खराब परफॉर्मेंस वाले 5 सीडीपीओ का वेतन रोकने के निर्देश, मैदानी निरीक्षण में ढिलाई पर सख्त नाराजगी ▪️कलेक्टर ने की महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा, लापरवाही पर वेतन काटने और सख्त कार्रवाई के निर्देश

खराब परफॉर्मेंस वाले 5 सीडीपीओ का वेतन रोकने के निर्देश, मैदानी निरीक्षण में ढिलाई पर सख्त नाराजगी

▪️कलेक्टर ने की महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा, लापरवाही पर वेतन काटने और सख्त कार्रवाई के निर्देश


तीनबत्ती न्यूज:  08 मई 2026

सागर: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने विभाग के प्रमुख योजनाओं और संपर्क एवं पोषण ट्रैकर ऐप पर डेटा प्रविष्टि की स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि मैदानी स्तर पर काम न करने वाले अधिकारियों और पर्यवेक्षकों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए

यह भी पढ़ें: छतरपुर में बंद पुलिस चौकी में कॉन्स्टेबल का शव फंदे पर मिला: सागर का मूल निवासी है कॉन्स्टेबल


पोषण ट्रैकर, संपर्क ऐप पर हो रियल टाइम शत-प्रतिशत हाजिरी

बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की उपस्थिति दर्ज करने को लेकर सख्त निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि 'पोषण ट्रैकर ऐप' पर आंगनबाड़ी खोलने और केंद्र पर होने वाली गतिविधियों की शत-प्रतिशत प्रविष्टि अनिवार्य है। यदि 10 तारीख के बाद भी प्रविष्टि नहीं पाई जाती है, तो संबंधित की उस दिन की सैलरी काटने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने 'बॉटम-5' (सबसे कम प्रदर्शन करने वाले) सीडीपीओ  की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में हितग्राहियों का पंजीयन और आगामी कार्यवाही लंबित है, वहां के जिम्मेदार अधिकारियों का वेतन तब तक रोका जाए जब तक कार्य में सुधार न हो।

यह भी पढ़ेंMP: लोकायुक्त का छापा, तीन सरकारी डॉक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार,एक महिला डाक्टर भी :मरीजों को निजी लैब में जांच के लिए भेजने के बदले लेते थे कमीशन

सीडीपीओ पर नाराजगी

कलेक्टर ने सुपरवाइजर्स और सीडीपीओ के फील्ड भ्रमण की स्थिति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने निर्देश दिए कि, सुपरवाइजर्स, 12 कार्य दिवसों में अनिवार्य रूप से 12 फील्ड विजिट सुनिश्चित करें। भ्रमण के दिन निश्चित होने चाहिए। यदि निर्धारित दिनों में भ्रमण नहीं किया जाता है, तो उतने दिन का वेतन काटा जाएगा। गृह संपर्क की स्थिति भी शत-प्रतिशत होनी चाहिए।

-----------------

देखे: वीडियो

सागर में होटल रामाश्रय में लगी भीषण आग

-----------------

कुपोषण को जड़ से मिटाने के लिए कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि, चिन्हित गंभीर कुपोषित (SAM) और मध्यम कुपोषित (MAM) बच्चों को उचित हस्तक्षेप के माध्यम से सामान्य स्थिति में लाया जाए।  किसी भी पोषण पुनर्वास केंद्र का बेड खाली नहीं रहना चाहिए। इसके लिए 'वेटिंग लिस्ट' तैयार रखने और अगले 10 बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें भर्ती की तारीख पहले से बताने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देश दिए कि चिन्हित बच्चों का शतप्रतिशत फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए।


कलेक्टर श्रीमती पाल ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत लंबित प्रकरणों को दैनिक आधार पर क्लियर करने तथा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर और ई केवाईसी के तहत शत-प्रतिशत लाभार्थियों का बैंक खाता आधार से लिंक (DBT Enabled) और e-KYC कराने के भी निर्देश दिए। इसके लिए आधार के विशेष कैंप लगाने और आधार, अपार और आभा आईडी बनाने के निर्देश दिए गए। आंगनबाड़ियों में प्रारंभिक बाल शिक्षा गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए 'अजीम प्रेमजी फाउंडेशन' के सहयोग से गतिविधियों के संचालन और नई कार्यकर्ताओं के ओरिएंटेशन पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ेंSagar Crime : ऑनलाइन टूर पैकेज के नाम पर 9 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगली बैठक तक सभी मापदंडों में शतप्रतिशत सुधार दिखना चाहिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक केवी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री भरत सिंह राजपूत सहित समस्त सीडीपीओ सुपरवाइजर मौजूद थे।


----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें