राहतगढ़ बस स्टैंड और निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया MLA शैलेन्द्र जैन ने: बस ऑपरेटर्स ने बताई समस्याएं

राहतगढ़ बस स्टैंड और निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया MLA शैलेन्द्र जैन ने: बस ऑपरेटर्स ने बताई समस्याएं


तीनबत्ती न्यूज: 28 अप्रैल, 2026

सागर।  विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने नगर निगम की अतिक्रमण टीम एवं मोतीनगर थाना पुलिस बल के साथ राहतगढ़ बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि पूर्व में उन्होंने इस क्षेत्र को हॉकर्स जोन के रूप में विकसित किए जाने के लिए चिन्हित किया था, जिसके तहत आसपास सड़कों पर व्यापार करने वाले सब्जी, फल एवं अन्य छोटे व्यापारियों को व्यवस्थित रूप से विस्थापित किया जाना प्रस्तावित है।

निरीक्षण के दौरान बस ऑपरेटर्स ने अपनी विभिन्न समस्याएं विधायक जैन के समक्ष रखीं। उन्होंने सभी की बातें धैर्यपूर्वक सुनीं और आश्वासन दिया कि सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए उचित समय पर संतुलित एवं जनहितकारी निर्णय लिया जाएगा।

विधायक जैन ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं छोटे व्यापारियों को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हॉकर्स जोन विकसित किया जा रहा है। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी एवं पुलिस बल भी मौजूद रहा।


सूबेदार वार्ड के गोपाल जी मंदिर में बन रहे 30 लाख के टीन शेड का किया निरीक्षण, शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश*



विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने सूबेदार वार्ड स्थित गोपाल जी मंदिर प्रांगण में लगभग 30 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन टीन शेड कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि विधायक जैन के प्रयासों से सूबेदार,काकागंज एवं पंतनगर क्षेत्र में निवासरत आमजन की सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से इस टीन शेड का निर्माण कराया जा रहा है। यह स्थल सामाजिक, सांस्कृतिक एवं अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

विधायक जैन ने कहा कि इस टीन शेड के निर्माण से क्षेत्रवासियों को एक व्यवस्थित एवं सुरक्षित स्थान उपलब्ध होगा, जहां विभिन्न कार्यक्रम आसानी से आयोजित किए जा सकेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।


-----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

 -----------------------



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें