ताम्रकार सत्संग भवन का विधायक शैलेंद्र जैन ने किया भूमिपूजन :अतिरिक्त 5 लाख देने की घोषणा
तीनबत्ती न्यूज: 25 अप्रैल 2026
सागर: शहर के चकराघाट वार्ड विधायक शैलेंद्र जैन एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने विधिवत पूजन-अर्चन कर ताम्रकार समाज के "ताम्रकार सत्संग भवन" का भूमिपूजन किया। इस दौरान विधायक ने समाज हित में एक और बड़ी घोषणा करते हुए भवन के लिए अतिरिक्त राशि देने का ऐलान किया। विधायक निधि से 05 लाख की राशि से यह भवन बनेगा।
5 लाख के साथ 5 लाख और मिलेंगे
विधायक निधि से स्वीकृत 5 लाख रुपए की लागत से इस भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा, "सागर का समग्र विकास ही मेरा संकल्प है। यह भवन समाज के सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों का केंद्र बनेगा।" निर्माण कार्य में राशि की कमी न आए, इसके लिए उन्होंने मौके पर ही अतिरिक्त 5 लाख रुपए और देने की घोषणा की, जिसका समाज के लोगों ने हर्षध्वनि के साथ स्वागत किया।
नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा कि विधायक जैन का विधानसभा के हर परिवार से आत्मीय रिश्ता है। उन्होंने जो भी वादे विभिन्न समाजों से किए थे, उन्हें मंगल भवनों के निर्माण के जरिए पूरी प्रतिबद्धता से निभाया जा रहा है।
समाज ने जताया आभार
भूमिपूजन के इस अवसर पर ताम्रकार समाज के पदाधिकारियों ने विधायक का भव्य स्वागत किया और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष यश अग्रवाल, निकेश गुप्ता, पार्षद डाली सोनी, डब्बू साहु सहित ताम्रकार समाज के वरिष्ठ सदस्य धन्नालाल,सुनीत ताम्रकार, लखनलाल, उमाशंकर, रज्जू ताम्रकार सुनील, शिवराम, संतोष ताम्रकार, विजय ताम्रकार, सुबोध ताम्रकार एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें