिंता नहीं की जबकि, भाजपा ने 15 वर्षों में सागर के विकास के लिये स्मार्ट सिटी की सौगात, तालाब सफाई, ऐलीवेटेड कॉरिडोर, ऑडिटोरियम, सड़कों का जाल बिछाकर पार्कों का निर्माण कर सागर के लोगों को विकास कार्याें की सौगात दी है। फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी ने मतदाताओं से कहा कि वे कांग्रेस के झूठे भ्रम, छल, प्रपंच में न फँसे। कांग्रेस के पास विकास का कोई ऐजेण्डा नहीं है। सागर के विकास को लेकर भाजपा के पास सुनियोजित ऐजेंडा है। जनसंपर्क के दौरान भाजपा नेता अनिल तिवारी, गीता संजय दुबे, रोमा हसानी, रेखा यादव, मेघा दुबे, दीपेश जैन,राजेश सैनी, अवनीश गंगवानी, निर्मल भोले, विकास बेलापुरकर, सुनील जैन, सुरेश नामदेव, सोनू दुबे, राहुल समेले, लखन ठाकुर, प्रेमचंद बड़कुल सहित बड़ी सख्या में उपस्थित रहे। 
कांग्रेस के बहकावे में न आकर भाजपा को वोट करें:- मोकलपुर

देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा स्मार्ट सिटी सहित कई महत्वकांक्षी योजनायें दी हैं। सागर को स्वच्छ सुंदर एवं पूर्ण विकसित बनाने की दिशा में कार्य किये जा रहें है। सागर का विकास अवरूद्ध न हो इसके लिये समस्त मतदाता नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर भविष्य के सागर को संवारने की दिशा में भाजपा के पक्ष में निर्णय लें। उक्त बयान मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मोकलपुर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिये। श्री मोकलपुर ने कहा कि देश प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। सागर नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजय श्री मिलने पर निश्चित रूप से सागर एक महानगर का रूप लेकर विकास की एक नयी इबारत लिखेगा। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथे लेते हुये कहा कि कांग्रेस पार्टी ने समाज के सभी वर्गों का शोषण कर विकास को अवरूद्ध कर दिया था। सागर को पूर्ण विकसित सागर बनाने के लिये भारतीय जनता पार्टी दृण संकल्पित है।
जिले में सभी स्थानों पर एक-साथ भाजपा प्रत्याशी करेंगें वृक्षारोपण

प्रदेश भाजपा के आह्वान पर जिला भाजपा सागर नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद् स्तर पर सभी जगह एक स्थान पर, एक साथ भाजपा प्रत्याशियों द्वारा आज वृक्षारोपण कार्यक्रम आज 1 जुलाई को संपन्न होगा। इस संबंध में भाजपा जिलाअध्यक्ष गौरव सीरोठिया ने बताया कि जिले में नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषदों में एक साथ, एक स्थान पर भाजपा प्रत्याशियों द्वारा वृक्ष लगाकर अपने शहर को क्लीन सागर, ग्रीन सागर बनाने का संकल्प लेगें। श्री सीरोठिया ने बताया कि सागर नगर निगम के महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी एवं सभी 48 वार्डों के भाजपा पार्षद प्रत्याशी एक स्थान पर सुबह 9ः30 बजे 48 पौधों को लगाकर सागर को ग्रीन शहर, क्लीन शहर बनाने का संकल्प लेकर वृक्षारोपण कार्यक्रम को प्रभावी रूप से सफल बनाया। 

महापौर भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी का आज 01 जुलाई का जनसंपर्क
भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी आज 01 जून को सुबह 9 बजे से रामपुरा वार्ड एवं इतवारी वार्ड सिंह वार्ड के मतदाताओं से जनसंपर्क करेगी। भाजपा के समस्त कार्यकर्ता सुबह 9 बजे विजय टाकीज के पास एकत्रित होगें। चुनाव मीडिया प्रभारी प्रदीप राजौरिया ने बताया कि इसी प्रकार इसी दिन दोपहर 3 बजे से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी संतकबीर वार्ड एवं केशवगंज वार्ड के मतदाताओं से जनसंपर्क कर विजय श्री का आशीर्वाद प्राप्त करेगी। संतकबीर वार्ड के लिये समस्त कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे शीतला माता मंदिर के यहां एवं केशवगंज वार्ड के लिये समस्त कार्यकर्ता जनसंपर्क के लिये शाम 5 कांच मंदिर मछरयाई के पास एकत्रित होगें।

बड़ी संख्याओं में महिलाओं ने भाजपा प्रत्याशी संगीता तिवारी व अनु शैलेन्द्र जैन के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली

महापौर की भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी एवं सागर विधायक शैलेन्द्र जैन की पत्नी अनु शैलेन्द्र जैन के समक्ष आज रविशंकर वार्ड में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अंशू सागर, निशा साहू, सारिका डेंगरे, शालिनी तिवारी, संगीता रावत, सुनीता यादव, जया तिवारी, प्रियंका पाठक, स्वाति पाठक, राखी तिवारी, दीपशिखा मिश्रा, अनुराधा देवी, संगीता मिश्रा, आराध्या पटेरिया, रीता घोषी ने ग्रहण की है।

 सदस्यता कार्यक्रम उपरांत बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ रविशंकर वार्ड में सघन जनसंपर्क कर वार्ड वासियों से भाजपा पार्षद प्रत्याशी सूरज घोषी महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को विजयी बनाने की अपील की। 

केन्द्र से नगर निगम तक ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार ही करेंगी विकासः मंत्री भूपेन्द्र सिंह

 
यह चुनाव सागर के नगर सरकार चुनने का चुनाव है। केन्द्र में भाजपा नरेन्द्र मोदी जी की सरकार है, मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह जी की लोकप्रिय सरकार है। हमें सागर की नगर सरकार भी भारतीय जनता पार्टी की ही चुनना चाहिए ताकि ट्रिपल इंजन के सिस्टम से सागर के विकास का मार्ग हमेशा प्रशस्त रहे। नगर निगम के पास विकास के लिए पैसा केन्द्र व राज्य सरकारों से ही आता है। यदि यहां दुर्भाग्य से कोई और चुनकर आता है तब सागर का विकास रूक जाएगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने यह बात सागर में आयोजित विभिन्न वार्डों के हितग्राही सम्मेलनों में कही है। 

     मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकारें ही विकास करतीं हैं। इसलिए पूरे देश में भाजपा ही जीतती जा रही है। कमलनाथ की सरकार हमने देखी उन्होंने चुनाव में जितने वायदे किए उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। सागर का विकास हमेशा भाजपा ही करती आई है और आगे भी करेगी। उन्होंने कहा कि गरीबों के कल्याण की सारी योजनाएं केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य की शिवराज सिंह जी की सरकार की हैं। कोरोनाकाल में फ्री वेक्सिनेशन एक ऐतिहासिक काम था जिसमें जनता का एक रूपया भी खर्च नहीं हुआ। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि, पीएम आवास, संबल योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, तीर्थदर्शन योजना, स्ट्रीट वेंडर योजना और स्व सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण की योजनाएं ये सब भाजपा की ही देन हैं। 
     मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि नारी शक्ति से मेरा निवेदन है कि सभी बहनें अपने-अपने हाथों में मंेहदी से कमल का चित्र बनाएं और सबके घरों में जाकर भी मेंहदी से कमल का निशान बहनों के हाथों पर बनवाएं। मतदान के लिए जब जाएं, तो यह संदेश सभी तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि सागर के किसी भी वार्ड में विकास कार्याें के लिए राशि का अभाव मैं नहीं होने दूंगा यह मैं वचन देकर जा रहा हूं। 

     गोपालगंज के भाजपा पार्षद प्रत्याशी रूपेश यादव के नेतृत्व में साठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। जिनका मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मेरे छात्र जीवन का अधिकांश समय भाई सुशील तिवारी के साथ गोपालगंज में ही गुजरा है और यहां के आसपास वार्डों से भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी ऐसा मेरा विश्वास है। गोपालगंज वार्ड, सिविल लाईन वार्ड के संयुक्त हितग्राही सम्मेलन में भाजपा पार्षद प्रत्याशी गीता गौरीशंकर दक्ष, डा. सुशील तिवारी, अजय परमार अनिल जैन नैनधरा, संजय द्विवेदी, डा. सुखदेव मिश्र, डा. अनिल तिवारी, महेश जैन, डा. राजू सेन, कमलेश बघेल, हितग्राही सम्मेलन प्रभारी अर्पित पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष मनीष चैबे सहित बहुत से गणमान्य नागरिक और हितग्राहीगण उपस्थित थे। 
     मोहननगर वार्ड के हितग्राही सम्मेलन को नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह तथा विधायक शैलेन्द्र जैन ने संबोधित किया जिनके समक्ष पूर्व पार्षद कंचन श्यामू गुप्ता के जेठ संजय गुप्ता ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने भाजपा का गमछा पहनाकर संजय गुप्ता का पार्टी में स्वागत किया। मंत्री भूपेन्द्र सिंह व विधायक शैलेन्द्र जैन ने मोहननगर वार्ड के भाजपा पार्षद प्रत्याशी वीरेन्द्र सोनी वीरू को पार्षद के रूप में चुनने की वार्डवासियों की अपील की और वार्ड के सारे विकास कार्याें को पूरा करने की गारंटी दी। मोहन नगर वार्ड के बुजुर्गों ने सम्मेलन में आकर मंत्री भूपेन्द्र सिंह से मुलाकात की और अपना आशीर्वाद भाजपा के लिए प्रदान किया। 

     इस कार्यक्रम में भाजपा पार्षद प्रत्याशी वीरेन्द्र सोनी वीरू, नरेन्द्र साहू, पूर्व पार्षद महेश सोनी, अशोक सोनी बरेला, विनोद सेन, जय सोनी, संजय मुखिया, रमाकांत सोनी, मिंटू सोनी, मुकेश सोनी, मोहन सोनी, धर्मेन्द्र सोनी, देवेन्द्र नानौरिया, नरेन्द्र सोनी जबलपुर वाले, सुरेश खलीफा, अनुभव रिछारिया, द्वारका प्रसाद नानौरिया, परमानंद सोनी, रज्जू ताम्रकार, रघुवीर सोनी, सुरेश सोनी, अर्पित मिश्रा, सिद्धार्थ पण्डा, राजकुमार नामदेव, दिनेश ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में विक्रम सोनी, अर्पित पाण्डेय एवं जगन्नाथ गुरैया उपस्थित थे।
भगत सिंह वार्ड के हितग्राही सम्मेलन में भाजपा पार्षद प्रत्याशी विनोद तिवारी को एक बार फिर से नगर निगम परिषद में पहुंचाने की विनम्र अपील मंत्री भूपेन्द्र सिंह व विधायक शैलेन्द्र जैन ने उपस्थित विशाल जन समूह से की। कार्यक्रम में मंत्री श्री सिंह ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके लाभ के विषय में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद तिवारी की नगर निगम परिषद में उपस्थिति विगत कई दशकों से सुनिश्चित रही है और उन्होंने नगर निगम के अध्यक्ष पद को भी सुशोभित किया है। उनका चुना जाना ही भगत सिंह वार्ड के विकास की गारंटी है और वार्ड के विकास के लिए राशि देने की गारंटी मैं विभागीय मंत्री होने के नाते दे रहा हूं। 

     भगतसिंह वार्ड के हितग्राही सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, श्रीमती संध्या भार्गव, रामकुमार साहू, रनवीर ठाकुर, श्रीमती ज्योति दुबे, राजेन्द्र श्रीवास्तव, यश अग्रवाल, रीतेश मिश्रा, वार्ड प्रभारी राजकुमार धनोरा, अर्पित पाण्डेय, श्याम तिवारी, लक्ष्मण सिंह, अतुल नेमा, रणधीर सिंह ठाकुर, वारिज तिवारी, नीलम अहिरवार, अतुल श्रीवास्तव, संदीप सोनी, कुलदीप सोनी, सुरेन्द्र महरोलिया, अनुज साहू, अनिता कृष्णकुमार चैबे, बसंत पाण्डेय, अमित वैशाखिया, प्रमोद भारद्वाज, सतीश जैन, हाजी जी, अनुराग पाराशर, प्रांजुल पाराशर सहित बड़ी संख्या में हितग्राही एवं वार्डवासी उपस्थित थे। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने हितग्राहियों एवं वार्डवासियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। 


गोपालगंज वार्ड में 60 कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल

 गोपाल गज वार्ड के भाजपा प्रत्याशी रूपेश यादव के नेतृत्व में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष 60 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा की सदस्यता लें ली है। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने हितग्राही सम्मेलन के दौरान इन सभी नवागत कार्यकर्ताओं को भाजपा का कमल निशान वाला गमछा पहना कर इन सभी का पार्टी में स्वागत किया। 
     भाजपा की सदस्यता लेने वालों में रिंकू चैरसिया, मिलन जैन, हनीफ, अब्दुल खलील, सुंदर रजक, देवेन्द्र रैकवार, सुन्नु चैरसिया, पवन यादव, अक्षय दुबे, आरिफ खान, लल्ला श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, सोनू श्रीवास्तव, हरीश अहिरवार, रमेश अहिरवार, गज्जू अहिरवार, अन्नू रजक, कम्मू अहिरवार, छोटा राजेश अहिरवार, बब्लू पटैल, सिंधी सुखलाल, नरेश यादव, सत्तार भाईजान, अभिषेक चैधरी, मदन रैकवार, अंजार भाईजान, जाकिर भाईजान, सज्जी पवार, सुरेन्द्र पवार, निर्मल जैन, गुड्डा डायमंड, गोलू पटैल, संजय रजक, रामजी यादव, संजय साहू, अंकित रिछारिया, मुरलीधर अहिरवार, नवीन सेन, संतोष ठाकुर, राकेश शर्मा, कमलेश रैकवार, महेश खडड्र, रवि पटैल, गोविंद रैकवार, मरियमवानो, विजेता श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव, बेबी रजक, उपमा श्रीवास्तव संध्या तिवारी सहित अनेक लोग शामिल हैं। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने इस मौके पर कहा कि पूरे देश में भाजपा की विकास परक नीतियों और कार्यक्रमों से प्रभावित होकर अच्छे लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश भर में सफाए की ओर है।


                                                       

Share:

SAGAR : पत्नि की हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास


SAGAR : पत्नि की हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास

सागर। न्यायालय-श्रीमान शिव बालक साहू, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश सागर के न्यायालय ने आरोपी शेर सिंह अहिरवार निवासी भगतसिंह वार्ड मोतीनगर जिला सागर को धारा 302 भादवि में दोषी पाते हुए आजीवन कारावास एवं 1000 रूपये के अर्थदण्ड और धारा 201 भादवि में 07 वर्ष का कारावास एवं 1000 रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया। राज्य शासन की ओर से पैरवी उप-संचालक (अभियोजन) अनिल कटारे एवं वरिष्ठ सहा. जिला अभियोजन अधिकारी सौरभ डिम्हा ने की।


लोक अभियोजन के मीडिया प्रभारी सौरभ डिम्हा ए.डी.पी.ओ. ने बताया कि फरियादी नीलेश ने  दिनांक 06.07.2020 को रिपोर्ट लेख कराई कि मेरी दीदी भारती की शादी आज से करीब 12 साल पहले राघव गार्डन के पीछे भगत सिंह वार्ड के शेरसिंह अहिरवार के साथ हुई थी। दीदी को उसका पति हमेशा लडाई झगडा कर मारपीट करता रहता था। इसलिए दीदी मायके में रहती थी। 03 दिन पहले दिनांक 03.07.2020 को दीदी भारती को जीजा शेरसिंह दिन के करीब 10-11 बजे लेकर गये थे। उसके बाद दीदी से कोई बात नही हुई थी, जब जीजा शेरसिंह से पूछा के दीदी कहां है तो बोला दीदी कही चली गयी है। आस पडोस के लोगों से पूछा तो नही देखना बताया। दिनांक 06.07.2020 को मैने मां-पिता जी के साथ जीजा शेरसिंह के घर पर जाकर देखा तो जीजा शेरसिंह के घर से बदबू आ रही थी। घर खोलकर देखा तो कमरे के अंदर रखी पलंग पेटी से बहुत अधिक बदबू आने पर पलंग खोलकर देखा तो दीदी भारती की लाश रस्सी से बधी हुई थी।


 जीजा शेरसिंह ने मेरी दीदी की हत्या कर लाश पलंग पेटी में छुपा दी थी। देहाती नालसी के आधार पर थाना मोतीनगर में प्रकरण पंजीबद्ध कर मर्ग कायम किया गया एवं मामला विवेचना में लिया गया। साक्षियों के कथन लेखबद्ध किये गये, घटना स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किये गये, घटना स्थल का नक्सा मौका तैयार किया गया, घटना स्थल से जप्त बस्तुओं का एफ.एस.एल. से परीक्षण कराया गया। शव का पी.एम. कराया गया। विवेचना उपरांत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के समक्ष अभियोजक की ओर से मृतिका की आरोपी शेरसिंह अहिरवार द्वारा हत्या कारित करने एवं साक्ष्य छुपाने के ठोस सबूत प्रस्तुत किये गये, मृतिका की पी.एम. रिपोर्ट एवं भोपाल द्वारा प्रस्तुत मेडीकल रिपोर्ट में यह स्पष्ट मत दिया गया कि मृतिका की मृत्यू किसी व्यक्ति द्वारा गला दबाने से सांस रूक जाने के कारण हुई तथा विचारण के दौरान अभियोजन द्वारा साक्षियों को परीक्षित करया गया। वहस के दौरान महत्वपूर्ण न्यायदृष्टांत प्रस्तुत किये गये। अभियोजन के द्वारा प्रस्तुत सबूतों और दलीलों से सहमत होते हुए माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी शेरसिंह अहिरवार को हत्या का दोषी करार देते हुए भादवि की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास एवं 1000/- रू अर्थदण्ड और धारा 201 भादवि में 07 वर्ष का करावास एवं 1000 रू के अर्थदण्ड से दंडित करने का निर्णय पारित किया।

Share:

मतदाता दे रहे विजयी होने का आशीर्वाद कांग्रेस के पक्ष में चल रही लहर : निधि जैनकांग्रेस महापौर प्रत्याशी ★कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी निधि जैन ने जनसंपर्क के दौरान जब चूल्हे पर बनाई रोटियां★माहौल कांग्रेस के पक्ष में है और जनता भाजपा को सबक सिखाना चाहती है - संजय कपूर

मतदाता दे रहे विजयी होने का आशीर्वाद कांग्रेस के पक्ष में चल रही लहर : निधि जैन, कांग्रेस महापौर प्रत्याशी 
★कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी निधि जैन ने जनसंपर्क के दौरान जब चूल्हे पर बनाई रोटियां
★माहौल कांग्रेस के पक्ष में है और जनता भाजपा को सबक सिखाना चाहती है - संजय कपूर





सागर। नगर निगम चुनाव की तारीख़ जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, कांग्रेस की महापौर पद की उम्मीदवार श्रीमती निधीसुनील जैन के चुनाव प्रचार में दिग्गज कांग्रेस नेताओं का आना शुरू हो गया है। गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव श्री संजय कपूर, पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा सहित कई नेताओ ने मोर्चा संभाल लिया है।
चुनाव प्रभारी सुरेन्द सुहाने ने बताया उक्त नेताओं के अलावा 1 जुलाई को राज्यसभा सदस्य श्री विवेक तनखा भी श्रीमती निधीसुनील जैन के पक्ष में बार रूम में जिले के वकीलों व शिवा जी वार्ड के मतदाताओं से जनसंपर्क करेगें।

गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मप्र के प्रभारी संजय कपूर, पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने महापौर प्रत्यशी श्रीम निधिसुनील जैन के साथ सुबह नगर के अलग-अलग वार्डो का दौरा कर ममतदाताओं से नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी का महापौर और पार्षद को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।
श्री कपूर ने जनसंपर्क के दौरान लोगों से कहा मप्र में 15 साल से बीजेपी की सरकार ,जिले के तीन मंत्री और महापौर रहे,लेकिन सागर शहर की तस्वीर नहीं बदली। यह बदलाव का समय है,और कांग्रेस ही आप लोगो के सहयोग से बदलाव कर सकती है।
पूर्व संसद रामेश्वर नीखरा ने कहा मप्र सरकार में सागर जिले से तीन मंत्री होने के बाद भी जनता सड़क,बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।


आज के जनसंपर्क में चुनाव संचालक रामकुमार पंचोरी, अशोक श्रीवास्तव, प्रशांत समैया, रफीक गनी, सुल्तान क़ुरैशी, राजकुमार पचौरी, अभिषेक गौर,चंदन सुहाने, डॉ संदीप सबलोक,मोनू जैन सहित बड़ी संख्या में वार्ड के लोग मौजूद थे।



सघन जनसम्पर्क जारी

कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन के सघन जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत वार्ड के लोगों का असीम स्नेह, आशीष मिल रहा है। मतदाता उनका स्वागत कर रहे हैं और तहे दिल से विजय होने का आशीर्वाद दे रहे हैं । सूबेदार वार्ड, काकागंज वार्ड   एवं पंतनगर वार्ड में जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि परिवर्तन की लहर ने अब जोर पकड़ लिया है। महापौर के रूप में जनता निधि जैन को नहीं स्वयं को महापौर समझे और विकास में सहभागी बने।
कांग्रेस की  महापौर प्रत्याशी निधि जैन ने काकागंज, सूबेदार वार्ड  एवं पंतनगर वार्ड  में घर-घर पहुंचकर जनता से आशीर्वाद मांगा इस दौरान बुजुर्गों ने आशीष दिया तो महिलाओं ने गले लगाया। श्रीमती जैन ने कहा कि सागर के विकास के लिए अब जनता कांग्रेस को विकल्प के रूप में देख रही है। शहर की जनता झूठे वादों, निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार तथा भाजपा के कुशासन से ऊब  चुकी है । उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाएं तक नहीं है। जनता सड़क, बिजली, पानी के लिए तरस रही है और भाजपा सुशासन की झूठी बातें करती है। लोग अब किसी के झांसे में ना आकर कांग्रेस को विजयी  बनाने  संकल्पित नजर आ रहे हैं ।

 कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी निधि जैन ने जनसंपर्क के दौरान जब चूल्हे पर बनाई रोटियां...


कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी निधि जैन ने अपने जनसंपर्क के दौरान एक घर में पहुंचकर चूल्हे पर रोटीया बनाकर यह संदेश दिया कि वह एक कुशल प्रबंधक के साथ-साथ कुशल ग्रहणी के रूप में भी अपनी भूमिका का निर्वहन कर रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे भाजपा सरकार की रहते महंगाई का दंश और महिलाओं का दर्द बहुत अच्छे से अनुभव करती हैं। महंगाई के इस दौर में सामान्य महिलाएं किस तरह से अपना घर चलाती हैं यह अनुभव भी उन्हें बखूबी हुआ है।

कांग्रेस  कार्यकर्ताओं में जोश है, विजय निश्चित: कपूर


कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन ने गुरुवार को जनसंपर्क की शुरुआत सूबेदार  वार्ड में गोपाल मंदिर में पूजा अर्चना कर की । इस दौरान वार्ड के पार्षद पद के प्रत्याशी श्रीमती सरोज जगदीश साहू ने कार्यकर्ताओं के साथइस दौरान वार्ड के पार्षद पद के प्रत्याशी श्रीमती सरोज जगदीश साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी कर स्वागत किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सागर जोन के प्रभारी संजय कपूर भी साथ थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि काग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश जोश और उत्साह है तथा मतदाताओं का रुझान  कांग्रेस की ओर है, उससे यह निश्चित हो गया कि निधि जैन की जीत तय है।  सूबेदार वार्ड में वार्ड प्रत्याशी सरोज साहू के साथ जब निधि जैन घर-घर पहुंची तो  वार्ड के लोगों ने उनका स्वागत किया और बताया कि पात्र लोग प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित है । सड़कें गड्ढों में तब्दील है, पाइप लाइन जगह-जगह से लीकेज होने से नलों से गंदा पानी आता है।  श्रीमती जैन ने आश्वासन दिया कि शहर में सरकार कांग्रेस की बनी तो समस्याएं बिना भेदभाव के हल की जाएंगी।
 काकागंज वार्ड में घर-घर हुआ स्वागत-


कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन ने काकागंज वार्ड में पार्षद प्रत्याशी सुनील सिन्हा एवं कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क किया ।  महिलाओं ने तिलक लगाकर एवं पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। वार्ड में सेवादल के वरिष्ठ पदाधिकारी राजाराम सरवैया एवं पार्षद प्रत्याशी सुनील सिन्हा के निवास पर ढोल नगाड़ों एवं आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। वार्ड में जनसंपर्क के दौरान  श्रीमती जैन ने  देखा कि न नल आने पर नालियों एवं पाइपों से लीक होकर पानी सड़कों पर बह रहा है।  पाइप लाइनें  डालने खोदी गई सड़कों को ज्यों का त्यों छोड़ दिया गया है। नगर निगम की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पात्रों को ना मिलने  से लोगों  ने भाजपा  के प्रति  नाराजगी जाहिर की।



पंतनगर में स्वागत को आतुर नजर आए मतदाता:

कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन जब पंतनगर वार्ड के प्रत्याशी दीवान सिंह चढार (नीलू) साथ जनसंपर्क करने निकली तो ढोल नगाड़ों की थाप  पर कई युवा एवं महिलाएं नाचती हुई चल रही थी। मिठाई एवं फूल माला लेकर श्रीमती निधि जैन के इंतजार में स्वागत के लिए खड़े नजर आए। श्रीमती जैन मतदाताओं के स्वागत से भावुक नजर आई और उन्होंने कहा कि जो लोग स्नेह प्यार दे रहे हैं वह जाया नहीं होगा । इसे विकास के रूप में मतदाताओं को लौटाऊंगी। श्रीमती जैन ने पंडित लक्ष्मीनारायण सोनाकिया के निवास पर कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे वार्ड के नागरिक उपस्थित थे ।


जनसंपर्क में यह रहे उपस्थित

कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन के सूबेदार वार्ड, काकागंज वार्ड एवं पंतनगर वार्ड में जनसंपर्क के दौरान चुनाव प्रभारी सुरेंद्र सुहाने, चुनाव संचालक रामकुमार पचौरी,  जिला ग्रामीण अध्यक्ष स्वदेश जैन, वार्ड प्रभारी सुरेंद्र चौबे, रंजीता  राणा, रामनाथ यादव, मोतीलाल जैन, रवि साहू, मुकेश जैन, भूपेंद्र मोहासा, डॉक्टर संदीप सबलोक,  अखिलेश गुप्ता, ओंकार साहू, अभिषेक गौर, चंदन सुहाने, प्रशांत समैया, रवि साहू,  किरण सोनी, द्वारका चौधरी,महेश प्रजापति, राकेश सरवैया, अनिल अहिरवार, उमाशंकर साहू, लक्ष्मी सोनाकिया, मनोज सोनी, गोरेलाल गुरु, मीराबाई अहिरवार,  लीला अहिरवार, राकेश सेन, तुलसी राम साहू, महेश प्रजापति, बबलू कोरी, नर्मदा प्रजापति, दुर्गा प्रसाद पटेल, गोपीलाल, गंधर्व पटेल,  दामोदर पटेल, वीरेंद्र ठाकुर, अरविंद सरवैया के अलावा  बड़ी  संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल  हुए।


माहौल कांग्रेस के पक्ष में है और जनता भाजपा को सबक सिखाना चाहती है - संजय कपूर


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और मध्यप्रदेश के सह प्रभारी माननीय श्री संजय कपूर ने सागर पहुंचकर नगर निगम चुनाव में पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय रेखा चौधरी व स्वदेश जैन तथा महापौर प्रत्याशी निधि जैन समेत विभिन्न वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग चर्चा कर चुनाव संबंधित फीडबैक लिया।
  कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता श्री संजय कपूर बुधवार की रात यहां पहुंचे थे। उनके साथ एआईसीसी सदस्य व प्रदेश कांग्रेस के महासचिव भूपेंद्र सिंह मुहासा भी सागर पहुंचे। उनके यहां पहुंचने पर पूर्व विधायक सुनील जैन प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी महापौर चुनाव प्रभारी सुरेंद्र सुहाने चुनाव संचालक रामकुमार पचौरी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक उपाध्यक्ष अमित रामजी दुबे सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे आदि ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। 

                  मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तथा नगर निगम चुनाव के लिए पीसीसी के मीडिया प्रभारी डॉ संदीप सबलोक ने बताया कि  राष्ट्रीय सचिव श्री संजय कपूर ने अपने सागर प्रवास के दौरान विभिन्न वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष तथा पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे जितेंद्र सिंह चावला बुंदेल सिंह बुंदेला समेत विभिन्न वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की। उन्होंने कहा कि माहौल कांग्रेस के पक्ष में है और जनता भाजपा को सबक सिखाना चाहती है। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि वे इस माहौल को बनाए रखते हुए इस चुनाव में जीत हासिल कर 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारी करें। उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव के अंतिम 3 दिन भाजपा अनैतिक हथकंडे अपना कर चुनाव का रुख बदलने की कोशिश करेगी। ऐसे में सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर किसी भी चुनौती का मुकाबला करने को तैयार रहें। 
                   राष्ट्रीय सचिव श्री संजय कपूर ने अपने सागर प्रवास के दौरान सूबेदार वार्ड स्थित देव गोपाल जी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की तथा यहां वार्डवासियों से कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन समेत कांग्रेस के वार्ड पार्षदों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में तथा अधिक से अधिक वोटों के साथ जिताने की अपील की।

                                
Share:

SAGAR : मालथौन, बण्डा, देवरी, बीना में मतदान एक जुलाई को★ चारों ब्लॉक की त्रि-स्तरीय पंचायतों में 2,173 उम्मीदवार, 2,308 पहले से ही निर्विरोध

SAGAR : मालथौन, बण्डा, देवरी, बीना में मतदान एक जुलाई को

★ चारों ब्लॉक की त्रि-स्तरीय पंचायतों में 2,173 उम्मीदवार, 2,308 पहले से ही निर्विरोध  

सागर 30 जून 2022 ।सागर जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के दूसरे चरण में शुक्रवार एक जुलाई को मालथौन, बण्डा, देवरी और बीना विकासखण्ड की पंचायातों में चुनाव होगा। चारों ब्लॉकों में कुल 3 लाख 82 हजार 367 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इन क्षेत्रों में स्थापित किए गए 702 मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान केन्द्रों और अन्य क्षेत्रों में जिला एवं पुलिस प्रषासन द्वारा सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। संवेदनशील मतदन केन्द्रों में किसी भी घटना से निपटने के लिए पुलिस को मुस्तैद रहने को कहा गया है। संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर सीसीटीव्ही कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है। जिला कलेक्टर श्री दीपक आर्य और पुलिस अधीक्षक श्री तरूण नायक ने आज विकासखण्डों में मतदान की तैयारियों का जायजा लिया तथा आवष्यक निर्देष दिए।

दूसरे चरण के पंचायत निर्वाचन में मालथौन, बण्डा, देवरी और बीना के मतदाता कुल 2,173 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इन क्षेत्रों में 2,388 उम्मीदवारों का निर्वाचन तो पहले ही निर्विरोध हो चुका है। निर्विरोध चुने जा चुके उम्मीदवारों की संख्या चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों की संख्या से कही अधिक है। चारों ब्लॉक में कुल 826 सीट रिक्त रह गई है। बण्डा विकासखण्ड की एक पंचायत के एक वार्ड में पंच के चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा कराने वाले अभ्यर्थी का निधन होने से चुनाव प्रत्यादिष्ट का प्रस्ताव राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दिया गया है। एक ग्राम पंचायत में एक सरपंच पद के लिए आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। इसी तरह मालथौन विकासखण्ड में भी एक ग्राम पंचायत में सरपंच का कोई अभ्यर्थी न होने से शेष 51 पदों के लिए 248 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है।

भाजपा विश्व का सबसे बड़ा अभेद्य संगठन हैः हितानंद शर्मा★ केन्द्र से नगर निगम तक ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार ही करेंगी विकासः मंत्री भूपेन्द्र सिंह★मतदाताओ का मिल रहा है महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी को आशीर्वाद

चारों विकासखण्ड में 702 मतदान केन्द्रों के लिए गठित 702 मतदान दल मतदान की प्रक्रिया को संपन्न करायेंगे। मतदान दलों में 3,510 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है। मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए सुरक्षा की चॉक-चौबंद व्यवस्था की गई है। मतदान केन्दों में पुलिस, होमगार्ड के अलावा स्पेषल पुलिस ऑफीसर भी तैनात किए गए हैं। सभी सेक्टर अधिकारियों को भी मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखने के लिए कहा गया है। मतदाताओं के अलावा किसी भी अन्य बाहरी व्यक्ति के मतदान केन्द्र पर प्रवेष करने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। मतदान केन्द्र से 100 मीटर की दूरी के अंदर किसी प्रकार का चुनाव प्रचार करना भी वर्जित किया गया है। उम्मीदवारों द्वारा 100 मीटर की दूरी से बाहर लगाये जाने वाले स्टॉल में केवल छांव, कुर्सी एवं पानी की व्यवस्था रखने के निर्देष पूर्व में ही दिये जा चके हैं।

कहां कितने उम्मीदवार
विकासखण्ड देवरी-जिला पंचायत के 2 वार्ड में कुल 18 अभ्यर्थी, जनपद पंचायत के 21 वार्ड में से 7 में निर्विरोध तथा शेष 14 वार्ड में 47 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे। 71 ग्राम पंचायतों में सरपंच के 71 में से 5 पदों पर निर्विरोध चुनाव होने से शेष 66 पदों के लिए 298 अभ्यर्थी हैं। पंच के 904 वार्ड में से 738 वार्ड में निर्विरोध तथा 109 वार्ड रिक्त होने से शेष 57 वार्ड में 142 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे।

विकासखण्ड बण्डा-जिला पंचायत के 3 वार्ड में कुल 35 अभ्यर्थी, जनपद पंचायत के 25 वार्ड में से 2 में निर्विरोध तथा शेष 23 वार्ड में 114 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे। 78 ग्राम पंचायतों में सरपंच के 78 में से 3 पदों पर निर्विरोध चुनाव होने से तथा एक में आवेदन प्राप्त न होने से शेष 74 पदों के लिए 435 अभ्यर्थी हैं। पंच के 1125 वार्ड में से 767 वार्ड में निर्विरोध तथा 280 वार्ड रिक्त होने से शेष 77 वार्ड में 154 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे। एक वार्ड में अभ्यर्थी की मृत्यु होने से चुनाव प्रत्यादिष्ट का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया है।


विकासखण्ड मालथौन-जिला पंचायत के 2 वार्ड में कुल 17 अभ्यर्थी, जनपद पंचायत के 18 वार्ड में से एक में निर्विरोध तथा शेष 17 वार्ड में 60 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे। 54 ग्राम पंचायतों में सरपंच के 54 में से 2 पदों पर निर्विरोध चुनाव होने से तथा एक में कोई अभ्यर्थी न होने से शेष 51 पदों के लिए 248 अभ्यर्थी हैं। पंच के 611 वार्ड में से 441 वार्ड में निर्विरोध तथा 158 वार्ड रिक्त होने से शेष 12 वार्ड में 26 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे।

विकासखण्ड बीना-जिला पंचायत के 2 वार्ड में कुल 9 अभ्यर्थी, जनपद पंचायत के 20 वार्ड में 95 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे। 64 ग्राम पंचायतों में सरपंच के 64 में से 2 पदों पर निर्विरोध चुनाव होने से शेष 62 पदों के लिए 334 अभ्यर्थी हैं। पंच के 793 वार्ड में से 450 वार्ड में निर्विरोध तथा 279 वार्ड रिक्त होने से शेष 64 वार्ड में 135 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे।

मतदाता

मालथौन, बण्डा, देवरी और बीना के जिला एवं जनपद पंचायतों के सदस्यों और ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंचों के निर्वाचन में 3 लाख 82 हजार 367 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 2,02,863 पुरुष और 1,79,497 महिला तथा 7 अन्य मतदाता शामिल हैं। मालथौन विकासखंड में कुल 59,674 मतदाता है, जिनमें पुरुष 31,566, महिला 28,107, अन्य 1 मतदाता है। बण्डा विकासखंड में कुल 1,20,266 है, जिनमें पुरुष 64,203 महिला 56,059 व 4 अन्य मतदाता है, देवरी विकासखंड में कुल 1,11,160 है, जिनमें पुरुष 58,571 महिला 52,588 व 1 अन्य मतदाता है तथा बीना विकासखंड में 91267 मतदाता में से पुरुष 48523, महिला 42743 और एक अन्य वोटर शामिल है ।


मतदान केन्द्र

मालथौन, बण्डा, देवरी और बीना के 702 मतदान केन्द्रों में से मालथौन विकासखण्ड के 127, बण्डा विकासखण्ड के 213, देवरी विकासखण्ड के 198 और बीना विकासखण्ड के 164 मतदान केन्द्र षामिल है। सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। इन मतदान केन्द्रों में 222 संवेदनषील मतदान केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मालथौन विकासखंड में 31 संवेदनशील एवं 96 सामान्य कुल 127 मतदान केंद्र, बण्डा विकासखंड में 97 संवेदनशील एवं 116 सामान्य कुल 213 मतदान केंद्र, देवरी विकासखंड में 65 संवेदनशील एवं 133 सामान्य कुल 198 मतदान केंद्र तथा बीना विकासखंड में 29 संवेदनशील एवं 135 सामान्य कुल 164 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
           

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में
3,510 मतदान कर्मी 702 मतदान केन्द्रों पर
संपन्न करायेंगे मतदान
सागर 30 जून 2022
त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में विकासखण्ड मालथौन, बण्डा, देवरी और बीना में 3 हजार 510 मतदान कर्मी 702 मतदान केन्द्रों पर मतदान संपन्न करायेंगे। जबकि 353 मतदान कर्मियों को रिजर्व में रखा गया है।

मालथौन ब्लॉक के 127 मतदान केन्द्रों पर 127 मतदान दल मतदान करायेंगे, जिनमें 635 मतदान कर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा 64 मतदान कर्मी रिजर्व रहेंगे। बण्डा ब्लॉक के अंतर्गत 213 मतदान केन्द्रों के 213 मतदान दल में 1065 मतदान कर्मी मतदान की प्रक्रिया को संपन्न करायेंगे, जबकि 107 मतदान कर्मी रिजर्व में रखे जाने है। देवरी ब्लॉक के अंतर्गत 198 मतदान केन्द्रों में 198 मतदान दल में 990 मतदान कर्मियों की डयूटी लगाई गई है। यहां भी 100 रिजर्व मतदान कर्मी रहेंगे। इसी प्रकार बीना ब्लॉक के अंतर्गत 164 मतदान केन्द्रों के 164 मतदान दल में 820 मतदान कर्मी तैनात रहेंगे तो  रिजर्व में 82 मतदान कर्मी रहेंगे।

66 सेक्टर अधिकारी तैनात
  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक आर्य द्वारा द्वितीय चरण के पंचायत चुनाव सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए चार विकासखण्डों में 66 सेक्टर अधिकारी तैनात किए गए है। इनमें विकासखण्ड मालथौन में 12, बण्डा में 18, देवरी में 17 और बीना में 19 सेक्टर अधिकारी तैनात किया गया है।

सामग्री के साथ मतदान दल पहुँचे मतदान केन्द्रों पर  
  मतदान दलों को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियुक्त अधिकारियों की उपस्थिति में चार विकासखण्ड मुख्यालय से मतदान सामग्री का वितरण किया गया। मतदान दल सामग्री लेकर मतदान केन्द्रों पर पहुँच गए हैं। विकासखण्ड बीना के मतदान दलों ने शासकीय कन्या महाविद्यालय में बनाए गए केन्द्र से सामग्री प्राप्त की। इसी तरह विकासखण्ड खुरई के मतदान दलों ने शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय से सामग्री प्राप्त की। विकासखण्ड मालथौन के मतदान दलों ने शासकीय महाविद्यालय से सामग्री प्राप्त की। विकासखण्ड बण्डा के मतदान दलों ने शासकीय आईटीआई में बनाए गए केन्द्र से सामग्री प्राप्त की। मतदान दलों को आवंटित 154 वाहनों द्वारा निर्धारित रूट से सुरक्षा बल के साथ मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। इनमें 48 बस 50 सीटर, 49 बस 40 सीटर और 57 बस 30 सीटर शामिल हैं।


 पम्फलेट और पोस्टर पर मुद्रक और प्रकाशक का
नाम, पता अंकित करना आवष्यक
सागर 30 जून 2022
 स्थानीय निकाय के चुनाव के  दौरान अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों द्वारा प्रचार के सिलसिले में पम्फलेट, पोस्टर प्रकाशित किए जाते है। इन सभी पम्फलेट, पोस्टर, पर्चे एवं अन्य दस्तावेज पर संबंधित प्रकाशक एवं मुद्रक का नाम एवं पता अंकित करना अनिवार्य है।

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार कोई भी व्यक्ति किसी ऐसी निर्वाचन पुस्तिका या पोस्टर जिसके मुख्य पृष्ट पर उसके मुद्रक और प्रकाशक के नाम और पते न हों, दोनों में से किसी दषा में मुद्रित या प्रकाषित नहीं करेगा और न मुद्रित या प्रकाशित कराएगा। अन्यथा कार्यवाही की जाएगी।                 

बिना किसी भय के मतदान करें मतदाता -कमिष्नर श्री शुक्ला

संभाग के सभी जिलों में रहेगी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था-आई.जी.
सागर 30 जून 2022
सागर संभाग के आयुक्त श्री मुकेष शुक्ला ने संभाग के जिलों के मतदाताओं से शुक्रवार एक जुलाई को होने जो रहे त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में बिना किसी भय के मतदान करने की अपील की है। श्री शुक्ला ने कहा कि संभाग के सभी जिलों में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान करवाने की व्यवस्था की गई है। सभी मतदाता निष्चिंत होकर अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र के इस उत्सव में सहभागी बनें।

संभाग के आई.जी. पुलिस श्री अनुराग ने कहा है कि संभाग के जिलों में मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। मतदाताओं को बिना किसी डर, लालच या भय के मतदान करना चाहिए। चुनाव में अषांति एवं व्यवधान उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।  
स. क्रमांक 309/2319/2022

वोट ही आपकी शक्ति, इसका उपयोग जरूर करें
कलेक्टर श्री आर्य की मतदाताओं से अपील

निर्भीक होकर मतदान करें-एसपी श्री नायक
सागर 30 जून 2022
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक आर्य ने मालथौन, बण्डा, देवरी और बीना ब्लॉक के मतदाताओं से एक जुलाई को मतदान केन्द्र पहुँचकर मतदान की अपील की है। उन्होंने कहा आपका वोट ही आपकी शक्ति है, इसका उपयोग जरूर करें। उन्होंने बताया कि चारों विकासखण्डों के मतदान केन्द्रों में स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने के साथ ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किये गए हैं। मतदान में बाधा डालने वालों पर सख्ती से कार्रवाई होगी। उन्होंने मतदाताओं से अफवाहों और भ्रामक खबरों पर ध्यान न देने को कहा। उन्होंने बताया कि मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए आवष्यक प्रबंध किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक श्री तरूण नायक ने मालथौन, बण्डा, देवरी और बीना ब्लॉक के मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि मतदान वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। संवेदनषील मतदान केन्द्रों पर सीसीटीव्ही कैमरों से निगरानी की व्यवस्था रहेगी। श्री नायक ने कहा कि लोकतंत्र के इस महायज्ञ में मतदाताओं को अपनी जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए।



Share:

Archive