प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपेक्षाओं के अनुरूप खुरई विधानसभा क्षेत्र में सही काम हुआ : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपेक्षाओं के अनुरूप खुरई विधानसभा क्षेत्र में सही काम हुआ : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल

तीनबत्ती न्यूज : 12 जून ,2025

सागर। भाजपा पार्टी नहीं एक मिशन है जो अंतिम छोर पर खड़े लोगों के चेहरे को खुशियों और मुस्कुराहट से भर देने के उद्देश्य में अनवरत चल रहा है। भाजपा का कार्यकर्ता किसी की भी आंखों में आंख डालकर साहस से कह पाता है कि हमने काम किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जैसा सेवा,सुशासन,गरीब कल्याण, विकास चाहते हैं जो खुरई विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। खुरई में जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप लोक कल्याण की योजनाएं के क्रियान्वयन में कोई कमी नहीं, हितग्राहियों को सौ प्रतिशत लाभ मिला है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री,जिले के प्रभारी मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने यहां 'प्रधानमंत्री श्री मोदी के 11 वर्ष-संकल्प से सिद्धि' के तहत आयोजित खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी 6 भाजपा मंडलों के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। 


उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि 1980 में भाजपा के स्थापना अधिवेशन को संबोधित करते हुए हमारी पार्टी के युगपुरुष पं अटल बिहारी वाजपेई जी ने कहा था कि मैं भारत के पश्चिमी तट पश्र समुद्र को साक्षी मानकर यह कहने का साहस करता हूं कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। हमारे महापुरुष की भविष्यवाणी आज सही हो चुकी है। भाजपा की सरकार देश के 22 राज्यों में है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पार्टी की छवि और लोकप्रियता इतनी ऊंचाई पर है कि जिस राज्य में भाजपा की सरकार बनती है वहां की जनता बार बार भाजपा की सरकार बनाती है।

उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम देश का भविष्य और जनता की तकदीर बदलेंगे। भारत विश्व की चौथी आर्थिक महाशक्ति बन चुका है लेकिन हम संतुष्ट होकर नहीं बैठेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हम 2040 तक अमेरिका और चाइना को पीछे छोड़ कर भारत को सबसे बड़ी महाशक्ति बनाने का लक्ष्य हासिल करेंगे। हमने देश में एक समय वह भी देखा है जब गांव मोहल्ले में कोई बीमार हो जाता था तो इलाज के लिए आसपास के लोग चंदा करते थे, इससे कुछ लोग बच जाते थे लेकिन बहुतों को बिना उपचार के जीवन से हाथ धोना पड़ता था। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में यह स्थिति है कि अकेले मध्यप्रदेश में 2018 के बाद से लोगों के मुफ्त उपचार के लिए 9 हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतान भाजपा की सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  आवास योजना, मुफ्त अनाज की अन्नपूर्णा योजना ,लाडली बहना, लाडली लक्ष्मी जैसी अनेक योजनाओं के हितग्राहियों को भाजपा से जोड़ने का काम उसी स्तर पर होना चाहिए जैसा खुरई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में लोगों से संपर्क करके किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से खुरई विधानसभा क्षेत्र में सभी 75 पार्षद, सभी नगरीय व पंचायती निकायों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष निर्विरोध रूप से भाजपा के चुने गए यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पसीना बहाना पड़ता है जो खुरई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में दिल और जान लगाकर करके दिखाया।



नेता पर कार्यकर्ता का भरोसा दिखा

उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि कार्यकर्ता का अपने नेता पर भरोसा ऐसे ही नहीं बन जाता, जब नेता कार्यकर्ता के लिए हमेशा खड़ा रहता है तब यह भरोसा बनता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन कई तरह के होते हैं लेकिन इस सम्मेलन में कार्यकर्ता जिस प्रसन्नता व ऊर्जा से भरा है वह इस सम्मेलन को खास बना रहा है। उन्होंने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में अपने नेता के प्रति सम्मान है और उन्हें मंत्री नहीं बनाए जाने की कसक है। भूपेंद्र सिंह जी मंत्री नहीं होकर भी मंत्री से कम नहीं हैं। श्री शुक्ल ने अपना अनुभव सुनाते हुए कहा कि पिछले बार मुझे भी मंत्री नहीं बनाया गया था और भूपेंद्र सिंह जी मंत्री थे। तब एएक बार मैं वल्लभ भवन में नीचे बैठा था तभी भूपेंद्र जी आए और मुझसे कहा अरे आप यहां बैठे हैं, और मुझे अपने साथ अपने आफिस में ले गए। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह जी की वरिष्ठता, योग्यता और क्षमता का पार्टी की नजर में अलग ही स्थान है। मैं इस शानदार आयोजन के लिए उन्हें बधाई देता हूं और अभिनंदन करता हूं। 

सागर रीवा बने बीजेपी का गढ़

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मेहनत से मध्यप्रदेश में रीवा और सागर संभाग भाजपा का गढ़ बन गये हैं। हमने काम किया है इसलिए हमारा हौसला बुलंद है। हमारे कार्यकर्ता मोटी चमड़ी के नहीं हैं वे जनता के प्रति आपने दायित्वों में ईमानदार हैं। यह हमारे कार्यकर्ता का संस्कार है और हमारा नेतृत्व जनता के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लिए मेरे मन में यह भाव आते हैं कि, तन समर्पित मन समर्पित, तेरे लिए जीवन समर्पित, चाहता हूं देश की धरती तेरे लिए कुछ और कर दूं।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से कहा कि इस आयोजन की तैयारी पूर्व मंत्री, विधायक श्री भूपेंद्र सिंह ने सिर्फ 12 घंटे पहले की सूचना पर की है। खुरई के भाजपा कार्यकर्ताओं का पार्टी और अपने नेतृत्व के प्रति यह समर्पण है कि सौगठन से जो भी काम इन्हें दिया जाता है वह सबसे आगे सौ प्रतिशत लक्ष्य के साथ पूर्ण किया जाता है। यहां की बूथ और शक्तिकेंद्र टोलियां ऐसी हैं कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के " मन की बात " कार्यक्रम सुनने के कार्य में खुरई विधानसभा क्षेत्र के छह मंडल सबसे आगे रहे। उन्होंने कहा कि 21 जून को योग दिवस, 23 जून को पार्टी के संस्थापक स्व श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस तथा 6 जुलाई को स्व श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जन्म जयंती के कार्यक्रम भी इसी ऊर्जा के साथ करना है। जिलाध्यक्ष श्री श्याम तिवारी ने कहा कि राजनीति में पद आते जाते हैं भूमिकाएं बदलती रहती हैं, पर पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह जी का व्यक्तित्व और पार्टी के प्रति समर्पण ऐसा है कि उनसे अनेक कार्यकर्ताओं ने राजनीति सीखी है। भूपेंद्र सिंह जी ने खुरई में डा भीमराव आंबेडकर का बेमिसाल मेमोरियल संग्रहालय बनाया, सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर खुरई में आडिटोरियम बनाया, महापुरुषों की प्रतिमाएं लगवाईं, सौ बिस्तरों का सिविल अस्पताल खुरई में बनाया और क्षेत्र में विकास की गंगा बहा दी। उनके लिए जीत हार मायने नहीं रखती बल्कि संगठन का आदेश सर्वोपरि होता है। भूपेंद्र सिंह जी को पार्टी ने जब जहां से चुनाव लड़ाया वे लड़े। उनका कार्यकर्ता भाव प्रेरणा योग्य है और वे सही मायनों में पं दीनदयाल जी के दरिद्र नारायण की सेवा के मूलमंत्र पर चल रहे हैं। 


पार्टी का आदेश विधायक से लेकर सांसद तक चुनाव लड़ा : भूपेंद्र सिंह

कार्यक्रम के संयोजक पूर्व गृहमंत्री, पूर्व सांसद, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि पिछले तीन दिनों में खुरई विधानसभा क्षेत्र के छह में से चार मंडलों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम हो चुके हैं। दो मंडलों में शीघ्र होंगे। उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल जी से सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा और मार्गदर्शन मिल सके इसके लिए यह आयोजन रखा। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं हैं वे तपस्वी हैं। उन जैसे तपस्वी व्यक्तित्व को देश के 500 साल के इतिहास में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अवसर मिला। उन्होंने नये भारत और श्रेष्ठ भारत का निर्माण किया है। उन्होंने खुरई विधानसभा क्षेत्र और वहां के कार्यकर्ताओं के परिश्रम को रेखांकित करते हुए कहा कि जब मुझे सुरखी क्षेत्र छोड़ कर खुरई से चुनाव लड़ने का संगठन से आदेश मिला तो पहला चुनाव 7 हजार वोट से जीता, दूसरा विधानसभा चुनाव 16 हजार से जीता और पिछला तीसरा चुनाव 50 हजार वोट से जीता। आज पूरा विधानसभा क्षेत्र भाजपा मय है। सभी नगरपालिकाओं,नगर परिषदों के सभी  पदाधिकारी व सभी 75 पार्षद भाजपा के हैं जो निर्विरोध चुन कर आए हैं। दोनों जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पंचायत पदाधिकारी और क्षेत्र के 90 प्रतिशत सरपंच भाजपा के हैं। पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने कहा कि यह सब इसलिए हो सका क्योंकि मेरी राजनीति का एक ही उद्देश्य विकास और गरीबों की सेवा है जो जनता के जीवन में समृद्धि लाने का एकमात्र उपाय है। 


कार्यक्रम का संचालन बांदरी मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर तथा जिला पदाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने ने किया और खुरई नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्हींबाई अहिरवार ने आभार व्यक्त किया।


अहमदाबाद विमान हादसे पर मौन रख कर श्रद्धांजलि दी


कार्यक्रम जब समापन की ओर था तभी अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे में बड़ी संख्या में हुई नागरिकों की दुखद मृत्यु तथा गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री विज रूपाणी की दुखद मृत्यु की सूचना मंच तक पहुंची। उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल जी के साथ मंचासीन सभी भाजपा नेताओं व सम्मेलन में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने मृतकों को सादर श्रद्धांजलि दी और कार्यक्रम को समाप्त किया।

ये रहे शामिल

कार्यक्रम में मंच पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष रानी कुशवाहा, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, डा सुशील तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री जाहर सिंह व गौरव सिरोठिया, खुरई नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौधरी, मंडल अध्यक्ष धनौरा,राजपाल सिंह राजपूत खुरई ग्रामीण, मंडल अध्यक्ष मालथौन अरविंद सिंह लोधी, बरोदिया मंडल अध्यक्ष नीतेश यादव, मंडल अध्यक्ष बांदरी अनिल पाराशर, जनपद अध्यक्ष खुरई जमना प्रसाद अहिरवार,  राजेंद्र सिंह नगदा जनपद उपाध्यक्ष खुरई, बुंदेल सिंह ठाकुर जनपद अध्यक्ष मालथौन, बलवीर सिंह राजपूत जनपद उपाध्यक्ष मालथौन, नन्हीबाई अहिरवार नगर पालिका अध्यक्ष खुरई, श्रीमती मीना कुशवाहा जनपद अध्यक्ष नगर परिषद बरोदिया कलां, उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता प्रदीप दुबे, श्रीमती सुधा विश्वनाथ लोधी नगर परिषद बांदरी, मालथौन नगर परिषद अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, उपाध्यक्ष श्रीमती मालती धर्मेंद्र अहिरवार, मालथौन महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती आशा देवेन्द्र जैन, श्रीमती लक्ष्मी लोधी महिला मोर्चा अध्यक्ष बांदरी, श्रीमती रश्मि सोनी एवं प्रवेश रानी पटैरिया महिला मोर्चा अध्यक्ष खुरई नगर, श्रीमती ऊषा ठाकुर महिला मोर्चा अध्यक्ष खुरई ग्रामीण, क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह दरी, ओमप्रकाश घोरट, नारायण सिंह लोधी बांदरी, लोकेंद्र सिंह राजपूत, खुशालचंद जैन, बादाम सिंह सिसौदिया, गोविंद सिंह राजपूत खिरिया, प्रवीण जैन गढ़ौला, हरिशंकर कुशवाहा, जमना प्रसाद अहिरवार धनौरा, नीतिराज पटेल, रणधीर सिंह गब्बर, पुष्पेन्द्र सिंह रहरोन युवा मोर्चा अध्यक्ष खुरई, अंकित सिंह बरोदिया नौनगर, अध्यक्ष युवा मोर्चा खुरई ग्रामीण पुष्पेन्द्र सिंह परिहार युवा मोर्चा अध्यक्ष मालथौन, साहब सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष बांदरी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष बबलू चौधरी, मोतीलाल अहिरवार, भरत अहिरवार ,नीलेश अहिरवार, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष नेकपाल आदिवासी, कीरत आदिवासी, जितेन्द्र आदिवासी, गुलाब आदिवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें