क्रूज हादसे पर युवा कांग्रेस का श्रद्धांजलि कैंडिल मार्च: मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ मुआवजे की मांग
तीनबत्ती न्यूज: 02 मई ,2026
सागर : विगत दिवस जबलपुर के बरगी डेम क्रूज हादसें में घटित अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।आंधी एवं बारिश की पूर्व चेतावनी के बावजूद क्रूज़ संचालन जारी रखना प्रदेश सरकार की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है जिसके चलते निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी हैं।इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले मृतकों को श्रद्धांजलि देने तथा पीड़ित परिजनों को एक - एक करोड़ मुआवजा दिये जानें की मांग को लेकर सागर जिला युवा कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा के संयुक्त तत्वाधान में सदर कबुला पुल स्थित शनिदेव मंदिर के समीप से मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी,शहर में कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव,सागर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी एवं युवा कांग्रेस नरयावली विधान सभा अध्यक्ष रोहित वर्मा आदि की मुख्य उपस्थिति में कैंडिल मार्च निकाला गया।
--------------
वीडियो देखने क्लिक करे
देखे : जबलपुर के क्रूज हादसे के पहले का वीडियो : मौज मस्ती भरा माहौल ..बदला मौत में
___________
कैंडल मार्च में शामिल कांग्रेसजनों ने मोमबत्तियाँ जलाकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित कर मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ मुआवजा राशि तत्काल देनें की पुरजोर मांग उठाई।पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि यह घटना सीधे तौर पर प्रदेश सरकार की लापरवाही का परिणाम है।जब मौसम विभाग द्वारा पहले से चेतावनी जारी की गई थी,तब भी क्रूज़ संचालन जारी रखना बेहद गंभीर अपराध है।सरकार को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मृतकों के परिजनों को एक - एक करोड़ का मुआवजा तत्काल देना चाहिए तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
-----------------
वीडियो देखने क्लिक करे
------------------
शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि बरगी डेम में हुआ क्रूज हादसा अत्यंत दुखद है। प्रथम दृष्टया यह घटना मौसम संबंधी चेतावनियों की अनदेखी और सुरक्षा प्रबंधन में गंभीर लापरवाही से हुई हैं।शासन प्रशासन को चाहिए कि इसकी उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई करें। सागर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि युवा कांग्रेस पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।यदि सरकार ने जल्द उचित कदम नहीं उठाए,तो युवा कांग्रेस चुप बैठने वाली नही है। युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा के अध्यक्ष रोहित वर्मा ने कहा कि यह घटना प्रशासनिक लापरवाही की पराकाष्ठा है। ऐसे मामलों में जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई होना आवश्यक है,ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
---------------
सर्कस का वीडियो देखने क्लिक करे
सागर में ग्रेट जेमिनी सर्कस की धमाकेदार शुरुआत, अफ्रीकी कलाकार बने आकर्षण का केंद्र
-------------------
युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव एड.निखिल चौकसे,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष चक्रेश रोहित,युवा कांग्रेस सागर विधानसभा अध्यक्ष सागर साहू आदि ने बरगी डैम हादसे की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की पुरजोर मांग उठाई।कैंडिल मार्च में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वय पं.रवि उमाहिया,एड.वीरेन्द्र राजे, पूर्व सरपंच के पुरुषोत्तम शिल्पी, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष व पार्षद ऋचा सिंह,कांग्रेस अनु.जाति विभाग के जिला अध्यक्ष अरविन्द बंटी पंथी,राशिद खान, कुंदन जाट,कोमल सिंह,तिलक यादव, धर्मेन्द्र तोमर,अबरार सौदागर,मदन सेन,पवन यादव,सौरभ चौकसे, समीर मकरानी,राजेश श्रीवास, राजेश अहिरवार, गंगाराम कैमिया,कन्नू कोरी,ब्रजेश लोधी, आनन्द अहिरवार,पवन राय,रोहित लारिया, पंकज बंसल,शान पठान आदि मौजूद थे।
-----------
एडिटर : विनोद आर्य
________


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें