तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

गौ सेवा संघ सागर रजिस्‍टर्ड पब्लिक ट्रस्‍ट के चुनाव सम्‍पन्‍न

गौ सेवा संघ सागर रजिस्‍टर्ड पब्लिक ट्रस्‍ट के चुनाव सम्‍पन्‍न 

सागर। गौ सेवा संघ रजिस्‍टर्ड पब्लिक ट्रस्‍ट क्र 48 के चुनाव 15 अगस्‍त दिन सोमवार को सम्‍पन्‍न हुए । गौ सेवा संघ कार्यालय में चुनाव अधिकारी श्री पवन नन्‍होरिया एडव्‍होकेट ने चुनाव सम्‍पन्‍न कराये जिसमें सर्व सहमति से लालचंद घोषी को अध्‍यक्ष निर्वाचित किया गया । उपाध्‍यक्ष पद पर नेवी जैन एवं कोषाध्‍यक्ष पद पर कार्तिक साहू, सचिव पद हेतु रूप किशोर अग्रवाल, सहसचिव पद हेतु सचिन पटैल एवं प्रबंध कार्यकारिणी  सदस्‍य हेतु अनिल रजक, राजा ठाकुर (मनु)  संतोष नामदेव, प्‍यारेलाल अहिरवार को निर्वाचित किया गया । 

आमसभा के सदस्‍य श्री सुरेश सोनी एडव्‍होकेट, आशुतोष सराफ, प्रदीप राजौरिया, राजकुमार यादव, लवेश चौधरी, प्रभात मिश्रा, राजेन्‍द्र घोषी, प्रेमनारायण घोषी, सचिन घोषी, बद्रीविशाल रावत कमलेश सेन, कौशल घोषी सहित अनेक ट्रस्‍टीगण उपस्थित रहे । सभी ट्रस्टियों ने  नव निर्वाचित सदस्‍यों को पुष्‍पमाला पहनाकर शुभकामनायें दीं ।
Share:

SAGAR : मडिया बांध के डूब ग्राम परासरी खुर्द में पहुचे कलेक्टर, ★ शेष बचे ग्रामवासी तत्काल गांव छोड़ने की अपील की

SAGAR : मडिया बांध के डूब ग्राम परासरी खुर्द में पहुचे कलेक्टर, 
★ शेष बचे ग्रामवासी तत्काल गांव छोड़ने की अपील की 


सागर, 16 अगस्त 2022
कलेक्टर श्री दीपक आर्य और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री क्षितिज सिंगल, अनुविभागीय अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार श्री कुलदीप सिंह, के साथ मडिया बांध में डूब में आए ग्राम परासरी खुर्द पैदल चलकर पहुंचे, जहां शेष बचे ग्राम वासियों से उन्होंने शीघ्र ही ग्राम छोड़ने हेतु अपील की।
  कलेक्टर श्री आर्य राहतगढ़ विकासखंड के ग्राम परासरी खुर्द पहुंचे जहां मडिया डैम से डूब में आने वाले व्यक्तियों से मुलाकात की एवं चौपाल लगाकर समझाइश भी दी ।
उन्होंने कहा कि आप लोगों को मुआवजे की राशि एवं विस्थापन स्थल पहले से ही मिल चुका है। आप शीघ्र ही अपना सामान एवं पशुओं के साथ ग्राम को छोड़कर विस्थापन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मड़िया डैम में लगातार पानी भराव हो रहा है जिससे परासरी खुर्द गांव भी पानी भराव की स्थिति में है ।


कलेक्टर श्री दीपक आर्य लगभग 2 किलोमीटर पैदल चलकर ग्राम परासरी खुर्द पहुंचे जहां उन्होंने शेष रहे ग्राम वासियों से विस्तार से चर्चा की एवं उनकी परेशानियों के समाधान हेतु विभागीय अधिकारियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए ।
कलेक्टर श्री आर्य ने कहा कि आप लोगों को खेजरा माफी में जमीन प्रदान की गई है आप सभी अपना सामान लेकर तत्काल ग्राम छोड़कर खेजरा माफी पहुंचे एवं सुरक्षित रहें उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में यह गांव अब रहने लायक नहीं है क्योंकि निरंतर पानी बढ़ रहा है और आप असुरक्षित हैं आप सभी सुरक्षित स्थल पर पहुंचे ।
अनुविभागीय अधिकारी श्री देवेंद्र सिंह ने बताया कि मडिया डैम में रूम में आने वाले समस्त ग्राम वासियों को मुआवजा एवं विस्थापन हेतु जमीन आवंटित की गई है किंतु परसदी खुर्द की कुछ ग्राम वासियों ने अभी तक ग्राम नहीं छोड़ा है जिस कारण यह स्थिति निर्मित हुई है उन्होंने कहा कि तत्काल सभी लोग सुरक्षित स्थल पर पहुंचे।
Share:

कलेक्टर के आश्वासन के बाद स्थगित हुआ धरना खत्म ★ सागर स्मार्ट सिटी के संविदा उपयंत्री पर हुई FIR को निरस्त करने था धरना

कलेक्टर  के आश्वासन  के बाद स्थगित हुआ धरना खत्म 
★ सागर स्मार्ट सिटी के संविदा उपयंत्री पर हुई फर्जी FIR  को  निरस्त करने था धरना

सागर दिनांक 16 अगस्त 2022 । सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अंतर्गत उपयंत्री पद पर कार्यरत श्री राघव शर्मा के खिलाफ दिनांक 27-07-2022 को गोपालगंज थाने में एससीएसटी एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर कर्ता द्वारा रिपोर्ट में लिखाया गया की श्री राघव शर्मा ने स्मार्ट सिटी कार्यालय परिसर पार्किंग में 11 बजे के आसपास उनके साथ मारपीट व गालीगलौच करते हुए जाती सूचक शब्दों के साथ अभद्रता की थी। जो की पूर्णतः असत्य है। इसके साक्ष्य राघव शर्मा द्वारा पुलिस विभाग के समक्ष प्रस्तुत किए गए हैं। 27 जुलाई को राघव शर्मा लगभग सुबह 10:30 से दोपहर लगभग 12:30 तक स्मार्ट सिटी कार्यालय में उपस्थित थे। जिसकी पुष्टि सागर स्मार्ट सिटी कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों से की जा सकती है। यह राघव शर्मा के खिलाफ किसी के द्वारा षड्यंत्र किया गया है एवं द्वेष वश राघव शर्मा के खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज कराई गई है। गोपालगंज थाने में की गई उक्त फर्जी एफआईआर (FIR No. 0394) को तत्काल निरस्त किए जाने की माँग के साथ 12 जुलाई 2022 दिन शुक्रवार को सागर स्मार्ट सिटी संविदा यूनियन के कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने नारे बाजी करते हुए धरना दिया था और कलेक्टर व एसपी के नाम ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय के साथ-साथ निगमयुक्त एवं स्मार्ट सिटी सीईओ को दिया था। दिनांक 16 अगस्त 2022 तक संतोषजनक कार्यवाही न होने पर संविदा यूनियन के कर्मचारियों द्वारा कार्यालयीन कार्यों का बहिस्कार करते हुए स्मार्ट सिटी कार्यालय के सामने धरना अनवरत जारी किया गया। सभी कर्मचारियों द्वारा मंगलवार को पुनः कलेक्टर श्री दीपक आर्य को इस संदर्भ में शीघ्र यथोचित कार्यवाही हेतु ज्ञापन दिया गया। कलेक्टर श्री आर्य द्वारा ज्ञापन में उल्लेखित मांगों पर उचित कार्यवाही का आश्वासन मिलने के बाद धरना स्थगित किया गया है।

सागर स्मार्ट सिटी अधिकारी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र द्विवेदी ने बताया की हमारे साथी उपयंत्री श्री राघव शर्मा पर पुलिस विभाग ने एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज की है इस संदर्भ में हमारी मांगे -
1 कार्यरत संविदा कर्मचारी श्री राघव शर्मा (उपयंत्री) के विरूद्ध SC/ST Act के अंतर्गत की गई फर्जी FIR विलोपित हो।
2 कार्यरत संविदा कर्मचारी श्री राघव शर्मा (उपयंत्री) के विरुद्ध पुलिस प्रशासन द्वारा एकतरफा कार्यवाही की गई है, जिसकी निष्पक्षरूप से जाँच हो।
3 जांच पूर्ण होने उपरांत फर्जी FIR दर्ज करने वाले व्यक्ति एवं इस सडयंत्र में शामिल व्यक्तियों पर तत्काल FIR की जाए।
माननीय कलेक्टर महोदय के द्वारा हमारी मांगों पर शीघ्रअतिशीघ्र उचित कार्यवाही का आश्वासन मिलने के बाद यह धरना स्थगित किया गया है।
Share:

SAGAR' आईजी अनुराग और एसपी तरुण नायक को मिला राष्ट्रपति पदक

SAGAR' आईजी अनुराग और एसपी तरुण नायक को मिला राष्ट्रपति पदक

सागर। संभागीय मुख्यालय है, जहां पुलिस महानिरीक्षक (IG)और पुलिस अधीक्षक (SP) को एक साथ राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर में पदस्थ दोनों अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति पुलिस सराहनीय सेवा के लिए पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग हुए सम्मानित
 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति का पुलिस सराहनीय सेवा के लिए पुरस्कार सागर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल में आयोजित मुख्य समारोह  कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग 2003 के आईपीएस हैं । पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग विगत वर्षों में टीकमगढ़, सिंगरौली ,भिंड, हरदा, उज्जैन में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्य करने के बाद 5 वर्ष तक सीबीआई में कार्यरत रहे ।श्री अनुराग एक वर्ष सीआईडी में भी रहे ,श्री अनुराग सीआईडी मैं कार्य करने के पश्चात सागर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग को राष्ट्रपति पुलिस सराहनीय सम्मान प्राप्त करने पर संभागायुक्त श्री मुकेश शुक्ला, उप पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेक राज सिंह, कलेक्टर श्री दीपक आर्य ,पुलिस अधीक्षक श्री तरुण नायक ने बधाई प्रेषित की है।

एसपी तरुण नायक को मिला वीरता का राष्ट्रपति पदक


 पुलिस अधीक्षक श्री तरुण नायक को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्री नायक को स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित भोपाल के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सम्मानित किया गया। श्री नायक को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने पर संभागायुक्त श्री मुकेश शुक्ला पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग, कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने बधाई दी है।
                    

बालाघाट के पुजारी टोला में दो माओवादियों को मार गिराया था


उल्लेखनीय है कि तत्कालीन कमान्डेट हॉक फोर्स जिला बालाघाट पदस्थापना दौरान 9 एवं 10 जुलाई 2019 की रात नक्सल दलम के सदस्यों के पुजारीटौला गांव में जाने की सूचना मिलने पर तत्कालीन कमान्डेट तरुण नायक हॉक फोर्स द्वारा ग्राम पुजारीटौला के सर्चिंग ऑपरेशन के लिए पार्टियों को विधिवत् ब्रीफ कर स्वयं पार्टी का नेतृत्व करते हुए पुजारीटौला में नक्सल दलम के माओवादियों को आत्मसमर्पण चुनौती दी थी, लेकिन नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टियों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी थी। भागने का प्रयास किया तो कमान्डेट तरुण नायक की नेतृत्व वाली टीम द्वारा भागते हुए नक्सलियों को रोकने का प्रयास किया, पर माओवादी नक्सली द्वारा तरुण नायक के नेतृत्व वाली पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी गई। पुलिस टीम द्वारा नक्सलियों पर जवाबी फायरिंग की गई। कुछ नक्सली अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गए । फायरिंग रुकने के बाद आसपास के क्षेत्र की सर्चिंग किए जाने पर दो इनामी नक्सली पुलिस मुठभेड़ में मृत पाए गए थे।

Share:

सेंट्रल जी.एस. टी. कार्यालय में धूम-धाम से मनाया गया आजादी का 75वां अमृत महोत्सव


सेंट्रल जी.एस. टी. कार्यालय  में धूम-धाम से मनाया गया आजादी का 75वां                अमृत महोत्सव



सागर। भारत अपना स्वतंत्रता दिवस और आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी शुभ अवसर पर भारत सरकार के  सेंट्रल जी.एस. टी. कार्यालय में आजादी का 75वां अमृत महोत्सव समारोह बहुत जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत 5 सिविल लाइन कार्यालय परिसर, सागर में राष्ट्रीय ध्वज के ध्वजारोहण व राष्ट्रीय गान से हुई। इस शुभ अवसर पर सेंट्रल जी.एस. टी.प्रभाग– दमोह मुख्यालय जबलपुर के सहायक आयुक्त श्री जवान सिंह डामोर द्वारा सेंट्रल जी.एस. टी. कार्यालय 5 सिविल लाइन सागर परिसर में तिरंगा फहराने के बाद सभा को संबोधित किया गया ।


 इस शुभ अवसर पर सेंट्रल जी.एस. टी. के सभी वर्दीधारी अधिकारी, कर्मचारी, एवं भूतपूर्व अधिकारी, शामिल हुए । देशभक्ति के गीत बैंड बजे के साथ प्रस्तुत किए गए । और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह का विशेष आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम था जिसमें शिव शक्ति डमरू दल संगठन द्वारा प्रस्तुत किया गया । एवं समारोह समापन के बाद श्री देवेन्द्र तिवारी अधीक्षक, तरुण वैध,  अधीक्षक , राजेश प्रताप सिंह निरीक्षक के द्वारा आभार व्यक्त किया गया । 
                                                                                                    
                                                                                               
                                                                                                        
                                          
Share:

देश-भक्ति और देश-सेवा को बनाएं जीवन का अथक छंद - कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता

देश-भक्ति और देश-सेवा को बनाएं जीवन का अथक छंद - कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता


सागर. डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के गौर प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने ध्वजारोहण किया और सभी को भारतवर्ष के राष्ट्रीय पावन पर्व स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दीं. समारोह में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हम सभी इस महान लोकतांत्रिक देश भारत के नागरिक हैं जिसकी आजादी के लिए हजारों-लाखों अमर शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। इसलिए आज अपनी स्वतंत्रता पर गर्व करने के साथ-साथ भारत माता के अमर सपूतों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भी दिन है। आज का दिन संकल्प का दिन है, स्वाभिमान का दिन है, गर्व का दिन है साथ ही यह त्याग और बलिदान का भी दिन है। हमारे पुरखों ने, अमर बलिदानियों ने हजार-हजार दुःख सहे किन्तु हमे आजादी की यह विलक्षण सौगात दे गये। इस स्वतंत्रता के प्रति हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है।

 स्वतंत्रता का यह सम्मान हमें निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। यह आजादी हमारे व्यक्तित्व का विकास करती है और राष्ट्र की प्रगति के लिये, उसके सर्वांगीण विकास के लिये अवसर भी प्रदान करती है।

उन्होंने कहा कि देश-भक्ति और देश-सेवा हमारे जीवन का अथक छंद होना चाहिए। हम सभी एक श्रेष्ठ अकादमिक संस्थान से सम्बन्धित हैं। इसीलिए हमारा कर्तव्य होना चाहिए कि हम अपनी आजादी को ज्ञान-विज्ञान के नये सन्दर्भों से जोड़ें। ज्ञान से प्रत्येक प्रकार की बेड़ियों को काटा जा सकता है। हमारा यह परम ध्येय होना चाहिए कि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को एक ऐसा समृद्ध और विकसित भारत दें, जो अपने स्वदेशी तकनीक से सम्पन्न और आत्मनिर्भर हो। न केवल तकनीक में बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी आत्मनिर्भर हो, ऐसे प्रयास होने चाहिये।

उन्होंने कहा कि डॉ. हरीसिंह गौर द्वारा विश्वविद्यालय के रूप में लगाया गया नन्हा पौधा आज निरन्तर पल्लवित  और पुष्पित हो रहा है। हमारा कर्तव्य है कि इस संस्थान को श्रद्धेय डॉ. हरीसिंह गौर के स्वप्न के अनुरूप विकसित करते रहें। हमारे विश्वविद्यालय के विद्यार्थीगण देश के विकास में योगदान दें, शिक्षा के सोपानों को साकार करें, वैश्विक अकादमिक जगत की चुनौतियों का समाना कर सकें, निरंतर प्रगति करते हुये एक श्रेष्ठ देशभक्त, सक्षम नागरिक और संवेदनशील मनुष्य बनें - ऐसा हमारा प्रयास होना चाहिये। 
उन्होंने ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में विश्वविद्यालय द्वारा किये जा रहे अवाचारी प्रयासों को भी रेखांकित किया. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने विश्वविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक, सह शैक्षणिक गतिविधियों और ढांचागत संरचना को विकसित करने की दिशा में हासिल उपलब्धियों की भी चर्चा की.

विवि के एनसीसी कैडेट्स ने  सलामी दी एवं विवि के एन एस एस इकाई के विद्यार्थियों ने तिरंगे के रंगों का कैप लगाकर तिरंगा ध्वज बनाया.


समारोह में विश्वविद्यालय के कुलसचिव संतोष सोहगौरा, प्रो. आर. के. त्रिवेदी, प्रो. नवीन कानगो, प्रो. आशीष वर्मा, प्रो. दिवाकर राजपूत, प्रो. ए पी मिश्रा, प्रो. चंदा बना, प्रो. जे डी आही, प्रो नागेश दुबे, प्रो. रत्नेश दास, प्रो. उमेश पाटिल, उपकुलसचिव सतीश कुमार सहित कई शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे.
Share:

Archive