Sagar Crime : 108 एंबुलेंस के ईएमटी ने लगाई फांसी : जांच में जुटी पुलिस
तीनबत्ती न्यूज: 06 मई,2026
सागर: सागर जिले के देवरी क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 108 एंबुलेंस में ईएमटी के पद पर कार्यरत युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी वार्ड निवासी 40 वर्षीय पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ सावन ने अपने ही घर की छत पर फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि घटना के समय उनका बेटा बिट्टू सामने वाली छत पर बैठा था। इसी दौरान उसकी नजर अपने घर की छत पर पड़ी, जहां उसके पिता फंदे पर लटके दिखाई दिए।
बच्चे ने तुरंत घर में जाकर परिजनों को इसकी सूचना दी। जब परिजन छत पर पहुंचे, तब तक पुष्पेंद्र की मौत हो चुकी थी। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार को पुष्पेंद्र घर आए थे और खाना खाने के बाद कब छत पर चले गए, इसका किसी को पता नहीं चल सका।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। देवरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
----------
एडिटर : विनोद आर्य
________



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें