भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापना व वार्ड का नामकरण प्रस्ताव पारित होने पर परशुराम कल्याण बोर्ड ने पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह व महापौर श्रीमती संगीता तिवारी का किया सम्मान

भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापना व वार्ड का नामकरण प्रस्ताव पारित होने पर परशुराम कल्याण बोर्ड ने पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह व महापौर श्रीमती संगीता तिवारी का किया सम्मान 


तीनबत्ती न्यूज: 10 अक्टूबर,2025

सागर। सिविल लाइंस वार्ड का नाम भगवान परशुराम के नाम करने तथा वार्ड में उनकी प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव सागर नगर निगम परिषद व महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी द्वारा सर्वसम्मति से पास किए जाने पर परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला प्रभारी मधुसूदन खेमरिया के नेतृत्व में पूरी जिला कार्यकारिणी ने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह का सम्मान कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महापौर प्रतिनिधि डा सुशील तिवारी ने बताया कि वार्ड के नामकरण व प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव मूलतः पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह का ही था।

यह भी पढ़े: अस्थि विसर्जन मोक्ष वाहिनी सेवा के 17 साल : पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने शुरुआत की थी सन 2008 में ▪️अभी तक करीब 08 हजार के अस्थि विसर्जन बरमान में कराए : तेरहवीं के लिए सामग्री की उपलब्धता ▪️धर्मशाला, पंडित , नाव और नाई भी मुहैया कराते है भार्गव

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने सागर कार्यालय स्थित मीटिंग हाल में आयोजित सादे समारोह में उपस्थित परशुराम कल्याण बोर्ड के विप्र बंधुओं, एमआईसी सदस्यों व पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि अंग्रेजी शासनकाल में अंग्रेजों ने अपनी भाषा और संस्कृति के अनुरूप सिविल लाइन नाम रखा था जिस नाम का अब कोई औचित्य नहीं है। इस वार्ड का नाम भारतीय सनातन संस्कृति व इतिहास के महान् चरित्र भगवान श्री परशुराम के नाम पर किए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित करने के लिए मैं निगम परिषद व महापौर श्रीमती संगीता तिवारी का आभार व्यक्त करता हूं।

निगम परिषद ही सर्वोपरि

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि वार्ड पार्षद ,एमआईसी व नगरनिगम परिषद की सहमति से प्रस्ताव पारित होने के बाद निर्णय बाद उसी विषय पर कोई कमेटी बनाई जाए। निगम परिषद अंतिम निर्णायक बाडी है उसके निर्णय को किसी कमेटी में भेजने कोई कोई नियम या प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के गौरव वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना व सिटी स्टेडियम के नामकरण का प्रस्ताव भी नगर निगम परिषद में बहुमत से पारित होने के बाद उस पर समिति बनाना अनुचित है। पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मेरा आग्रह है कि निगम परिषद की कार्रवाई के अनुरूप आदेश जारी हों तथा शीघ्रता से वार्ड के नाम सहित भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित हो। भारतीय धर्म संस्कृति के हमारे आराध्य महापुरुषों की प्रतिमा व मंदिरों की स्थापना से भारतीय संस्कृति सशक्त होती है।


कार्यक्रम में परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष मधुसूदन खेमरिया सहित सभी कार्यकारिणी पदाधिकारियों, सदस्यों ने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह तथा महापौर श्रीमती संगीता तिवारी का सम्मान व अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन एमआईसी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, डा सुशील तिवारी, एमआईसी सदस्य राजकुमार पटेल, संगीता शैलेष जैन, श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया, सह जिला प्रभारी राजेश पाराशर, जिला मातृशक्ति प्रमुख प्रतिज्ञा  सिलाकारी ,जिला प्रशासनिक प्रमुख अर्चना तिवारी ,जिला समन्वयक एकता खेमरिया ,रीता शर्मा, चंचल पाठक ,विपिन दुबे जिला प्रचार प्रमुख, मनीष तिवारी , हरिनारायण जी तिवारी, मनोज अवस्थी, अनिल पांडे ,राजेश दुबे, अनुराग भारद्वाज, शालिनी तिवारी, कल्पना दुबे, पवन तिवारी सहित परशुराम कल्याण बोर्ड सागर की पूरी टीम उपस्थित रही।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें