जनभागीदारी कर्मचारियों ने विधायक शैलेंद्र जैन से लगाई गुहार: आउटसोर्स प्रक्रिया पर जताई शंका

जनभागीदारी कर्मचारियों ने विधायक शैलेंद्र जैन से लगाई गुहार: आउटसोर्स प्रक्रिया पर जताई शंका


तीनबत्ती न्यूज:19 मई,2026

सागर। शासकीय कन्या उत्कृष्ट महाविद्यालय के जनभागीदारी कर्मचारियों ने मंगलवार को विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के निवास पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने महाविद्यालय प्रशासन द्वारा उन्हें आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में विनियमित किए जाने की प्रस्तावित प्रक्रिया पर शंका और चिंता व्यक्त की।

-----------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: स्वस्थ होकर फिर योग साधन में जुटे योगाचार्य विष्णु आर्य : योग दिवस की तैयारिया शुरू :DD NEWS : दूरदर्शन न्यूज की एक रिपोर्ट

-------------

कर्मचारियों का कहना है कि इस प्रक्रिया से उनके वर्तमान कार्य, सेवा सुरक्षा और भविष्य की शर्तों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने विधायक जैन से मामले में हस्तक्षेप कर कर्मचारियों के हितों की रक्षा करते हुए उचित समाधान निकालने की मांग की।




मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने दूरभाष पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद तिवारी से चर्चा कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। विधायक ने कहा कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता के साथ निर्णय लिया जाना चाहिए और किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।

---------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: खुदाई में मिले प्राचीन चांदी के सिक्के : 13 सिक्के जब्त

---------------

इस दौरान बड़ी संख्या में जनभागीदारी कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।


---------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें