15 वें नव आरक्षक का प्रशिक्षण पूरा: पुलिस महानिरीक्षक के मुख्य आतिथ्य में हुआ दीक्षांत समारोह

15 वें नव आरक्षक का प्रशिक्षण पूरा:  पुलिस महानिरीक्षक के मुख्य आतिथ्य में हुआ दीक्षांत समारोह 


तीनबत्ती न्यूज:  30 मई 2026 

सागर: पुलिस प्रशिक्षण शाला, मकरोनिया, सागर में संचालित 15 वें नव आरक्षक बुनियादी सत्र 2025-26 का प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रशिक्षाणार्थियों का दीक्षांत समारोह  दिनांक 30.05.2026 को आयोजित हुआ।यह दीक्षांत समारोह मुख्य अतिथि श्री मिथिलेश शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक, नर्मदापुरम जोन एवं अतिरिक्त प्रभार सागर जोन, सागर म.प्र. की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

_______________

वीडियो देखने क्लिक करे

कंधे में धंसा चाकू लेकर सड़क पर चलता रहा घायल शख्स: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर शख्श पर चाकू से हमला :

______________

दीक्षांत समारोह में 302 प्रशिक्षाणार्थी की परेड संपन्न हुई । दीक्षांत परेड अवसर पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि  पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथिलेश शुक्ला को सलामी दी गई। परेड कमाण्डर प्रशिक्षु विक्रम सिंह सोलंकी द्वारा मुख्य अतिथि से दीक्षांत परेड के संबंध में रिपोर्ट कर परेड निरीक्षण का अनुरोध किया गया, जिसके उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया।



परेड कार्यवाही के उपरान्त पुलिस अधीक्षक पीटीएस सागर श्रीमती लवली सोनी द्वारा प्रशिक्षण प्रतिवेदन का वाचन किया गया । पुलिस अधीक्षक  द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि 15वें नव आरक्षक बैच का बुनियादी प्रशिक्षण सत्र दिनांक 15.06.2025 से प्रारम्भ किया जाकर, आज पूर्ण हो रहा है । इस सत्र में 302 नव आरक्षक प्रशिक्षित होकर इस संस्था से विदा हो रहे हैं ।



नव आरक्षक प्रशिक्षुओं को इंडोर एवं आउट डोर में कानून, साइबर अपराधों तथा पुलिस के मैदानी कार्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया है । फील्ड-क्राफ्ट, भीड़ नियंत्रण, मेप रीडिंग का नियमित अभ्यास कराया गया है । शारीरिक और मानसिक दक्षता हेतु प्रशिक्षुओं को पी०टी० परेड, योगा, मेडीटेशन, गीता पाठ, सर्किट ट्रेनिंग एवं डायनामिक ट्रेनिंग के साथ-साथ विशेष प्रशिक्षक के द्वारा 'कलारिपयट्टू' युद्ध कला का प्रशिक्षण भी दिया गया है। नव आरक्षक प्रषिक्षुओं को व्यवहारिक ज्ञान हेतु भौतिक रूप से एफ.एस.एल., केन्द्रीय जेल, वन स्टॉप सेंटर एवं शिशु बाल गृह का भ्रमण कराया जाकर पुलिस संबंधी कार्यवाहियों से अवगत कराया जाकर प्रषिक्षित किया गया है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना एवं पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री रविकुमार गुप्ता का विशेष उल्लेख किया गया, जिनके कुशल मार्गदर्शन में इस उच्च स्तरीय प्रषिक्षण को संभव बनाया गया। 

दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक  मिथिलेश शुक्ला द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का कार्यक्षेत्र में हूबहू पालन करना है। उन्होंने नव आरक्षकों को निर्देश दिया कि वे अपनी आँखों और कानों पर विश्वास रखें तथा अपनी प्रत्युत्पन्न मति (Presence of mind) का उपयोग करें। मुख्य अतिथि ने यह भी संदेश दिया कि यदि कोई गलत काम करने को कहे, तो उसे पूरी शालीनता और संयम के साथ मना कर दें, क्योंकि अंत में सत्य की ही जीत होती है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने निरंतर सीखने और साइबर अपराधों तथा नवीन कानूनों के प्रति स्वयं को अद्यतन रखने की बात कही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा बुनियादी प्रशिक्षण में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरुस्कार प्राप्त प्रशिक्षुओं को पुरूस्कृत किया गया ।

यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव बाइक से निकले, 14 साल पहले लगाए गुलमोहर के पेड़ों को देखने

इन प्रशिक्षुओं को  किया गया पुरूस्कृत 

सत्र का सर्वोत्तम प्रशिक्षु (ऑल-राउंडर) आकाश नर्वल (जिला रतलाम)

सर्वोत्तम इंडोर प्रशिक्षु गोविंद राजपूत (जिला उज्जैन)

सर्वोत्तम आउटडोर प्रशिक्षु  लाखन सिंह (जिला झाबुआ) 

कार्यक्रम का उत्कृष्ट मंच संचालन सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापिका श्रीमती चंद्र प्रभा जैन द्वारा किया गया। अंत में उप पुलिस अधीक्षक पीटीएस श्री हेमंत बरेहया द्वारा समस्त अधिकारीगण, उपस्थित अतिथियों एवं नव आरक्षक प्रशिक्षुओं के परिवार जनों का आभार प्रदर्शन किया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें