सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–2026: विधायक शैलेंद्र जैन,भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने श्री देव भूतेश्वर मंदिर में किया पूजन, सुख-समृद्धि की कामना की

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–2026:  विधायक शैलेंद्र जैन,भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने श्री देव भूतेश्वर मंदिर में किया पूजन,  सुख-समृद्धि की कामना की

सागर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–2026 के अंतर्गत आज सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने श्री देव भूतेश्वर मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजन-अर्चन किया एवं नगरवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार जी, जिला उपाध्यक्ष श्री जगन्नाथ गुरैया जी एवं श्री निकेश गुप्ता जी एवं चेतराम अहिरवार विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने भगवान शिव से नगर, प्रदेश एवं देश की उन्नति तथा जनकल्याण की प्रार्थना की।



विधायक श्री जैन ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की सांस्कृतिक चेतना, आस्था और राष्ट्र गौरव का प्रतीक है, जो समाज में आत्मसम्मान, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने आमजन से इस पर्व के माध्यम से राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और भक्तिमय वातावरण बना रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें