NCC : ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर विकास बहुगुणा ने संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
तीनबत्ती न्यूज: 25 अप्रैल 2026
सागर: 11 म०प्र० बटालियन एनसीसी सागर के संयुक्त वार्षिक प्रश्क्षिण शिविर 162 आर्मी केंट ढाना में दिनांक 17 अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसमे 488 एनसीसी कैडेट्स एवं 04 एनसीसी अधिकारी भाग ले रहे है। शिविर के दौरान एनसीसी कैडेटों को एनसीसी गतिविधियों के अलावा खेलकूद के बाद व्यक्तिगत साफ-सफाई और नैतिक एवं प्रेरणादायक विषयों के बारे में व्याख्यान दिया जा रहा है।एनसीसी सागर ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर विकास बहुगुणा द्वारा इस शिविर का निरीक्षण किया गया। एनसीसी कैडेटों द्वारा गार्ड आफ आनर दिया गया एवं कैम्प के दौरान आयोजित की जा रही गतिविधियां जैसे ड्रिल, शूटिंग, फायरिंग, मेप रीडिंग, ओब्सटीकल ट्रेनिंग, ड्रोन ट्रेनिंग, व्यक्तित्व विकास आदि के संबंध में जानकारी ली: इस दौरान एनसीसी कैडिटों को एकता और अनुशासन का महत्व समझाया एवं इस लक्ष्य में अग्रसित होने की प्रेरणा दी।निरीक्षण के दौरान ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर विकास बहुगुणा ने स्पोर्टस शूटिंग, टीएससी कैम्प और आरडीसी कैम्प में भाग लेने हेतु एनसीसी कैडिटों को प्रेरित किया इसके साथ शिविर में भाग ले रहे एनसीसी अधिकारियों एवं कैडिटों को संबोधित किया।
निरीक्षण के दौरान कैम्प कमांडेंट कर्नल दुष्यंत शर्मा द्वारा ग्रुप कमाण्डर का शिविर निरीक्षण पर आभार व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान एनसीसी ग्रुप मुख्यालय सागर के ट्रेनिंग ऑफिसर ले० कर्नल अकिंत जादौन भी मौजूद रहे। समस्त पी आई स्टाफ एवं एनसीसी अधिकारियों का इस शिविर के संचालन में सहयोग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें