MP: कांग्रेस की चुनाव समिति के अध्यक्ष बने कमलनाथ : इलेक्शन कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष बने आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया

MP: कांग्रेस की चुनाव समिति के अध्यक्ष बने कमलनाथ : इलेक्शन कैंपेन कमेटी  के अध्यक्ष बने आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया 


तीनबत्ती न्यूज : 01 अगस्त 2023

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने मध्यप्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव और अगले साल (2024) में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने इलेक्शन कैंपेन कमेटी (चुनाव प्रचार अभियान समिति) और मध्यप्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की घोषणा कर दी है। 32 सदस्य की कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष आदिवासी नेता और विधायक कांतिलाल भूरिया को बनाया है। प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष कमलनाथ को बनाया गया है। कांग्रेस ने 20 सदस्यीय चुनाव समिति गठित की। 


ऑब्जर्वर भी नियुक्त 

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऑब्जर्वर भी नियुक्त कर दिए हैं। MP में विधानसभा चुनाव के लिए राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला को सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता चंद्रकांत दामोदर हंडोरे को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। 


कांग्रेस की बीस सदस्यों वाली चुनाव समिति की घोषणा 



प्रदेश चुनाव समिति में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व CM दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, अजय सिंह, विवेक तंखा, राजमणि पटेल, नकुलनाथ, सज्जन सिंह वर्मा, विजय लक्ष्मी साधी, तरुण भनोट, ओमकार सिंह मरकाम, सुखदेव पांसे, बाला बच्चन, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल और आरिफ मसूद को शामिल किया गया है। सभी फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशंस को भी इस कमेटी में बतौर सदस्य शामिल किया गया है।

MP: 34 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 10 जिलों के एसपी बदले

चुनाव प्रचार समिति घोषित


चुनाव प्रचार अभियान समिति में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल, विवेक तंखा, राजमणि पटेल, नकुलनाथ, सज्जन सिंह वर्मा, एनपी प्रजापति, केपी सिंह, लक्ष्मण सिंह, बाला बच्चन, तरुण भनोट, ओमकार सिंह मरकाम, विजयलक्ष्मी साधो, राजेंद्र सिंह, हिना कांवरे, लाखन सिंह यादव, सुखदेव पांसे, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, सुरेंद्र सिंह, हनी बघेल, रामनिवास रावत, सुरेंद्र चौधरी, आरिफ मसूद, महेंद्र जोशी, शोभा ओझा, अशोक सिंह, राजीव सिंह को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। राज्य स्तरीय फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख और SC/ST OBC माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के अध्यक्ष भी इस समिति के सदस्य होंगे।



____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें