सागर जिले से गिरफ्तार हुई फर्जी महिला डॉक्टर : फर्जी डिग्रियों के सहारे डॉक्टर बन करोड़ों कमाने वाली पर 25 हजार का था इनाम

सागर जिले से गिरफ्तार हुई फर्जी महिला डॉक्टर : फर्जी डिग्रियों के सहारे डॉक्टर बन करोड़ों कमाने वाली पर 25 हजार का था इनाम



तीनबत्ती न्यूज|20 मई,2026

ललितपुर(उत्तरप्रदेश)। फर्जी मेडिकल डिग्रियों और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर डॉक्टर बनकर नौकरी करने एवं करोड़ों रुपये का आर्थिक लाभ लेने के मामले में कोतवाली पुलिस ने 25 हजार रुपये की इनामिया महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान तालाबपुरा निवासी व वर्तमान में मध्यप्रदेश के खुरई में रहने वाली लवीना सिंह उर्फ दीपाली गुप्ता पत्नी अभिनव सिंह के रूप में हुई है।

-----------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: स्वस्थ होकर फिर योग साधन में जुटे योगाचार्य विष्णु आर्य : योग दिवस की तैयारिया शुरू :DD NEWS : दूरदर्शन न्यूज की एक रिपोर्ट

-------------

पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन, एएसपी कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार भारद्वाज के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 1422/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है।

यह भी पढ़ें: पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह के जन्मदिन पर रक्तदान महादान: 2221 यूनिट ब्लड: 7 जिला अस्पतालों को मिला संग्रह ▪️पिछले साल के 1612 यूनिट का अपना ही रिकार्ड टूटा ▪️ जिला चिकित्सालय का ब्लडबैंक बीएमसी को हस्तांतरित करने का आदेश जारी

मामले की शिकायत उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामनरेश सोनी ने दर्ज कराई थी। आरोप है कि अभियुक्त दंपति ने रिश्तेदारों की एमबीबीएस और एमडी डिग्रियों का दुरुपयोग करते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार किए और उनके आधार पर विभिन्न अस्पतालों में डॉक्टर के पद पर नौकरी हासिल की। दोनों ने स्वायत्तशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज समेत अन्य संस्थानों में कार्डियोलॉजिस्ट और जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ बनकर कार्य किया तथा लाखों-करोड़ों रुपये का आर्थिक लाभ उठाया।

यह भी पढ़ेंMP: एसडीएम कार्यालय का स्टेनो 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: EOW की कार्रवाई

पुलिस जांच में सामने आया कि लवीना सिंह और उसके पति अभिनव सिंह ने बहनोई डॉ. राजीव गुप्ता एवं ननद डॉ. दीपाली गुप्ता के मेडिकल दस्तावेजों में कूटरचना कर फर्जी पहचान बनाई और कई वर्षों तक अलग-अलग स्थानों पर डॉक्टर बनकर नौकरी की। इस दौरान अर्जित धन से जमीन, मकान और महंगी गाड़ियां भी खरीदी गईं।

पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि आर्थिक तंगी और पति पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों ने मिलकर यह साजिश रची। वर्ष 2019 में अभिनव सिंह को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जेल से छूटने के बाद दोनों ने दोबारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में डॉक्टर के रूप में कार्य करना शुरू कर दिया।




पुलिस ने बताया कि मुख्य अभियुक्त अभिनव सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब फरार चल रही 25 हजार की इनामिया महिला लवीना सिंह को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी एवं निरीक्षक नरेन्द्र सिंह सहित कोतवाली पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।


---------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें