Sagar News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम : समर्थन में महापौर के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान
तीनबत्ती न्यूज: 16 अप्रैल, 2026
सागर : नगर निगम महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी के नेतृत्व में सिटी स्टेडियम में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। अभियान में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं नागरिकों ने सहभागिता करते हुए अधिनियम के प्रति समर्थन व्यक्त किया।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने वाला ऐतिहासिक कदम है। यह अधिनियम लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कर उन्हें निर्णय प्रक्रिया में सशक्त भूमिका प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समान अवसर देना ही सशक्त और समृद्ध राष्ट्र निर्माण का आधार है।
----------------
वीडियो देखने क्लिक करे
-------------------
महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश और समाज का नाम रोशन कर रही हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा।
उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आह्वान किया कि वे समाज में जागरूकता फैलाएं तथा महिला अधिकारों, शिक्षा और स्वावलंबन के लिए आगे आएं।
ये हुई शामिल
इस अवसर पर स्वाति तिवारी, निवेदिता रत्नाकर, संध्या भार्गव, शालिनी तिवारी, प्रियंका उपाध्याय, शिवा ठाकुर, गुंजा ठाकुर, सुष्मिता ठाकुर, अंजलि दुबे, कंचन अग्रवाल, निधि जैन, मोहनी ठाकुर, ज्योति ठाकुर सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें