MP: राज्य एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सागर के खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण, 2 रजत एवं एक कास्य पदक

MP:  राज्य एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सागर के खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण, 2 रजत एवं एक कास्य पदक

सागर ।मध्यप्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं संचालक खेल और युवा कल्याण भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में टी.टी.नगर स्टेडियम भोपाल में 7 से 8 सितम्बर तक आयोजित की जा रही 56वीं म0प्र0राज्य सीनियर पुरूष एवं महिला एथलेटिक्स- एवं अंडर-23 बालक/बालिका, चैम्पियनशिप में सागर के खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित एथलेटिक्स प्रशिक्षण केन्द्र, खेल परिसर सागर के एथलीटों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुऐ सागर को गौरवान्वित करते हुऐ 2 स्वर्ण पदक एवं 2 रजत पदक, 1 कास्य पदक अर्जित किये।
400 मीटर दौड़ में कु.अरबीना राईन ने सागर को स्वर्ण पदक दिलाया। इसी क्रम में  5000 मीटर लंबी दौड़ में कु. शीतल विश्वकर्मा ने स्वर्ण पदक अर्जित किया।  400मीटर, हर्डल दौड़ में राहुल पटेल ने रजत पदक तथा 200मीटर दौड़ में अरबीना राईन ने रजत पदक जीता। इसी प्रकार 100 मी. फर्राटा दौड़ में श्री नीलकमल खलको ने कास्यं पदक जीता। इन सभी खिलाड़ियों का एएफआई के मापदण्ड अनुसार क्वालीफाई स्टेंडर्ड प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु म0प्र0 टीम में चयन किया जावेगा।
उक्त सभी खिलाड़ी एथलेटिक्स खेल प्रशिक्षण केन्द्र खेल और युवा कल्याण, खेल परिसर सागर में श्री मंगल सिंह यादव एथलेटिक्स प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षक को सागर कलेक्टर श्री दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक श्री.अतुल.सिंह एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी सागर श्री प्रदीप अबिद्रा, जिला क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा विभाग सागर श्री संजय दादर, वरिष्ठ समाजसेवी श्री वीनू राणा, संयोजक खेल प्रकोष्ठ सागर श्री संतोष दुबे, अध्यक्ष जिला कुश्ती संघ श्री आनंद विश्वकर्मा, सचिव जिला हॉकी संघ       श्री मकसूद खान, सचिव जिला फुटबॉल संघ सागर श्री यशवंत सिंह राठौर, टेबल-टेनिस संघ सागर,       श्री मिलन्द देऊस्कर, कबड्डी संघ सागर सचिव/प्रशिक्षक श्रीमती संगीता सिंह, बास्केटबॉल संघ सचिव एवं प्रशिक्षक श्री प्रेमनेती राय, व्हालीबॉल प्रशिक्षक श्रीमती सीमा चक्रवर्ती, मलखम्ब प्रशिक्षक श्री श्यामलाल पाल,   श्री महेन्द्र सिंह राजपूत, श्रीमती अंजली सिंह ठाकुर, श्री चंदन मोरे, श्री रंजीत बैन, श्री मिथलेश यादव, श्री रामबाबू विश्वकर्मा, श्री हेमन्त प्रजापति, श्री विवेक सेन, ब्रजेन्द्र कोरी आदि ने इनकी इस उपलब्धि पर बधाई एवं आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।


 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें