Sagar News: पंचायत सचिव सस्पेंड : कलेक्टर के निरीक्षण में पंचायत में मिली थी गंदगी
तीनबत्ती न्यूज : 04 फरवरी ,2026
सागर: सागर जिले की शाहगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम अमरमयू के पंचायत सचिव सोवत यादव को निलंबित किया गया है। उनके खिलाफ ग्राम पंचायत में गंदगी और साफ-सफाई की कमी के आरोप लगे हैं, जो पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही और वरिष्ठ कार्यालय के आदेशों की अवहेलना के समान है।
जिला पंचायत कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार कलेक्टर द्वारा ग्राम पंचायत अमरमऊ जनपद पंचायत शाहगढ़ अंतर्गत कार्य के निरीक्षण के दौरान सोवत यादव सचिव ग्राम पंचायत अमरमऊ जनपद पंचायत शाहगढ़ को ग्राम पंचायत में जगह-जगह गंदगी पाये जाने, किसी भी प्रकार की न साफ-सफाई न होना का दोषी पाया गया। श्री सोवत यादव सचिव का उक्त कृत्य पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने के साथ-साथ, स्वेच्छाचारिता एवं वरिष्ठ कार्यालय के आदेशों/निर्देशों की अवहेलना किया जाना प्रदर्शित करता है, जो घोर कदाचार की श्रेणी में आने के कारण म०प्र० पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही योग्य है।
यह भी पढ़ें: : स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर सागर कमिश्नर ने प्रधानाध्यापक को किया निलंबित
सोवत यादव सचिव ग्राम पंचायत अमरमऊ जनपद पंचायत शाहगढ़ को म०प्र० राजपत्र क्रं. 22 दिनांक 23.01.2020 में निहित प्रावधान के अनुक्रम में म०प्र० पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 एवं म०प्र० पंचायत सेवा (ग्राम पंचायत सचिव भर्ती और सेवा शर्ते) नियम 2011 के नियम 7 अनुशासन तथा नियंत्रण में संशोधन दिनांक 09.08.2017 में दिये गये प्रावधानों अनुसार तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। श्री सोवत यादव सचिव का निलंबन अवधि में मुख्यालय जनपद पंचायत शाहगढ़ रहेगा तथा इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें