क्रूज हादसा: सीएम डॉ. यादव का एक्शन: क्रूज पायलट-हेल्पर-टिकट काउंटर प्रभारी नौकरी से बर्खास्त ▪️होटल मैकल रिजॉर्ट-बरगी बोट क्लब का मैनेजर सस्पेंड : रीजनल मैनेजर को मुख्यालय किया अटैच

क्रूज हादसा: सीएम डॉ. यादव का एक्शन: क्रूज पायलट-हेल्पर-टिकट काउंटर प्रभारी  नौकरी से बर्खास्त

▪️होटल मैकल रिजॉर्ट-बरगी बोट क्लब का मैनेजर सस्पेंड :  रीजनल मैनेजर को मुख्यालय किया अटैच 


तीनबत्ती न्यूज: 01 मई, 2026

भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम में हुए हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। इसके अलावा उन्होंने होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया है। रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच कर उन पर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। 

--------------

वीडियो देखने क्लिक करे

देखे : जबलपुर के क्रूज हादसे के पहले का वीडियो : मौज मस्ती भरा माहौल ..बड़ा मौत में

___________

गौरतलब है कि इससे पहले शाम को सीएम डॉ. यादव ने जबलपुर में बरगी क्रूज हादसे के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी। उस वक्त उन्होंने कहा था कि इस घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति बनाई जा रही है। यह समिति तीन बिंदुओं पर जांच करेगी। 


समिति इन बिंदुओं पर करेंगी जांच

इन बिंदुओं में पहला बिंदु दुर्घटना के कारणों की शुरुआत से जांच करना, दूसरा बिंदु परिस्थितियों को प्रतिपादित करना, तीसरा बिंदु दुर्घटना के वक्त प्रोटोकॉल का पालन हुआ या नहीं हुआ, शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने नौका पर्यटन, क्रूज पर्यटन, एडवेंचर स्पोर्ट्स सहित सभी तरह की गतिविधियों के लिए एसओपी तैयार करने की भी बात कही थी।


रेस्क्यू शनिवार को भी

जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम करीब 5 बजे पर्यटन विभाग का एक क्रूज अचानक आई तेज आंधी के चलते डूब गया। अब तक 9 शव मिल चुके हैं। प्रशासन के मुताबिक, 28 लोगों को बचा लिया गया है। तीन बच्चों सहित 4 लोग लापता हैं। शुक्रवार शाम तक लापता लोगों का पता नहीं चल सका। रेस्क्यू के दौरान वहां तेज बारिश भी होने लगी। इसके बाद सर्चिग रोक दी गई है। शनिवार सुबह 5 बजे से एक बार फिर सर्चिग की जाएगी।


घटना से पूरा प्रदेश स्तब्ध

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोतवाली से दरहाई स्थित स्व. नीतू सोनी के निवास पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने रियाज हुसैन के घर जाकर उनसे भी मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया था कि इस हादसे में 9 लोगों के शव मिले हैं। 28 लोगों को बचाया जा चुका है। इस घटना से पूरा प्रदेश स्तब्ध है। उन्होंने यह भी घोषणा की थी कि जिन लोगों ने दूसरों की जान बचाई है उन्हें 51-51 हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2-2 लाख आर्थिक सहायता की घोषणा की है।


-----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें