जिला कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राहुल शर्मा ने सागर दौरा कर कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
तीनबत्ती न्यूज:04 मई,2026
सागर: जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के नवनियुक्त प्रभारी राहुल शर्मा के प्रथम सागर आगमन पर कांग्रेसजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन देते हुए जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा कि सागर जिले को राहुल शर्मा के अनुभवों का लाभ मिलेगा, जिससे संगठन को नई दिशा और मजबूती प्राप्त होगी।
प्रभारी राहुल शर्मा ने कहा कि मेरा मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है।संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता का महत्व है।बूथ स्तर पर व्यापक तैयारी करनी होगी।विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम को पूर्व मंत्री हर्ष यादव, सुरेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद डॉ. आनंद अहिरवार, महेश जाटव शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व विधायक सुनील जैन, नारायण प्रजापति, तरवर सिंह लोधी, प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी, नरयावली प्रभारी ठाकुर लक्ष्मण सिंह एवं रणवीर सिंह डिलाखेड़ी सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष ज्योतिषी ने तथा आभार प्रदर्शन मनोज पवार ने किया।
इस अवसर पर नीरज शर्मा,सुरेंद्र सुहाने, त्रिलोकी नाथ कटारे, अंशुल परिहार,रमाकांत यादव, मुकुल पुरोहित, अभिषेक गौर,कमलेश साहू, राजकुमार घनोरा,अवधेश तोमर,,रामकुमार पचौरी, शैलेन्द्र तोमर, विक्रम सिंह सोलंकी,विनोद यादव, राकेश राय, आर.आर. पाराशर, संदीप सबलोक,प्रमिला सिंह राजपूत,, हनमत प्रसाद पांडे, हरिशंकर राजपूत, डॉ. वीरेंद्र सिंह लोधी, दीपक दुबे, ,युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी, एनएसयूआई अध्यक्ष अक्षत कोठारी, डॉ. हेमकुमारी कुर्मी, चमन अंसारी, ताहिर खान, डॉ. हेमंत लारिया, सत्येंद्र मोहन दुबे, प्रमिला सिंह राजपूत,कमल चौधरी, अवधेश सिमरिया ,आनंद हेला, अजय अहिरवार,अजय बमनेले, ब्लॉक अध्यक्षों प्राण सिंह कुशवाहा, हरविंदर सिंह चावला, शाकिर खान,संजय पटेरिया,अनिल सोनी, बृजेश सिंह ठाकुर, आशीष बाबा राजोरिया, शिवराज सिंह ठाकुर, श्रीमती जानकी लोधी, अमित सिरवैया, संजय पटेरिया, सोम तिवारी, शिवपाल यादव, रवि उमाहिया, पुष्पेंद्र ठाकुर, देवेंद्र कुर्मी, भूपेंद्र सिंह, शंकर लोधी, नगर अध्यक्षों में डॉ. मनोहर आठिया, दीपक जैन, राहुल खटीक, गौरव पांडे, निशांत रिछारिया, अन्य पदाधिकारि सीमा चौधरी,दुष्यंत बुंदेला,नितिन बाजपेई, विनोद तिवारी, रानू मिश्रा, दुर्ग सिंह लोधी, शिवानी अहिरवार, जगदीश (गुड्डू) रैकवार, प्रणव राजपूत आदेश समैया, संदीप यादव, अनिल अहिरवार, गोविंद सिंह लोधी, अरविंद सिंह लोधी, राजा बुंदेला, मनोज राय, रोहित कुर्मी प्राण सिँह लोधी, शेरसिंह लोधी सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
----------
एडिटर : विनोद आर्य
________


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें