अशोकनगर : अशोकनगर मे आज कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन न्याय सत्याग्रह संपन्न हुआ। जिसमें सागर से बड़ी संख्या में सेवादल परिवार जन अशोकनगर पहुंचे और न्याय सत्याग्रह को सफल बनाने अपनी सहभागिता दी।
जिला सेवादल ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की अगवानी की और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ सड़क पर बैठकर निरंकुश शासन के खिलाफ धरना दिया।
जिला सेवादल से शहर अध्यक्ष सिंटू कटारे,ग्रामीण अध्यक्ष महेश जाटव,आनंद हेला,अवधेश तोमर,शैलेन्द्र तोमर,जितेन्द्र सोनी,आयुष सेन,बाबू पंजवानी आदि न्याय सत्याग्रह में सम्मिलित हुये।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें