सात साल में मैंने जो विकास किया कांग्रेस 60 साल में नहीं कर सकी: मंत्री भूपेंद्र सिंह

 सात साल में मैंने जो विकास किया कांग्रेस 60 साल में नहीं कर सकी:  मंत्री  भूपेंद्र सिंह

बरोदिया नोनगर, (खुरई)।  पौने सात साल में खुरई विधानसभा क्षेत्र में जितना विकास हुआ है उतना कांग्रेस के 60-70 साल के शासनकाल में यहां नहीं हुआ। यह तथ्य मैं दस्तावेजों से प्रमाणित कर सकता हूं। इसके लिए हमने रात दिन मेहनत की है। यह बात नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बरोदिया नोनगर को नगर परिषद बनाए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित नागरिक सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।


     मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पूरा क्षेत्र मेरा परिवार है,अपना परिवार मान कर ही मैं क्षेत्र की चिंता करता हूं। उन्होंने कहा कि बरोदिया नोनगर के नगर परिषद बनने से यहां के तीस ग्रामों के विकास की गति खुरई, मालथौन, बांदरी और बरोदिया कलां की तरह तेज हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अब यहां पीएम आवास के दिए खातों में 2.5 लाख की राशि आएगी। उन्होंने बताया कि पंचायतों में विकास के लिए संसाधनों की कमी होती है। अब यहां स्वच्छता के लिए तीन के बजाए सौ डेढ़ सौ कर्मचारी और बहुत सी आधुनिक मशीनें सफाई की आएंगी। स्वच्छता के साथ, सभी सड़कें सीसी रोड हो जाएंगी। सभी नालियां सीसी से पक्की और ढकी हुई बनेंगी। स्ट्रीटलाईटें, खेल मैदान, मंदिर, धर्मशालाएं, सामुदायिक भवन, शादी घर, आडिटोरियम,कालेज जैसे विकास कार्य तेजी से हो जाएंगे।

     

      मंत्री श्री सिंह ने कहा कि खुरई क्षेत्र में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बहुत काम हुआ है। स्वसहायता समूहों की बहिनें आगे बढ़ी हैं। बरोदिया नोनगर में ही 650 लाडली बहिनें हैं। उनके लिए अभी 1250 रु महीना खाते में आ रहे हैं जिन्हें भाजपा सरकार 3000 रु महीना तक बढ़ाएगी। उन्होंने बताया कि किसान सम्मान निधि के अभी 12 हजार रुपए महीना खातों में आ रहे हैं वे भी बढ़ कर 14 हजार किए जाने वाले हैं। हमारी बहिनें बैंकिग सिस्टम सीख गई हैं। गांवों में साल भर में पोस्ट आफिस खुलना शुरू हो जाएंगे जिनमें बैंकों की तरह सेवाएं दी जाएंगी।


     मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र को हर क्षेत्र में नंबर वन बनाना है इसके लिए मुझे दस वर्ष और चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि यहां विकास के साथ सुशासन, प्रशासनिक कसावट, कानून व्यवस्था ठीक करके अपराध मुक्त कर दिया है। बरोदिया नोनगर में ही कुछ अपराधी थे उनके मकान नेस्तनाबूद किए गए। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जो अपराधी बचे हों तो वे इस मंच से कान खोलकर सुन लें कि भूपेंद्र सिंह के रहते किसी की गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे।


कांग्रेस विकास के नाम आर बोल नही सकती

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि किसी कांग्रेस नेता से अपने विकास की बात नहीं सुनी होगी। वे विकास पर बोल नहीं सकते क्योंकि कुछ किया नहीं। जाति और समाज को लड़ाने की बात कांग्रेस करती है। उनके यहां शासक एक ही पेट से पैदा होता है वंशवाद उनका मूलमंत्र है। भ्रष्टाचार, जातिगत तुष्टिकरण से कांग्रेस ने देश को बर्बाद कर दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने राम मंदिर बनाया जो देश की 5 सौ साल पुरानी मांग थी। तीन तलाक खत्म करके भाजपा की सरकार ने हमारी मुस्लिम बहनों को ताकत दी है। अब सब्जी देर से बनने पर उन्हें कोई पति तीन बार तलाक कह कर भटकने को नहीं छोड़ सकता।
 बरोदिया नोनगर में दसों ग्राम पंचायतों के सरपंच, सभी समाजों के लोग मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह का स्वागत करने उमड़ पड़े। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता विजय जैन वट्टी ने स्वागत भाषण दिया, संचालन अजीतसिंह अजमानी ने किया। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह काका, हेमंत बजाज, जवाहर सिंह, सरदार सिंह, परमानंद यादव, दिनेश नामदेव, देवेन्द्र सिंह, शांता प्रसाद रैंकवार, कल्याण सिंह, बाल मुकुंद शर्मा, घूमन सिंह, अजा मंडल अध्यक्ष मोती अहिरवार, अफसर खान, रामबाबू विश्वकर्मा, अर्जुन सिंह कठेली, जगभान सिंह ऐचनवारा, बलवंत सिंह सिलापरी, राम सिंह, शहीद खान, श्रीमती शारदा ठाकुर,  सविता अरविंद रजक तोड़ा, प्रियंका कलावत, रूपवती दांगी खजरा, प्रीति, गायत्री पाल, भूरी अहिरवार, खुशबू अहिरवार, शिवरानी बम्होरी नवाब, रूबी साहू,  प्रतिपाल सरपंच, राम कुमार यादव मझेरा, बलवंत सिंह सिलापरी, भुजबल सिंह, आदित्य कठेली, लक्ष्मण कुर्मी सरपंच ग्वारी, टीकाराम अहिरवार, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद, मोनू राजा किशनगढ़ , प्रदीप यादव कोंरासा, मंडल अध्यक्ष हरीशंकर कुशवाहा, अनंतराम, कमलेश, राकेश, कुंजन सिंह, सरपंच नारायण मेसन, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जगह- जगह हुआ स्वागत

    भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचे मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह का जगह जगह जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजों, आतिशबाजी, फूलमालाओं से स्वागत किया। बांदरी में पिठौरिया मार्ग पर, सुमरेरी तिराहा, सिलौधा तिराहा और बायपास मार्ग पर ग्रामवासियों व खुरई नगर के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, महिला मोर्चा ने आकर उनका स्वागत किया।


____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट

इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक

______________________________


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें