महंगाई के "अच्छे दिनों" पर कांग्रेस का कड़ा प्रहार: लग्जरी वाहन छोड़ साइकिल पर उतरे पूर्व अध्यक्ष राजकुमार पचौरी

महंगाई के "अच्छे दिनों" पर कांग्रेस का कड़ा प्रहार: लग्जरी वाहन छोड़ साइकिल पर उतरे पूर्व अध्यक्ष राजकुमार पचौरी


तीनबत्ती न्यूज: 13 मई,, 2026

सागर। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि और फिर "खर्च कम करने" की सलाह पर तीखा तंज कसते हुए आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार पचौरी अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए। अक्सर फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी गाड़ियों में चलने वाले श्री पचौरी ने आज केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और खनिज तेल संकट के नाम पर जनता को गुमराह करने के विरोध में मकरोनिया स्थित अपने निज निवास से 'साइकिल सत्याग्रह' का आगाज किया।



"कांग्रेस ने जनता को कार में बिठाया, मोदी सरकार वापस साइकिल पर लाई"

साइकिल चलाते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे श्री पचौरी का यह विरोध प्रदर्शन मोदी सरकार की कार्यप्रणाली पर एक गहरा कटाक्ष था। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा: "कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास रहा है कि उसने देश को प्रगति दी और आम आदमी को साइकिल से उठाकर बड़ी-बड़ी लग्जरी कारों में बैठने के काबिल बनाया। लेकिन आज विडंबना देखिए, मोदी सरकार के 'विकास' ने जनता को वापस साइकिल पर आने को मजबूर कर दिया है।"

श्री पचौरी ने कटाक्ष करते हुए मशविरा दिया कि यदि केंद्र सरकार को डीजल-पेट्रोल की वाकई में इतनी ही चिंता है, तो वह इसकी शुरुआत खुद से करें। उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री अपने मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और आला अधिकारियों को एसी गाड़ियां छोड़कर साइकिल से दफ्तर जाने की सलाह जारी करें, न कि मध्यम वर्ग की जेब पर बोझ डालें।

शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी 'व्यंग्य यात्रा'

यह साइकिल यात्रा मकरोनिया से प्रारंभ होकर सिविल लाइन, जिला कचहरी तिराहा, गोपालगंज, खांडेकर मूर्ति, बंगाली चौराहा, बस स्टैंड, परकोटा, तीन बत्ती, कटरा जामा मस्जिद और राधा चौराहा होते हुए अंबेडकर मूर्ति पर संपन्न हुई। पूरी यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

यात्रा में ये रहे शामिल 

इस विरोध प्रदर्शन में श्री पचौरी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम शामिल रहा, जिनमें मुख्य रूप से चक्रेश सिंघई (पूर्व नेता प्रतिपक्ष), अवधेश तोमर एवं शैलेन्द्र तोमर, नारायण विश्वकर्मा (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष), योगराज कोरी, महेश सेन आदित्य चौधरी (उपाध्यक्ष, जिला युवक कांग्रेस), शाहरुख खान (महासचिव, NSUI), दीपू कोरी, रितेश विश्वकर्मा (ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष), और शिवा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


----------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें