Sagar News : नवागत कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने किया कार्यभार ग्रहण : पहले ही दिन किया कार्यालय का निरीक्षण ▪️अफसरों की बैठक में समय सीमा में कार्य करने के दिए निर्देश

Sagar News : नवागत कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने किया कार्यभार ग्रहण : पहले ही दिन किया कार्यालय का निरीक्षण

▪️अफसरों की बैठक में  समय सीमा में कार्य करने के दिए निर्देश


तीनबत्ती न्यूज : 13 अप्रैल 2026


सागर : नवागत कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय सागर में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर पाल ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा समय सीमा में कार्यों का निराकरण किया जाए।



समय-सीमा बैठक में नवागत कलेक्टर ने लिया जिलाधिकारियों का परिचय, दिए आवश्यक निर्देश
नवागत कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने समय सीमा बैठक में कहा कि सभी विभाग अधिकारी समय-सीमा में विभाग में आने वाले व्यक्तियों के कार्य पूर्ण करें एवं आवश्यक रूप से सभी अधिकारी समय-सीमा बैठक में उपस्थित रहें एव शासन की लोक हितकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को प्रदान करें।  उन्होंने सभी जिला अधिकारियों का परिचय लेते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए। 


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  विकास शाहवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक के. वी., नगर निगम कमिश्नर  राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत सहित समस्त एसडीएम, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पालिकाओं के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट सहित समस्त विभाग अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ेंSagar News: लोकायुक्त पुलिस ने रेंजर और बाबू को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

नवागत कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने समस्त विभाग अधिकारियों का परिचय लेते हुए निर्देश दिए कि सभी अधिकारी समय सीमा बैठक के अलावा सभी बैठकों में समय पर मौजूद रहें एवं दिए गए निर्देशों का समय सीमा में पालन करते हुए शासन की योजनाओं को दिए गए लक्ष्य के अनुसार पूर्ण करें एवं हितग्राहियों के कार्य भी समय सीमा में निराकृत करें।  

_____________

खबर का वीडियो देखने क्लिक करे

अंबेडकर जयंती के कार्यक्रमों में अनुसूचित जाति - जनजाति वर्ग को आमंत्रण नहीं : निगमाध्यक्ष ने कमिश्नर को ज्ञापन दिया: दोषी अफसरों पर कार्रवाई की मांग

______________

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बैठक में जनगणना 2027 ,संकल्प से समाधान अभियान, जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति की जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए। उन्हांेने निर्देश दिए कि विभागों में आने वाले किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक परेशान न होना पड़े, इसके लिए विशेष ध्यान रखा जाए और सभी संबंधित के कार्य पूर्ण करें। कलेक्टर श्रीमती पाल ने निर्देश दिए कि शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं निर्माण संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें एवं समय पर शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं उपलब्ध कराएं।



कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित विभागों, शाखाओं का किया निरीक्षण

नवागत कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही प्रशासनिक कसावट लाने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित विभिन्न विभागों और शाखाओं का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ेंSagar Crime : सनसनीखेज वारदात: महिला डांसर का अर्धनग्न शव मिला घर में डबल बेड पर : हत्या की आशंका
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालयों में वर्षों से लंबित पुरानी नस्तियों के त्वरित डिस्पोजल के निर्देश दिए गए ताकि रिकॉर्ड रूम को व्यवस्थित किया जा सके। इसी प्रकार भू-अर्जन से संबंधित प्रकरणों में उन्होंने समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने को कहा, ताकि विकास कार्यों में कोई बाधा न आए। सीएम हेल्पलाइन और सीएस मॉनिट से संबंधित जवाबों को पोर्टल पर समय पर दर्ज करने की हिदायत दी गई।



श्रीमती पाल ने कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर स्थित लगभग सभी महत्वपूर्ण अनुभागों का जायजा लिया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल ई-डिस्ट्रिक्ट, नाजरात शाखा, स्थानीय निर्वाचन, जनगणना प्रकोष्ठ, भू-अभिलेख, वेब जीआईएस, लैंड रिकॉर्ड, जनसुनवाई, शस्त्र लाइसेंस शाखा, पर्यटन एवं ट्राइबल विभाग सहित क्रेच रुम का निरीक्षण किया।

नागरिकों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े

जनगणना प्रकोष्ठ के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्य की महत्ता को देखते हुए निर्देश दिये कि इस कार्य हेतु टीम में अनुभवी व्यक्तियों की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने जोर दिया कि जनगणना का कार्य शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशरू पालन करते हुए पूर्ण परिशुद्धता के साथ संपन्न कराया जाए। इसके साथ ही शासन हित में सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने और विभागीय पोर्टल पर आवश्यक जानकारी समय पर अपडेट करने के भी निर्देश दिए ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, सिटी मजिस्ट्रेट श्री गगन बिसेन, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय डहेरिया सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें