गहोई वैश्य-परिचय सम्मेलन में 2 सौ युवक-युवतियों ने भाग लिया: सामूहिक विवाह 03 मई को

गहोई वैश्य-परिचय सम्मेलन में 2 सौ युवक-युवतियों ने भाग लिया: सामूहिक विवाह 03 मई को


तीनबत्ती न्यूज: 02 मई,2026

सागर,श्री गहोई वैश्य समाज सागर द्वारा आयोजित परिचय सम्मेलन में करीब 2 सौ युवक-युवतियों  ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।  अध्यक्ष  सुरेन्द्र सुहाने  ने बताया कि 3 मई को सामूहिक विवाह महायज्ञ आदर्श गार्डन में आयोजित है। परिचय सम्मेलन में देशभर से सामाजिक बंधुओं ने भाग लिया।

----------------

सर्कस का वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में ग्रेट जेमिनी सर्कस की धमाकेदार शुरुआत, अफ्रीकी कलाकार बने आकर्षण का केंद्र

---------------

प्रचार-प्रसार समिति संयोजक शरद गुप्ता ने बताया कि परिचय सम्मेलन में युवक-युवतियों ने बेझिझक होकर मंच से भावी जीवन साथी चुनने परिचय दिया। समाज ने परिचय देने वाले युवक -युवतियों को सम्मानित किया गया।

अध्यक्ष श्री सुहाने ने समारोह के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सामाजिक समरसता बढ़ाने सामूहिक विवाह सम्मेलन 42 साल बाद आयोजित किया गया है। विवाह समिति अध्यक्ष मनोज डेंगरे ने विवाह के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि सुबह 10 बजे सामूहिक विवाह कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।वर-वधू के लिए दानदाताओं द्वारा बड़ी संख्या में उपहार दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ेंश्रीमद भागवत कथा: : मेटिवेशनल प्रवक्ता जया किशोरी बीना में :


स्वागत भाषण देते हुए निकेश गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल छिरोलया का  जीवन परिचय दिया और संदेश वाचन किया। मंत्री डा संजीव कठल ने बताया कि परिचय सम्मेलन में देशभर से करीब दो हजार लोगों ने भाग लिया। समारोह में 50 हजार से अधिक सहयोग करने वाले सामाजिक बंधुओं के लिए श्री गहोई भामा शाह सम्मान से सम्मानित किया गया।समारोह में समाज के बच्चों द्वारा मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

-----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

देखे : जबलपुर के क्रूज हादसे के पहले का वीडियो : मौज मस्ती भरा माहौल ..बड़ा मौत में

___________



ये हुए शामिल

गहोई वैश्य समाज के  संरक्षक नर्मदा प्रसाद ददरया, ओमप्रकाश रूसिया, संचालक मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सुहाने , उपाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चउदा , सचिव डॉ संजीव कठल, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र सुहाने अगरबत्ती , सह सचिव सचिन सिपोलिया , सदस्य शरद गुप्ता (विशवारी ), निकेश गुप्ता ,राजेन्द्र कुरेले ,मोहन लाल रूसिया ,सुधीर झुड़ेले ,आनंद ददरया , रमेश इटोरिया,महेश इटोरिया ,प्रद्युम्न छिरोलिया, आशीष ददरया , अटल सरावगी, अनिल चौदहा, मुकेश डेंगरे, आनंद कठल, उपेन्द्र सेठ , विकास गुप्ता, सत्यनारायण डेंगरे, उमाशंकर खरया, वीरेंद्र सुहाने ठेकेदार, प्रदीप गुप्ता , संतोष सुहाने , संजय कठल, गोपाल झुडेले, अवधेश बिलैया , उपेन्द्र सेठ,  महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरया, नवयुवक मंडल अध्यक्ष सॄजन चंदन सुहाने आदि ने भाग लिया। मंच संचालन अनिल चौदा, आशीष नायक और श्रीमति पूजा रूसिया ने किया।


-----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें