बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

नवनिर्वाचित सागर महापौर ने की मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ,राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद व मंत्री भूपेंद्र सिंह से भेंट

नवनिर्वाचित सागर महापौर ने की मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ,राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश  एवं प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद व मंत्री भूपेंद्र सिंह से भेंट 


सागर। सागर की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने सीएम हाउस में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह सिंह चौहान और संगठन के पदाधिकारियों  से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पूर्व महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह से उनके कार्यालय पहुंच कर भेंट की और मार्गदर्शन प्राप्त किया। 




मंत्री भूपेंद्र सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगीता जी के नेतृत्व में सागर शहर विकास की नई ऊँचाईयां प्राप्त करेगा। इस अवसर पर सागर महापौर के साथ खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर, वरिष्ठ भाजपा नेता डा सुशील तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया , शरद अग्रवाल, ,प्रकाश जैन, शौर्य अग्रवाल , सूर्यांश तिवारी और रिशांक तिवारी सहित भाजपा कार्यकर्ता व महापौर के परिजन शामिल रहे।



 सागर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने भोपाल पहुंच कर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिव प्रकाश जी एवं मध्य प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा जी से सौजन्य भेंट कर मार्गदर्शन लिया।


इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह व खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर व भाजपा जिला अध्यक्ष  गौरव सिरोठिया भी उपस्थित रहे।
Share:

SAGAR : दूसरा चरण : सातों निकाय में भाजपा की जीत★ 115 में से निर्विरोध सहित 85 वार्ड पार्षद भाजपा, 18 कांग्रेस, 11 निर्दलीय और एक आप का जीता★ नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का क्लीन स्वीप★ पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक हर्ष यादव और तरवर लोधी के क्षेत्र में भाजपा को बढ़त★ देखे पूरी सूची

SAGAR : दूसरा चरण : सातों निकाय में भाजपा की जीत

★ 115 में से निर्विरोध सहित 85 वार्ड पार्षद भाजपा, 18 कांग्रेस, 11 निर्दलीय और एक आप का जीता

★ नगरीय विकास मंत्री  भूपेंद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का क्लीन स्वीप

 पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक हर्ष यादव और तरवर लोधी के क्षेत्र में भाजपा को बढ़त

★ देखे पूरी सूची


सागर 20 जुलाई 22 । सागर जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन के दूसरे चरण की हुई मतगणना में आज सभी सात निकायों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अधिक संख्या में विजयी रहे। दूसरे चरण के तहत 115 वार्ड में पार्षद चुने जाने थे। नाम निर्देषन पत्र जमा करने के दौरान बरोदिया कलां नगर परिषद के सभी 15 वार्ड में 15 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हो गये थे। इसी प्रक्रिया के दौरान बीना और देवरी नगर पालिका में 2-2, बांदरी नगर परिषद में 11 और मालथौन में 12 वार्ड पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हो गये थे। कुल मिलाकर 130 में से 42 पार्षद पूर्व में निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद आज 7 नगरीय निकाय बीना एवं देवरी नगर पालिका परिषद, बण्डा, शाहगढ़, राहतगढ़, मालथौन और बांदरी नगर परिषदों के शेष 88 पार्षदों के निर्वाचन के लिये मतगणना सम्पन्न हुई। कुल 88 पार्षदों के लिये हुई मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी के 58, कांग्रेस के 18 और 11 निर्दलीय और एक आप पार्टी का उम्मीदवार चुनाव जीतने में सफल रहा।

नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का क्लीन स्वीप
 
नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र सागर जिले के खरई में जीत का इतिहास बनाया है। उनके क्षेत्र की सभी तीन नगर परिषदों के 45 वार्ड पार्षद भाजपा के जीते है। खासियत यह भी है कि एक परिषद पूरी निर्विरोध बनाई। वही दो परिषदों के 23 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए । बचे हुए सात वार्डो में वोटिंग हुई। आज हुई मतगणना में सभी भाजपा के प्रत्याशि चुनाव जीते।

कांग्रेस मुक्त का नारा , नगरीय विकास मंत्री के क्षेत्र में पूरी  तरह से फिट

भाजपा इन दिनों कांग्रेस मुक्त का नारा खूब चला रही है। इसको नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र खुरई  में कर दिखाया है।  खुरई विधानसभा क्षेत्र में तीन नगर परिषद   बरोदिया, मालथौन और बांदरी है। इनमे बरोदिया नगर परिषद के सभी 15 प्रत्याशी भाजपा के जीते ।इस तरह पूरी परिषद ही निर्विरोध चुनी गई। वही मालथौन नगर परिषद में 12 और बांदरी परिषद में 11 उम्मीदवार भाजपा के निर्विरोध जीतकर आये। इन दोनों परिषदों के कुल सात वार्डो की गिनती आज हुई। यहां सभी प्रत्याशी भाजपा के अच्छे मतों के अंतर से जीते। इस तरह कांग्रेस मुक्त क्षेत्र बना। 
सकारात्मक सोच का नतीजा है ये परिणाम : मंत्री  भूपेंद्र सिंह

नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नतीजों पर कहा कि  यह भाजपा सरकार के विकासपरक और सकारात्मक कार्यों के प्रति आमजन का स्नेह और आशीर्वाद है जो चुनाव परिणामों में प्रकट हुआ है। 
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बरोदिया कलां नगरपरिषद तो पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी थी। मालथौन और बांदरी के भी अधिकांश वर्ग निर्विरोध हो चुके थे। यहां  कुछ वार्डों में चुनाव की स्थिति बनी उन सभी वार्डों में भी कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। इस तरह तीनों नगर परिषदों में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है और कांग्रेस को साफ कर दिया। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मतदाताओं ने जिस प्रकार भाजपा की नीति, कार्यक्रमों और विकास कार्यों पर विश्वास जताया है उसका पूरा सम्मान करते हुए उनकी जनकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा।

कांग्रेस विधायकों के क्षेत्र में भाजपा को बढ़त

सागर जिले में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की गिनती में भी सभी जगह भाजपा को बढ़त हासिल हुई है। दूसरे चरण में कांग्रेस के पूर्व मंत्री व विधायक हर्ष यादव के विधानसभा क्षेत्र देवरी और बड़ा -शाहगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक तरवर लोधी को झटका लगा है।  इन क्षेत्रों में भाजपा की परिषद बन रही है। देवरी में भाजपा आगे निकल गयी। वही कांग्रेस विधायक तरवर लोधी के क्षेत्र में बंडा और शाहगढ़ नगर परिषद में भाजपा का परचम लहराया। 


शांतिपूर्ण हुई गिनती
देवरी, बीना, राहतगढ़, शाहगढ़, मालथौन, बण्डा और बांदरी में मतगणना स्थलों की त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रही। सभी केन्द्रों पर मतगणना शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। प्रांरभ में सबसे पहले कड़ी सुरक्षा के बीच प्रत्याषियों या अभिकर्ताओ की उपस्थिति में ईवीएम को स्ट्रांग रूम से बाहर निकाला गया। देवरी नगर पालिका परिषद के लिये 15 में 2 पार्षद के पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचन के बाद 13 पार्षर्दों के लिये शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में दूसरे राउंड की मतगणना हुई। यहां हुई मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के 11 और कांग्रेस के 2 प्रत्याषी विजयी घोषित किये गये। बीना नगर पालिका परिषद के 25 में से 2 पार्षद पूर्व में ही निर्वाचित हो चुके थे, शेष 23 पार्षदों के लिये हुई मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के 15, कांग्रेस के  5, निर्दलीय 2 और एक आप पार्टी का उम्मीदवार निर्वाचित हुआ।


बण्डा नगर परिषद की 2 राउंड की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के 9, कांग्रेस के 4 और 2 निर्दलीय उम्मीदवार निर्वाचत हुए। शाहगढ़ नगर परिषद के लिये नवीन उत्कृष्ट विद्यालय में सम्पन्न मतगणना 2 राउंड में पूरी हुई। मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी के 8, कांग्रेस के 4 और 3 निर्दलीय उम्मीदवार ने विजयश्री हासिल की। राहतगढ़ नगर परिषद के लिये शासकीय महाविद्यालय में 2 राउंड में हुई मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी के 10, कांग्रेस के 3 और 2 निर्दलीय ने जीत हासिल की। मालथौन नगर परिषद के 15 वार्ड में से 12 में निर्विरोध निर्वाचन के बाद 3 वार्डों की वोटों की गणना शासकीय महाविद्यालय मालथौन में 2 राउंड में करवाई गई। जहां भारतीय जनता पार्टी के तीनों उम्मीदवार विजयी हुए। पूर्व में निर्विरोध निर्वाचित सभी पार्षद भी भारतीय जनता पार्टी के हैं। बांदरी नगर परिषद के 15 वार्ड में से 11 में पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद शेष 4 वार्डों की मतगणना भी 2 राउंड में शासकीय महाविद्यालय मालथौन में सम्पन्न हुई, जिसमें सभी 4 भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जीतने में सफल रहे। जबकि पूर्व में निर्विरोध निर्वाचित 11 उम्मीदवार भी भारतीय जनता पार्टी के है। मतगणना सम्पन्न होने के बाद सभी सात निकाय के रिटर्निंग अधिकारियों ने निर्वाचित उम्मीदवारों को प्रमाण-पत्र वितरित किये।

चुनाव परिणाम
देवरी नगर पालिका परिषद

वार्ड क्रमांक विजयी उम्मीदवार दल प्राप्त मत निकटतम उम्मीदवार दल प्राप्त मत मतातंर
01 काशीराम भाजपा निर्विरोध
02 गोमतीबाई भाजपा 503 द्रोपती कांग्रेस 331 172
03 नईमउद्दीन भाजपा 485 अनीसा बी भाजपा 479 6
04 नीलम भाजपा 572 आरती कांग्रेस 404 168
05 सुनीता लोधी भाजपा 613 ममताबाई कांग्रेस 294 319
06 माया भाजपा 443 गायत्री कांग्रेस 278 165
07 दिलीप कुमार भाजपा 449 प्रकाश कांग्रेस 350 99
08 संजय निर्दलीय 661 मृदु रष्मि भाजपा 405 256
09 नेहा जैन भाजपा 732 सरिता कांग्रेस 346 386
10 अभिलाषा कांग्रेस 480 सविता भाजपा 395 85
11 सरिता भाजपा - - - - निर्विरोध
12 शषि भाजपा 523 मीना क्ांग्रेस 374 149
13 वंदना निर्दलीय 439 सत्यवती भाजपा 294 145
14 इन्द्रदेव कांग्रेस 456 प्रकाश कुमार कोरी भाजपा 305 151
15 भारतेंदू सिंह भाजपा 572 बृजभूषण कांग्रेस 276 296

सागर नगर निगम के महापौर पद पर भाजपा की श्रीमती संगीता तिवारी विजयी★ 48 वार्डों में से भाजपा के 40, कांग्रेस के 7 तथा एक निर्दलीय पार्षद निर्वाचित★ मंत्री भूपेंद्र सिंह का प्रबंधन देखने मिला सागरवासियो को★विधायक शैलेन्द्र जैन के इर्दगिर्द भी घूमा चुनाव★ जिला अध्यक्ष गौरव सीरोठिया के कार्यकाल में जुड़ी उपलब्धि

बीना नगर पालिका परिषद

1 किरण भाजपा 1048 अर्चना तिवारी कांग्रेस 325 723
2 विवेक पौरिया कांग्रेस 606 नरेशकुमार अहिरवार भाजपा 323 283
3 पूनम भाजपा निर्विरोध
4 प्रतिमा भाजपा निर्विरोध
5 प्रशांत कांग्रेस 643 पंकज भाजपा 501 142
6 रमाकांत बिलगैयां भाजपा 767 मधुर कांग्रेस 295 472
7 रंजनी साहू भाजपा 1135 रेखा कांग्रेस 217 918
8 अजय निर्दलीय 501 रौनक निर्दलीय 429 72
9 षषि भाजपा 515 दीपाली निर्दलीय 349 166
10 प्रकाश बजाज कांग्रेस 466 अभिषेक भाजपा 287 179
11 रश्मि कुषवाहा भाजपा 737 अर्चना प्रजापति निर्दलीय 472 265
12 मीना भाजपा 753 किरण कां्रगेस 549 204
13 विजय भाजपा 627 दयाषंकर कांग्रेस 339 288
14 अनुराधा यादव भाजपा 766 सपना यादव कांग्रेस 665 101
15 लता भाजपा 897 पुष्पा कांग्रेस 378 519
16 राजकुमारी कांग्रेस 457 प्रीति भाजपा 376 81
17 अतीक खां कांग्रेस 703 सुदर्शन भाजपा 200 503
18 सौरभ भाजपा 487 मनोज कुमार कांग्रेस 354 133
19 भारती भाजपा 1140 दषोदा बाई कांग्रेस 1115 25
20 स्ांतोष कुमार भाजपा 756 आमिर खान निर्दलीय 407 349
21 नीतू आप 645 पुष्पा देवी कांग्रेस 412 233
22 गौरीषंकर भाजपा 766 राजाराम अहिरवार कांग्रेस 664 102
23 जितेन्द्र कुमार भाजपा 551 महेश कांग्रेस 364 187
24 भगवानदास निर्दलीय 615 मनोज कुमार भाजपा 467 148
25 मधुलता यादव भाजपा 1209 स्मृति कांग्रेस 148 1061


बंडा नगर परिषद
1 रेखाबाई भाजपा 484 लता रैकवार कांग्रेस 393 91
2 प्रभुदयाल भाजपा 523 रत्नेषकुमार राय निर्दलीय 319 204
3 नारायण खान कांग्रेस 539 प्रकाश रैकवार भाजपा 436 103
4 अजरा खान भाजपा 663 कल्पना कांग्रेस 492 171
5 वैभवराज कुकरेले भाजपा 744 किशोरी बसपा 217 527
6 उषा बाई अहिरवार भाजपा 469 रमाकांति अहिरवार क्रांग्रेस 376 93
7 नीतू दांगी कांग्रेस 307 रचना भाजपा 281 26
8 श्रीमति कमला कांग्रेस 655 रष्मि भाजपा 363 292
9 राजेश कुमार जैन भाजपा 608 अजित कुमार जैन कांग्रेस 467 141
10 षालू यादव कांग्रेस 381 रानी यादव भाजपा 293 88
11 महेन्द्र सिंह लोधी भाजपा 473 षंकरसिंह लोधी कांग्रेस 409 64
12 द्रोपती लोधी निर्दलीय 291 आरती अिर्ग्नहोत्री भाजपा 269 22
13 अनुरूद्व सिंह लोधी भाजपा 480 मनोजकुमार जैन निर्दलीय 220 260
14 राघवेन्द्र प्रताप भाजपा 679 गेंविदसिंह लोधी निर्दलीय 254 425
15 किरण अहिरवार निर्दलीय 291 स्ांगीता अहिरवार भाजपा 247 44
शाहगढ़ नगर परिषद
1 संगीता खटीक भाजपा 289 साधना अहिरवार कांग्रेस 142 147
2 अहीर झनकरानी यादव कांग्रेस 399 विनीता निर्दलीय 138 261
3 जयसिंह यादव भाजपा 262 इमरान खान निर्दलीय 153 109
4 सरकल गौड़ कांग्रेस 410 भागीरथ आदिवासी भाजपा 179 231
5 पुनीत निर्दलीय 278 रघुवीर असाटी भाजपा 159 119
6 किरण भाजपा 347 शिल्पी कांग्रेस 248 99
7 संज्ञा कांग्रेस 326 प्रियंका जैन निर्दलीय 165 161
8 संदीप राजपूत भाजपा 312 पूर्णिमा निर्दलीय 138 174
9 राधा भाजपा 207 कस्तूरी बाई निर्दलीय 161 46
10 कुंजीलाल अहिरवार निर्दलीय 207 गोकल भाजपा 189 18
11 ब्रम्हप्रकाष दुबे भाजपा 396 लक्ष्मी आठिया कांग्रेस 208 188
12 अंजू ताम्रकार निर्दलीय 290 ज्योति निर्दलीय 125 165
13 जग्गी जगदीष भाजपा 228 मौसम खान निर्दलीय 149 79
14 नसीमा बेगम कांग्रेस 143 षायरा बानो निर्दलीय 118 25
15 उषा राजे भाजपा 479 पूजा वाल्मिकी निर्दलीय 108 371

राहतगढ़ नगर परिषद

1 राजू अहिरवार भाजपा 502 नंदकिशोर भारती कांग्रेस 437 65
2 राहुल तिवारी भाजपा 870 राशिद कांग्रेस 219 651
3 दीपक भाजपा 727 नरेन्द्र कुमार कांग्रेस 348 379
4 सुमन भाजपा 687 फूलरानी निर्दलीय 162 525
5 नईम कांग्रेस 531 फरजाना बी भाजपा 391 140
6 प्रियंका भाजपा 780 नरेन्द्र कुमार निर्दलीय 185 595
7 नीलू भाजपा 538 निषी बानो निर्दलीय 228 310
8 शिल्पा राय भाजपा 471 खुषनुमा निर्दलीय 328 143
9 जरीना निर्दलीय 295 आयषा बी निर्दलीय 219 76
10 अफसरी बी निर्दलीय 301 निशा बी निर्दलीय 239 62
11 सितारा बी भाजपा 775 अफसाना बी निर्दलीय 492 283
12 षाहजहांबी कांग्रेस 508 शाहनाज निर्दलीय 447 61
13 पुष्पेन्द्र भाजपा 709 षिल्पी राय निर्दलीय 288 421
14 प्रवीण कुमार भाजपा 535 लाल मियां निर्दलीय 533 2
15 सीता कांग्रेस 618 पवन सखी भाजपा 549 69


मालथौन नगर परिषद
1 सुश्री नेहा भाजपा - - - - निर्विरोध
2 गणेष आदिवासी भाजपा - - - - निर्विरोध
3 ममता देवी राजपूत भाजपा 803 सुनीता कांग्रेस 94 709
4 नीलकमल राजपूत भाजपा 796 सुरेन्द्र सिंह कांग्रेस 40 756
5 रानी भाजपा 568 रक्षा सिंह कांग्रेस 111 457
6 जितेन्द्र कुषवाहा भाजपा - - - - निर्विरोध
7 प्रेमलाल भाजपा - - - - निर्विरोध
8 मालती अहिरवार भाजपा - - - - निर्विरोध
9 सोनम पाठक भाजपा - - - - निर्विरोध
10 जंयत सिंह बुंदेला भाजपा - - - - निर्विरोध
11 संगीता यादव भाजपा - - - - निर्विरोध
12 मालती लोधी भाजपा - - - - निर्विरोध
13 प्रकाशरानी आदिवासी भाजपा - - - - निर्विरोध
14 गजेन्द्र भाजपा - - - - निर्विरोध
15 अरविंद सिंह बुंदेला भाजपा - - - - निर्विरोध

बांदरी नगर परिषद

1 मोहन लाल अहिरवार भाजपा 1173 लक्खू अहिरवार निर्दलीय 85 1088
2 भूरी बाई भाजपा - - - - निर्विरोध
3 कृष्णा बाई भाजपा - - - - निर्विरोध
4 कल्याण सिंह भाजपा - - - - निर्विरोध
5 स्ीतारानी अहिरवार भाजपा 1000 राखी अहिरवार क्रांग्रेस 224 776
6 दम्मू सौर भाजपा - - - - निर्विरोध
7 षिखा भाजपा - - - - निर्विरोध
8 प्रियंका सौर भाजपा - - - - निर्विरोध
9 राजेश पाठक भाजपा - - - - निर्विरोध
10 महेश यादव भाजपा 953 राजभान यादव कांग्रेस 75 878
11 सुंदरबाई अहिरवार भाजपा 723 रेखाबाई अहिरवार कांग्रेस 132 591
12 सुधा लोधी भाजपा - - - - निर्विरोध
13 द्रोपती लोधी भाजपा - - - - निर्विरोध
14 मीरा भाजपा - - - - निर्विरोध
15 रामू पटेल भाजपा - - - - निर्विरोध

   

Share:

SBI लेडीज क्लब भोपाल ने सकारात्मक सोच संस्था को दो सिलाई मशीन प्रदत की

SBI लेडीज क्लब भोपाल ने सकारात्मक सोच संस्था को दो सिलाई मशीन प्रदत की

भोपाल।एसबीआई लेडीज क्लब अपनी विभिन्न प्रत्यक्ष गतिविधियों द्वारा विगत अनेक वर्षों से अपना सक्रियसहयोग देता आया है। इसके अंतर्गत एसबीआई महिला क्लब के सदस्य न केवल अपना बहुमूल्य समयसमर्पित करती है इसके अलावा अनेकों बार वे वित्तीय सहयोग भी प्रदान करती है। एसबीआई लेडीज क्लब समाज में कार्यरत अनेक संस्थानों एवं गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से समाज के विभिन्न
जरूरतमन्द तबकों तक स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण एवं रोजगार संबंधी जागरूकता जगाने हेतु अनवरत प्रयासरत है।

इसी कड़ी के अंतर्गत एसबीआई लेडीज क्लब द्वारा गोपाल स्थित गैर सरकारी संगठन सकारात्मक सोच संस्था के माध्यम से जो कि झुग्गी झोपड़ियों में निर्धन महिलायों एवं तरुणियों हेतु कार्य करती हैं, को दो सिलाई मशीन भेंट की हैं कार्यक्रम में एसबीआई लेडीज क्लब के भोपाल मण्डल की अध्यक्ष श्रीमति आशा मिश्रा ने बस्ती की महिलाओं एवं तरुणियों को संबोधित करते हुये महिलाओं को सशक्त और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन के उपयोग हेतु उन्हें प्रोत्साहित किया कार्यक्रम में एसबीआई लेडीज क्लबभोपाल मण्डल की अध्यक्ष श्रीमति आशा मिश्रा के अतिरिक्त लेडीज क्लब के पदाधिकारी एवं सकारात्मक सोच के कार्यकर्तायों के अलावा अन्य महिलाये बड़ी संख्या में उपस्थित थी।

Share:

नगरनिगम सागर के चुनाव में हुई हार की समीक्षा की काँग्रेस ने

नगरनिगम सागर के  चुनाव में हुई हार की समीक्षा की काँग्रेस ने 

सागर। नगर निगम चुनाव में आए परिणामों पर विचार विमर्श के लिए कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारियों व पार्षद प्रत्याशियों की बैठक का आयोजन किया गया। महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन की विशेष उपस्थिति व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी व स्वदेश जैन गुड्डू की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विभिन्न वार्डों से प्राप्त परिणामों पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान निर्वाचित पार्षदों व बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया।
                       नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के सामने आए परिणामों को लेकर आयोजित इस बैठक में पूर्व विधायक सुनील जैन प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे महापौर चुनाव के प्रभारी सुरेंद्र सुहाने पूर्व सांसद आनंद अहिरवार वरिष्ठ नेता कैलाश सिंघई पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे जितेंद्र सिंह चावला मुकुल पुरोहित अमित राम जी दुबे बुंदेल सिंह बुंदेला डॉ अंकलेश्वर दुबे अनिल कोठरी समृद्धि जैन आदि वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक का संचालन मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तथा नगर निगम चुनाव के लिए पीसीसी के मीडिया प्रभारी डॉ संदीप सबलोक ने किया।

                       बैठक में कांग्रेस के बिजयी पार्षदों रोशनी वसीम खान ऋचा सिंह ताहिर खान बाबूसिंह बब्बू यादव सुलेखा राकेश राय शशि महेश जाटव नीलोफर चमन अंसारी तथा गांधी चौक वार्ड से 1 वोट से पराजित रेखा कमलेश सोनी के साथ ही इन वार्डों में पूरे दमखम के साथ बूथ स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को शाल श्रीफल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
                       बैठक को संबोधित करते हुए महापौर प्रत्याशी निधि जैन ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस की एक-एक कार्यकर्ता ने जिस लगन और कड़ी मेहनत से काम किया है उसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि सागर की जनता ने उन्हें अपना प्यार दुलार और सम्मान देकर मुझे और मेरे परिवार को पूरे जीवन भर के लिए उनका कर्जदार बना दिया है। महापौर प्रत्याशी निधि जैन ने कहा कि इस चुनाव में सागर की समूची जनता ने यह स्वयं देखा है कि भाजपा के लोगों ने किस तरह से सत्ता के प्रभाव धनबल और प्रशासन के दुरुपयोग के साथ लोकतंत्र की हत्या कर जनमत को बदलने का काम किया है। लेकिन सागर की जनता और कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर वे सागर की पूज्य जनता और पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता के हितों की लड़ाई लड़ने में कभी भी कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि इन परिणामों से हमें किसी पर आरोप प्रत्यारोप की नहीं बल्कि आत्म अवलोकन और सबक लेने की जरूरत है। इस चुनाव में कांग्रेस या जनता नहीं बल्कि लूटतंत्र के हाथों लोकतंत्र पराजित हुआ है।भाजपा द्वारा लोकतंत्र को कुचलने और जनमत को लूटने के लिए अपनाए गए हथकंडों से निपटने के लिए हमें नए सिरे से विचार कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए खुद को तैयार करना होगा। जिला ग्रामीण अध्यक्ष स्वदेश जैन गुड्डू भैया ने कहा कि सरकार और प्रशासन द्वारा थोपी गई इस हार से निराश होने की जरूरत नहीं है। जरूरत इस बात की है कि अब हम भाजपा के हथकंडे से निपटने के लिए खुद को तैयार करें। 
पूर्व विधायक सुनील जैन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस की एक-एक कार्यकर्ता की कड़ी मेहनत निष्ठा और समर्पण की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा की बड़ी चुनौती का बड़ी ताकत के साथ हम सभी ने मिलकर सामना किया है। अब जरूरत इस बात की है कि शहर की जनता द्वारा वास्तविक रुप से जो हमें जनादेश दिया है उसकी रक्षा करने के लिए सभी कार्यकर्ता मन वचन और कर्म से तैयार रहकर जनता की सेवा और उनके हितों की लड़ाई लड़ने के लिए पूरे समय तैयार रहें।

महापौर चुनाव के प्रभारी सुरेंद्र सुहाने ने कहा कि संपूर्ण चुनाव संचालन एवं प्रबंधन में सुचारू व्यवस्थाओं के लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं फिर भी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं या प्रत्याशियों को किसी भी तरह की असुविधा हुई हो तो उसके लिए वे तथा चुनाव संचालक रामकुमार पचौरी व्यक्तिगत रूप से सभी से क्षमा प्रार्थी हैं। बैठक को मधुकरशाह वार्ड पार्षद रिचा सिंह गांधी चौक वार्ड से पराजित प्रत्याशी रेखा कमलेश सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश यादव युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे प्रभात जैन विजय साहू आशीष  ज्योतिषी मदन सोनी महेश जाटव रमाकांत यादव पवन पटेल जितेंद्र चौधरी वसीम खान डेलन सिंह अहिरवार जैद खान दीपक राजोरिया मार्शल खान मनोज पवार रवि सोनी मान सिंह चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। 
                       बैठक में प्रमुख रूप से चक्रेश सिंघई महिला कांग्रेस अध्यक्ष महजबीन अली एडवोकेट रश्मि ऋतु जैन सुरेंद्र चौबे दीनदयाल तिवारी शरद पुरोहित ओंकार साहू राजकुमार पचौरी द्वारका चौधरी रजिया खान चंद्रप्रभा दुबे राजाराम सरवैया राकेश सरवैया अंकित जैन अवधेश तोमर डॉ सीबी तिवारी डॉ दिनेश पटेरिया रूपनारायण तोता यादव गोपाल तिवारी अलीम खान तज्जू देवका विश्वकर्मा अनिल दक्ष कमलेश जैन धन्नू शाबीर अली अकरम खान आदिल राइन लीलाधर सूर्यवंशी हरिश्चंद्र सोनवार शौकत अली हेमराज रजक समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता पीसीसी पदाधिकारी जिला ब्लॉक मंडलम सेक्टर व बूथ कमेटियों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
                                    
                                                
Share:

SAGAR : संजय ड्राइव सड़क का निर्माण कार्य लगभग 70 फीसदी पूरा, अब दिखने लगी सड़क

SAGAR : संजय ड्राइव सड़क का निर्माण कार्य लगभग 70 फीसदी पूरा, अब दिखने लगी  सड़क

सागर। 19 जुलाई 2022
सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की संजय ड्राइव सड़क परियोजना का निर्माण कार्य पूर्णता की ओर बढ़ रहा है।  बाघराज, काकागंज, कनेरादेव, धर्मश्री आदि इस सड़क से जुड़े क्षेत्रों के रहवासियों के लिए लाइफ लाइन कही जाने वाली और शहर के एक छोर को दूसरे छोर से जोड़ने वाली बीड़ी हॉस्पिटल चौराहे से चैतन्य हॉस्पिटल तिराहे तक 2 किलोमीटर से अधिक लंबी संजय ड्राइव सड़क का वृहद आकार अब दिखने लगा है। सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा इस सड़क का सिविल वर्क लगभग 70 प्रतिशत तक पूरा किया जा चुका है।


 सीमेंट कांक्रीट से बने 10 मीटर चौड़े कैरिज-वे एवं सड़क के दोनों ओर एक-एक मीटर के हार्ड कॉम्पेक्टेड सोल्डर सहित कुल 12 मीटर चौड़ी इस सड़क के बाकी निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए तेजी से काम किए जा रहे हैं। बड़ी झील एवं छोटी झील को जोड़ने वाले संजय ड्राइव ब्रिज की बाइंडिंग का कार्य भी प्रगतिरत है। 


सिविल कार्य पूरा होने के बाद सुरक्षित यातायात के उद्देश्य से इस सड़क में कनेरादेव कैनाल की ओर क्रेस बैरियर लगाने का कार्य किया जाएगा। व्यवस्थित स्ट्रीट लाइट आदि लगने के बाद सुंदर स्वरूप के साथ व्यवस्थित सड़क का लाभ जल्दी ही नागरिकों को मिलेगा। दोनों झीलों के बीच इस सुंदर सड़क का नजारा कुछ इस तरह होगा की लोगों को घूमने-फिरने के लिए भी यह आकर्षित करेगी।
Share:

प्रकृति की सजा....★ जिस पेड़ को काट रहा था वही गिरा काटने वाले के ऊपर, दबकर हुई मौत


प्रकृति की सजा....

★ जिस पेड़ को काट रहा था वही गिरा काटने वाले के ऊपर, दबकर हुई मौत


सागर। हरेभरे पेड़ हमारा जीवन  का आधार है । लगातार पेड़ो का कटना नुकसानदेह साबित हो रहा है। कई दफा पेड़ काटने वालो को प्रकृति भी सजा देती है। इसका एक उदाहरण सामने आया। सागर जिले के देवरी के जंगल मे एक व्यक्ति सागौन का पेड़ काटने पहुचा। जब वह पेड़ काट रहा था तो उसी दौरान ऊपर का कटा हुआ हिस्सा उसके ऊपर गिरा। इस दौरान उसकी दबने से मौत हो गई। 



सागर नगर निगम के महापौर पद पर भाजपा की श्रीमती संगीता तिवारी विजयी★ 48 वार्डों में से भाजपा के 40, कांग्रेस के 7 तथा एक निर्दलीय पार्षद निर्वाचित★ मंत्री भूपेंद्र सिंह का प्रबंधन देखने मिला सागरवासियो को★विधायक शैलेन्द्र जैन के इर्दगिर्द भी घूमा चुनाव★ जिला अध्यक्ष गौरव सीरोठिया के कार्यकाल में जुड़ी उपलब्धि


सागर जिले के देवरी क्षेत्र के गौरझामर रेंज मेंवन भूमि पर सरकारी प्लांटेशन मैं हरे-भरे सागोन के पेड़ लगे हुए है। गौरझामर रेंज की गोपालपुरा बीट के ग्राम चोरधबई में स्थित शासकीय प्लांटेशन में लगे सागौन के पेड़ पर करीब 11 फुट की ऊंचाई पर चढ़कर  हल्के भाई गौड़ पेड़ की टहनी पर बैठकर कुल्हाड़ी से सागोन के पेड़ को काट रहा था। उसी दौरान पेड़ का ऊपरी हिस्सा कट कर उसके ऊपर आ गिरा जिसके कारण उसकी पेड़ पर ही पेड़ में दबकर मौत हो गई। 

पुलिस का कहना है कि जब गांव के लोग दोपहर करीब जंगल में लकड़ी बीनने गए तब गांव के लोगों के द्वारा घटना की सूचना ग्राम वासियों को दी गई और ग्राम वासियों द्वारा पुलिस थाने में सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौका स्थल पहुंचकर मौका पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

Share:

सागर में अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन 7 से 16 अक्टूबर तक

सागर में अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन 7 से 16 अक्टूबर तक


सागर 19 जुलाई 2022।
 सागर जिले में अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन 7 से 16 अक्टूबर तक किया जायेगा। रैली शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कालेज के परिसर में आयोजित की जायेगी। इस 10 दिवसीय भर्ती रैली में 14 जिलों सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, षिवपुरी, दतिया, अषोकनगर, श्योपुर, गुना, मुरैना, भिण्ड और ग्वालियर, के लगभग 70 से 80 हजार युवा भाग लेंगे। आयोजन की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री दीपक आर्य की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि भर्ती रैली का आयोजन पूरी तरह व्यवस्थित रूप से हो। जिस विभाग को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह पूरी मुस्तैदी के साथ उसका पालन करें।
बैठक में कलेक्टर ने उप संचालक रोजगार को निर्देष दिये कि जिस विभाग से जिस कार्य की अपेक्षा है इस संबंध में उन्हें आवष्यक पत्र भेजे। आयोजन के सिलसिले में विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु किस मद में कितनी राषि की आवष्यता होगी प्रस्तुत करे। उन्होंने आरटीओ को निर्देष दिये कि बड़ी संख्या में बाहर के जिलों से युवा सागर आयेंगे और जायेगे इसके लिये बसों को अस्थाई परमिट देने और पाकिंग की व्यवस्था करें।
पुलिस अधीक्षक श्री तरूण नायक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री क्षितिज सिंघल, नगर निगम आयुक्त श्री चन्द्रषेखर शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शषि मिश्रा, शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कालेज के प्राचार्य डा अनुराग त्रिवेदी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री हरिषंकर जायसवाल, उप संचालक रोजगार श्री एम.के. नागवंषी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रैली में आने वाले युवाओं हेतु मकरोनिया रेल्वे स्टेषन में ट्रेन के अस्थाई स्टॉपपेज के संबंध में डीआरएम से बात की जायेगी ताकि युवाओं को रैली स्थल तक पहुंचने में आसानी हो।
उप संचालक रोजगार श्री नागवंषी ने बताया कि भर्ती रैली में 14 जिलों के लगभग 70 से 80 हजार युवा दस दिवसीय रैली में भाग लेंगे। प्रत्येक जिले के लिये अलग-अलग दिन निर्धारित रहेंगे। सेना से भर्ती के लिये 150 अधिकारी एवं कर्मचारी आ रहे हैं। सेना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के रहने आदि की व्यवस्थायें की जाना है। रैली के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस बल की आवष्यकता भी होगी ।

Share:

SAGAR:;अपहरण कर दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को 20 साल की सजा

SAGAR:;अपहरण कर दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को 20 साल की सजा


सागर। विशेष न्यायालय पोक्सो एक्ट -श्री हेमंत कुमार अग्रवाल बीना के न्यायालय ने आरोपी मनोज पिता वीरन आदिवासी उम्र 30 साल निवासी थाना अंतर्गत भानगढ़ जिला सागर को दुष्कर्म के प्रयास एवं अपहरण करने का दोषी पाते हुए धारा 376एबी, 366ए भादवि 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत 20 वर्ष व 5 वर्ष का सश्रम कारावास तथा 1000 रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया। राज्य शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक/सहा. जिला अभियोजन अधिकारी श्यामसुंदर गुप्ता ने की।
लोक अभियोजन के मीडिया प्रभारी सौरभ डिम्हा ए.डी.पी.ओ. ने बताया कि दिनांक-29.06.2021 की शाम लगभग 5 बजे अभियोक्त्री की मां ने उससे बोला कि छोटी बहन सुबह से दादी के घर है लिबा लाओ। दादी का घर उसके घर से 3-4 घर छोड़कर था। अभियोक्त्री जब बहन को लेने दादी के घर जा रही थी तो रास्ते में आरोपी मनोज आदिवासी मिला और उसका मुंह मूंदकर मरघटा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। पीड़िता ने आरोपी के हाथ में काटा और चिल्लाई तो पीड़िता की बहन भी उसे ढूंढते ढूंढते मौके पर पहुंची। पीड़िता की बहन ने आरोपी को धक्का दिया और पीड़िता को छुड़ाया और दोनो बहन भागकर अपने  घर आई और माता पिता को घटना सुनाई। फिर थाना भानगढ़ जाकर रिपोर्ट लिखाई। थाना भानगढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया। विवेचना उपरांत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। शासन की ओर से पीड़िता के लिए नियुक्त किए गए विशेष लोक अभियोजक ने न्यायालय के समक्ष महत्वपूर्ण साक्ष्य प्रस्तुत किए एवं अपने तर्कों से मामले को सिद्ध किया। अभियोजन के द्वारा प्रस्तुत सबूतों और दलीलों से सहमत होते हुए माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी मनोज आदिवासी को अपहरण के लिए 5 वर्ष का सश्रम कारावास 500 रुपए अर्थदंड तथा दुष्कर्म के लिए 20 वर्ष का सश्रम कारावास वा 1000 रुपए का अर्थदंड से दंडित करने का निर्णय पारित किया। माननीय न्यायालय ने पीड़िता को 1 लाख रुपए का प्रतिकर देने का आदेश दिया।
Share:

एक दिवसीय ऑल इंडिया शतरंज टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

एक दिवसीय ऑल इंडिया शतरंज टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

सागर। सागर के राधव गार्डन में 30,500 नगद पुरस्कार एवं (विभिन्न कैटेगरी में) ट्रॉफी और मेडल वितरित किए गए  , इस आयोजन में 160 प्रतिभागियों ने भाग लिया इसमें जबलपुर , ग्वालियर , इंदौर , उज्जैन , भोपाल , छतरपुर , दमोह , ढ़ाना , रहली व अन्य जगहों से प्रतिभागियों ने भाग लिया , इसमें मुख्य बात यह रही कि 5 वर्ष से लेकर 82 साल के प्रतिभागियों ने भाग लिया , वही प्रथम स्थान पर ग्वालियर से ऋषभ जैन , द्वितीय वेदांत भारद्वाज भोपाल , तृतीय प्रकाश यादव इंदौर रहे , प्रथम स्कूल पारस विद्या विहार रही , केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 , तृतीय  एडीफाई छतरपुर रही एवं सागर की अन्य विद्यालयों ने भी काफी रुझान दिखाया! आयोजक शुभम परेता ने बताया मुख्य अतिथि नेवी जैन , प. धर्मेंद्र शर्मा , निर्णायक नितिन चौरसिया , डायरेक्टर ललित पानरीवाल , मुरारी लाल कोरी , आयुष ताम्रकार उपस्थित रहे। प्रत्येक विद्यालयों से आए खेल प्रशिक्षकों को मोंमेटो प्रदान किए गए।
Share:

SAGAR : निगम चुनाव में 30 वार्डो में भाजपा और 18 वार्डो में कांग्रेस को मिली बढ़त ★ कई वार्ड ऐसे जहाँ पार्षद जीता भाजपा का लेकिन महापौर में बढ़त मिली कांग्रेस को

SAGAR :  निगम चुनाव में 30 वार्डो में भाजपा और 18 वार्डो में कांग्रेस को मिली बढ़त 

★ कई वार्ड ऐसे जहाँ पार्षद जीता भाजपा का लेकिन महापौर में बढ़त मिली कांग्रेस को

@विनोद आर्य

सागर। नगरनिगम सागर के महापौर के सम्पन्न चुनाव में भाजपा ने 30 वार्डो और कांग्रेस को 18 वार्डो में बढ़त मिली है। जबकि भाजपा के 40 वार्ड पार्षद जीते और कांग्रेस के सात वार्ड पार्षद जीतकर आये। एक वार्ड में निर्दलीय जीता। ऐसे अनेक वार्ड है जहां भाजपा के पार्षद तो जीते लेकिन महापौर उनके वार्ड में पिछड़ी।
भाजपा के जीते वार्डो में क्रमांक1,2,5,6,7 ,8,10,12,14,15,16,18,20,21,22,24,,32,33,34,35,36,37,40,41,43,44,45,46,47,48  है। कुल 30 वार्ड में बढ़त मिली। वही जबकि वाकी के  18 वार्डो में कांग्रेस ने बढ़त हासिल की। ये वार्ड क्रमांक 3,4,9,11,13,17,19,23,25,26,27,28,29,30,31, 38,39,42 है। 

12 हजार से अधिक वोटो से जीती संगीता तिवारी

महापौर पद के लिए 11 राउंड की मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी की श्रीमती संगीता सुषील तिवारी को विधिमान्य 1,34,157 मतों में से कुल 70 हजार 653 मत मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की श्रीमती निधि सुनील जैन को 57, 939, वोट मिले। अन्य उम्मीदवारों में डा. गीता कुषवाहा पीएसपीयू को 1104, आप पार्टी की श्रीमती सावित्री राजेष पटेल को 2,368, चार अन्य निर्दलीय श्रीमती ज्योति सूर्यवंषी को 951, सुश्री सीतादेवी दुबे को 379, सुश्री सौम्या तिवारी को 394 और श्रीमती उषा संजय सोनी को 369 वोट मिले। इस प्रकार विधिमान्य मतों की संख्या 1,34,157 रही।


 जबकि 1206 वोट नोटा को प्राप्त हुए। डाक मत पत्रों की संख्या 110 रही, जिसमें से भाजपा की श्रीमती संगीता सुषील तिवारी को 78 कांग्रेस की श्रीमती निधि जैन को 29, श्रीमती गीता कुषवाहा, श्रीमती सावित्री एवं श्रीमती ज्योति सूर्यवंषी को एक-एक वोट मिले। संगीता तिवारी 12 665 मतों से जीती।

देखे महापौर पद के वार्ड वार सूची



सागर नगर निगम के महापौर पद पर भाजपा की श्रीमती संगीता तिवारी विजयी★ 48 वार्डों में से भाजपा के 40, कांग्रेस के 7 तथा एक निर्दलीय पार्षद निर्वाचित★ मंत्री भूपेंद्र सिंह का प्रबंधन देखने मिला सागरवासियो को★विधायक शैलेन्द्र जैन के इर्दगिर्द भी घूमा चुनाव★ जिला अध्यक्ष गौरव सीरोठिया के कार्यकाल में जुड़ी उपलब्धि





Share:

Archive