Sagar : अग्रसेन मंडपम मंगल भवन का हुआ शिलान्यास : विधायक शैलेंद्र जैन मुख्य आतिथ्य में
तीनबत्ती न्यूज: 26 अप्रैल, 2026
सागर।खुरई रोड स्थित अग्रवाल समाज के अग्रसेन मंडपम मंगल भवन का शिलान्यास विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार द्वारा विधिवत किया गया। यह आयोजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें अग्रवाल समाज के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर विधायक जैन की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। सड़क, बिजली और नाली जैसे कार्य विकास के अभिन्न अंग हैं, लेकिन समाज के लिए मंगल भवन का निर्माण एक विशेष कार्य है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के लिए कम लागत में उपयुक्त स्थान उपलब्ध हो जाता है, जिससे उनका आर्थिक बोझ कम होता है।विधायक जैन ने कहा कि अग्रवाल समाज आर्थिक रूप से सशक्त है, फिर भी समाज ने उन्हें इस कार्य का अवसर दिया। जिसके लिए उन्होंने 51 लाख रुपए की राशि प्रदान की है, साथ ही समाज द्वारा भी इसमें सहयोग किया जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि ऐसे सकारात्मक और समाजोपयोगी कार्यों के बीच उपस्थित होकर उन्हें प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों का श्रेय विधायक शैलेंद्र जैन को जाता है और अग्रवाल समाज सदैव जनहित के कार्यों में सहयोग करता रहा है।नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन मोहन अग्रवाल ने किया एवं आभार प्रदर्शन मनीष अग्रवाल द्वारा किया गया।
ये हुए शामिल
इस अवसर पर आलोक अग्रवाल, यश अग्रवाल, जी.एल. अग्रवाल, रवि अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, किशन अग्रवाल, राजकिशोर अग्रवाल, मुरली अग्रवाल, रामेश्वर अग्रवाल, डी.के. अग्रवाल, बालकृष्ण अग्रवाल, रामकुमार अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, शिव कुमार भीमसरिया, डॉ. आर.के. गर्ग, अमित पोद्दार, हेमंत पोद्दार सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें