विद्युत मंडल पेंशनर्स का सम्मान समारोह: विधायक शैलेंद्र जैन ने पार्क निर्माण हेतु 10 लाख रुपए व भवन निर्माण की घोषणा
तीनबत्ती न्यूज: 28 मार्च ,2026
सागर। श्री देव पहलवान बब्बा मंदिर प्रांगण में मध्य प्रदेश विद्युत मंडल सागर वृत्त की अल्प बचत सहकारी समिति के सदस्यों एवं मंडल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन उपस्थित रहे। जबकि अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय समरसता प्रमुख सुनील जी देव ने की। स्वागत भाषण कार्यक्रम संयोजक रम्मू तिवारी द्वारा दिया गया।
विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि पहलवान बब्बा प्रांगण सभी की श्रद्धा और आस्था का केंद्र है। इसके निर्माण में रम्मू तिवारी के नेतृत्व में समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिन्होंने अपनी मेहनत की कमाई का अंश इस मंदिर के निर्माण में लगाया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद जीवन की दूसरी पारी को व्यक्ति अपने अनुसार जी सकता है, जबकि पहली पारी में शासकीय सेवा के दौरान अधिकारियों के निर्देशों का पालन करना होता है।
पार्क और भवन निर्माण की घोषणा
विधायक जैन ने मंदिर परिसर में स्थित पार्क के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह राशि समिति के योगदान के सामने बहुत छोटी है। साथ ही उन्होंने पेंशनर्स के लिए एक सामुदायिक हॉल निर्माण कराने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि इसके लिए आवश्यक पूरी राशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि भूमि उपलब्ध कराने हेतु कलेक्टर से भी आग्रह किया गया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुनील जी देव ने कहा कि वे स्वयं भी समिति के सक्रिय सदस्य रहे हैं और रम्मू तिवारी ने इस परिसर के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विधायक जैन को क्षेत्र का सक्रिय जनप्रतिनिधि बताते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन आनंद गुप्ता ने किया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर डॉ. सुखदेव प्रसाद तिवारी, टीकाराम त्रिपाठी, पंकज श्रीवास्तव, गणेश पाठक, कुंजन सिंह ठाकुर, श्रीमती चमेली जैन, श्रीमती हरीबाई विश्वकर्मा, पवन रावत, आर.के. नामदेव, सत्यनारायण पटेल, अशोक नहरिया, सुरेश मिश्रा, आर.एस. ठाकुर, आर.के. रावत, आर.एन. शर्मा, उमेश ठाकुर, सुरेंद्र तोमर, के.सी. जैन, ईश्वर चंद्र साहू, महाराज सिंह राजपूत, आर.आर. पाराशर, विनोद तिवारी, श्रीमती पी.एस. श्रीवास्तव, श्रीमती के.एल. तिवारी, श्रीमती शंकरलाल आठिया, श्रीमती ममता तिवारी, श्रीमती ऋचा तिवारी, डॉ. मिर्जा बेग सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें