सागर जिले के छह नगरीय निकायों में एल्डरमैन घोषित
तीनबत्ती न्यूज: 29 मार्च ,2026
सागर: प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद रविवार को नगरीय निकायों में एल्डरमैन के नामों की घोषणा कर दी गई है। इसमें सागर जिले की 2 नगर पालिका और 4 नगर परिषदों में मनोनीत पार्षद नियुक्त किए गए हैं। जिसमें बीना और मकरोनिया नगर पालिका में 6-6 और नगर परिषद कर्रापुर, बिलहरा, सुरखी और राहतगढ़ में 4-4 मनोनीत पार्षद बनाए गए हैं। जिले में खुरई विधानसभा क्षेत्र के नगरीय निकायों में पहले ही एल्डरमैन घोषित हो चुके है। नगरनिगम सागर और जिले के ज्यादातर नगरीय निकायों में एल्डरमैन की घोषणा होना अभी बाकी है। नगरनिगम सागर के एल्डरमैन को लेकर घमासान छिड़ा है।
नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति का मुख्य आधार प्रशासनिक अनुभव और नगर पालिका अधिनियम की जानकारी होता है। संगठन की सिफारिश पर नियुक्त होने वाले एल्डरमैन परिषद की बैठकों और चर्चाओं में तो सक्रिय रूप से भाग ले सकते हैं। इनका कार्यकाल परिषद के कार्यकाल के साथ ही समाप्त होता है।
जिले के इन निकायों में मनोनीत पार्षद बनाए गए
बीना नगर पालिकाः राकेश बिलगैया, विमल अहिरवार, रमेश जड़िया, संतोष कुशवाह, पवन गुलाटी और सुनीता राय।
मकरोनिया नगर पालिकाः सुधा शर्मा, गोकुल ठाकुर, नरेंद्र रोहित, अमित सिंह, केदार शर्मा, मुकेश यादव।
नगर परिषद कर्रापुरः प्रभु सिंह, कमलेशरानी राय, श्रीपाल जैन, विक्रम सिंह।
नगर परिषद बिलहरा: मनीष गर्ग, राजू पटेल, पुष्पेंद्र ठाकुर, हीरालाल अहिरवार पेंटर।
नगर परिषद सुरखीः अरुण गौतम, गोपाल पटेल, अभय जैन, विजय सिंह लोधी।
नगर परषद राहतगढ़ः अर्पित जैन चौधरी, सोनू सोती, पूरनदास कबीरपंथी, अनुराग चौरसिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें