विश्व योग दिवस पर वृहद प्रशिक्षण शिविर 19 जून को : योग निकेतन सागर द्वारा
तीनबत्ती न्यूज : 18 जून, 2025
सागर। योगनिकेतन सागर द्वारा विश्व योग दिवस के पूर्व19 जून 20 को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक वृहद योग अभ्यास का आयोजन किया जा रहा। योग निकेतन योग प्रशिक्षण संस्थान सागर के संचालक और जिला योग समिति के अध्यक्ष योगाचार्य विष्णु आर्य ने बताया कि योग दिवस 21 जून को है। इसकी वृहद तैयारियों को लेकर 19 जून को विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर पद्माकर सभा गृह परिसर मोतीनगर चौराहा , सागर में शुभ 8 बजे से 09 बजे तक चलेगा। इसमें समय से 10 मिनिट पूर्व पधारे। कार्यक्रम ने योग प्रशिक्षकों , जनप्रतिनिधि गण और अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। योग निकेतन में नियमित अभ्यास भी चल रहा है।
संस्था के बी, डी,साहू ,सदस्य जिला योग समिति सागर, संयोजक सुबोधआर्य , अध्यक्ष राम नारायण यादव महेश नेमा, ,लाल जी ददरया, संजय पाठक ,महेश साहू,पी, एल सोनी,राजेश जंडिया, बाला नेमा,महेश साहू,पुरषोत्तम सोनी, , डॉक्टर गोस्वामी जी, रामकिशन कोरी,संदीप सोनी सदस्य जिला योग आयोग, विनोद कुमार सोनी , गगन सिंह ,अमित गुप्ता महामंत्री,शिवांस आर्य , नितिन कोरपाल,अशोक सोनी, अनुराग दुबे ,आरती ताम्रकार योग टीचर आई , पी , एस, स्कूल, डा वंदना गुप्ता, अलका आर्य, ज्योति शर्मा, दिलीप साहू सर भूपेंद्र पराशर, आकाश पटेल रियल कोचिंग क्लासेस, नरेंद्र अहिरवार, मुन्ना लाल जैन,अनिल जैन,मनोरमा गौर, मनोहर लाल सोनी,, पुरुषोत्तम सोनी, नंदकिशोर नामदेव,सविता मेहता, मुन्ना लाल जैन, सुशील राधाचरण तिवारी, बेनीप्रसाद कोरी, पूजा पटेल, प्रदीप नामदेव, कमलेश नामदेव, पवन विश्वकर्मा सहित सभी ने कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

जय आयुर्वेद
जवाब देंहटाएंजय धन्वन्तरि
👍👌💐