रामसरोज समूह द्वारा कराई जा रही निःशुल्क तीर्थ दर्शन यात्रा : गणतंत्र दिवस पर सम्मानित

रामसरोज समूह द्वारा कराई जा रही निःशुल्क तीर्थ दर्शन यात्रा :  गणतंत्र दिवस पर सम्मानित


सागर। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर राम सरोज समूह द्वारा किए जा रहे धर्मार्थ प्रकल्प तीर्थ दर्शन योजना जो राम सरोज समूह द्वारा अपने पिता श्री स्वर्गीय रामशंकर केसरवानी जी की स्मृति में क्रियान्वित कर रहे हैं को लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री गोपाल भार्गव और जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर श्री दीपक आर्य  पुलिस अधीक्षक तरुण नायक द्वारा समूह के प्रमुख सहयोगी समाजसेवी अखिलेश मोनी केसरवानी को सम्मानित किया गया।  राम सरोज समूह की मातृशक्ति श्रीमती सरोजनी देवी केसरवानी, संजीव, शैलेश, अखिलेश  मोनी केसरवानी एवं समूह के सभी सदस्य और परिवार जन इस जनहित के कार्य में निरंतर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
अखिलेश केशरवानी ने बताया कि सागर जिले के वासियों के लिए एक अनोखी पहल राम सरोज समूह द्वारा तीर्थ दर्शन योजना क्रियान्वयन में है। पिछले वर्ष सागर जिले के नागरिकों को जत्थे के रूप में श्री राम लला की जन्मस्थली अयोध्या भेजा गया था। 16 जनवरी को  नगर की जनता को जगन्नाथ पुरी यात्रा पर भेजा गया।  और आगामी समय में नगर की जनता को बहुत शीघ्र मथुरा वृंदावन भेजा जाएगा।  संकल्प और जनसेवा को बताना अपने स्वयं के ऊपर होता है शास्त्रों में धर्म को और सहयोग को गुप्त करने का वर्णन है लेकिन परिवार में चर्चा उपरांत बात सामने आई की किसी की प्रेरणा और अच्छे कार्यों से कोई दूसरा व्यक्ति इस तरह कार्यों  को करेगा तो आम नागरिक और जनता का ही भला होगा
राम सरोज समूह के प्रमुख सदस्य और नगर निगम सागर के सभापति शैलेश केशरवानी ने बताया की रामसरोज समूह द्वारा नागरिकों को तीर्थ दर्शन योजना में आने जाने की व्यवस्था के साथ-साथ रहने रुकने और तीर्थ यात्रियों को जरूरत में आने वाली उपयोगी अन्य सामग्री की व्यवस्था भी समूह द्वारा कर  यात्रा में भेजा जाता है। ताकि नागरिकों और श्रद्धालुओं को दर्शन कर धर्म लाभ अर्जित करने में कोई परेशानी ना हो सके।
समूह के मुखिया संजीव केशरवानी ने बताया की उक्त नेक कार्य करने के बाद प्रचार प्रसार करने का जनमानस और मीडिया के समक्ष रखने का मन में भाव नहीं था। लेकिन खयाल आया की प्रेरणा और कर्तव्य लोगों को इस तरह के कार्य करने में आगे का रास्ता दिखाते हैं इसलिए अपने समूह के साथियों सहित मैंने इस प्रकल्प के प्रचार प्रसार को उचित माना इस प्रकल्प में किसी भी अन्य व्यक्ति समूह शासन या प्रशासन से आर्थिक सहयोग नहीं लिया जाता। लेकिन सभी प्रबुद्ध जनों से प्रकल्प को सुचारू और व्यवस्थित करने के लिए उनके अनुभव और सुझाव जरूर संकलित किए जाते हैं प्रकल्प और संकल्प को निरंतर चलाया जा कर लोगों की सेवा जारी रहेगी।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें