Sagar News: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर कलेक्टर सख्त : प्रशासन और पुलिस को दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश
▪️दो दिन में 37 घरेलू सिलेंडर जब्त : गैस एजेंसियों की जांच के निर्देश
तीनबत्ती न्यूज: 12 मार्च 2026
सागर : सागर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। सागर कलेक्टर संदीप जी.आर. ने इस संबंध में सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि आम जनता के हक का ईंधन बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाएं। घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों और अवैध भंडारण करने वालों पर तत्काल एफआईआर (FIR) और दंडात्मक कार्यवाही की जाए।
______________
खबर का वीडियो देखने नीचे क्लिक करे
एक साथ पांच मौते : मां ने चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंककर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की
_______________
उपभोक्ताओं की सुरक्षा
जिले के लगभग 6,68,382 उपभोक्ताओं को समय पर और सही दाम में सिलेंडर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।जिले की सभी 47 गैस एजेंसियों के स्टॉक और वितरण प्रक्रिया की नियमित जांच हो।
कालाबाजारी पर ज़ीरो टॉलरेंस
कलेक्टर संदीप जी.आर. ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग होटलों, ढाबों या अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में करना कानूनी अपराध है। इससे न केवल राजस्व की हानि होती है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी यह बेहद खतरनाक है। कलेक्टर ने कहा कि आम उपभोक्ताओं को उनके हक की गैस सुलभता से मिले, इसमें बाधा डालने वाले किसी भी व्यक्ति या एजेंसी को बख्शा नहीं जाएगा।
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी अवैध रिफिलिंग या ऊंचे दामों पर सिलेंडर बेचने की सूचना मिलती है, तो वे तुरंत स्थानीय प्रशासन या खाद्य विभाग को सूचित करें।
यह भी पढ़ें: Sagar News: एक साथ पांच मौते : मां ने चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंककर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की
दो दिन में 37 सिलेंडर जब्त : आज 20 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जप्त
राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा चितौरा हाईवे पर एलपीजी सिलेंडर के अवैध भंडारण एवं दुरुपयोग पर कार्यवाही की गई इस कार्यवाही में 20 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जप्त किए गए। कार्रवाई में तहसीलदार श्री राहुल गौड कनिष्ठ जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री निशांत पांडे सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
घरेलू गैस उपयोग करने पर 17 सिलेंडर जब्त
एसडीएम खुरई मनोज चौरसिया के नेतृत्व में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने वाले प्रतिष्ठानों में गोविंद भोजनालय, महावीर भोजनालय, बीकानेर स्वीट्स, भाग्योदय चाट, मिलन होटल, उपसरपंच चाय, घनश्याम चाय, जैन टी स्टाल सहित कुल 8 प्रतिष्ठानों से 17 घरेलू गैस सिलेंडर जब्ती की कार्रवाई की गई।
एसडीएम मनोज चौरसिया ने बताया कि कार्रवाई लगातार जारी रहेगी एवं कालाबाजारी करने वालों पर निरंतर कार्रवाई की जाएगी। जब्ती कार्रवाई टीम में सुरेश कुमार सोनी नायब तहसीलदार, विकास दुबे (खाद्य विभाग), प्रधान आरक्षक जोगेंद्र सिंह राजपूत, आरक्षक गोपाल वंशीवाल एवं पटवारीगण उपस्थित रहे।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें