विकास के लिए भाजपा और भूपेंद्र भैया को ही चुनना होगा : अबिराज सिंह▪️ मंत्री भूपेंद्र सिंह के पुत्र अबिराज सिंह ने किया जनसंपर्क

विकास के लिए भाजपा और भूपेंद्र भैया को ही चुनना होगा  : अबिराज सिंह

▪️ मंत्री भूपेंद्र सिंह के पुत्र अबिराज सिंह ने किया जनसंपर्क


 तीनबत्ती न्यूज: 8 नवंबर, 2023

खुरई। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के पुत्र अबिराज सिंह ने  बुधवार को खुरई विधानसभा में जनसंपर्क किया। उन्होंने बांदरी के उजनेठ, रजवांस, विसराहा में गली-गली घूमकर जनसंपर्क किया एवं मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह को समर्थन करने की अपील की। अबिराज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार और भूपेंद्र भैया सभी की चिंता करते हैं। 


इसी का परिणाम है कि लाडली बहना योजना की छठवीं किस्त की 1250 की राशि हमारी माताओं-बहनों के खातों में 3 दिन पहले आ गई। खुरई विधानसभा क्षेत्र में 60 हजार माताओं-बहनों को लाडली बहना योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि आपको विकास चाहिए तो भाजपा और भूपेंद्र भैया को ही चुनना पड़ेगा, क्योंकि किसी और पार्टी के पास विकास के लिए इतनी इच्छा शक्ति नहीं है।

 

अबिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और विकास का 36 का आंकड़ा है। चुनाव आते ही कांग्रेस नेता वोट मांगने आ जाते हैं और बाकी के पांच साल जनता को भूल जाते हैं। मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए दिन रात एक कर दिया। खुशी होती है जब खुरई के विकास की बात दूसरे शहरों में होती है। 2013 के पहले खुरई के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करते थेलेकिन आज खुरई विधानसभा में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। अबिराज सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित राज्यों की श्रेणी में लेकर आए।

 

जनसंपर्क के दौरान वीरसिंह प्रजापति, अमोल सिंह, रामअवतार यादव, उदयराज सिंह, राजकुमार साहू, छोटू सिंह जाट, वकील सिंह, रामरतन यादव, अखिलेश सैनी, प्रकाश सिंह, गंभीर सिंह, रघुराज सिंह, विक्रम सिंह, मनोहर सिंह, रमाधर सिंह, मनीराम सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


खुरई की 60 हजार लाडली बहनों के खाते में साढ़े सात करोड़ रुपए ट्रांसफर

 ▪️मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बहनों की दी बधाई

 

 मध्यप्रदेश की माताओं-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने शुरू की गई लाडली बहना योजना के तहत खुरई की लगभग 60 हजार महिलाओं के खातों में साढ़े सात करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई है। योजना के तहत प्रत्येक लाडली बहना के खाते में 1250 रुपए की राशि 7 नवंबर को ट्रांसफर कर दी गई है। 5 मार्च को शुरू की गई लाडली बहना योजना की छठवीं किस्त की राशि ट्रांसफर की गई है। योजना की राशि खाते में आते ही माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मंत्री भूपेंद्र भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है। योजना की राशि खाते में आने पर मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र की माताओं-बहनों को धनतेरस व दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।  

 

लाडली बहना योजना की राशि खाते में आते ही खुरई विधानसभा क्षेत्र की माताओं-बहनों ने अपने भूपेंद्र भैया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार धनतेरस और दीपावली अच्छे से मनेगी। लाडली बहना योजना की राशि खाते में आने के बाद महिलाएं काफी खुश हो गई हैं। बता दें कि एक हजार रुपए प्रति माह से शुरू की गई लाडली बहना योजना क्रमबद्ध तरीके से तीन हजार रुपये तक की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की माताओं-बहनों के लिए आत्मनिर्भर बनाने यह योजना शुरू की है।

 

 


____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट

इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक

______________________________

 

 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें