नारी सम्मान योजना: कांग्रेस सरकार बनते ही महिलाओं को 1500 रू प्रतिमाह और 500 रू में गैस सिलेण्डर मिलेगा : पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया #नारीसम्मानयोजना #नारी_सम्मान_योजना

नारी सम्मान योजना: कांग्रेस सरकार बनते ही महिलाओं को 1500 रू प्रतिमाह और 500 रू में गैस सिलेण्डर मिलेगा : पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया



#नारीसम्मानयोजना
#नारी_सम्मान_योजना

तीनबत्ती न्यूज

सागर, 09 मई, 2023: पूर्व मंत्री और विधायक लखन घनघोरिया ने मिडिया से चर्चा मेंबताया  कि आज  छिंदवाड़ा के परासिया में  पूर्व सीएम कमलनाथ ने हजारों महिलाओं की उपस्थिति में आयोजित महिला सम्मेलन में  नारी सम्मान योजना की शुरुआत की है। इसके मुताबिक कांग्रेस सरकार बनते ही इस योजना के तहत महिलाओं को 1500 रू. प्रतिमाह आर्थिक सहायता और 500 रू. में रसोई गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराया जायेगा। इस तरह से एक तरफ कांग्रेस सरकार महिलाओं को सालाना 18000 रू. देगी तो दूसरी तरफ मौजूदा कीमतों पर हर सिलेण्डर पर महिलाओं को 600 रू. से अधिक की बचत होगी। यानी सालाना लगभग 25 हजार रूपये की बचत होगी। पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने सागर में इसकी। शुरुआत की। इस मौके पर शहर अध्यक्ष राज कुमार पचौरी , जिला प्रभारी अवनीश भार्गव ,प्रदेश उपाध्यक्ष मुकुल पुरोहित मोजूद रहे। 
उन्होंने योजना पर कहा कि जब तक जानकारी नहीं लेंगे ।जमीन हकीकत पता करने के उद्देश्य से यह फार्म भरे जा रहे है। जिनको वास्तव में जरूरत है। उसकी छानबीन कर रहे है। कार्यकर्ता उसको वेरिफाई कराएंगे। 


आज से भरे जाएंगे फार्म

उन्होंने कहा कि महिलाओं के विषय में इस तरह की योजना लाने का संकल्प कमलनाथ जी जैसे दूरदृष्टि रखने वाले नेता ही कर सकते हैं। आज से ही पूरे प्रदेश में नारी सम्मान योजना के फार्म भरना शुरू हो जायेंगे। इस कार्य में कांग्रेस पार्टी के बूथ पदाधिकारी, मंडलम और सेक्टर के पदाधिकारी, ब्लाक और विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी शामिल रहेंगे।


फार्म भरवाने का काम घर-घर जाकर कराया जायेगा

पूर्व मंत्री ने बताया कि कांग्रेस का कार्यकर्ता इस फार्म को भरवायेगा और उसकी पावती रसीद पार्टी कार्यालय में जमा होगी। इस फार्म में सम्मानित महिलाओं को सामान्य जानकारी जैसे स्वयं का नाम, आधार कार्ड, बूथ संख्या, विधानसभा क्रमांक जैसी जानकारियां भरना होंगी। यह फार्म उनका कथन नहीं हैं, बल्कि उनका वचन है। आज का वचन तो परासिया में सुंदर कांड के पाठ के बाद स्वयं कमलनाथ जी ने दिया है। 

उन्होंने बताया कि आज की स्थिति देखिए तो दूध के दाम एक साल में 30 प्रतिशत, देशी घी के दाम 25 प्रतिशत, बिजली की कीमतें 200 प्रतिशत अधिक, डीजल-पेट्रोल के दाम 60 प्रतिशत अधिक, खाने-पीने की वस्तुएं 100 प्रतिशत से अधिक महंगी हो चुकी हैं। बच्चों की पढ़ाई की फीस हो, भवन निर्माण सामग्री हो, कपड़ों की कीमत हो, मोबाईल रीचार्ज की कीमत हो, हर चीज की कीमतें आसमान छू रही हैं। महंगाई का सबसे ज्यादा असर महिलाओं को झेलना पड़ता है। कोई भी भारतीय नारी खुद भले ही भूखी सो जाये, लेकिन अपने परिवार और संतान को भूखा नहीं सुलाती। वह सबका कल्याण करने के बाद अपने बारे में सोचती है। इसलिए भारत में नारी को देवी की तरह पूजा जाता है। माननीय कमलनाथ  इस सारी परिस्थितियों से वाकिफ हैं, इसलिए उन्होंने नारी सम्मान योजना शुरू की, जिसके तहत आर्थिक सहायता और सस्ते सिलेण्डर के माध्यम से महिलाओं को साल में कम से कम 25 हजार रू. की आर्थिक सहायता प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से मिल जायेगी।


उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी का वचन पत्र आपके सामने आयेगा तो आपको इससे भी महत्वपूर्ण नारी हितैषी योजनाएं देखने को मिलेंगी। आज हम इतना ही कह सकते हैं कि मातृ शक्ति के लिए जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक सम्मान से जीवन यापन का इंतजाम करने के लिए कमलनाथ जी कृतसंकल्पित हैं।  आज स्थिति यह है कि लोगों के हजारों रु. के बिजली बिल आ रहे हैं। आपने वे समाचार देखे होंगे, जहां बिजली का भारी भरकम बिल न चुकाने पर महिलाओं की सिलाई मशीन, टीवी और दूसरे घरेलू सामान शिवराज सरकार ने कुर्क करा लिये।


सरकार बनेगी कांग्रेस की 

पूर्व मंत्री ने दावा क्रिया कि  पांच महीने बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही वे सारे वादे पूरे होंगे, जो कमलनाथ जी ने किये हैं।  हिमाचल प्रदेश में कांग्रे ओ ओस पार्टी की सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की योजना लागू कर दी है। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार 500 रू. में गैस सिलेण्डर दे रही है। 

ये रहे मोजूद

इस मौके पर ,चकेश सिंघई, संतोष पांडे,  अखिलेश मोनी केशरवानी, नीरज मुखारया ,रक्षा राजपूत, प्रवक्ता अभिषेक बिलगेंया, अभिषेक गौर, रमाकांत यादव,  माधवी चौधरी, मांडवी रोहन, महजबीन खान, शारदा खटीक, देवेंद्र तोमर, आनंद तोमर, शैलेंद्र तोमर, अशोक श्रीवास्तव, मुन्ना चोबे,  राकेश राय, दीपक राजोरिया, आशीष ज्योतिषी, जितेंद्र रोहण , राहुल चौबे , राकेश राय,  आदि मोजूद थे। 


____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें