सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा लोकायुक्त पुलिस ने

सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा  लोकायुक्त पुलिस ने

तीनबत्ती न्यूज: 29 मई,2026

इंदौर। इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सरकारी स्कूल के प्राचार्य को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संयोगितागंज स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय बालक क्रमांक-1 के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी राजकुमार चेलानी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: 50 हजार की रिश्वत लेते सरकारी कालेज के सहायक प्राध्यापक को लोकायुक्त ने पकड़ा : पोस्टिंग के नाम पर मांग रहा था 4 लाख

जानकारी के अनुसार, इदरिस नगर निवासी और द इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल के संचालक रवि जायसवाल ने लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय से लिखित शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि उनके निजी स्कूल के खिलाफ दर्ज एक शिकायत को खत्म करने और मामले को रफा-दफा करने के एवज में प्राचार्य राजकुमार चेलानी 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे थे।



यह भी पढ़ें: MP: एसडीएम कार्यालय का स्टेनो 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: EOW की कार्रवाई

शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने मामले का गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद शुक्रवार को ट्रैप की योजना बनाई गई। आरोपी प्राचार्य ने फरियादी को रिश्वत की रकम लेकर स्कूल परिसर बुलाया था।

_______________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर के गढाकोटा में पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव बाइक से निकले 14 साल पहले लगाए गुलमोहर के पेड़ों को देखने। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

_____________

जैसे ही फरियादी ने आरोपी को 10 हजार रुपए दिए, पहले से तैनात लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए प्राचार्य को रंगेहाथ पकड़ लिया। कार्रवाई में टीआई प्रतिभा तोमर और हेड कॉन्स्टेबल आशीष शुक्ला की अहम भूमिका रही।

यह भी पढ़ें: लोकायुक्त सागर की कार्रवाई: कॉलेज के लैब टेक्नीशियन को 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम-2018 की धारा-7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

लोकायुक्त संगठन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में निडर होकर करें, ताकि भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।


-------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------

---------------

  





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें