मंत्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली

मंत्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली


सागर। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष मालथौन ब्लाक के पलेथनी ग्राम से ऊदल सिंह बुंदेला, जयपाल सिंह बुंदेला, लक्ष्मण सिंह बुंदेला और महेंद्र सिंह परमार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।


सागर कार्यालय में हुए सदस्यता कार्यक्रम में मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने सभी नवागत भाजपा कार्यकर्ताओं के गले में भाजपा का गमछा पहना कर पार्टी में स्वागत किया। सभी नवागत कार्यकर्ताओं ने भाजपा की रीति नीति, विकास  और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्प व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें