पूर्ववर्ती सरकारों के बजट में राष्ट्रीय चेतना और ग्रामीण विकास का अभाव : मौजूद बजट मे विकसित भारत बनाने व अर्थव्यवस्था को मजबूती : केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके
▪️दुनिया में अस्थिरता के बावजूद भारत की विकास दर बेहतर : मंत्री प्रहलाद पटेल
▪️केंद्रीय बजट पर मीडिया व मातृशक्ति से संवाद
तीनबत्ती न्यूज: 07 फरवरी 2026
सागर: केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गाप्रसाद ने कहा कि 2014 के पहले के पूर्ववर्ती सरकारों के बजट में राष्ट्रीय चेतना और अंतिम व्यक्ति के लिए चिंतन मनन के लिए स्थान नहीं रहता था। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, राष्ट्र की सुरक्षा और प्रतिष्ठा के लिए अर्थ नीतियां नहीं थीं। जबकि पीएम मोदी सरकार के बजट में 80 फीसदी ग्रामीण विकास और राष्ट्रीय चेतना का समावेश है।
उन्होंने मीडिया से चर्चा में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा है, मौजूदा बजट विकसित भारत बनाए जाने व अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।उन्होंने कहा कि 2014 के पहले के बजट में राष्ट्रीय चेतना और अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए चिंतन मनन नहीं रहता था। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, राष्ट्र की सुरक्षा और प्रतिष्ठा के लिए अर्थ नीतियां नहीं थीं। परंतु अब बजट मे इन सभी विषयों मे जनहित का ध्यान रखा जाता है।
पूर्ववर्ती सरकारों के बजट में 80% खर्च नगरीय विकास में होता था, जिससे ग्रामीण विकास की गति काफ़ी धीमी रही । 80% जनता बुरे हाल में रहती थी, परंतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संवेदनाओं की यात्रा शुरू हुई और नगरीय क्षेत्र के अलावा ग्रामीण विकास की एक नई इबारत लिखी गई। 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर विविध प्रावधान किए गए।उन्होंने बजट के संरचना की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें समाज के विविध वर्गों गरीब, युवा, किसान और नारी शक्ति के कल्याण की संरचना लिखी गई है।
अस्थिरता के बावजूद बेहतर भारत : प्रहलाद पटेल
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि बजट 2026 मे विश्व के कई देशो मे चल रही अस्थिरता के बाद भी भारत की विकास दर को स्थिर बनाए रखने का काम किया गया है। बजट में कृषि, ग्रामीण विकास और आजीविका मिशन पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 16 वें वित्त आयोग के तहत मध्यप्रदेश मे ग्रामीण विकास के लिए 41% बजट रखा गया है, जो पिछले साल 4394 करोड़ था, इस साल 6172 करोड़ हो गया है। यदि बेहतर कार्य करेंगे तो आने वाले सालों में 8000 करोड़ तक पहुंचेगा । इसका उपयोग अधो संरचना के साथ ही जल संसाधन, पेयजल, स्वच्छता और वाटर रीसोर्सिंग के लिए भी विशेष रूप से किया जाएगा ।
ये रहे शामिल
इस दौरान विधायक शैलेन्द्र जैन, जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत, महापौर संगीता तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिराम सिंह ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर मंच पर उपस्थित रहे।पत्रकार वार्ता का संचालन जिला सह मीडिया प्रभारी आलोक केसरवानी ने किया ।
विकसित भारत बजट 2026-27 मातृ शक्ति संवाद” पर चर्चा
भारतीय जनता पार्टी जिला सागर द्वारा केंद्र सरकार के आम बजट 2026-27 के संदर्भ में “विकसित भारत बजट 2026-27 मातृ शक्ति संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री दुर्गादास ऊईके और विशिष्ट अतिथी विधायक शैलेंद्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम महापौर श्रीमती संगीता तिवारी मौजूद थी। एवं मंचासीन अतिथियों में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव, पूर्व मंत्री नारायण कबीरपंथी एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री यश अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक सुश्री मेघा दुबे ने किया।
केंद्र सरकार ने मातृशक्ति को आत्मनिर्भर bnyaa
केंद्रीय मंत्री दुर्गादास ऊईके ने कहा कि नारी शक्ति मां जगदंबा की प्रतीक है, जिसने सृष्टि के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने मातृ शक्ति को सम्मान, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने बताया कि बजट में प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास एवं कामकाजी महिलाओं के लिए अलग छात्रावास निर्माण हेतु 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही एमएसएमई क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त करने के लिए भी 10,000 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें व्यवसाय से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा।
विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि यह बजट आम जनता, मातृ शक्ति और युवाओं को समर्पित बजट है। उन्होंने बताया कि शहरी विकास के लिए सर्वाधिक राशि प्राप्त करने वाले राज्यों में मध्य प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है।उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक जैन ने लाड़ली बहना योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजना मातृ शक्ति को आत्मसम्मान और संबल देने का माध्यम है। यह योजना 1000 रुपये प्रतिमाह से प्रारंभ होकर अब 1500 रुपये तक पहुंच चुकी है और भविष्य में इसे 3000 रुपये प्रतिमाह किया जाएगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट 2026-27 विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट है। यह बजट मातृ शक्ति, युवा, किसान और गरीब वर्ग के सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।
महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना में मातृ शक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। केंद्र सरकार के बजट में महिलाओं के लिए शिक्षा, रोजगार और आवास से जुड़ी योजनाएं उनकी गरिमा और आत्मनिर्भरता को सशक्त करती हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के समन्वय से महिलाओं को हर स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं और नगर निगम भी महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रहा है।
कार्यक्रम का आभार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मनीषा विनय मिश्रा, डॉ ज्योति चौहान, याकृति जड़िया, पूजा सोनी, शारदा कोरी, पूजा श्रीवास्तव, सुप्रिया नवादे, किरण सैनी, प्रमिला मौर्य, उर्मिला सहारे, नीलम अहिरवार, अनीता अहिरवार, सोना कनई पेटल, मनोरमा उपाध्याय, रश्मि कुशवाहा, सुनीता रैकवार, मेघा मिश्रा, यशोदा विश्वकर्मा, मनोरमा उपाध्याय, पुष्पा पटेल, एलआईसी टीम प्रीति शर्मा, निशा शिंदे, रूप राज, माधुरी राजपूत सहित बहुत बड़ी संख्या में पार्टी की बहिनें, लाडली बहना एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें