सागर : दर्दनाक सड़क हादसा: बेटी की शादी के कार्ड बांटने गए पिता समेत दो की मौत
तीनबत्ती न्यूज: 17 अप्रैल, 20ए6
सागर : जिले में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे में बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात सिहोरा के पास हुए हादसे में पिता समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान सुभाष नगर, सागर निवासी 45 वर्षीय देवी प्रसाद अहिरवार और उनके साथी रामकुमार अहिरवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देवी प्रसाद की बेटी की शादी 28 अप्रैल को तय थी और घर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। इसी सिलसिले में वे अपने साथी के साथ रिश्तेदारों को शादी के कार्ड बांटने सिहोरा गए थे।
गुरुवार देर रात जब दोनों सिहोरा से लौट रहे थे, तभी मंडी गेट के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: पांचवें दिन हुई समाधि मुनि श्री निर्दोष सागर महाराज की : डोला में पहुंचे हजारों श्रद्धालु
घटना की सूचना मिलते ही सिहोरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को राहतगढ़ अस्पताल भिजवाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।परिजनों के मुताबिक, हादसे को अंजाम देने वाला वाहन पिकअप हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
इस हादसे के बाद परिवार में जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें