Chhatarpur News : अस्पताल के बाथरूम से कूदकर महिला कैदी फरार, भागते हुए सीसीटीवी में कैद

Chhatarpur News : अस्पताल के बाथरूम से  कूदकर  महिला कैदी फरार, भागते हुए सीसीटीवी में कैद

छतरपुर,15 मार्च ,2023 . मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड से एक महिला कैदी फरार हो गई। वह टॉयलेट का बहाना बनाकर गई थी और खिड़की से कूदकर  रास्ते से वह फरार हो गई। बाद में सीसीटीवी फुटेज देखे तो महिला उसमें भागती हुई नजर आ रही है। महिला कैदी चैकअप के लिए पुलिस सुरक्षा के साथ  अस्पताल लाई गई थी।






पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कुछ दिनों पहले रितु जाटव नाम की महिला ने एक प्रकरण में पुलिस पर हमला कर दिया था, उसे कोर्ट ने जेल भेजा था। महिला को बीते रोज महिला पुलिस के साथ जिला अस्पताल की प्रसव यूनिट में चैकअप के लिए लाया गया था। महिला की चौकसी के लिए महिला पुलिसकर्मी तैनात थी। इधर रितु जाटव टॉयलेट गई थी। 


जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आई तो महिला पुलिसकर्मी ने आवाज दी, कोई रिप्लाई नहीं आया तो कुछ शक हुआ और बाद में दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर रितु नहीं थी। वह खिड़की के रास्ते से फरार हो गई थी। पुलिस फरार महिला कैदी की तलाश कर रही है। साथ ही उसके खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें