68वी सीनियर महिला राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सागर उपविजेता

68वी सीनियर महिला राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सागर उपविजेता
सागर। म0प्र0 अमेच्यूर कबड्डी संघ के तत्वाधान में 68वी सीनियर महिला राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 6 से 9 जनवरी तक बालाघाट में आयोजित की गई। उक्त प्रतियोगिता मे जिला सागर की कबड्डी टीम द्वारा उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुऐ उपविजेता रहीं।
सीनियर महिला राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जिला सागर से भाग लेने वाली सभी महिला खिलाड़ी खेल विभाग सागर में पदस्थ कबड्डी प्रशिक्षक एवं सचिव सागर जिला कबड्डी संघ श्रीमती संगीता सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।
इस उपलव्धि पर सागर सांसद श्री राज बहादुर सिंह, नगर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक श्री तरूण नायक, नगर पालिक निगम आयुक्त श्री आर.पी. अहिरवार, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री प्रदीप अविद्रा, एडवोकेट तथा समाजसेवी श्री वीनू  राणा,अघ्यक्ष जिला कबड्डी संघ सागर श्री अनिल तिवारी, उपाध्यक्ष जिला कबड्डी संघ सुश्री रेषू चैधरी एवं उपाध्यक्ष श्री मोहित भल्ला, संरक्षक कार्पेरेशन कबड्डी ऐरिया, श्री शैलेष केशरवानी एवं खेल विभाग के समस्त कर्मचारियों द्वारा शुभकामनाऐ प्रेषित कीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें