कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी पर की चर्चा▪️ भाजपा सरकार में युवा, किसान,आमजन परेशान: सुरेन्द्र चौधरी

कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी पर की चर्चा

▪️ भाजपा सरकार में युवा, किसान,आमजन परेशान: सुरेन्द्र चौधरी


सागर / केन्द्र की भाजपा सरकार में आसमान छू रही महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा के तत्वाधान में सैकड़ो कांग्रेसियों ने स्थानीय झांसी बस स्टैण्ड के समीप बेरोजगारी - महंगाई पर चर्चा कर भाजपा सरकार खिलाफ जमकर हल्ला बोला। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती बेरोजगारी और आसमान छू रही महंगाई की मार आमजनों के साथ- साथ अन्न दाता किसान,युवा नोजवान झेल रहा हैं। रसोंई गैस, डीज़ल -पेट्रोल,खाने की चीजों के दामों में लगातार मूल्य व्रद्धि की जा रही हैं और मजदूरों को दी जाने वाली मजदूरी में कोई व्रद्धि नही की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आटा पनीर, दूध जैसी आम जरूरत की चीजों पर जी. एस. टी लगाकर आमजनों को आर्थिक बोझ के तले दवाने का काम किया जा रहा हैं।


 बेरोजगारी महंगाई पर चर्चा कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष फिरदौश कुरैशी, देवेन्द्र कुर्मी, रमाकांत यादव, गोवर्धन रैकवार, अनिल कुर्मी, डॉ.वीरेन्द्र सिंह, अभिषेक पाठक, समीर मकरानी, अम्बुज चौहान, जयदीप तिवारी, एम.आई. खान, दीपक कुर्मी आदि ने विचार व्यक्त कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान ने किया। अन्त में आभार युवा कांग्रेस विस.अध्यक्ष राजा बुन्देला ने माना। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल, प्रदेश कांग्रेस के सचिव राकेश राय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजू राठौर, दुलारे यादव,पं.राम शर्मा, मोतीलाल पटेल, रवि सोनी, पि. वर्ग कांग्रेस के अध्यक्ष शरद राजा सेन, उमर खान, सुरेन्द्र करोसिया, रवि उमाहिया, अबरार सौदागर,संदीप चौधरी, सन्ना भाईजान, रोहित वर्मा, राजेश श्रीवास, नाथूराम चौधरी, अभय सिंह, पंचम लाल, आनंद हेला,वीरेन्द्र चौधरी, राजेश लक्ष्मण, नियाज भाई, कोमल सिंह, पवन जाटव, नरेश सनकत, शैलेश अकेला, रोशन अनुरागी, राकेश अहिरवार, सहजाद निहारिया, बबलू भाई, सलमान खान,दुर्गेश अहिरवार, कल्याण सिंह, शेरू भाईजान, रामावतार सिंह, फाहद कुरैशी,ऐजाज मोंटी,
फैसल कुरैशी,भूपेन्द्र सूर्यवंशी, गंगाराम केमले, अजीम मकरानी, मुह. शकील सहित अनेकों कांग्रेसजन मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें