सागर नगर निगम में "MP15 WhatsApp Chatbot" नम्बर ़91 8982600918 का महापौर ने किया शुभारंभ ▪️संकल्प फाउडेशन की अभिनव पहल, जनता और नगर निगम के बीच डिजिटल संवाद की दिशा में सेतु का कार्य करेगी -महापौर संगीता तिवारी

सागर नगर निगम में "MP15 WhatsApp Chatbot" नम्बर ़91 8982600918 का महापौर ने किया शुभारंभ

▪️संकल्प फाउडेशन की अभिनव पहल, जनता और नगर निगम के बीच  डिजिटल संवाद की दिशा में सेतु का कार्य करेगी -महापौर संगीता तिवारी


तीनबत्ती न्यूज: 03 नवंबर ,2025

सागर :  महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने संकल्प फाउडेशन द्वारा तैयार किया गया सागर नगर निगम और जनता के बीच डिजिटल संवाद की दिशा में कार्य करने हेतु ं "MP15 WhatsApp Chatbot नम्बर ़91 8982600918 का शुभारंभ बटन दबा कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि आयुक्त राजकुमार खत्री जी ने भी अपने विचार साझा करते हुए इस पहल को सागर के डिजिटल परिवर्तन की ऐतिहासिक शुरुआत बताया

उत्तरदायित्व निभाने में बड़ा कदम : मेयर

 महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि जनता से निरंतर संवाद बनाए रखना भी है। MP15 WhatsApp Chatbot के माध्यम से अब सागर का हर नागरिक सीधे नगर निगम से जुड़ सकेगा, अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा, और अपनी बात प्रशासन तक तुरंत पहुँचा सकेगा। यह पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की दिशा में एक बड़ा कदम है।

आदर्श उदाहरण बनेगा सागर नगर निगम : निगम कमिश्नर

नगर निगम आयुक्त  राजकुमार खत्री ने कहा कि, सागर नगर निगम की यह पहल प्रदेश में एक आदर्श उदाहरण बनेगी। यह सिर्फ तकनीक नहीं, बल्कि जनता को सशक्त करने का माध्यम है। अब शासन और जनता के बीच की दूरी एक संदेश भर रह जाएगी। उन्होंने इस डिजीटल प्लेटफार्म के संबंध में सुझाव दिये। इस अभिनव पहल को मूर्त रूप देने में संकल्प फाउंडेशन ने विशेष सहयोग किया

जनता की आवाज पहुंचेगी सीधी: रिशांक तिवारी


संस्था के अध्यक्ष, अभिनेता रिशांक तिवारी  ने कहा कि संकल्प फाउंडेशन का उद्देश्य सदैव यही रहा है कि समाज और प्रशासन एक साथ मिलकर जनता की भलाई के लिए कार्य करें। MP15 WhatsApp Chatbot इसी सोच का परिणाम है यह सिर्फ एक तकनीकी सुविधा नहीं, बल्कि जनता की आवाज है जो अब सीधे नगर निगम तक पहुँचेगी। कार्यक्रम के दौरान संकल्प फाउंडेशन की अब तक की सामाजिक यात्रा पर आधारित एक प्रेरणादायी वीडियो भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें कोविड-19 टीकाकरण अभियान, खेल प्रोत्साहन, और सामाजिक जन-जागरूकता अभियानों को प्रदर्शित किया गया। महापौर श्रीमती संगीता तिवारी जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद संकल्प फाउंडेशन के सदस्यों ने नगर निगम से एम.आई.सी. सदस्यों का स्वागत किया और संस्थान की भावनात्मक प्रस्तुति ने सभी उपस्थित जनों को प्रेरित किया।

"MP15 Chatbot" नागरिकों को नगर निगम की सभी सेवाओं से जोड़ने का एक एकीकृत मंच है। नागरिक  नंबर पर "Hi" संदेश भेजकर अपने क्षेत्र से संबंधित शिकायतें, सुझाव, कर भुगतान, सफाई, जलापूर्ति और अन्य शहरी सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर नगर निगम के सभी विभागाध्यक्ष, पार्षदगण, मीडिया प्रतिनिधि, और शहर के सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


संकल्प फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा समस्त अतिथियों को पौधे भेंटकर हरित सागर का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन शिवेश मिश्र एवं दीपज्योति दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में संकल्प फाउंडेशन की ओर से नगर निगम सागर और समस्त नागरिकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया, तथा इस पहल को शहर के स्वच्छ, पारदर्शी और डिजिटल भविष्य की दिशा में एक मील का पत्थर बताया गया ।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता  सुशील तिवारी, एम.आई.सी.सदस्य  विनोद तिवारी, श्री शैलेन्द्र ठाकुर, श्री अनूप उर्मिल,  धर्मेन्द्र खटीक, रूपेश यादव, राजकुमार पटैल, श्रीमति संगीता शैलेष जैन, श्रीमति कंचन सोमेश जड़िया, याकृति जड़िया,, पार्षद प्रतिनिधि श्री नरेश यादव, कनई पटैल, श्रीमति रूबी कृष्णकुमार पटैल, रामू ठेकेदार,, सूर्यांश तिवारी सहित शहर के गणमान्य नागरिक, अधिकारीगण, एवं संकल्प फाउंडेशन के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें