Sagar News: : पुतला दहन पर कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर टकराव: खूब नारेबाजी हुई, जूते, चप्पल, कुर्सियां फिंकी पुलिस के सामने
▪️ विधायक और जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता पहुंचे कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करने
▪️बैरिकेट्स तोड़ने वाले लोगों पर भाजपा संज्ञान लेगी: विधायक शैलेन्द्र जैन
▪️कांग्रेस अब भाजपा और संघ कार्यालय के सामने कार्यक्रम करेगी: महेश जाटव, शहर अध्यक्ष
तीनबत्ती न्यूज : 21 फरवरी, 2026
सागर: दिल्ली के इंडिया एआई (AI) इम्पैक्ट समिट 2026 में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में शनिवार को सागर में भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। दोनों दलों ने पुतला दहन भी किए। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय पर पहले से मौजूद कांग्रेसियों और घेराव करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नारेबाजी हुई । पुलिस के सामने दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर झाडू और जूते-चप्पल , कुर्सी ,लाठी आदि फेंके। पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर बैरिकेडिंग कर स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन तनाव बढ़ने पर वॉटर कैनन का उपयोग कर दोनों दलों के प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। जिसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ।
----------------------
प्रदर्शन का वीडियो देखने क्लिक करे
_________________
भाजपाइयों का घेराव, राहुल गांधी का पुतला दहन
"भारत मंडपम" में आयोजित प्रतिष्ठित "एआई इम्पैक्ट समिट" के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा द्वारा विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी,कार्यकर्त्ता व युवाओं के साथ कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान उपस्थित भाजपा नेता कार्यकर्ताओं व युवाओं ने जमकर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया।
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि "एआई इम्पैक्ट समिट जैसे राष्ट्रीय महत्व के मंच पर, जहाँ पूरा विश्व भारत की तकनीकी शक्ति का लोहा मान रहा है, वहाँ राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई अराजकता उनकी 'देशविरोधी मानसिकता' को उजागर करती है। यह साफ दर्शाता है कि देश-विदेश में भारत की छवि को धूमिल करना ही राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का एकमात्र एजेंडा रह गया है। आज युवाओं के जोश राष्ट्र के प्रति देखने मिला।
कांग्रेस का शर्मनाक प्रदर्शन : विधायक
विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि 'एआई इम्पैक्ट समिट' में विश्व के 21 देशों के प्रतिनिधि और दिग्गज हस्तियां भारत की तकनीकी प्रगति देखने आए थे। ऐसे गरिमामयी मंच पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था को ताक पर रखकर जो शर्मनाक प्रदर्शन किया, उसने वैश्विक पटल पर हमारे देश के सम्मान और गौरव को गहरी चोट पहुँचाई है। इस तरह की अराजक और अनुशासनहीन हरकतें केवल वही कर सकता है जिसकी मानसिकता 'राष्ट्रविरोधी' हो। ऐसी देशद्रोही सोच रखने वाली पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं को जनता कभी माफ नहीं करेगी। विधायक ने भाजपा द्वारा बैरिकेट्स तोड़ने के मामले पर कहा कि हमारे कार्यक्रम में इस तरह का कोई तय नहीं था। जिन लोगों ने इसे तोड़ा है। उनके बारे में संज्ञान लेने के लिए जिलाध्यक्ष से कहा है।
ये हुए शामिल
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल, प्रदेश कार्य समिती सदस्य शैलेश केसरवानी,जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, लक्ष्मण सिंह,रामेश्वर नामदेव, चैन सिंह ठाकुर मंडल अध्यक्ष अमित बैसखिया, नीरज यादव, मेघा दुबे,नीलम अहिरवार,विक्रम सोनी,आलोक केसरवानी,मनीष चौबे,अंशुल हर्शे, जय सोनी, विकास केसरवानी, अजमेरी राइन, ,राजीव जैन, राहुल वैध, नितिन सोनी, निकेश गुप्ता, पार्षद रितेश तिवारी,शैलेन्द्र ठाकुर,चेतराम अहिरवार,कन्हाई पटेल,रामू ठेकेदार, देवेंद्र अहिरवार, रामेश्वर नेमा, प्रासुक जैन, मुरारी साहू,अंशुल गुप्ता, दीपक जैन सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला सह मीडिया प्रभारी आलोक केसरवानी ने दी।
आक्रोशित कांग्रेसियों ने कई जगह मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन मंत्री के पुतले जलाए,
भाजपा व उनके संगठन द्वारा कांग्रेस कार्यालय के घेराव की धमकी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और और कांग्रेस की महिला नेत्रियों द्वारा भाजपा के इस पागलपन के भूत भगाने झाड़ू लहराए। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने चेतावनी दी थी अगर कांग्रेस कार्यालय के पास भाजपाई आ गए तो भाजपा के हर जन प्रतिनिधि के घर पर पुतले जलाएगी। अब पार्टी भाजपा और संघ कार्यालय के सामने कार्यक्रम करेगी। कांग्रेस कार्यालय के पास कांग्रेस ने नगरीय प्रसासन मंत्री का पुतला दहन किया गया । वहीं युवक कांग्रेस और महिला कांग्रेस द्वारा भी मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन मंत्री के पुतले दहन किए गए
भाजपा विपक्ष की तैयारी में
महेश जाटव ने कहा कि भाजपा को महसूस होने लगा है कि वह विपक्ष की भूमिका में बहुत जल्द आने वाले है क्योंकि सत्ता होने के बाद भी जनप्रतिनिधियों के ऐसे आयोजनों में उपस्थिती होना दर्शाता है कि वह हताश हो चुके हैं और विपक्ष की भूमिका निभाने की तैयारी में वह लग गए हैं
भाजपा की ओछी हरकत के कारण कांग्रेस ने कांग्रेस कार्यालय के पास भाजपा का पुतला दहन किया इसके उपरांत विजय टाकीज चौराहे पर सीएम का पुतला जलाया तथा वापस पहुंचकर भीतर बाजार के बाहर भी पुतला दहन किया गया।
भोपाल के प्रदर्शन को लेकर बैठक
इसके पूर्व जिला शहर कांग्रेस कार्यालय में समस्त कांग्रेस जनों की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर केंद्र सरकार की ट्रेड डील ,प्रदेश की बदहाली अब अभद्र भाषा शैली वाले मंत्री के विरोध मैं विधानसभा का घेराव हो रहा है जिसमें कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधीभी कृपा पूर्वक भोपाल आ रहे हैं अधिक से अधिक संख्या पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं ।
पूर्व अध्यक्ष ग्रामीण डॉक्टर आनंद अहिरवार ने कहा कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी हदें पार कर दी है जिस तरीके से वह भाषा शैली का इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें पद से हटा देना चाहिए।अमित राम जी दुबे ने कहा कि कांग्रेस को डराने की भाजपा कोशिश ना करें जब गोरों से लड़े हैं तो इनसे क्या डरेंगे। कांग्रेस के प्रभारी जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने कहा कि भाजपा को रावण से ज्यादा अहंकार हो गया हैं केंद्र सरकार ने अमेरिका के आगे घुटने टेक दिए हैं । बैठक को प्रदेश महामंत्री रेखा चौधरी, नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव, सुरेंद्र सुहाने, चक्रेश सिंघई, सिंटू कटारे ,शिव शंकर, गुड्डू यादव, शरद पुरोहित, राकेश राय, शैलेंद्र तोमर, रामकुमार पचौरी ,वीरेंद्र राजे ,नरेंद्र मिश्रा, अस्मत खान, सागर साहू ,हेमराज रजक, बाबू मछंदर, आदि ने संबोधित किया बेठक का संचालन मदन सोनी एवं आभार कमलेश तिवारी ने व्यक्त किया।
ये रहे शामिल
साथ ही बैठक एवं पुतला दहन आयोजन में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सुनील जैन ,पंडित त्रिलोकी नाथ कटारे , पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव, मुकुल पुरोहित, संदीप चौधरी ,अक्षत कोठारी ,संदीप सबलोक, अवधेश तोमर आनंद हैला ,दीनदयाल तिवारी, लक्ष्मी नारायण सोनकिया, रेखा सोनी, रेखा अहिरवार ,मीरा अहिरवार, पवन पटेल, महेश अहिरवार, गंगाराम अहिरवार, रूप नारायण यादव, अशोक नागवानी, पप्पू गोस्वामी, साजिद रायन राशिद रायन रंजीता राणा सुरेश पंजवानी समीर खान नौशाद अब्बासी, विनोद कोरी, साहिल खान ,प्रेम मिश्रा, सुनील ठाकुर, अरविंद सिंह ठाकुर ,निखिल जैन, प्रियंक जैन, प्रभात भंडारी, गोपाल प्रजापति, नरेश वाल्मीकि ,नरेंद्र अहिरवार, फिरोज खान, देवेंद्र वाल्मीकि ,अनिल दक्ष, शेर खान, मोहिशन खान ,सुनील बाबा ,दिनेश दीक्षित, जीशान, तज्जु भाई जान अबरार ,मान सिंह चौधरी ,प्रियंकर तिवारी, नीरज चौरसिया ,सुल्तान, अजय लहरिया ,उमर खान, मोहसिन अली लीलाधर सूर्यवंशी ,भैयन पटेल ,एहसान खान, दुलीचंद सकवार, देशराज यादव ,दीपक स्वामी, साजिद खान, कुंदन जाट, रीतेष रोहित, डॉक्टर गीता कुशवाहा ,भूरे खटीक, रोहित मांडले, सलोनी सौर ,ज्योति मालिया ,राजेश उपाध्याय, किरण लता सोनी, मीना ठाकुर ,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें