सागर: जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत झील व घाटों की सफाई, महापौर ने दिया जल संरक्षण का संदेश

सागर: जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत झील व घाटों की सफाई, महापौर ने दिया जल संरक्षण का संदेश


तीनबत्ती न्यूज: 25 मई,2026

सागर। गंगा दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में शासन के जकीलगंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत सोमवार सुबह सागर की ऐतिहासिक लाखा बंजारा झील एवं प्रमुख घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सुबह 7 बजे से महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने निगमायुक्त  राजकुमार खत्री, जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक केवी और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ चकराघाट सहित विभिन्न घाटों पर साफ-सफाई की।


अभियान में स्थानीय पार्षद श्रीमती वैदेही पुरोहित, जिला प्रशासन के अधिकारी, नगर निगम के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। सभी ने झाड़ू लगाकर घाटों से कचरा हटाया और झील किनारे स्वच्छता सुनिश्चित की। घाटों की सफाई के साथ प्रेसर मशीन से धुलाई भी कराई गई।

महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि लाखा बंजारा झील सागर की ऐतिहासिक पहचान है और इसका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा हमें जल के प्रति कृतज्ञता और प्रकृति के सम्मान का संदेश देता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चल रहा जलगंगा संवर्धन अभियान जनआंदोलन का रूप ले चुका है, जिसके तहत शहर के जलस्रोतों की सफाई और संरक्षण का कार्य निरंतर जारी है।



उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास के जलस्रोतों की सफाई की जिम्मेदारी लेकर जल संरक्षण में सहयोग करें।

निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने कहा कि झील केवल जलस्रोत नहीं बल्कि शहर की धरोहर है। झील के सौंदर्यीकरण और पुनर्जीवन से भूजल स्तर में सुधार हुआ है तथा यह पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन रही है। उन्होंने नागरिकों से झील परिसर में लगाए गए उपकरण, डस्टबिन, लाइट और अन्य सुविधाओं को सुरक्षित रखने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर के लिए जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है।


--------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------

---------------

  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें