Sagar Crime : छात्रा को कटर मारकर भागे आरोपी का शव रेलवे ट्रेक पर मिला
▪️कक्षा 12 वीं की छात्रा पर पेपर देकर लौटते वक्त किया था हमला
![]() |
| आरोपी नीलेश पटेल |
तीनबत्ती न्यूज : 08 मार्च ,2026
सागर : संभागीय मुख्यालय सागर (SAGAR) पर कटरबाजी (Cutter Baji) की घटनाएं थम नहीं रही है। ताज मामले में सागर में कक्षा 12वीं की छात्रा पर रेडियम कटर से हमला करने वाले युवक नीलेश पटेल का शव रेलवे ट्रेक पर मिला है। शव की हालत देखकर सुसाइड करने का संदेह हो रहा है। नीलेश ने शनिवार को दुर्गानगर निवासी नाबालिग लड़की पर रेडियम कटर से दर्जनों वार किए थे, जिससे उसे 100 टांके आए थे और उसका बीएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस नीलेश की तलाश में जुटी थी ।शव मिलने से अब एक नया मोड़ आ गया है। इस मामले के आरोपी युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
-----------------
वीडियो देखने क्लिक करे
सागर में स्कूली छात्रा को कटर मारने वाले आरोपी का शव #रेलवे ट्रैक पर मिला
-------------------
शनिवार को किया था रेडियम कटर से हमला : एक तरफा प्रेम प्रसंग में
उपनगर मकरोनिया के रजाखेड़ी इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा शनिवार को कक्षा 12वीं का आखिरी पेपर देकर अपने घर वापस लौट रही थी। तभी सेमरा बाग के पास आरोपी नीलेश उसे मिला। दोनों के बीच कहासुनी हुई और विवाद होने लगा। इसी दौरान आरोपी ने रेडियम कटर से छात्रा पर हमला कर दिया। एक के बाद एक कई घाव मारे। जिससे छात्रा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। वारदात कर आरोपी मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 09 मार्च से 15 मार्च 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय
घायल छात्रा को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। छात्रा की पीठ, चेहरा और कंधे पर गंभीर घाव लगे हैं। करीब 100 टांके आए है। जिससे उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। छात्रा के परिजनों के अनुसार आरोपी नीलेश पटेल तीन सालों से परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत भी की। लेकिन नीलेश अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। एक तरफा प्रेम प्रसंग में उसने कटर से हमले किए।
______________
वीडियो देखने क्लिक करे
दो कारों की भिंडत : भाजपा जिला उपाध्यक्ष यश अग्रवाल और उनकी पत्नी घायल
____________
आरोपी का शव मिलने से मचा हड़कंप
घटना के बाद से ही आरोपी नीलेश फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच आज रविवार को उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया । आरोपी नीलेश पटेल का शव रविवार सुबह करीब 7 बजे रजाखेड़ी के पास रेलवे ट्रैक पर मिला है। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
आत्महत्या की आशंका
प्रारंभिक तौर पर पुलिस इस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है, हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
मृतक के परिजनों ने जांच की मांग की
वहीं मृतक के परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। मृतक निकेश पटेल के मौसेरे भाई प्रमोद पटेल का कहना है कि नीलेश पटेल और छात्रा के बीच पिछले तीन से चार साल से प्रेम संबंध था। बीच में दोनों पहले भी विवाद हुआ था फिर सुलह हो गई थी। उनका आरोप है कि छात्रा पर हमले की घटना के बाद युवक गायब था और संभव है कि उसे युवती के परिजनों ने मारकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया हो।
वीडियो देखने क्लिक करे
रतलाम में कुत्ते के बच्चे को दो महिलाओं ने स्कूटी से बांधकर खींचा: पुलिस ने महिलाओं पर की FIR
फिलहाल मकरोनिया थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें